
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
बेमेतरा /शौर्यपथ/
कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने कल बेरला प्रवास के दौरान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने बच्चों से उनके पढ़ाई-लिखाई के बारे मे जानकारी ली। इसके अलावा कलेक्टर ने निर्माणाधीन कार्याें का मुआयना किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेरला संदीप ठाकुर एवं स्कूल के शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, 3 और पार्षद AAP में शामिल
चंडीगढ़ /शौर्यपथ/
पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है. इस बीच चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के तीन ओर पार्षद व कई नेताओं ने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर लिया है. आप में शामिल होने वाले पार्षदों में मनदीप आहूजा , प्रियंका शर्मा और गुरजीत कौर शामिल हैं. बता दें कि कल ही अमृतसर के मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी.
आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस को घेरते रहे हैं. केजरीवाल ने हाल ही में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस ने 5 साल में पंजाब का माहौल खराब कर दिया है, हम जनता को आश्वासन देते हैं, AAP की सरकार शांति और भाईचारा कायम करेगी. बता दें कि पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनी थी.
गौरेला पेंड्रा मरवाही /शौर्यपथ/
जिले के पेंड्रा विकासखण्ड के ग्राम बसंतपुर की शैली स्व सहायता समूह द्वारा एलईडी बल्ब का निर्माण किया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत शैली स्व सहायता समूह द्वारा पंजाब नेशनल बैंक से 24 हजार रूपए कि राशि लोन लेकर एलईडी बल्ब निर्माण कर रही है। समूह द्वारा 12 वाट और 9 वाट के एलईडी बल्ब की बिक्री से प्रति सदस्य हर महीने 3500 रूपए तक आय प्राप्त कर रही हैं।
रायपुर /शौर्यपथ/
राजिम माघी पुन्नी मेल
छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के नाम से सुशोभित राजिम में 15 दिनों तक चलने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला का विधिवत शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कल रात भगवान राजीवलोचन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर और पूजा अर्चना कर किया। डॉ. महंत महानदी आरती में भी शामिल हुए।
दीप प्रज्जवलित कर और पूजा अर्चना
इस अवसर पर धर्मस्व मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, वाणिज्यिक कर एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधायक धनेंद्र साहू, राजिम विधायक अमितेश शुक्ल, रायपुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन सुभाष धुप्पड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने राजिम मेला को पुरातन संस्कृति के अनुरूप पुन्नी मेला के रूप में स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को बधाई दी। डॉ महंत ने कहा कि राज्य के लोगो के आपसी प्रेम और सद्भाव, एकता और भाई-चारे के साथ हम सब मिलकर नवा छत्तीसगढ़ गढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि राजिम माघी पुन्नी मेला हमें आपसी प्यार और सद्भाव का संदेश देता है। इस तीर्थ स्थान में साधु, संत महात्मा के सतसंग और उनके द्वारा दी गई सीख और आशीर्वाद को ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ में हर चीज बेहतर हो इसके लिए मिलकर नवा छत्तीसगढ गढ़ना है। उन्होंने आज हुई दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
पठानकोट /शौर्यपथ/
पंजाब विधान सभा चुनावों के लिए प्रचार करने पठानकोट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है और उन्होंने पूछा है कि जब आतंकी पठानकोट को दहला रहे थे, तब कांग्रेस के नेता क्या कर रहे थे? उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा, "कांग्रेस ने पंजाब और देश की शान के खिलाफ क्या-क्या कु-कृत्य नहीं किए? इसी पठानकोट पर जब पाकिस्तानी आतंकियों ने हमला किया था तब देश उस संवेदनशील मौके पर एकजुट था लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता क्या कर रहे थे?"
प्रधानमंत्री ने अपने पुराने अंदाज में लोगों से सवालिए लहजे में कहा, "इन्होंने सेना के शौर्य पर सवाल उठाए या नहीं उठाए? इन्होंने शहीदों की शहादत पर कीचड़ उछाला या नहीं उछाला?" पीएम मोदी ने कहा कि पुलवामा हमले की बरसी पर भी कांग्रेस के लोग बाज नहीं आ रहे हैं. वो हमारी सेना की बहादुरी का फिर से सबूत मांग रहे हैं.
इससे पहले अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने कहा, "पठानकोट की इस पवित्र धरती से मुक्तेश्वर महादेव मंदिर और अमृतसर के दुर्गयांना मंदिर को प्रणाम करता हूं. ये धरती हरमंदिर साहिब और करतारपुर साहिब की भी धरती है. इस पवित्र धरती से मैं सभी गुरुओं को नमन करता हूं."
मनोरंजन /शौर्यपथ/
हर फिल्म की एक रूह होती है. यह रूह उसकी कहानी में बसी होती है. जब फिल्म की यह रूह देखने वाले की रूह को छू जाए तभी उस फिल्म या कंटेंट की सार्थकता होती है. इस कसौटी पर यामी गौतम, डिम्पल कपाड़िया, नेहा धूपिया और अतुल कुलकर्णी की 'अ थर्सडे' बखूबी उतरती है. डिज्नी प्लस हॉटस्टार की इस फिल्म में समाज के एक ऐसे कोढ़ को दिखाया गया है, जिससे किसी भी कीमत पर निबटना बेहद जरूरी है. कंटेंट और एक्टिंग दोनों ही मोर्चों पर बहजाद खंबाटा की फिल्म खरी उतरती है.
एक्टिंग की बात करें तो यामी गौतम पूरी तरह से नैना जायसवाल के किरदार में उतर गई हैं. उन्होंने किरदार की बारीकियों को पकड़ा है और उनके एक्सप्रेशन बहुत ही कमाल के रहे हैं. नैना के किरदार को यानी के अब तक के सबसे शानदार किरदार में से कहा जा सकता है. जावेद खान के किरदार में अतुल कुलकर्णी भी सही रहे हैं और इम्प्रेस किया है. एक्टिंग के मोर्चे पर डिम्पल कपाड़ियां और नेहा धूपिया ने भी अच्छा काम किया है. इस तरह एक विषयपरक और सशक्त मनोरंजन के शौकीनों के लिए लिए 'अ थर्सडे' परफेक्ट वॉच है.
रायपुर /शौर्यपथ/
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को माघी पुन्नी मेला की शुभकामनाएं दी है। यह पर्व छत्तीसगढ़वासियों की लोकआस्था का प्रतीक है। इससे हमारे प्रदेश की लोक संस्कृति परंपरा प्रदर्शित होती है। इस मेले में छत्तीसगढ़ के साथ ही सम्पूर्ण देश के नागरिक एवं साधू सन्त भी शामिल होते है। राज्य सरकार द्वारा इस मेले का प्राचीन स्वरूप में आयोजन हमारी पुरानी परम्पराओं को संवर्धित करने की दिशा में प्रयास है।
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ के प्रयाग राज के रूप में प्रसिद्ध राजिम में माघी पुन्नी मेला आज से प्रारंभ हो गया है। श्रद्धालुजनों का सुबह से ही देवालय दर्शन और घाटों में स्नान का सिलसिला शुरू हो गया है। मान्यता के अनुसार माघ पुन्नी के अवसर पर पुन्नी स्नान का विशेष महत्व है, इसलिए सोढुर, पैरी और महानदी के त्रिवेणी संगम के स्नान करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
राजिम के मेला स्थल पर राज्य शासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। संगम स्थल पर बनाए गए एनीकट में पानी की व्यवस्था सहित संत निवास, आवागमन की सुविधा, पूरे मेला क्षेत्र की साफ सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की व्यवस्था की गई। 14 दिन तक चलने वाले इस मेले में यहां प्रतिदिन संतों के द्वारा आशीष वचन भी दिए जाएंगे। पूरे मेले स्थल में कानून व्यवस्था के लिए पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष बसों का संचालन भी किया जा रहा है। मेला स्थल पर व्यवस्थित रूप से दुकानों के लिए स्थल आबंटित किए गए हैं। मेला स्थल पर पेयजल, शौचालय और पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। मुख्य मंदिर के पास भव्य और आकर्षक मंच बनाया गया है, जहां स्थानीय लोककलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मंदिर परिसर सहित पूरे मेला क्षेत्र की आकर्षक सजावट की गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप माघी पुन्नी मेले के दौरान राजिम और आसपास के क्षेत्रों में मदिरा का विक्रय प्रतिबंधित कर दिया गया है।
मेला स्थल के समीप नदी पर बनाए गए लक्ष्मण झूला आवागमन के लिए वन-वे होगा। मेला स्थल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। त्रिवेणी संगम स्थल पर महाआरती के आयोजन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सिंचाई विभाग द्वारा श्रद्धालुओं के स्नान के लिए विशेष स्नान कुण्ड भी तैयार किए गए हैं। इसी प्रकार मेले में वीवीआईपी आगमन के मद्देनजर सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है। नई सरकार द्वारा मेला क्षेत्र को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए 54 एकड़ भूमि आबंटित की गई है, जहां मेला स्थल को व्यवस्थित करने के साथ ही धर्मशाला और अन्य आवश्यक भवनों का निर्माण किया जा रहा है। मेला स्थल की व्यवस्था के लिए रायपुर, गरियाबंद और धमतरी जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
गरियाबंद /शौर्यपथ/
प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा आज राजिम आयेंगे। वे यहां पर राजिम माघी पुन्नी मेला के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उद्योग मंत्री लखमा 16 फरवरी 2022 को शाम 5ः30 बजे कार द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर शाम 6 बजे राजिम पहुंचेंगे और राजिम माघी पुन्नी मेला के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। मंत्री लखमा रात्रि 9 बजे कार द्वारा राजिम से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मशहूर संगीतकार और गायक श्री बप्पी लहरी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने लहरी के निधन को संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति बताते हुए उनके शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
