August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    जांजगीर-चांपा /शौर्यपथ/

    जिला खनिज उड़नदस्ता दल जांजगीर द्वारा आज बलौदा-पंतोरा क्षेत्र मे खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच की कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध परिवहन करने वाले 12 ट्रैक्टर की जप्ती की कार्रवाई की गई। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि आज सुबह खनिज उड़नदस्ता दल की जांच में कुल 12 वाहन ट्रेक्टर खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए। सभी खनिजमय वाहनों को जप्त करने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि 10 ट्रैक्टर वाहनों को पुलिस थाना बलौदा में और 02 वाहन को पंतोरा उप-थाना मे पुलिस अभिरक्षा मे सुरक्षार्थ रखे गए हैं। वाहन मालिकों के विरूद्ध खान एवं खनिज(विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 एवं छत्तीसगढ़ गौण नियम 2015 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

    राजनांदगांव /शौर्यपथ/ 

    देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज कलेक्टोरेट में अधिकारी-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर  निष्ठा पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर  टंकेश्वर साहू एवं अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

    बालोद /शौर्यपथ/

    कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में जिले के अंतर्गत रेत घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है, जिसमें जलभराव एवं अन्य कारणों से रेत उत्खनन व परिवहन बंद होना पाया गया। प्रभारी खनि अधिकारी प्रवीण चन्द्राकर ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम के आसपास रेत के अवैध भण्डारण की शिकायत प्राप्त हुई थी। उक्त शिकायत की जाॅच खनिज अम्ला एवं राजस्व विभाग द्वारा वार्ड पार्षद की उपस्थिति में मौका जाॅच किया गया। जाॅच में पाया गया कि सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम के आसपास भण्डारित रेत दिनेश तापड़िया एवं  गोपाल जाजू का है, जो लगभग दो-दो हाईवा अलग-अलग भण्डारित करके रखा गया है। उन्होंने बताया कि उक्त दोनो व्यक्तियों द्वारा ठेकेदारों से घर बनवाने का कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा खनिज संबंधी रायल्टी पर्ची मौके पर प्रस्तुत किया गया। किसी अन्य जगह पर विक्रय नहीं किया जा रहा है। किसी अन्य जगह विक्रय नहीं करने के कारण अवैध भण्डारण की श्रेणी में नहीं आता है। प्रभारी खनि अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले के अंतर्गत रेत घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है, जिसमें जलभराव एवं अन्य कारणों से रेत उत्खनन व परिवहन बंद होना पाया गया।

    कावरा नाला में 73 विभिन्न संरचनाओं के निर्माण से 3 हजार हेक्टेयर भूमि में उपचार का मिला लाभ

    रायपुर /शौर्यपथ/

    कावरा नाला में 73 विभिन्न संरचनाओं के

    राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘‘नरवा विकास’’ योजना के तहत कावरा नाला में हुए भू-जल संवर्धन संबंधी कार्य सुदूर वनांचल में विकास का कारवां लेकर आया है। गौरतलब है कि वनांचल में स्थित कावरा नाला में 97 लाख 79 हजार रूपए की लागत से 73 भू-जल संवर्धन संबंधी विभिन्न संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इससे लगभग 10 किलोमीटर लंबाई के कावरा नाला में कुल जल संग्रहण क्षेत्रफल अंतर्गत 11 हजार 974 हेक्टेयर में से वन क्षेत्र के लगभग 3 हजार हेक्टेयर को उपचारित किया गया है।

    निर्माण से 3 हजार हेक्टेयर भूमि में उपचार का मिला लाभ

    नरवा विकास योजना के अंतर्गत राज्य के वनांचल में कैम्पा मद से काफी तादाद में नरवा विकास के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनका वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में तेजी से क्रियान्वयन जारी है। इस संबंध में वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता ने बताया कि दक्षिण कोण्डागांव अंतर्गत कावरा नाला में कैम्पा (छत्तीसगढ़ प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण) की वार्षिक कार्ययोजना 2020-21 के अंतर्गत लगभग 98 लाख रूपए की लागत से विभिन्न भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण किया गया है।

    निर्माण से 3 हजार हेक्टेयर भूमि में उपचार का मिला लाभ

    इनमें 12 नग लूज बोल्डर, 17 नग ब्रशवुड चेकडेम, 1 नग भूमिगत डाइक, 19 नग गेबियन संरचना, 13 नग वाटर होल, 3 नग तालाब गहरीकरण, 1 नग गली प्लग तथा 4 नग 30ग 40 मॉडल का निर्माण शामिल है। इससे वनांचल स्थित अमरावती क्षेत्र के लोगों को लगभग 3 हजार हेक्टेयर भूमि के उपचार का लाभ मिलने लगा है। इस तरह कावरा नाला में हुए भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण सुदूर वनांचल में विकास का कारवां लेकर आया है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा है कि महात्मा गांधी ने मातृभूमि की सेवा के लिए सर्वस्व अर्पित कर दिया। उनके आदर्श एवं विचार देश सहित पूरी दुनिया के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने व्यवहार एवं आचरण में उतारने की जरूरत है। आज की युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी के जीवन दर्शन जानने के लिए उनसे संबंधित किताबों का गहन अध्ययन करना चाहिए।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने कहा है कि महात्मा गांधी ने मातृभूमि की सेवा के लिए सर्वस्व अर्पित कर दिया। उनके आदर्श एवं विचार देश सहित पूरी दुनिया के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने व्यवहार एवं आचरण में उतारने की जरूरत है।

    अवैध खनिज उत्खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन हुआ सख्त

    राजस्व एवं पुलिस विभाग ने की संयुक्त कार्यवाही

    कोण्डागांव /शौर्यपथ/

    अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सख्त कार्यवाही के निर्देश पर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा सभी राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर ऐसे सभी अवैध रेत उत्खननों को रोकने हेतु निर्देशित किया है। जिसके तहत शनिवार को एसडीएम गौतम चंद पाटिल एवं एसडीओपी निमितेष सिंह के नेतृत्व में सुबह से राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध कार्यवाही प्रारंभ की गई। जिसमें मसोरा, बनियागांव, कोपाबेडा एवं बम्हनी में ऐसे स्थल जहां अवैध रेत उत्खनन की सबसे अधिक संभावना थी उनका चयन कर दल द्वारा उन क्षेत्रों में पहुंच कार्रवाई की गई। जिसमें 14 ट्रैक्टरों को उत्खनन स्थल से पकड़ कर जप्त किया गया।

    इस संबंध में एसडीएम गौतम चंद पाटिल ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन करने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा कड़े निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिसके पश्चात सभी विकासखंडों में अवैध उत्खनन के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। आज सुबह 6 बजे कार्यवाही प्रारंभ होने के बाद दोपहर तक 14 ट्रेक्टर जप्त किये गए हैं। जिसमें मसोरा में 03, बनियागांव में 07, कोपाबेडा से 02 एवं बम्हनी से 02 ट्रेक्टरों को जब्त किया गया है। दिन भर कार्यवाही जारी रहेगी। इस कार्यवाही में पुलिस उपनिरिक्षक, राजस्व निरीक्षक एवं अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज राजभवन में कोविड-19 वैक्सीन का प्रीकॉशन डोज (बूस्टर) लगवाया। उन्होंने सभी लोगों से कोरोना से बचाव के लिए पात्रतानुसार प्रीकॉशन डोज लगवाने, 15 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों और सभी पात्र नागरिकों को वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन महत्वपूर्ण हथियार है। इसके अलावा सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य रूप से करना चाहिए। इस अवसर पर रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  मीरा बघेल और डॉ. रूपल पुरोहित उपस्थित थे।

    सुरजेवाला ने कहा कि इस मामले में सीधे-सीधे प्रधानमंत्री मोदी की ज़िम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि NYT में जो रिपोर्ट छपी है, उसमें कहा गया है कि दो बिलियन डॉलर के डिफेंस डील में इस स्पाइवेयर की खरीद की गई है. उन्होंने फिर दोहराया कि विपक्षी नेता राहुल गांधी और उनकी टीम के लोगों के साथ देश के कई गणमान्य लोगों के खिलाफ़ इस स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया गया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के जज भी शामिल हैं.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    पेगासस स्पाइवेयर सॉफ्टवेयर खरीद पर अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी खबर पर देश में फिर से सियासत गर्म हो गई है. मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने कहा है कि Pegasus डील में अब साफ हो गया है कि मोदी सरकार ने देश के साथ विश्वासघात किया है. उन्होंने कहा कि इस सॉफ्टवेयर की खरीद के लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं, जिन्होंने लोगों की मुखबिरी कराने के लिए इस सॉफ्टवेयर को खरीदा है.

    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने लोकतंत्र का अपहरण किया है और अक्षम्य देशद्रोह किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में जो कुछ छपा है, वह वैसा ही है, जैसा कांग्रेस पार्टी कहती रही है.

    सुरजेवाला ने कहा कि इस मामले में सीधे-सीधे प्रधानमंत्री मोदी की ज़िम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि NYT में जो रिपोर्ट छपी है, उसमें कहा गया है कि दो बिलियन डॉलर के डिफेंस डील में इस स्पाइवेयर की खरीद की गई है. उन्होंने फिर दोहराया कि विपक्षी नेता राहुल गांधी और उनकी टीम के लोगों के साथ देश के कई गणमान्य लोगों के खिलाफ़ इस स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया गया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के जज भी शामिल हैं.

     

    पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों (Three Farm Laws) को वापस लेने का ऐलान किया था. लेकिन किसान नेता एमएसपी पर कानून बनाए जाने की मांग अब भी कर रहे हैं.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    किसान नेता राकेश टिकैत  ने कहा है कि किसानों की उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य  पर कानून बनाने की लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि यह कानून किसानों के लिए बहुत जरूरी है. वह इसके लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे.

    उन्होंने कू पर एक पोस्ट किया कि आंदोलन में किसानों के परिजनों ने अपने 700 से अधिक अपनों को खोया है. पिछले साल के इन दिनों को किसान कभी नहीं भूलेंगे. एमएसपी किसानों की रीढ़ है. किसान खेती का भविष्य बचाने के लिए MSP गारंटी कानून चाहते हैं. लड़ाई जारी है, लड़ाई जारी रहेगी.

    बता दें कि पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों (Three Farm Laws) को वापस लेने का ऐलान किया था. बाद में संसद के दोनों सदनों से इसे शीतकालीन सत्र में पास कराया गया. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की प्रक्रिया को पूरा करने वाले विधेयक को अपनी सहमति दी.

     

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision