August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज संसद में प्रस्तुत किए गए वित्तीय वर्ष 2022-23 के केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार का बजट पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन है। बजट में किसानों, मजदूरों, युवाओं, बेरोजगारों और महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं है। बघेल ने कहा कि बजट को लेकर लोगों को बड़ी उम्मीद थी कि किसानों को, मजदूरों को कुछ मिलेगा, लेकिन इसमें कुछ नहीं है। किसानों की आय दोगुनी करने के बारे में कोई बात नहीं कही गई है। पुराने बजट में जिन विषयों को शामिल किया गया था, उनके बारे में कोई प्रावधान नहीं है। 100 स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही थी, वो भी पूरा नहीं हो रहा है। यह बजट पूरी तरह से दिशाहीन बजट है। जिसमें न नौजवानों के लिए कुछ है, न बेरोजगारों के लिए, न महिलाओं के लिए और न किसानों के लिए कुछ है।

    उन्होंने कहा कि बजट में भारत की सबसे बड़े ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, कृषि एवं किसान, बेरोजगार एवं गरीब, महिलाएं एवं युवा तथा मध्यम वर्ग व सामान्य जन के लिए किसी भी प्रकार की राहत अथवा उनकी आजीविका एवं आय बढ़ाने के बारे में कोई ठोस प्रावधान, कार्ययोजना अथवा इच्छाशक्ति नहीं दिखाई देती। बजट से किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने का केन्द्र सरकार का वादा खोखला साबित हुआ है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रखर पत्रकार और पूर्व सांसद स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की 2 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने चंद्राकर के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र चंदूलाल जी ने लोकसभा में सांसद रहते हुए महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री पद का दायित्व सम्हालते हुए देश और प्रदेश की सेवा की। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण सर्वदलीय मंच के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन को नई दिशा प्रदान की।

    मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि चंदूलाल जी मूल्य आधारित निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए भी जाने जाते हैं। कई ज्वलंत मुद्दों पर उन्होंने निडरता से आवाज उठाई। उन्होंने अपने प्रखर व्यक्तित्व और निर्भीक पत्रकारिता से देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। राज्य सरकार ने उनकी स्मृति में पत्रकारिता के क्षेत्र मे चंदूलाल फेलोशिप स्थापित की है ताकि पत्रकारिता की आगामी पीढ़ी तक उनके संस्कार जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृभूमि के लिए सेवा भावना, उनके अमूल्य विचार नई पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना चौथा बजट पेश कर रही हैं. इस दौरान बजट भाषण पढ़ते हुए उन्होंने संसद में कहा कि ये बजट अगले 25 साल के भारत की नींव रखेगा. अपने बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले तीन साल में देशभर में नई पीढ़ी की 400 नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेनें चलाई चलाई जाएंगी.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/ 

     वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना चौथा बजट पेश कर रही हैं. इस दौरान बजट भाषण पढ़ते हुए उन्होंने संसद में कहा कि ये बजट अगले 25 साल के भारत की नींव रखेगा. अपने बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले तीन साल में देशभर में नई पीढ़ी की 400 नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेनें चलाई चलाई जाएंगी.
    मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :


    वित्त मंत्री ने कहा कि देश आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए हम 100 वर्षों का ब्लूप्रिंट तैयार करेंगे. वित्त मंत्री ने बजट पेश करने के साथ एनडीए सरकार के आर्थिक सुधारों को भी गिनाया.

    उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया यानी आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत 60 लाख नए रोजगार सृजित किए जा सकते हैं. प्रोडक्शन लिंक्ड इनीशिएटिव स्कीम के तहत 14 सेक्टरों में भारी उत्साहजनक प्रतिक्रिया देखने को मिली है.

    सीतारमण ने बजट के प्रारंभ में ही निवेश और निजीकरण के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा. इसमें एयर इंडिया के निजीकरण, नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड का विनिवेश औऱ एलआईसी के आईपीओ को लेकर चल रही गतिविधियों की बात शामिल है.

    उन्होंने एक्सप्रेसवे के लिए पीएम गतिशक्ति के मास्टरप्लान का उल्लेख किया. वित्त वर्ष 22-23 में 25 हजार किलोमीटर के हाईवे तैयार किए जाएंगे.अगले तीन सालों में 100 नए कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे.

