August 11, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मैट्स यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। आरंग

    राज्यपाल अनुसुईया उइके आज मैट्स यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। आरंग स्थित मैट्स यूनिवर्सिटी परिसर में आज स्नातक, स्नातकोत्तर, एम.फिल व पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों व शोधार्थियों के लिए द्वितीय दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था। इस अवसर पर उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को उपाधि सहित गोल्ड मेडल प्रदाय किया गया तथा उन्हें अपने अर्जित ज्ञान का राष्ट्रहित में सदुपयोग करने की शपथ दिलाई गई।

    राज्यपाल उइके ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षित और प्रतिभावान व्यक्तित्व अहंकार रहित होता है और अपने अर्जित ज्ञान से समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देता है। शासन-प्रशासन की सार्थक पहल होनी चाहिए कि शिक्षा सभी के लिए सुलभ हो और कौशल व व्यक्तित्व विकास को शिक्षा में प्राथमिकता दी जाए। नई शिक्षा नीति-2020 इन्ही उद्देश्यों को पूरा करती है। नई शिक्षा नीति प्रदेश के विश्वविद्यालयों में आगामी सत्र से लागू की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को ज्ञान अर्जन के साथ-साथ अपनी विरासत को जानने और कौशल उन्नयन का भी मौका मिलेगा।

    स्थित मैट्स यूनिवर्सिटी परिसर में आज स्नातक, स्नातकोत्तर,

    राज्यपाल उइके ने कहा कि विद्यार्थी व उनके अभिभावकों के लिए दीक्षांत समारोह अविस्मरणीय पल होता है, जो आपके ज्ञान, आत्मविश्वास और आकांक्षाओं को अभिव्यक्त करने वाला अप्रतिम अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी संकल्प लें कि वे अपने द्वारा अर्जित ज्ञान व कौशल को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    दीक्षांत समारोह में राज्यपाल  उइके ने नीति आयोग तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रबुद्ध व्यक्तियों द्वारा शोधार्थी के रूप में उपाधि प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
    उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत स्वर्णिम समय होता है, जहां उन्हें अपने परिश्रम का सम्मान मिलता है। विद्यार्थी इस समय के लिए प्रतीक्षारत होते हैं। मंत्री पटेल ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन की मांग कर रहा है। इसके लिए हम सभी को साझी पहल करनी होगी और शिक्षा का दायरा बढ़ाना होगा। हमें कौशल संवर्धन केन्द्रित प्रयासों को गति देनी होगी, जिससे उच्च शिक्षा को नये मुकाम पर पहुंचाया जा सके।

    एम.फिल व पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों व शोधार्थियों के लिए द्वितीय दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था। इस अवसर पर उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को उपाधि सहित गोल्ड मेडल प्रदाय किया गया तथा उन्हें अपने अर्जित ज्ञान का राष्ट्रहित में सदुपयोग करने की शपथ दिलाई गई।

    दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर उपाधि प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं शुभकामना संदेश प्रेषित किया। छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. शिववरण शुक्ल एवं मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगारिया ने भी दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस दौरान मैट्स यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया गया। दीक्षांत समारोह के अंत में मैट्स विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा राज्यपाल उइके तथा उच्च शिक्षा मंत्री पटेल को स्मृति चिन्ह प्रदाय किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय संकाय सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित थे। अनेक विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक वर्चुअल रूप से भी समारोह से जुड़े थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कृषक नेता स्वर्गीय डॉ. खूबचंद बघेल की 22 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया है।

    मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि डॉ. खूबचंद बघेल ने अपना पूरा जीवन समाज और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने शिक्षा, सहकारिता के क्षेत्र सहित सामाजिक आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा है कि डॉ. खूबचंद बघेल न सिर्फ छत्तीसगढ़ के स्वप्न दृष्टा थे बल्कि छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के प्रतीक थे। वे चाहते थे कि छत्तीसगढिया स्वाभिमान से जिये, स्वावलंबी हो तथा जीवन के सभी क्षेत्रों में भी उनका विकास हो। वे छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के भी प्रबल पक्षधर रहे। उन्होंने छत्तीसगढ की अस्मिता और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए किए गए संघर्ष में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

