
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन /शौर्यपथ/
सपना चौधरी हरियाणा की जानी मानी डांसर और सिंगर हैं. प्यार से लोग उन्हें हरियाणवी क्वीन भी बुलाते हैं. सपना को देश के साथ विदेशों से भी प्यार मिलाता है. इंस्टाग्राम पर भी सपना की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. फिलहाल तो सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सपना चौधरी तालाब किनारे बैठ भैंसो को नहलाती दिखाई दे रही हैं. उसके बाद होता है कुछ ऐसा जिसका अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है. फिलहाल तो यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में देख सकते हैं कि सपना चौधरी तालाब के किनारे बैठी नजर आ रही हैं. वहीं वे भैंसो को अपने पास बुलाती हैं, लेकिन उनमें से एक भी भैंस सपना के पास नहीं जाती. गुस्साई सपना उन भैंसो से कहती हैं 'अरे मैं भी तेरी कुछ लगती हूं की नहीं'
राजनीति /शौर्यपथ/
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन पर लग रहे आरोपों को लेकर प्रतिक्रिया दी है. आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास की ओर से केजरीवाल पर हाल में लगाए गए संगीन आरोपों को लेकर विपक्षी नेताओं ने केजरीवाल पर निशाना साधा था. इस मामले को लेकर केजरीवाल ने अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा, 'वे मुझे आतंकवादी बताते हैं, मैं दुनिया का सबसे भला आतंकी हूं, जो अस्पताल बनाता है."दिल्ली के सीएम ने कहा, 'सारी पार्टियां पिछले कुछ दिनों से एक ही भाषा बोल रहे हैं.हमको गाली देते हैं. ऐसा लगता है हमारा क्या कसूर है? हम शिक्षा, स्वस्थ्य, बिजली, रोजगार की बात कर रहे हैं कि जैसे दिल्ली में वैसे ही पंजाब में करेंगे.ये लोग नहीं चाहते कि ऐसा हो. ये सब मेरे, भगवंत और आप के ख़िलाफ़ खड़े हो गए.जब ये इकट्ठे हो गए ऐसे ही आप तीन करोड़ पंजाबी इकट्ठे हो जाओ.'
रायपुर /शौर्यपथ/
दक्षिण कोण्डागांव वनमंडल के कावरा नाला में 3000 हेक्टेयर भूमि का उपचार कैम्पा मद से 01 करोड़ की लागत से 73 भू-जल संबंधी संरचनाओं का निर्माण
राज्य सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना के तहत चलाए जा रहे महत्वपूर्ण ‘नरवा विकास कार्यक्रम‘ के तहत वनमंडल दक्षिण कोण्डागांव के अंतर्गत वन परिक्षेत्र अमरावती में निर्मित चेकडेम से वनवासियों को सिंचाई आदि के लिए अच्छी सुविधा उपलब्ध हो रही है। इसका निर्माण कैम्पा (छत्तीसगढ़ प्रतिकारात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण) की वार्षिक कार्ययोजना 2020-21 के तहत चयनित कावरा नाला में 09 लाख 21 हजार रूपए की लागत राशि से किया गया है। इससे उपलब्ध सिंचाई सुविधा के लाभ से अमरावती परिक्षेत्र अंतर्गत वनवासियों के साथ-साथ करण्डी वन प्रबंधन समिति को भी मजबूती मिली है।
कैम्पा के तहत वनांचल में निर्मित चेकडेम से वनांचल से जुड़ें 25 ग्रामीणों को सीधे-सीधे लगभग 10 हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा का लाभ मिल रहा है, चेकडेम निर्माण से अब वनांचल के किसान रबी फसल जैसे मक्का के लिए पानी की उपलब्धता को लेकर निश्चिंत हो गए है। गौरतलब है कि वंनाचल में स्थित कावरा नाला में 97 लाख 79 हजार रूपए की लागत से 73 भू-जल संवर्धन संबंधी विभिन्न संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इसमें 12 नग लूज बोल्डर, 17 नग ब्रशवुड चेकडेम, 01 नग भूमिगत डाइक, 19 नग गेबियन संरचना, 13 नग वाटर होल, 03 नग तालाब गहरीकरण, 01 नग गली प्लग, 01 नग एससीटी एवं 04 नग 30ग्40 मॉडल का निर्माण किया गया है, जिससे लगभग 10 किलोमीटर लम्बाई के कावरा नाला में कुल जल संचय संग्रहण क्षेत्रफल 11 हजार 974 हेक्टेयर में से वनक्षेत्र के लगभग 3000 हेक्टेयर को उपचारित किया गया है।
रायपुर /शौर्यपथ/