    वित्त मंत्री ने बताया कि पीएम गतिशक्ति के 7 इंजन हैं. उन्होंने कहा कि इसके जरिए सड़क, रेलवे, जल परिवहन का विकास किया जाएगा. उन्होंने गतिशक्ति को आर्थिक बदलाव का जरिया बताया और कहा कि इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

    निर्मला ने कहा कि एक साल में 25,000 किलोमीटर सड़के बनाने का इरादा है. मोदी सरकार ने गति शक्ति का मास्टर प्लान बनाया है, इसके तहत इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास होगा. आईटी और प्राइवेट सेक्टर को भी बढ़ावा मिलेगा

    वित्त मंत्री ने कहा कि पूंजीगत व्यय से आर्थिक रिकवरी तेज होगी. केमिकल मुक्त खेती को बढ़ावा, ऑर्गेनिक खेती पर भी जोर देने की बात वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कही.
    वित्त मंत्री ने कहा कि मौजूदा वर्ष में भारत की आर्थिक विकास दर 9.2% रहने का अनुमान है, ये बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज़्यादा है. आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक जैसी अंतरराष्ट्री एजेंसियां भी भारत की जीडीपी वृद्धि दर दुनिया में सबसे तेज रहने का अनुमान जताया है.

    निर्मला सीतारमण ने कहा अभी देश में कोरोना वायरस के नए वेरियेंट ओमीक्रोन की लहर है. टीकाकरण अभियान की रफ्तार से महामारी पर काबू पाने में बहुत मदद मिली है. मुझे विश्वास है कि 'सबका प्रयास' मजबूत वृद्धि का कारण बनेगा.

    वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि पीएम ई विद्या को 12 से बढ़ाकर 200 चैनल तक किया जाएगा. इससे कोरोना काल में स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चों को पढ़ाई लिखाई में मदद मिलेगी. कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को इससे लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि डिजिटल यूनिवर्सिटी का भी निर्माण किया जाएगा. यह विभिन्न भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी.

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    शिक्षा विभाग ने बिलासपुर में शिक्षक पोस्टिंग के वायरल ऑडियों संबंधित समाचार को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कठोर कार्रवाई की है। इसके तहत बिलासपुर जिले के विकासखंड बिल्हा में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक नंदकुमार साहू को निलंबित कर दिया गया हैं। यह कार्रवाई संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा की गई है।
    इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि प्रेस मीडिया में दिनांक 29 जनवरी 2022 के द्वारा  नंद कुमार साहू शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बहतराई विकासखण्ड बिल्हा जिला बिलासपुर द्वारा शिक्षक संवर्ग 14580 सीधी भर्ती अंतर्गत पदस्थापना हेतु नव पदस्थापित शिक्षकों से राशि का लेन-देन का ऑडियों प्रसारित हुआ, इससे विभाग की छवि धुमिल हुई। नंद कुमार साहू का यह कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत कृत्य है। अतः छ.ग. सिविल सेवा एवं (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 में दिये गये प्रावधान के तहत नंद कुमार साहू शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बहतराई विकासखण्ड बिल्हा को प्रथम दृष्टिया दोषी पाये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

    गोवा /शौर्यपथ/

      इससे पहले ही शिव सेना सांसद संजय राउत सभी विपक्षी दलों से यह अपील कर चुके हैं कि बीजेपी से टिकट नहीं मिलने की सूरत में उत्पल के समर्थन में सभी दल उनका समर्थन करें, ताकि उनकी जीत सुनिश्चित हो सके.


    गोवा  के दिवंगत मुख्यमंत्री, भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मनोहर पर्रिकर  के बेटे उत्पल पर्रिकर  का समर्थन करने के लिए शिव सेना  ने पणजी सीट  से अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है. बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद उत्पल वहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.

    इससे पहले ही शिव सेना सांसद संजय राउत सभी विपक्षी दलों से यह अपील कर चुके हैं कि बीजेपी से टिकट नहीं मिलने की सूरत में उत्पल के समर्थन में सभी दल उनका समर्थन करें, ताकि उनकी जीत सुनिश्चित हो सके.

    संजय राउत ने महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे को टैग करते हुए एक ट्वीट में कहा, "हम अपनी बात पर अटल हैं. शिवसेना पणजी से अपने उम्मीदवार शैलेंद्र वेलिंगकर को वापस ले रही है. इतना ही नहीं, हमारे कार्यकर्ता उत्पल पर्रिकर का पूरा समर्थन करेंगे. हमारा मानना ​​​​है कि पणजी की लड़ाई सिर्फ चुनाव के लिए नहीं है, बल्कि गोवा की राजनीतिक शुद्धि के बारे में भी है."

