August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    तेलीबांधा चौक पर राहगीरों को बांटे निःशुल्क मास्क

    • rounak group

    श्रेयांश मल्टीस्पेशिलिटी हास्पिटल और तेलीबांधा थाना पुलिस की सराहनीय पहल, लोगों ने लिया मास्क लगाने का संकल्प

     

    रायपुर।शौर्यपथ/ कोरोना है टास्क तो पहला उपाय है मास्क...इस स्लोगन के साथ सेवा के लिए समर्पित श्रेयांश मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल और तेलीबांधा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से तेलीबांधा चौक पर जन-जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर लोगों को निःशुल्क मास्क वितरित कर आवश्यक टिप्स दिए गए तथा मास्क लगाने के लिए उन्हें प्रेरित भी किया गया। अस्पताल प्रबंधन और पुलिस के इस सेवाभाव से प्रेरित होकर लोगों ने भी न सिर्फ मॉस्क लगाने का संकल्प लिया बल्कि आन स्पाट मास्क लगाकर थैंक्स कहा। कोरोना संक्रमण के दौर में हुई बहुत-सी निराशाजनक घटनाओं के बाद लोगों में अब सकारात्मक भाव भी दिखने लगे हैं। जनसेवा को लेकर तत्परता लगभग हर वर्ग में दिखाई देने लगी है। इसी क्रम में राजधानी रायपुर के अवंति विहार स्थित श्रेयांश मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल और तेलीबांधा थाना पुलिस ने भी संयुक्त रूप से सेवा की नई तस्वीर उकेरी। श्रेयांश अस्पताल और तेलीबांधा थाना पुलिस स्टाफ की मौजूदगी में तेलीबांधा चौक पर राहगीरों को निःशुल्क मॉस्क वितरित कर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया। मॉस्क वितरण के मौके पर तेलीबांधा सीएसपी नासिर सिद्दीकी ने कहा, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सबसे पहला और आवश्यक माध्यम मॉस्क ही है। इसके अलावा समय-समय पर हाथों को सैनेटाइज करने तथा दो गज की दूरी जैसे नियमों का पालन करने से भी कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है। इन्हीं आवश्यक नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए श्रेयांश मल्टी स्पेशियालिटी हास्पिटल व तेलीबांधा पुलिस के संयुक्त प्रयास से लोगों को मॉस्क का निशुल्क वितरण किया गया। साथ ही लोगों को समझाइश दी गई कि, बहुत जरूरी काम आने पर ही घर से बाहर निकलें तथा घर से बाहर निकलने की स्थिति में मॉस्क जरूर लगाएं। वहीं श्रेयांश मल्टी स्पेशिलिटी हास्पिटल के डॉ. श्रीप्रकाश सिंह (एमडीए मेडिसिन) ने कहा, कोरोना संक्रमण की गति धीमी जरूर हुई है, लेकिन कोरोना संक्रमण का खतरा अभी पूरी तरह नहीं टला है और ऐसे में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए सतर्क-सावधान रहने की जरूरत है। राहगीरों को निःशुल्क मॉस्क वितरित कर यही संदेश देने का प्रयास किया गया कि, वे लापरवाही न बरतें। कोरोना से बचाव हेतु मास्क जरूर लगाएं, स्वच्छता बरतते हुए समय-समय पर हाथों को सैनेटाइज करें तथा आवश्यक शारीरिक दूरी का गंभीरतापूर्वक पालन करें। डॉ. सिंह ने आगे कहा कि, कोरोना संक्रमण के लक्षण महसूस होने पर बिना देर किए चिकित्सक से सलाह-परामर्श लेना चाहिए, ताकि जल्द से जल्द तकलीफ से राहत पाई जा सके। वहीं तेलीबांधा थाना की एसआई विद्या शर्मा ने बताया, कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग की ओर से भी लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। लोगों को मॉस्क लगाने के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है। तेलीबांधा चौक पर मॉस्क वितरण के अवसर पर श्रेयांश मल्टीस्पेशिलिटी हास्पिटल के डॉ. एसपी सिंह और तेलीबांधा सीएसपी नसिर सिद्दीकी के साथ श्रेयांश हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड संतोष ठाकुर, एडमिनिस्ट्रेशन हेड डॉ. चेतन व तेलीबांधा थाना पुलिस स्टाफ के साथ अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision