
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मुंगेेली / शौर्यपथ / कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जिले के विकास खण्ड लोरमी के सुदूर वनांचल के ग्राम जाकड़बांधा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों से आत्मीय बात-चीत करते हुए शासन की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर वसंत ने कहा कि धान की बदले कोदो-कुटली गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन का फसल लगाने वाले किसान को प्रति एकड़ 10 हजार रूपये की अनुदान सहायता राशि दी जाएगी। इसी तरह जिन किसानों ने खरीफ वर्ष 2020 में धान की फसल ली हो यदि वे धान की फसल के बदले अपने खेतो में वृक्षा रोपण करते है तो उन्हे आगामी 3 वर्षो तक प्रति वर्ष 10 हजार रूपये प्रति एकड़ से दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि मुख्यमंत्री वृक्षा रोपण प्रोत्साहन योजना के तहत दी जाएंगी।
उन्होने कहा कि इस योजना के तहत नागरिकों को वृक्ष लगाने एवं कटाने हेतु राजस्व एवं वन विभाग को मात्र सूचना देने की आवश्यकता होगी। स्वयं द्वारा रोेपित पौधों को काटने हेतु किसी विभाग के अधिकारी से किसी प्रकार की अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। अतः उन्होने अधिक से अधिक वृक्षा रोपण करने की समझाईश दी। इसी तारतम्य में उन्होने ग्रामीणों से कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु मितानिनों द्वारा दी गई दवाई कीट, टीकाकरण, स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न का भण्डारण एवं वितरण, पेयजल की स्थिति आदि की संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव में रोजगार प्रारंभ करने के अलावा ग्राम में एक नए आंगनबाडी केंद्र की स्थापना एवं खुडिया से ग्राम जमुनाही तक सड़क मार्ग और मिट्टी तेल का कोटा प्रति राशन कार्ड आधा लीटर से बढाकर दो लीटर करने, और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की मांग की।
कलेक्टर ने उनके मांगों को गंभीरता से लिया और संबंधितों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास, लोरमी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चित्रकांत चार्ली ठाकुर और कृषि विभाग के उपसंचालक डी.के.ब्यौहार भी मौजूद थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