बच्चे मन के सच्चे होते हैं, उनकी भोली बातें सबको लुभाती हैं। इसकी बानगी आज देखने को मिली। जब अपने स्कूल की मिड डे मील रसोईया को पूरे सम्मान के साथ बच्चों ने भावुक मन से विदाई दी। यह वाक्या जशपुर जिले के विकासखण्ड बगीचा के प्रायमरी स्कूल महुवाडीह का है। जहां स्कूली बच्चों ने स्कूल की रसोईया मुरारी बाई को सम्मान के साथ विदाई दी। बच्चों ने कहा कि वे मिड डे मील का स्वाद कभी भूल नहीं पाएंगे।
इस मौके पर रसोईया मुरारी बाई की आंख़ें नम थी और स्कूल के बच्चे भी भावुक हो गए थे। वह इस स्कूल में लम्बे अर्से से अपनी सेवा दे रही थी। विदाई के वक्त स्कूली बच्चे और ग्रामीण भावुक हो गए। मुरारी बाई अपनी अधिक उम्र की वजह से रसोईया के पद से विदाई ले रही थीं। इस अवसर पर गांव की सरपंच कविता देवी ने कहा कि मुरारी बाई काफी लम्बे समय से पूरी जिम्मेदारी से घर के भोजन जैसा मिड डे मील बनाकर कर बच्चों को खिलाया है, वह अनुकरणीय है। उनकी इस सेवा को यह गांव कभी नहीं भूल पाएगा। बच्चों ने कहा कि उन्हें जो भोजन स्कूल में मिलता रहा है। उसका स्वाद वह शायद ही भूल पाएंगे। इस मौके पर बच्चों ने उन्हें फूलों का गुच्छा भेंट किया। वहीं सरपंच, ग्रामीण व शिक्षकों ने साड़ी और शाल भेंट कर स्कूल की रसोईया का सम्मान किया। बताया जा रहा है कि यह पहला अवसर है, जब इस तरह से जिले में किसी मिड डे मील रसोईया को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई है।
रायपुर /शौर्यपथ/
जैविक गुलाल एवं पूजन सामग्री निर्मित करने होगा एमओयू
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों प्राकृतिक रूप से निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों के एकीकृत ब्रांडनेम ‘अर्थ‘ को लॉन्च करेंगे। इसके साथ ही बाजार में अर्थ ब्रांडनेम से महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार गिफ्ट हैम्पर विक्रय के लिए उपलब्ध हो जाएगा। मुख्यमंत्री इस मौके पर अर्थ ब्रांड के लोगो का भी विमोचन करेंगे।
गौरतलब है कि गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा दैनिक जीवन में उपयोग की कई सामग्रियां नेचुरल तरीके से निर्मित की जा रही है। इनको बाजार में अर्थ ब्रांडनेम से विक्रय किया जाएगा। राज्य के 22 विकासखण्डों के 230 गौठानों से जुड़ी 277 महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा विशेष प्रकार के चार प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें लेमन ग्रास और अपराजिता के उपयोग से दो प्रकार की इम्यूनिटी-टी, लेमन ग्रास, सिट्रोनेला, पामारोजा एवं तुलसी से बने चार प्रकार के एसेंशियल ऑयल, मुल्तानी मिट्टी, शहद, दूध, तुलसी, लेमन, ऐलोवेरा, लेमन ग्रास एवं हल्दी से निर्मित आठ प्रकार के साबुन तथा पांच प्रकार के लाल, हरा, नीला, पीला एवं गुलाबी जैविक गुलाल शामिल हैं। गोधन न्याय मिशन के मार्गदर्शन में महिला समूहों के उक्त उत्पादों को गिफ्ट हैम्पर के रूप में बहुत ही आकर्षक ढंग से पैकेजिंग की गई है। इसका एओटी भी तैयार किया गया है। यह गिफ्ट हैम्पर अर्थ ब्रांडनेम से मार्केट में बिकेगा। इसकी मार्केटिंग वेबसाइट के माध्यम से भी की जाएगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में गौठानों में महिला स्व-सहायात समूहों के माध्यम से जैविक गुलाल एवं पूजन सामग्री तैयार करने के लिए संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी तथा गणेश ग्लोबल प्राईवेट लिमिटेड के मध्य एमओयू भी होगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव जिले में जैविक गुलाल एवं पूजन सामग्री तैयार किए जाने का पायलेट प्रोजेक्ट संचालित है। इसके तहत सखी समूह संगठन सोमनी एवं गणेशा ग्लोबल प्राईवेट लिमिटेड के मध्य एमओयू हो चुका है। जिसके तहत 50 महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य महिलाओं को जैविक गुलाल एवं पूजन सामग्री तैयार करने के लिए विधिवत प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। राजनांदगांव जनपद के ग्राम अंजोरा स्थित वृंदावन गौठान में फूलों की खेती के साथ-साथ वहां के रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा फूलों से गुलाल एवं पूजन सामग्री निर्मित किए जाने की शुरूआत हो चुकी है।
संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी तथा गणेश ग्लोबल प्राईवेट लिमिटेड के मध्य 18 फरवरी को होने वाले एमओयू के तहत प्रथम चरण में दुर्ग एवं रायपुर जिले के 10 गौठानों में जैविक गुलाल एवं पूजन सामग्री निर्मित की जाएगी। इसके लिए दोनों जिलों के 150 महिला स्व-सहायता समूहों को जोड़ा गया है। महिला स्व-सहायता समूह जैविक गुलाल के साथ-साथ पूजन सामग्री जिसमें चंदन पाउडर, रूई बत्ती, कुमकुम, रोली, हवन आदि सामग्री तैयार करेंगी।
कवर्धा /शौर्यपथ/
कबीरधाम जिले के सुदूर व दुर्गम पहाड़ियों में उपर रहने वाले विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति व अन्य वर्गाें की मांग अब पूरी हो रही हैं। जनआकांक्षाओं को विशेष ध्यान में रखते हुए ग्राम दलदली घाटी के उपर पहाड़ी वाली बंजारी माता जी की भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान बैगा बाहूल ग्राम दलदली पहुंचकर इस मंदिर निर्माण की आधार शिला रखी। अकबर ने ग्रामीण जनों के साथ बैठक कर विधि-विधान से माता बंजारी मंदिर निर्माण का भूमिपूजन किया। जन आस्था के केन्द्र माता बंजारी की मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के बाद श्री अकबर ने मंदिर स्थानीय मंदिर निर्माण समिति को ध्वाजा भी भेंट की। उन्होने कहा कि सब मिलजुलकर जनआकांक्षाओं के अनुरूप यहां बंजारी माता जी की मंदिर बनाया जाएगा। इस मंदिर निर्माण में जो भी सहायोग की अपेक्षा स्थानीय निर्माण समिति कर रही, उसे पूरा किया जाएगा। मंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम में नीलकंठ चन्द्रवंशी, पिताम्बर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य मुखीराम मरकाम, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार पटेल, जनपद अध्यक्ष अमिता प्रभाती मरकाम, उपाध्यक्ष सनत जयसवाल, गोरेलाल चन्द्रवंशी, दलदली सरपंच हीरा सिंह ग्वाला, अमर सिंह वर्मा, अमित वर्मा सहित बहदूर कंुजम चेन्द्रादादर, प्रभा यादव पिपरखुटा, सरेश कुमार परस्ते बांकी व जेहन सिंह मेरावी भूरसी पकरी के सरपंच व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
वनांचल क्षेत्र के वरिष्ठ व जिला पंचायत सदस्य मुखीराम मरकाम ने बताया कि बोड़ला विकासखण्ड के पूरे वनांचल ग्राम दलदली घाटी में यहां के लोग कई पीढ़ियों से माता बंजारी जी पूजा-अर्चना करते आ रहे है। यह जन आस्था का केन्द्र है। माता जी के स्थान पर एक झोपड़ी नुमा मकान बना हुआ है। यहां लोग बस मिल-जुलकर माता जी का मंदिर निर्माण करना चाहते थे, लेकिन आर्थिक मदद नहीं होने से मंदिर का निर्माण नहीं हो रहा था। आज हम सबका सपना पूरा हो रहा है। दलदली के सरपंच हीरा सिंह ग्वाला ने बताया कि घाटी के उपर यहां के लोगों को जनआस्था का केन्द्र है। यहां के लोग इसे आराध्य देवी के रूप में पूजते है। मंदिर निर्माण की भूमिपूजन होने से पूरे क्षेत्र के लोगों में उत्साह व उमंग का वातावरण बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों की मान्यता है कि इस क्षेत्र क लोगों की सुरक्षा माता जी करते है। यहां के लोग पहले माता जी का दर्शन व पूजा-अर्चना करने के बाद ही सभी मांगलिक शुभकार्यों को करते है।
अम्बिकापुर /शौर्यपथ/
राज्य शासन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव कुमार तिग्गा को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है।
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि डॉ तिग्गा द्वारा आपातकालीन ड्यूटी से नदारद रहते हुए अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरती गई। उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन है।
निलंबन अवधि में डॉ तिग्गा का मुख्यालय सीएमएचओ कार्यालय जिला बलरामपुर -रामानुजगंज नियत किया गया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
ज्ञातव्य है कि पिछले मंगलवार की शाम को एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया था। चिकित्सक के नदारद रहने तथा नर्स के लापरवाही के कारण जन्म से पूर्व शिशु की मृत्यु हो जाने के मामले में संयुक्त संचालक एवं सीएमएचओ सरगुजा द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रायपुर को आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया गया था।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि मिलर्स का चावल भारतीय खाद्य निगम में जमा कराने में और गति लायें। धान उपार्जन केन्द्रों में शेष रहे धान का भी शीघ्र ही परिवहन कराने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने आज यहां मंत्रालय महानदी में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत खाद्य मूव्हमेंट वर्क प्लान की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में भारतीय खाद्य निगम, रेल्वे और खाद्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए। श्री जैन ने कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि भारतीय खाद्य निगम का गोदामों में चावल जमा करने के लिए लक्ष्य के अनुरूप तेजी से कार्य करें, जिससे मिलरों द्वारा तैयार चावल जमा कराया जा सके। उन्होंने कहा कि चावल के परिवहन और भंडारण में आ रही दिक्कतों की समीक्षा कर त्वरित आवश्यक कार्यवाही की जाए।
मुख्य सचिव ने भारतीय खाद्य निगम को रेक प्वाइंट वाले प्रमुख जिलों में राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, महासमुंद, सूरजपुर में निर्धारित लक्ष्य एवं योजना के अनुसार पर्याप्त मात्रा में रेक उपलब्ध कराने के निर्देश रेल्वे के अधिकारियों को दिए है। इसी तरह से भारतीय खाद्य निगम द्वारा रेक मूव्हमेंट का समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश। जिससे मिलर्स को आवश्यकतानुसार परिवहन हेतु वाहनों की व्यवस्था की जा सके।
मुख्य सचिव ने एफसीआई द्वारा चावल उपार्जन कार्य में गति बनाए रखने हेतु मुंगेली, धमतरी, कवर्धा, बेमेतरा और कांकेर जिलों में पर्याप्त मात्रा में गोदाम की व्यवस्था करने के निर्देश इन जिलों के कलेक्टरों को दिए। इसी तरह से एफसीआई द्वारा स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन में अतिरिक्त गोदाम किराए पर लेकर चावल उपार्जन हेतु अतिरिक्त जगह उपलब्ध कराने की बात कही। बैठक में खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा, प्रबंध संचालक मार्कफेड किरण कौशल, प्रबंध संचालक स्टेट बेवर्रेज कार्पोरेशन निरंजन दास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
बस्तर के एनर्जी पार्क का हो रहा है कायाकल्प
बस्तर जिले के घाटलोहंगा में स्थित एनर्जी पार्क (बस्तर हॉट) को आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। उर्जा का मुख्य अक्षय उर्जा से संचालित इस पार्क में ज्ञान-विज्ञान की जानकारी दी जाती है। अब इसे प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां पर ट्राय ट्रेन, हाथी-घोड़ों की कृतियां एवं झूला का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर स्व-सहायता समूहों के लिए रोजगार उपलब्ध करने के इंतजाम भी किए जाएंगे।
मंगलवार को क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने एनर्जी पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में निर्माण कार्यों का जायजा लिया और सभी कार्यों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एनर्जी पार्क को नवीन स्वरूप दिया जा रहा है। जिससे यह पार्क लोगों के आकर्षण का केंद्र बने और यहां से लौटकर पर्यटक इस पार्क की खूबियों के बारे में लोगों को बताए। स्वर्णकार ने कहा कि यहां पर बागवानी का निर्माण किया जाएगा। जिससे पार्क की खूबसूरती और बढ़ जाएगी। स्वर्णकार ने एनर्जी पार्क में बन रहे इलेक्ट्रॉनिक टॉय ट्रेन का ट्रायल भी देखा और संतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले पर्यटक इसका लुत्फ उठा सकेंगे।
इस पार्क में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए आमचो बस्तर सेल्फी प्वाइंट बनाया जा रहा है, सेल्फी प्वाइंट अलग-अलग स्थानों पर बनाए जायेंगे। यहां पर स्थानीय स्तर पर स्व-सहायता समूहों को रोजगार उपलब्ध कराई जाएगी जो कि बस्तर आर्ट बनाएंगे, बस्तर के व्यंजन परोसेंगे, जिससे उनको रोजगार मिलेगा। एनर्जी पार्क में बच्चों को लुभाने के लिए भी कई प्रकार के इंतजाम किए जा रहे हैं। जिसमें हाथी-घोड़े की कृतियां होगी तो बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले व कई प्रकार की व्यवस्था की जा रही है।
पार्क निरीक्षण के दौरान क्रेड़ा के अधीक्षण अभियंता पी.के. जैन, कार्यपालन अभियंता डी.डी. सिदार, जिला प्रभारी बस्तर जी.आर. मरकाम, सहायक अभियंता कमलेश पटेल, अनुपम मिश्रा, अमित जैन, पार्क प्रभारी नीलकंठ नाग उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ में अवैध और कच्ची शराब की बिक्री के साथ ही मिलावटी शराब बेचने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, इसके लिए आबकारी विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने अवैध शराब की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। उनके निर्देश पर आज आबकारी विभाग के सचिव निरंजन दास ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और इन प्रकरणों पर सख्ती से कार्रवाई कर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में यदि विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों की संलिप्तता पाए जाने पर उनके विरूद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आबकारी सचिव श्री दास ने अधिकारियों के साथ आबकारी विभाग की रेवेन्यु बढ़ाने के मुद्दे पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि देशी-विदेशी मदिरा दुकानों को कम्पोजिट किया जाए। इसी प्रकार मांग के अनुरूप इन दुकानों में संबंधित ब्रांड का स्टॉक रखा जाए। मिलावटी शराब और ओवररेटिंग के मामलों का एफआईआर दर्ज कराया जाए। उन्होंने कहा कि देशी-विदेशी मदिरा दुकानों में ओवररेट शराब विक्रय पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध बर्खास्तगी की कार्यवाही की जाएगी। इन मामलों के संरक्षण देने वाले संबंधित अधिकारियों पर भी कड़ी कार्यवाही होगी।
आबकारी सचिव श्री निरंजन दास ने कहा कि अन्य राज्यों से अनाधिकृत रूप से छत्तीसगढ़ में आनेे वाली शराब पर भी कड़ाई से नियंत्रण रखा जाए। राज्य के सीमावर्ती जिलों में इसके लिए विशेष रूप से निगरानी रखी जाए। उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से समन्वय कर चेकपोस्ट की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से यात्री तथा ट्रांसपोर्ट वाहनों में छिपाकर लाई जाने वाली शराब पर भी निगरानी रखी जाए।
बैठक में आबकारी सचिव दास ने बताया कि अवैध, कच्ची एवं मिलावटी शराब में जहरीली मात्रा के परीक्षण के लिए लैबोरेटरी स्थापित कर ली गई है। अवैध शराब के प्रकरण बनाते समय शराब का लैबोरेटरी टेस्ट रिपोर्ट लगाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में आबकारी विभाग के विशेष सचिव एवं छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक ए.पी. त्रिपाठी, अपर आयुक्त आर.एस. ठाकुर, उपायुक्त आशीष श्रीवास्तव, पी.एस. साहू सहित प्रदेश भर के जिलों के अधिकारी उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