     बघेल ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान खूबचंद जी ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय चेतना जागृत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने विधायक और राज्यसभा सांसद के रूप में भी क्षेत्र की उल्लेखनीय सेवा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खूबचंद जी के सपनों के अनुरूप हम नवा-छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रहे हैं। उनके कृतित्व और व्यक्तित्व के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना शुरु की गई है, जिसके तहत 5 लाख रुपए तक निःशुल्क इलाज की व्यवस्था मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने उनकी स्मृति में कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान स्थापित किया है। बघेल ने कहा कि हमें इस बात का संतोष है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के पुनरूत्थान के डॉ. बघेल के सपने को साकार करनेे की दिशा में छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है।

     

    मनोरंजन /शौर्यपथ /

    बॉलीवुड में दूसरी भाषाओं की फिल्मों का रीमेक बनाया जाना कोई नई बात नहीं है. कई सुपरस्टार्स साउथ की या किसी अन्य भाषा की फिल्मों का रीमेक बनाकर बॉलीवुड में धमाका करते रहे हैं. कभी सलमान खान 'वांटेड' और 'किक' जैसी रीमेक फिल्मों के जरिए सफलता पाते हैं, तो कभी खिलाड़ी अक्षय कुमार साउथ से प्रभावित होकर 'राउडी राठौर' बन जाने हैं. कभी साउथ का अर्जुन रेड्डी बॉलीवुड में कबीर सिंह बनकर छा जाता है. लेकिन रीमेक बनाने की इस रेस में अजय देवगन अपने साथी सुपरस्टार्स से काफी आगे नजर आते हैं. आइये जानते हैं अजय देवगन की कौन-कौन सी फिल्में साउथ की सुपरहिट फिल्मों का रीमेक है.

    युवा

    ये फिल्म 2004 में मणिरत्नम के निर्देशन में बनाई गई थी और इसी साल मणिरत्नम के ही निर्देशन में इसे हिन्दी में भी शूट किया गया. ये तीन युवाओं की कहानी पर आधारित एक पॉलिटिकल एक्शन फिल्म थी. तमिल वर्जन में सूर्या, माधवन और सिद्धार्थ ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई थी. वहीं हिन्दी वर्जन में ये भूमिकाएं अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय ने निभाई थी. हिन्दी वर्जन के लिए फिल्म के डायलॉग लिखने का काम अनुराग कश्यप ने किया था.
    गोलमाल- फन अनलिमिटेड
    साल 2006 में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ये कॉमेडी फिल्म सुपरहिट साबित हुई. अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपडे और तुषार कपूर स्टारर ये फिल्म साल 2001में नाम से मलयालम भाषा में प्रियदर्शन द्वारा बनाई जा चुकी थी. मलयालम फिल्म में सुपरस्टार मोहनलाल की भूमिका को अजय देवगन ने हिन्दी वर्जन में निभाया था. हालांकि मलयालम में बनी ये फिल्म भी एक मराठी नाटक 'घर-घर' और एक अंग्रेजी फिल्म A Fish Called Wanda से प्रेरित थी.

    संडे

    2008 में ये आई ये फिल्म एक मिस्ट्री कॉमेडी फिल्म थी. हिन्दी में इस फिल्म को बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली लेकिन इसका तेलगु वर्जन जो 2005 काफी सफल साबित हुआ था. तेलगु में इस फिल्म को Anukokunda Oka Roju के नाम से बनाया गया था. इसे फिल्म को बेस्ट स्क्रीनप्ले सही कई अन्य अवॉर्ड्स भी हासिल हुए थे. मूल तेलगु फिल्म में जगपति बाबू की भूमिका हिन्दी रीमेक में अजय देवगन के हिस्से आई थी.

    सिंघम

    ये फिल्म अजय देवगन की सुपर-डुपर हिट फिल्म थी. इसकी सफलता से उत्साहित होकर निर्देशक रोहित शेट्टी ने इसका अगला भाग भी बनाया और वह भी सुपरहिट रहा. अजय देवगन की सिंघम भी एक तेलगु फिल्म का रीमेक थी. तेलगु में भी ये फिल्म सिंघम के नाम से ही बनाई गई थी और बेहद सफल भी रही थी. मूल तेलगु वर्जन के हीरो सुपरस्टार सूर्या थे, जिनके रोल को अजय देवगन ने हिन्दी में निभाया.

    सन ऑफ सरदार

    पगड़ीधारी सिख बने अजय देवगन के सरदारजी अवतार पर दर्शकों ने काफी प्यार लुटाया था. लेकिन ये फिल्म भी तेलगू मूवी 'मर्यादा रामन्ना' का का रीमेक थी. मूल फिल्म 2010 में एस एस राजमौली के निर्देशन में बनी थी और अजय देवगन अभिनीत सन ऑफ सरदार को 2012 में प्रदर्शित किया गया था. हिन्दी के अलावा इस फिल्म का रीमेक कन्नड, तमिल, मलयालम और बंगाली में भी बनाया गया था.

    दृश्यम

    ये एक ऐसी फिल्म थी जिसका रीमेक कई भाषाओं में बनाया गया और हर भाषा में मुख्य भूमिका उस भाषा के दिग्गज अभिनेता ने निभाई. मूल फिल्म मलयालयम में बनाई गई थी, जिसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में थे. तमिल में ये भूमिका कमल हसन ने निभाई, तेलगू में वेंकटेंश इस रोल में दिखे, कन्नड में रविचंद्रन लीड रोल में थे और हिन्दी वर्जन में ये भूमिका अजय देवगन के हिस्से में आई. फिल्म इतनी बेहतरीन थी कि लगभग सभी भाषाओं में इसे सफलता मिली. हिन्दी में भी ये काफी सफल साबित हुई. अब मलयालयम में इसका सीक्वल दृश्यम 2 भी आ चुका है. अजय देवगन ने भी दृश्यम 2 की शूटिंग शुरू कर दी है.

     

    मनोरंजन /शौर्यपथ /

    बॉलीवुड की सबसे कम उम्र की सुपरस्टार उर्वशी रौतेला अपनी मेहनत और लगन से हर दिन सफलता की सीढ़ी चढ़ रही हैं. अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने बॉलीवुड के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है. उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया की क्वीन मानी जाती हैं क्योंकि वे इसके जरिए अपने सभी फैन्स से जुड़ी रहती हैं. अभिनेत्री अपने सभी फैन्स का दिल जीतने के लिए अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करने के साथ ट्रेंडी रील्स भी आए दिन शेयर करती हैं. इसके साथ ही उर्वशी अपनी खूबसूरती के लिए भी लोगों के बीच खासा मशहूर हैं.

    उर्वशी रौतेला हाल ही में यूक्रेन गई हैं ,जहां वे अपनी अपकमिंग फिल्म 'द लेजेंड' की शूटिंग कर रही हैं. इस मूवी से अभिनेत्री तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी, जिसमें उन्होंने आईटीटी के एक माइक्रो-बायोलॉजिस्ट की भूमिका निभाई है. उर्वशी रौतेला ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे फैन्स को मंडे मोटिवेशन देते हुए नजर आईं. इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक्ट्रेस शूटिंग शुरू करने के लिए बिल्कुल तरोताजा और सुंदर दिख रही हैं. उर्वशी इस वीडियो में शाहरुख खान की फिल्म जब तक है जान के फेमस डायलॉग को जोड़कर एक झलक साझा करते हुए यूक्रेन की सड़कों पर चल रही हैं और नेचर का लुत्फ उठा रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए उर्वशी कैप्शन देती हैं, "शूटिंग से पहले टहलकर फ्रेश एयर लेना और समाचार और अपने फोन से डिस्कनेक्ट रहने से बेहतर कुछ नहीं है. हर जीवन महत्वपूर्ण है. प्रकृति मां की तरह बनो और बिना शर्त से सभी से प्यार करो".

    उर्वशी रौतेला को आखिरी बार मिस यूनिवर्स पेजेंट 2021 में सबसे कम उम्र की जज पैनलिस्ट बनते हुए देखा गया था. इसके अलावा, अरब सुपरस्टार मोहम्मद रमजान के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय गीत 'वर्साचे बेबी' के लिए भी उर्वशी ने खूब लोकप्रियता हासिल की थी. जल्द ही उर्वशी रौतेला जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.

     

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने ठोस अपशिष्ट एवं सीवेज के प्रबंधन के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों का सजगता और गंभीरता से पालन करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। मुख्य सचिव आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के समक्ष प्रस्तुतीकरण करने के संबंध में की गई आवश्यक तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी मौजूद थे।

    मुख्य सचिव ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के प्रावधानों के अनुसार राज्य के नगरीय निकायों एवं पंचायतों में प्रतिदिन उत्पन्न, संग्रहित और उपचारित होने वाले अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में नगरीय प्रशासन एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इसी तरह से राज्य के मॉडल टाउन और पंचायतों में शत-प्रतिशत एनजीटी के नियमों के पालन करने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने सीवरेज मेनेजमेंट के कार्यों की समीक्षा करते हुए घरेलू दूषित जल उपचार संयंत्रों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेसिंग  के जरिए आयोजित इस बैठक में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग रेणु जी पिल्ले, प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग मनोज पिंगुआ, सचिव जल संसाधन अविनाश चम्पावत, सचिव स्वास्थ्य शहला निगार, सचिव नगरीय प्रशासन अलरमेल मंगई डी. सहित पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारी उपस्थित थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों और हाईबर्डन जिलों में कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में 10 आंकाक्षी जिलों और 02 हाईबर्डन जिलों में मार्च 2022 से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राज्य योजना के राशनकार्डधारी परिवारों को फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जाएगा। राईस फोर्टिफिकेशन की शत-प्रतिशत खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में किया गया है।

    खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली में राज्य योजना के राशनकार्डों में चावल का वार्षिक आबंटन लगभग 3 लाख 89 हजार 486 टन है। इस चावल के फोर्टिफिकेशन के लिए लगभग 28.43 करोड़ और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के हितग्राहियों को फोर्टिफाइड चावल के वितरण के लिए राज्य सरकार द्वारा 11.16 करोड़ इस प्रकार की 39.59 करोड़ रूपए की राशि व्यय की जाएगी।

    फोर्टिफाइड चावल का वितरण राज्य के 10 आकांक्षी जिले कोरबा, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, कोण्डागांव, सुकमा तथा 2 हाईबर्डन जिले कबीरधाम और रायगढ़ में किया जाएगा। इन जिलों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के राशनकार्डों की तरह ही राज्य योजना के राशनकार्डों में फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जाएगा।
    गौरतलब है कि ‘फोर्टिफाइड’ चावल आयरन और विटामिन से युक्त होता है। इस चावल में विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी12, फोलिक एसिड, आयरन और जिंक सभी पोषक तत्व का मिश्रण होता है। यह लोगों की खुराक में आवश्यक पौष्टिक तत्वों की पूर्ति के साथ ही कुपोषण के नियंत्रण में काफी हद तक मददगार होती है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की धर्मपत्नी और देशसेवा के महाव्रत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की सदैव साथी रहीं कस्तूरबा गांधी की 22 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया है। बघेल ने उन्हें याद करते हुए कहा कि गांधी जी के स्वतंत्र भारत के सपने को साकार करने में एक दृढ़ समर्पित सहभागी की भूमिका ‘बा‘ ने निभाई। बापू के संघर्ष की गाथा को ‘बा‘ के योगदान के बिना पढ़ना सदैव अधूरा लगता है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री स्वर्गीय मौलाना अबुल कलाम आजाद की 22 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि मौलाना अबुल कलाम जी ने आजादी की लड़ाई के साथ भारत की शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राजनीतिक प्रकरणों की वापसी से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन

    गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में राजनीतिक प्रकरणों की वापसी से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया तथा उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल उपस्थित थे।
    समीक्षा बैठक का आयोजन

    कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा विधि विभाग से मिली अनुशंसाओं पर राजनीतिक प्रकरणों की वापसी के निर्णय हेतु आयोजित बैठक में कुल 46 प्रकरण समिति के सामने प्रस्तुत किए गए। इनमें से 32 प्रकरणों को राजनीतिक मानते हुए इन्हें वापस लेने की अनुशंसा की गई। 13 प्रकरणों को बैठक में अमान्य कर दिया गया तथा एक प्रकरण को पुनः विवेचना के लिए वापस भेजने का निर्णय लिया गया है। बैठक में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा समेत विधि विभाग के अधिकारी मौजूद थे

    नई दिल्ली /शौर्यपथ /

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "आतंकवादियों द्वारा साइकिल चुनने" की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि "साइकिल का अपमान पूरे देश का अपमान है". पीएम के हमले के जवाब में अखिलेश ने अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल पर हिंदी में एक कविता सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उसे "आम आदमी की सवारी" और गांवों के गौरव के रूप में पेश किया है.

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision