February 09, 2026
Hindi Hindi

मुंगेली : जिले में अब तक 1 लाख 62 हजार 214 लोगों ने लगवाया कोविड-19 का टीका

  • Ad Content 1

मुंगेेली / शौर्यपथ / कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक है। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिले में अब तक 1 लाख 62 हजार 214 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाया है।  इनमें 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1 लाख 30 हजार 63 लोगों ने प्रथम डोज और 15 हजार 933 लोगों ने द्वितीय डोज तथा 18 से 44 वर्ष के आयु के  16 हजार 218 अतिगरीब अंत्योदय राशन कार्ड में पंजीकृत, बीपीएल राशन कार्ड धारक, एपीएल कार्ड धारक और फ्रंट लाइन वर्कर ने प्रथम डोज का टीका लगवाया और टीकाकरण के प्रति भरोसा जताया।  जिल के प्रभारी कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि कोरोना को हराने का मात्र उपाय टीकाकरण है। टीका लगवाने से किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की गंभीर समस्या नही हुई है और टीकाकृत समस्त व्यक्ति सामान्य जीवन जी रहे है। उन्होने अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर स्वयं की, परिवार की एवं समाज की सुरक्षा के लिए टीका लगवाने की सलाह दी है। 

Rate this item
(0 votes)

Latest from शौर्यपथ

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)