
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा कल से शुरू हो गई है. अभी परीक्षा को हुए दो दिन भी नहीं हुए कि सुशासन की सरकार के शिक्षा विभाग का काल सच सामने आ गया. सुशासन सरकार पहले दिन ही परीक्षा का आयोजन ठीक से नहीं करा सकी है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा कल से शुरू हो गई है. अभी परीक्षा को हुए दो दिन भी नहीं हुए कि सुशासन की सरकार के शिक्षा विभाग का काल सच सामने आ गया. सुशासन सरकार पहले दिन ही परीक्षा का आयोजन ठीक से नहीं करा सकी है. इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. यह मामला किशोर कॉलेज मोतिहारी परीक्षा केंद्र का हैं जहां बच्चों ने रात 8 बजे तक परीक्षा दी. इतना ही नहीं सुशासन सरकार की व्यवस्था इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ियों की हेडलाइट और भाड़े के जेनरेटर चलाकर परीक्षा केंद्र में उजाला किया गया.
महाराजा हरेन्द्र किशोर कॉलेज मोतिहारी परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली की परीक्षा में परीक्षार्थियों को कल शाम 4:30 तक भी उत्तर पुस्तिका नहीं दी गई. दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा थी. समय जाते देख परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया.परीक्षार्थियों के गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मोतिहारी सदर एसडीओ, डीएसपी सहित तीन थानों की पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा और काफी मशक्त के बाद स्थिति पुलिस के नियंत्रण में आई. इसके बाद शाम 4:30 बजे के बाद छात्रों को उत्तर पुस्तिका दी गई और छात्रों ने गाड़ियों की हेडलाइट और भाड़े के जेनरेटर में रात 8 बजे तक हिंदी का पेपर दिया. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा शाम 5 बजे तक खत्म होनी थी.
आपको बता दें कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा कल से शुरू हो चुकी हैं और बोर्ड दो पालियों में परीक्षा का आयोजन कर रहा है. सभी परीक्षाएं दो पाली में होंगी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली से दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. कल मैथमेटिक्स और हिंदी विषय की परीक्षा थी. सुशासन की इतनी बड़ी लापरवाही को लेकर बच्चों और अभिभावकों में काफी आक्रोश है.
लखनऊ /शौर्यपथ/
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने मंगलवार को उम्मीदवारों की नौंवी लिस्ट जारी की है. इसमें 17 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं. लखनऊ की सभी 9 सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है. पार्टी ने अब तक 215 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है.समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव और भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी दोनों को ही टिकट नहीं दिया गया है. वहीं अब भी करीब 50 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होनी बाकी है. मंत्री स्वाति सिंह का इस बार टिकट काटा गया है. उनकी जगह ईडी के पूर्व अधिकारी राजेश्वर सिंह को सरोजिनी नगर से उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं स्वाति सिंह के पति को भी टिकट नहीं दिया गया है. दोनों ही पार्टी से टिकट की मांग कर रहे थे.
बीजेपी द्वारा जारी नई लिस्ट के अनुसार महोली से शशांक त्रिवेदी, सिधौली (अजा) से मनीष रावत, भगवन्तनगर से आशुतोष शुक्ला, सीतापुर सीट से राकेश राठौर गुरु, मलिहाबाद (अजा) से जया देवी, सरोजनी नगर से राजेश्वर सिंह, बक्शी का तलब से योगेश शुक्ला, लखनऊ पश्चिम से अंजनी श्रीवास्तव, लखनऊ उत्तर से डॉ.नीरज बोरा, लखनऊ पूर्व से आशुतोष टंडन “गोपाल”, लखनऊ मध्य से रजनीश गुप्ता, लखनऊ कैंट से बृजेश पाठक, मोहनलालगंज (अजा) से अमरेश कुमार, ऊंचाहार से अमरपाल मौर्य, गौरीगंज से चंद्रप्रकाश मिश्रा मटियारी, जहानाबाद सीट से राजेंद्र पटेल और चित्रकूट सीट से पार्टी ने चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय को टिकट दिया है.
साल में दो बार आने वाले नवरात्रि में से एक माघ माह में आने वाले गुप्त नवरात्रि हैं. इस बार गुप्त नवरात्रि पर दो विशेष योग बन रहे हैं. इस बार माघ माह के गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 2 फरवरी यानि आज से हो रही है. आइए जानते हैं गुप्त नवरात्रि में पड़ने वाले इन दो शुभ योग के बारे में. इसके साथ ही जानेंगे गुप्त नवरात्रि का महत्व.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
साल में चार बार नवरात्रि मनाए जाते हैं. दो बार गुप्त नवरात्रि और एक चैत्र व एक शारदीय नवरात्रि. साल में दो बार आने वाले नवरात्रि में से एक माघ माह में आने वाले गुप्त नवरात्रि हैं. इस बार गुप्त नवरात्रि पर दो विशेष योग बन रहे हैं. इस बार माघ माह के गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 2 फरवरी यानि आज से हो रही है. गुप्त नवरात्रि पर इस बार रवियोग और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है. कहते हैं कि इस योग में मां दुर्गा की पूजा-उपासना करने से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है. कहते हैं कि गुप्त नवरात्रि में शक्ति की साधना को गोपनीय रूप से किया जाता है. आइए जानते हैं गुप्त नवरात्रि में पड़ने वाले इन दो शुभ योग के बारे में. इसके साथ ही जानेंगे गुप्त नवरात्रि का महत्व.
गुप्त नवरात्रि महत्व
गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है. चैत्र और शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा का विधि-विधान से पूजन और व्रत किया जाता है. नवरात्रि में जहां देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है वहीं गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं मां काली, मां तारा देवी, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां त्रिपुर भैरवी, मां ध्रूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला देवी की साधना-आराधना की जाती है. गुप्त नवरात्रि में मां की पूजा गुप्त तरीके से करने का विधान है. गुप्त नवरात्रि में खास इच्छापूर्ति और सिद्धि प्राप्त करने के लिए पूजा और अनुष्ठान किए जाते हैं.
गुप्त नवरात्रि में शक्ति की साधना को अत्यंत ही गोपनीय रूप से किया जाता है. मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में सिद्धि प्राप्त करने और तंत्र-मंत्र आदि का विशेष महत्व है. कहते हैं कि गुप्त नवरात्रि में तांत्रिक महाविद्याओं को भी सिद्ध करने के लिए मां दुर्गा की उपासना की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि मां दुर्गा की पूजा करने से भक्तों के जीवन में सभी कष्ट दूर हो जाते हैं.
बेरोजगारी /शौर्यपथ/
रेलवे में नौकरियों को लेकर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है. सरकार कह रही है कि लाखों पदों पर भर्ती होगी लेकिन हकीकत में पिछले 5 सालों में रेलवे ने कई पद सरेंडर कर दिए हैं. वर्ष 2014 में सत्ता में आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल करोड़ों लोगों को रोजगार देने का वायदा किया था लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े नियोक्ता यानी रेलवे ने ही हर साल कई पद खत्म किए हैं. सड़क से लेकर संसद तक यह मुद्दा छाया हुआ है. राज्यसभा में बुधवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने यह मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि रिजल्ट की जांच करानी चाहिए. छात्रों के साथ दुश्मनों की तरह व्यवहार नहीं होना चाहिए. छात्रों को घर में घुसकर मारा गया.
दरअसल, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी आरआरबी एनटीपीसी ने 35000 पद निकाले. इसके लिए 2019 में आवेदन मांगे गए. बताया गया कि सवा करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन भर दिया. यानी रोजगार के मामले में सरकार ने अपना रिपोर्ट कार्ड खुद दे दिया. देश में एक तरफ तो बेरोजगारी बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर नौकरियां घट रही हैं. अकेले भोपाल डिवीजन में 2016-17 में स्वीकृत पद 18717 थे, जो 2020-21 में घटकर 17998 हो गए. पिछले 5 सालों में रेलवे ने 1402 पद सरेंडर कर दिए लेकिन केवल 683 नए पद आए यानी अकेले भोपाल डिविजन में 719 पद कम हो गए. पूरे नॉर्दन रेलवे में पिछले 5 साल में 18011 पद सरेंडर कर दिए गए. नए पद आए 12881, यानी 5130 पद कम हो गए. ग्रुप सी में स्वीकृत पद 114065 हैं जबकि खाली पद 28550, इसी तरह ग्रुप डी में स्वीकृत पद 53770 हैं, खाली पद 8886.
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सांसद मनोज झा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ' शायद लोगों को अभी पता चला हो लेकिन हम सबको यह पता था. धीरे-धीरे करके ऐसी प्रक्रिया को जन्म दिया गया जहां पोस्ट वापस लिए गए तो रोजगार सृजन कहां से होगा. बेरोजगारी दूर करने को लेकर सरकार के पास कोई रोड मैप ही नही है. पद सरेंडर करना, दूसरी तरफ मोनेटाइजेशन के नाम पर बेचना, बाजार के सामने हमारी पूरी सरकार आत्मसमर्पण कर चुकी है. उसका खामियाजा आने वाला कई पीढ़ी इस मुल्क में भुगतेंगी क्योंकि इनको कोई मतलब नही है.पांच साल बाद निकल चलेंगे. झोला उठाकर कहेंगे कि हम जा रहे है लेकिन इन्होंने देश का जो चरित्र होता है उसेक्षत विक्षत करके रख दिया है. आप अगर पड़ताल करेंगे तो नॉर्दर्न हो या वेस्टर्न हो, हर जगह ऐसी चीजें मिलेंगी जो अनायास नही हो रही है. यह एक प्रक्रिया के तहत हो रहा है. देखिए न ट्रैक ,रेल सब कुछ औने-पौने दाम में निजी हाथों में बेचा जा रहा है जिसको संचित करने में सैकड़ों वर्ष लगे, आप उसको बेच रहे हैं.
CMIEE के आंकड़े कहते हैं कि सितंबर-दिसंबर 2021 के दौरान देश में कुल बेरोजगारों की संख्या 3.18 करोड़ रही.2020 के लॉकडाउन में देश में कुल 2.93 करोड़ बेरोजगार थे. वैसे फिलहाल 1.24 लाख बेरोजगार ऐसे भी हैं जो थककर काम की तलाश छोड़ चुके हैं यानी उन्हें भी जोड़ दें तो बेरोजगारों का आंकड़ा 4.27 करोड़ हो जाता है. जब पद पूरे भरे नहीं है तो अंजाम भी आपको भुगतना है क्योंकि क्षमता प्रभावित होना तो तय है. अप्रैल-दिसंबर 2021 तक 41,483 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें देरी से चलीं, मेंटेनेंस के नाम पर 35,000 ट्रेनें रद्द हुईं.
एक बात और, भले ही सरकार ने 3 सालों में 2 वंदेभारत ट्रेनें चलाई हों लेकिन अब लक्ष्य है, 400 वंदेभारत ट्रेनों का. बेशक विचार अच्छा है लेकिन काश मंत्रीजी गरीब जनता के लिये ट्रेनों का एक और आंकड़ा देख लेतीं. पिछले 9 माह में रिकॉर्ड 7612427 पीएनआर जिसमें कुल 119373630 यानी एक करोड़ से ज्यादा मुसाफिरों के टिकट ऑटो कैंसिल हो गये क्योंकि चार्ट बनते समय सीट कंफर्म नहीं हुई. ये आंकड़ा बताता है कि व्यस्त मार्गों पर ट्रेन की कितनी कमी है.
कई फिल्मों की शुरुआत तो बहुत जोर-शोर से होती है, लेकिन वह इसके बावूजद डिब्बे में बंद रह जाती हैं. जानें ऐसी ही एक फिल्म के बारे में.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
बॉलीवुड के सितारों की कई ऐसी फिल्में होती हैं जो कभी पूरी नहीं हो पाती हैं. इन फिल्मों की बड़ी जोर-शोर से तैयारी शुरू होती है, लेकिन फिर यह डिब्बे में बंद रह जाती हैं. कई फिल्में तो पूरी होने के बावजूद भी रिलीज नहीं हो पाती हैं. यहां हम बात कर रहे हैं एक ऐसी फिल्म की जो काफी महत्वपूर्ण थी, लेकिन यह रिलीज ही नहीं हो सकी. लेकिन इस फिल्म की एक फोटो है जो अकसर सोशल पर आती है और फैन्स में जिज्ञासा पैदा करती है. इस फोटो में नजर आने वाली एक्ट्रेस Jaya Bachchan हैं.
इस फोटो में जया बच्चन स्वामी विवेकानंद के गेटअप में नजर आ रही हैं. यह फोटो 'डागडर बाबू' फिल्म की है जो पूरी नहीं हो सकी. अहम बात यह कि 'डॉगडर बाबू' हिंदी के आंचलिक उपन्यास 'मैला आंचल' पर आधारित थी. इस हिंदी उपन्यास के लेखक फणीश्वर नाथ रेणु थे. इस तरह एक अहम फिल्म अधूरी रह गई और दर्शक इससे अछूते रह गए. इस फिल्म में जया बच्चन के साथ लीड रोल में धर्मेंद्र थे.
बेशक धर्मेंद्र और जया बच्चन की यह फिल्म अधूरी रह गई थी. लेकिन वह जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं. धर्मेंद्र और जया बच्चन को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में एक साथ देखा जा सकेगा. इस फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म लीड रोल में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगी.
करीना कपूर बॉलीवुड की खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक हैं. करीना दो बच्चों को मां हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती और फिटनेस अब भी बरकरार हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
करीना कपूर खान बॉलीवुड की खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक हैं. करीना दो बच्चों को मां हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती और फिटनेस अब भी बरकरार हैं. इसके लिए ना सिर्फ वह योग करती हैं, बल्कि डायट पर भी विषेश ध्यान देती हैं. करीना के जीरो साइज फिगर जर्नी को लेकर न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने ऑडिबल पर अपने ऑडियोबुक 'ईटिंग इन द एज ऑफ डाइटिंग' में कई टिप्स शेयर किए हैं. रुजुता दिवेकर के इन टिप्स को अपना कर बेबो स्लिम ट्रीम और फिट रहती हैं.
करीना अपने दिन की शुरुआत पावर-पैक नाश्ते से करती हैं. एक्सरसाइज से साठ से नब्बे मिनट पहले फाइबर से भरपूर डायट लेने से मसल्स को फाइबर की जरूरत पूरी होती हैं. क्योंकि एक्सरसाइज के बाद अधिक कैलोरी बर्न होती है. इससे अच्छे परिणाम मिलते हैं.
करीना लंच के बाद लेजिनेस से बचने के लिए निंबू पानी, काला नमक, चीनी, केसर और थोड़ा सा अदरक मिला हुआ ड्रिंक दोपहर के खाने के कुछ देर बाद लेती हैं. केसर हेयर और स्कीन के लिए अच्छा होता है, जबकि अदरक और काला नमक का मेल आपको हल्का महसूस कराएगा.
शाम का डिनर करीना लाइट रखती हैं और इसके लिए खाने में दाल-चावल-घी या खिचड़ी-दही या दूधी सब्जी और ज्वार की रोटी लेती हैं. करीना शाम का डिनर जल्दी कर लेती हैं. पौष्टिक खाने से रात में अच्छी, आरामदायक नींद आती है. इससे हार्मोन बैलेंस्ड रहता है. साथ ही एंटी एजिंग के लिए भी अच्छा होता है. इससे उम्र की प्रभाव बॉडी पर नहीं दिखता. करीना सुबह जल्दी जग जाती हैं. यह रूटीन एक अच्छी लाइफस्टाइल के लिए जरूरी है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों की कर कटौती की सीमा को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया है
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केंद्रीय बजट पेश करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्देश दिया था कि कोविड महामारी के बीच कर नहीं बढ़ाया जाए. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पिछले साल भी यही निर्देश दिया था. सीतारमण ने कहा, "महामारी के समय कर में वृद्धि नहीं करना चाहती थी... पीएम मोदी का निर्देश बहुत स्पष्ट था - 'कोई अतिरिक्त कर नहीं'." इस हिसाब से इस बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
वित्त मंत्री ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारी कर्मचारियों की कर कटौती की सीमा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत की जाए. उन्होंने कहा कि इससे राज्य सरकार के कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा लाभ मिलेगा और उन्हें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर लाया जा सकेगा.
इससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने कहा कि बजट से सभी को फायदा होगा, खासकर गरीबों और समाज के पिछड़े वर्गों के लोगों को. प्रधानमंत्री ने कहा, "यह बजट अधिक बुनियादी ढांचे, अधिक निवेश, अधिक विकास और अधिक नौकरियों के लिए नई संभावनाओं से भरा है." उन्होंने कहा कि यह ग्रीन जॉब्स के क्षेत्र को भी खोलेगा ... इस बजट का एक महत्वपूर्ण पहलू है गरीबों का कल्याण."
सरकार ने कहा कि बजट का उद्देश्य कोविड महामारी और बढ़ती मुद्रास्फीति से जारी व्यवधान के बीच आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है. निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा कि इस साल का बजट "भारत 75 से भारत@100 तक अर्थव्यवस्था को चलाने का खाका" होगा.
इस बार के बजट में बुनियादी ढांचे को लेकर बड़ी पहल शामिल है और 2022-23 में केंद्र सरकार के प्रभावी पूंजीगत व्यय 10.68 लाख करोड़ रुपये का अनुमान है, जिसमें सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 4.1 प्रतिशत शामिल है.
राजस्व की बात करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि जनवरी के लिए सकल जीएसटी संग्रह 1,40,986 करोड़ रुपये है. साल 2017 में जीएसटी शुरू करने के बाद से यह सबसे अधिक है.
निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार जल्द ही 2022-23 से रिज़र्व बैंक द्वारा ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करके एक डिजिटल रुपया जारी करेगी, जो अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन होगा.
सुकमा /शौर्यपथ/
छिंदगढ़ ब्लॉक के ग्राम सगुनघाट में आज प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बारु नदी पर पुल निर्माण के लिए शिलान्यास किया। बारु नदी पर बनाए जाने वाले 168 मीटर पुल से सगुनघाट और गुपनपाल के मध्य की अतिरिक्त दूरी कम हो जायेगी। मंत्री लखमा ने बारु नदी पर पुल निर्माण और पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, छिन्दगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष देवली बाई नाग, सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ साहू, जिला पंचायत सदस्य राजू राम नाग, सगुनघाट ग्राम पंचायत सरपंच हड़मा राम मंडावी, जनपद सदस्य गण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
उद्योग मंत्री लखमा ने बारु नदी पर पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन पर ग्रामीणों को बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि जिले के विकास के लिए सड़क और नदी पर सुगम आवागमन के लिए पुल का होना सबसे महत्वपूर्ण है। 990.36 लाख की लागत से निर्माण होने वाले इस पुल से सगुनघाट, लेदा, पुसपाल, रेड्डीपाल, बदनपाल, कुमाकोलेंग, चितलनार, किकिरपा और तुमुकपाल सहित 9 ग्राम के लगभग 10 हजार ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। ग्रामीण विकास में आवागमन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को शासन की प्राथमिकताओं में से एक बताते हुए उन्होंने कहा कि शासन किसानों के हित के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहें हैं। किसानों को जहां उनकी उपज का सही दाम मिल रहा है वहीं शासन द्वारा अब भूमिहीन कृषकों को भी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 6 हजार रुपए प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना अदि के तहत भी आर्थिक लाभ प्रदाय किया जा रहा है। आदिवासी अंचल में आदिवासी संस्कृति, रीति रिवाज और आस्था के विकास के लिए देवगुड़ी निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा कुपोषण को मात देने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी में बच्चों और महिलाओं को अंडे प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे सुकमा जैसे घोर आदिवासी अंचल मे भी कुपोषण में कमी आई है। उन्होंने छिन्दगढ़ ब्लॉक के तोंगपाल में खेल मैदान बनाए जाने की घोषणा की।
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन में उप सचिव टी.के. वैष्णव को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने वैष्णव के सुदीर्घ, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि वैष्णव ने सेवा अवधि में अपना दायित्व बखूबी निभाया और 34 वर्षों की शासकीय सेवा के बाद वे सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वैष्णव 31 जनवरी 2022 को सेवानिवृत्त हुए।
3 फरवरी को होगा राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ
बस्तर के डोम में विकास गाथा के साथ धार्मिक परम्पराएं भी देखने को मिलेगी
नवा रायपुर में बनने वाले सेवाग्राम पर भी प्रदर्शनी
सांसद राहुल गांधी बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत
रायपुर /शौर्यपथ /
3 फरवरी को होगा राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ सरकार अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण योजना आगामी 3 फरवरी को शुरू करने जा रही है। ग्रामीण मजदूर वर्ग के लिए लॉन्च की जा रही इस योजना को ‘‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’’ नाम दिया गया है। इसका शुभारंभ सांसद राहुल गांधी के मुख्य आतिथ्य में राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित समारोह में किया जाएगा। इसके साथ ही ‘‘राजीव मितान क्लब योजना’’ के तहत राशि का आवंटन किया जाएगा। वहीं वर्धा की तर्ज पर नवा रायपुर में बनने वाले सेवा ग्राम की आधारशिला रखी जाएगी। इस समारोह के लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस पूरे आयोजन के दौरान साइंस कॉलेज मैदान में विभिन्न स्टॉलों के जरिए छत्तीसगढ़ के विकास की झलक देखने को मिलेगी।
3 फरवरी को होगा राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद ‘‘न्याय रू सब्बो बर-सब्बो डहर’’ के ध्येय को लेकर काम शुरू किया गया। राज्य सरकार सबसे पहले किसानों के लिए न्याय की योजना ‘‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’’ लेकर आयी, जिससे किसानों को उनकी लागत की उचित कीमत मिले। ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ के जरिए किसानों को फसल विविधीकरण एवं उत्पादन व उत्पादकता को बढ़ाने के लिए आदान सहायता (इनपुट सब्सिडी) के रूप में बड़ी धनराशि दी जा रही है। वहीं ‘गोधन न्याय योजना’ लागू कर राज्य सरकार गौपालकों, किसानों से दो रुपए प्रति किलो की दर से गोबर की खरीदी कर उन्हें सीधा लाभ दे रही है। इस योजना में खरीदे गए गोबर से गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट जैसे उत्पाद बनाए जा रहे हैं, जिससे जैविक कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में काम हो रहा है। साथ ही स्व-सहायता समूहों की महिलाओं व उनके परिवार को आर्थिक संबलता और समृद्धि मिल रही है। अब ‘न्याय’ की कड़ी में अब ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार के लिए ‘न्याय’ मिलने जा रहा है, जिसमें ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार को प्रति वर्ष 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद राज्य सरकार की ओर से दी जाएगी। इसके लिए अनुपूरक बजट में 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस योजना का शुभारंभ सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में होगा। कार्यक्रम में सांसद राहुल गांधी योजना के पात्र 3 लाख 55 हजार भूमिहीन कृषक मजदूरों को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों राशि अंतरण करेंगे।
रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम स्थल पर सात डोम होंगे। मुख्य डोम में मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें वे ‘‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’’ का शुभारंभ करेंगे। इन डोमों में अलग-अलग जिलों द्वारा छत्तीसगढ़ में विकास गाथा को दर्शाती प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जहां शासन की प्रमुख योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही फ्लैगशिप योजनाओं को विभिन्न मॉडलों के माध्यम से दिखाया जाएगा।
सेवा ग्राम की आधारशिला रखी जाएगी, लगेगी प्रदर्शनी -
देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर महात्मा गांधी की ग्राम-स्वराज की संकल्पना को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ के नवा-रायपुर में भी वर्धा की तर्ज पर सेवा-ग्राम की स्थापना की जा रही है। इसके लिए नवा-रायपुर में 75 एकड़ जमीन चिन्हांकित की गई है। सेवा ग्राम में देश की आजादी की लड़ाई के मूल्यों, सिद्धांतों, आदर्शों को भी रेखांकित किया जाएगा। सांसद राहुल गांधी 03 फरवरी को साइंस कॉलेज रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में इस सेवा ग्राम की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर सेवा ग्राम से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
बस्तर का डोम होगा आकर्षण का केन्द्र -
छत्तीसगढ़ का प्रमुख हिस्सा बस्तर की बात करें वहां पर बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए एक डोम बनाया जा रहा है। इस डोम में प्रवेश द्वार पर वैश्विक ब्रांड बन चुके डेनेक्स का स्टॉल होगा। वहीं डोम के चारों ओर बस्तर में विश्वास, विकास और सुरक्षा के ध्येय को लेकर काम को शिक्षा, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य, सुपोषण, कृषि, वनोपज व हर्बल उत्पाद, उद्यानिकी और कलागुड़ी के स्टॉल में दर्शाया जाएगा। बस्तर के डोम के केन्द्र में धार्मिक आस्था को मनोरम अंदाज में दर्शाते देवगुड़ी का मॉडल देखने को मिलेगा, जिसके अग्र भाग में आंगा को विराजित किया जाएगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