    राउत के ट्वीट में उत्पल पर्रिकर के एक ट्वीट का एक उद्धरण भी शामिल किया गया है, जिसमें उत्पल ने अटानासियो बाबुश मोनसेरेट को चुनने के लिए बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा है, "आप स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के प्रतिनिधित्व वाले निर्वाचन क्षेत्र में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को टिकट देंगे?"

     

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की 51वीं बैठक वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जल प्रदाय योजनाओं, विद्युत उत्पादन केन्द्रों और औद्योगिक संस्थानों को राज्य की विभिन्न नदियों से जल उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की गई।

    बैठक में कांकेर जिला के विकासखण्ड-कोयलीबेड़ा की पंखांजूर आवर्धन जल प्रदाय योजना, जिला बस्तर के 201-कोबरा बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय-करनपुर को पेयजल हेतु जल प्रदाय आवर्धन योजना, रायगढ जिले के विकासखण्ड बरमकेला के 102 ग्रामों की बरगांव कंचनपुर समूह जल प्रदाय आवर्धन योजना, जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला रायगढ़ विकासखण्ड-सारंगढ़ के 84 ग्रामों की भद्रा-रीवापार समूह जल प्रदाय आवर्धन योजना, विकासखण्ड पुसौर के 50 ग्रामों की कलमा-कोंडातराई समूह जल प्रदाय योजना, जिला रायपुर ब्लॉक-तिल्दा, ग्राम परसदा के निकट स्थापित एकीकृत इस्पात संयंत्र एवं केप्टिव पॉवर प्लांट के विस्तारीकरण हेतु खारून नदी पर निर्मित जल प्रदाय आवर्धन योजना, ब्लॉक-तिल्दा ग्राम सरोरा के निकट स्थापित स्पंज आयरन एवं केप्टिव पॉवर प्लांट के विस्तारीकरण हेतु खारून नदी पर निर्मित लखना एनीकट जल प्रदाय आवर्धन योजना, जिला बेमेतरा ब्लॉक-बेमेतरा ग्राम-भैंसा के निकट प्रस्तावित एथेनॉल संयंत्र हेतु शिवनाथ नदी पर निर्मित तुलसी-पौंसरी एनीकट जल प्रदाय आवर्धन योजना, जिला रायपुर ब्लॉक तिल्दा, ग्राम जलसो के निकट प्रस्तावित एकीकृत इस्पात संयंत्र एवं 65 मेगावाट केप्टिव पॉवर प्लांट हेतु शिवनाथ नदी पर निर्मित तिवरैया जल प्रदाय आवर्धन योजना, जिला कांकेर ब्लॉक-दुर्गकोंदल, ग्राम हाहालद्दी के निकट जल प्रदाय आवर्धन योजना, जिला रायपुर ब्लॉक आरंग, ग्राम आरंग के निकट प्रस्तावित बायो रिफाईनरी (इथेनॉल/बॉयो ईधन) एवं 12 मेगावॉट केप्टिव प्लांट जल प्रदाय आवर्धन योजना, जिला बालोद ब्लॉक-डौण्डी, ग्राम गिधाली के निकट जल प्रदाय आवर्धन योजना के लिए वार्षिक आधार पर पेयजल आबंटन सहित विभिन्न औद्योगिक संस्थानों, कोल वॉशरी और विद्युत उत्पादन केन्द्रों को जल प्रदाय के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव जल संसाधन अन्बलगन पी., सचिव कृषि डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव वाणिज्य एवं उद्योग आशीष कुमार भट्ट, सचिव ऊर्जा अंकित आनंद सहित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

     

    राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब योजना का करेंगे शुभारंभ

    गांधी सेवा ग्राम और छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का करेंगे भूमिपूजन

    रायपुर /शौर्यपथ/

    गांधी सेवा ग्राम और छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का करेंगे भूमिपूजन

    लोकसभा सांसद राहुल गांधी राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 3 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब का शुभारंभ और गांधी सेवा ग्राम और अमर जवान ज्योति की आधारशीला रखेंगे। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज साईंस कॉलेज मैदान में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मुख्य कार्यक्रम स्थल, विभागीय प्रदर्शनी स्थल, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने साइंस कॉलेज मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जा रही विकास प्रदर्शनी सहित विभिन्न सेक्टरों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल में आवागमन के साथ ही बिजली, पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी मूवमेंट  और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की।

    उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे और योजना के तहत पंजीकृत 3 लाख 55 हजार भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में योजना की प्रथम किस्त की राशि का उनके बैंक खाते में अंतरण करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस योजना के लिए राज्य सरकार ने अनुपूरक बजट में 200 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। योजना के तहत भूमिहीन कृषक मजदूरों को साल में तीन किश्तों में 6 हजार रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की जाएगी। कार्यक्रम में सांसद श्री राहुल गांधी राजीव युवा मितान क्लब योजना का शुभारंभ भी करेंगे। इस मौके पर सांसद श्री राहुल गांधी और वर्धा की तर्ज पर नया रायपुर में बनने वाले गांधी सेवा ग्राम और अमर जवान ज्योति का भी भूमिपूजन करेंगे।

    स्थल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेसी, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव अन्नबलगन पी., नगरीय प्रशासन एवं वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेल मंग्गई डी., आईजी इंटेलिजेंस आनंद छाबड़ा, गोधन न्याय योजना के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एस. भारतीदासन, कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

     

    डोगरगढ़ /शौर्यपथ/

    स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पढ़ई तुंहर द्वार 2.0 में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। इसमें डोंगरगढ़ ब्लॉक से चार शिक्षक सम्मानित हुए। संकुल सेंदरी के शासकीय प्राथमिक शाला भेलवाटोला के शिक्षक राजेंद्र कुमार साहू को कोरोनाकाल के दौरान पढ़ई तुंहर द्वार 2.0 के बेहतर संचालन कर बच्चों को शिक्षा में जोड़े रखते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई को निरंतर जारी रखा। बीईओ एफआर कोसरिया, संकुल स्त्रोत समन्वयक महेंद्र श्रीवास्तव, बीआरपी भावते ने शाल, श्रीफल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

    पढ़ई तुंहर द्वार के नोडल अधिकारी राजेंद्र ठाकुर ने भी अपनी बातों को रखा। शिक्षक राजेंद्र ने प्रभारी प्रधान पाठक नकुल राम देवांगन, विष्णु उपाध्याय, शत्रुघ्न वर्मा, आरके मेश्राम, संकुल प्राचार्य किरण मिश्रा, आरएन भैंसारे, योद्धा सिंह राठौर, सुरेंद्र वर्मा, मनोज कुमार राणा, कृष्णदमन साहू, योगेश कुमार भावते, अजय यादव, जयप्रकाश सिन्हा, उमाशंकर साहू, बद्रीनाथ महोबिया, चुम्मन देवांगन, नरेंद्र सिन्हा, मनोज वर्मा, फलेश साहू, रतिराम कन्नौजे, चंद्रिका यादव, आलोक लारेंस व अन्य उपस्थित रहे

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/
    Budget Session 2022: संसद का बजट सत्र सोमवार यानी 31 जनवरी से शुरू हो गया. सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से हुई. कोरोना महामारी और वैक्सीनेशन कार्यक्रम का जिक्र कर राष्ट्रपति ने अपना अभिभाषण शुरू किया. राष्ट्रपति ने कहा कि छोटे किसानों और महिला सशक्तिकरण पर सरकार का खास ध्यान है. उन्होंने छोटे किसानों और महिलाओं के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र किया. उन्होंने तीन तलाक कानून का जिक्र किया.

    मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :

    बजट से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभिभाषण में कहा कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था और देश के किसानों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है. सरकार ने रिकॉर्ड उत्पादन को ध्यान में रखते हुए रिकॉर्ड सरकारी खरीद की. देश का कृषि निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ा है. वर्ष 2020-21 में कृषि निर्यात में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई. यह निर्यात लगभग 3 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है.

    देश के 80 प्रतिशत किसान छोटे किसान हैं, जिनके हितों को मेरी सरकार ने हमेशा केंद्र में रखा है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं.

    महिला सशक्तिकरण सरकार की उच्च प्राथमिकताओं में से एक है. बेटे-बेटी को समानता का दर्जा देते हुए सरकार ने महिलाओं के विवाह के लिए न्यूनतम आयु को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करने का विधेयक भी संसद में प्रस्तुत किया. मुद्रा योजना के माध्यम देश की माताओं-बहनों की उद्यमिता और कौशल को बढ़ावा मिला. 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' पहल के अनेक सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं. स्कूलों में प्रवेश लेने वाली बेटियों की संख्या में उत्साहजनक वृद्धि हुई है. सरकार के नीतिगत निर्णय और प्रोत्साहन से, विभिन्न पुलिस बलों में महिला पुलिस-कर्मियों की संख्या में, 2014 के मुकाबले दोगुनी से ज्यादा बढ़ोतरी हो चुकी है.

    सरकार ने तीन तलाक को कानूनन अपराध घोषित कर समाज को कुप्रथा से मुक्त करने की शुरुआत की है. मुस्लिम महिलाओं पर, केवल मेहरम के साथ ही हज यात्रा करने जैसे प्रतिबंधों को हटाया गया है.

    प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मेरी सरकार सभी गरीबों को हर महीने मुफ्त राशन दे रही है. 44 करोड़ से अधिक गरीब देशवासी बैंकिंग सिस्टम से जुड़े. दिसम्बर 2021 में, देश में 8 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का लेन-देन UPI के माध्यम से हुआ है.

    प्रधानमंत्री आवास योजना में अब तक दो करोड़ से अधिक पक्के घर गरीबों को मिल चुके हैं. 2021-22 में 28 लाख सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को बैंकों की तरफ से 65 हजार करोड़ रुपए की मदद दी गई है. यह राशि 2014-15 की तुलना में 4 गुना अधिक है.

    भारत विश्व में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बनकर उभरा है. मेरी सरकार के निरंतर प्रयासों से भारत एक बार फिर विश्व की सर्वाधिक तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है. जीएसटी कलेक्शन पिछले कई महीनों से एक लाख करोड़ रुपये से ऊपर बना हुआ है.

    भारत विश्व में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बनकर उभरा है. मेरी सरकार के निरंतर प्रयासों से भारत एक बार फिर विश्व की सर्वाधिक तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है. जीएसटी कलेक्शन पिछले कई महीनों से एक लाख करोड़ रुपये से ऊपर बना हुआ है.

    कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में भारत के सामर्थ्य का प्रमाण कोविड वैक्सीनेशन प्रोग्राम में नजर आया. हमने एक साल से भी कम समय में 150 करोड़ से भी ज्यादा वैक्सीन डोज़ लगाने का रेकॉर्ड पार किया. आज देश में 90 प्रतिशत से अधिक वयस्क नागरिकों को टीके की एक डोज़ मिल चुकी है, जबकि 70 प्रतिशत से अधिक लोग दोनों डोज़ ले चुके हैं.

    सरकार द्वारा 64 हजार करोड़ रुपए की लागत से शुरू किया गया प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इनफ्रास्ट्रक्चर मिशन एक सराहनीय उदाहरण है. इससे न केवल वर्तमान की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी, बल्कि आने वाले संकटों के लिए भी देश को तैयार किया जा सकेगा.

    बिग बॉस 15 का फिनाले तेजस्वी प्रकाश ने जीत लिया है. यही नहीं तेजस्वी प्रकाश को नागिन 6 में भी लीड रोल मिल गया है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    बिग बॉस 15 का फिनाले खत्म हो गया है और सलमान खान ने विनर का ऐलान कर दिया है. कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी, Tejasswi Prakash, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट और करण कुंद्रा मुकाबले में थे. शमिता शेट्टी के बाहर का रास्ता देखने के बाद करण कुंद्रा पर भी वोटिंग की मार पड़ी. वह भी पब्लिक वोटिंग में शो से बाहर हो गए और इस तरह फिनाले के दिन तेजरन की जोड़ी टूट गई फिनाले में टक्कर तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल के बीच हुई. इस टक्कर में तेजस्वी प्रतीक पर भारी पड़ीं और पब्लिक ने बम्पर वोट के साथ उनको शो की विजेता बना दिया. इस बार करण कुंद्रा और बिग बॉस हाउस की लड्डू शो की विजेता रही. यही नहीं, वह नागिन 6 में भी नजर आएंगी.

    निशांत भट्ट के शो से बाहर होने के बाद शमिता शेट्टी को भी शो से बाहर जाना पड़ा क्योंकि जनता की वोटिंग में करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल ही टॉप थ्री के लिए क्वालीफाई कर पाए थे. इस तरह शमिता शेट्टी तीसरी बार भी बिग बॉस का हिस्सा बनकर भी शो को जीत नहीं पाईं. इस तरह शमिता शेट्टी चौथे नंबर पर रहीं.

     बिग बॉस फिनाले में पहला महत्वपूर्ण फैसला निशांत भट्ट ने लिया. बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को 10 लाख रुपये के बैग को चुनने और शो को छोड़ने का ऑफर दिया गया था. इस ऑफर को निशांत भट्ट ने लपक लिया और उन्होंने शो को अलविदा कह दिया. अगर बिग बॉस 14 की बात करें तो पैसों का बैग लेकर शो छोड़ने का फैसला राखी सावंत ने किया था. लेकिन राखी सावंत इस बार टॉप 5 में भी नहीं आ सकीं.

     

     

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision