August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज शाम यहां उनके निवास प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मंत्रीगण, संसदीय सचिवों और विधायकों के साथ पूज्य परम आलय जी के आशीष वचनों का लाभ उठाया।इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री  उमेश पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष  किरणमयी नायक, संसदीय सचिव  कुंवर सिंह निषाद,  इंद्र शाह मंडावी,  यू डी मिंज,  रश्मि आशीष सिंह,  रेखचन्द जैन, विधायक डॉ विनय जयसवाल,  गुलाब कमरो,  भुवनेश्वर बघेल,  राम कुमार यादव,  शैलेष पांडेय,  संत कुमार नेताम, डॉ  लक्ष्मी ध्रुव,  के के ध्रुव,  पुरुषोत्तम कंवर,  प्रकाश नायक,  लालजीत राठिया,  मोहित केरकेट्टा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    ढाई करोड़ से ज्यादा राशि वितरित

    महासमुन्द /शौर्यपथ/

    जिले में अब तक 730 कोरोना मृत्यु मुआवजे के लिए आवेदन प्राप्त हुए है। जिनमें से 511 प्रकरणों में मुआवजा राशि 50 हजार प्रति प्रकरण के मान से दो करोड़ 55 लाख 50 हजार रुपए वितरित की जा चुकी है। 

    कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा मृत व्यक्तियों में महासमुन्द विकासखण्ड के 156, बसना विकासखण्ड के 82, बागबाहरा विकासखण्ड के 44, पिथौरा विकासखण्ड के 95 एवं सरायपाली विकासखण्ड के 134 व्यक्ति मृत्यु के परिजनों के आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनका नियमानुसार परीक्षण किया गया। वर्तमान में 511 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। शेष प्रकरण प्रक्रियाधीन है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन की मुताबिक कोरोना पॉजिटिव आने की 30 दिन के भीतर मृत्यु होने पर मुआवजा राशि देने के निर्देश है। प्राप्त आवेदनों में ज्यादातर मामले संक्रमण से हुई मृत्यु के है।

    छत्तीसगढ़ की पारम्परिक धरोहरों, तीज-त्यौहारों को संजोने का कार्य कर रहे मुख्यमंत्री: महापौर
    धमतरी /शौर्यपथ/  

    छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तरीय युवा उत्सव का दो दिवसीय आयोजन का आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निगम के महापौर  विजय देवांगन उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष  नीशु चंद्राकर एवं सदस्य  कविता बाबर मौजूद थीं। जिला स्तरीय युवा उत्सव में कुल 609 प्रतिभागी शामिल होंगे, जो विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। 

    स्थानीय आमातालाब रोड स्थित पंढरीराव कृदत्त इनडोर स्टेडियम में आयोजित युवा उत्सव में मुख्य अतिथि  देवांगन ने कहा कि जब  प्रदेश में छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री ने बागडोर संभाली है, तब से यहां की विलुप्तप्राय सांस्कृतिक विरासतों, तीज-त्यौहारों को पुनर्जीवन मिल रहा है। उन्होंने न सिर्फ यहां की पम्पराओं को संजोने का कार्य किया, बल्कि इन सबको एक विशिष्ट पहचान दिलाने का भी काम किया। महापौर ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष  चंद्राकर ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि आधुनिकता के दौर में समाज अपनी पुरातन, वैभवशाली धरोहरों को भूलता जा रहा है, ऐसे में प्रदेश के माटीपुत्र मुख्यमंत्री ने इन्हें जिंदा रखने का बीड़ा उठाया, जो आज फलीभूत हो रहा है। इसके पहले, जिला पंचायत की सी.ई.ओ. श्रीमती प्रियंका महोबिया ने जिला स्तरीय युवा उत्सव को लेकर प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि 38 प्रकार की विभिन्न विधाओं में प्रतिस्पर्धा आयोजित कराई जा रही है, जिसमें चारों विकाखण्ड के प्रतिभागी शामिल हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल-भावना से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आव्हान किया। इस अवसर पर खेल अधिकारी श्रीमती उमा राज, डिप्टी कलेक्टर दिव्या पोटाई सहित खेल प्रशिक्षक एवं प्रतिभागी मौजूद थे। 

    उल्लेखनीय है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 13 एवं 14 दिसम्बर को विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया गया, जिसमें दो आयु वर्गों में कुल 38 प्रकार के खेल एवं अन्य विधाओं में प्रतियोगिता कराई गई। इसमें सफल रहे प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन का अवसर मिला। तदुपरांत विजेता प्रतिभागी संभाग स्तरीय और अंत में राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं में शामिल होकर अपना प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में बताया गया कि आज से दो दिवसीय जिला स्तरीय आयोजन में कुल 609 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं जिसमें धमतरी विकासखण्ड के 192, कुरूद के 112, मगरलोड के 130 और नगरी विकासखण्ड के 165 प्रतिभागी और 54 ऑफिशियल्स भी हिस्सा ले रहे हैं। इसके अंतर्गत लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन सहित वक्तृत्व कला विधाओं में प्रतिस्पर्धा आयोजित की जा रही है। इसके अलावा सुआ, पंथी, करमा नाचा, सरहुल, बस्तरिहा लोकनृत्य, राउत नाचा, फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी, दौड़/चाल, चित्रकला, वाद-विवाद (तात्कालिक/समसामयिक विषयों पर), क्विज, निबंध आधारित प्रतिस्पर्धाएं कराई गईं। कार्यक्रम में स्थल में आकर्षक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों पर आधारित फूड स्टाल लगाया गया, जहां उपस्थित लोगों ने पारंपरिक व्यंजनों के स्वाद का लुत्फ उठाया।

     

     

    ऑनलाइन सत्र में ज़िले के 18 शिक्षकों ने किया अपने नवाचार साझा

    महासमुंद /शौर्यपथ/

     अरविंद सोसाइटी और एच.डी.एफ.सी. बैंक के देशव्यापी कार्यक्रम ‘शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार’ के अंतर्गत चयनित शिक्षकों के नवाचारों को व्यापक रूप से विकसित करने और देश के अन्य विद्यालयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ई-प्रदर्शनी की श्रृंखला की शुरुआत की गई।  अरविंद सोसाइटी और समग्र शिक्षा महासमुंद, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित ई-प्रदर्शनी में ज़िला महासमुंद के 18 शिक्षकों ने शून्य निवेश पर आधारित अपने नवाचारों को देश भर के शिक्षकों के साथ साझा किया। ऑनलाइन सम्मेलन में जिला शिक्षा अधिकारी  हिमांशु भारतीय, जिला मिशन समन्वयक  नेहा भेड़िया उपस्थित थे। 

    इस दौरान शिक्षकों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार चयनित शिक्षकों को यह अवसर प्राप्त हुआ है कि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बेहतर तरीके से कर रहे है। शिक्षकगण अपनी कक्षाओं में निरंतर प्रयासरत रहते हैं कि कैसे विद्यार्थियों का शिक्षण अधिगम बेहतर किया जा सके और इसलिए वे नित नए नवाचारों को करते हैं। शिक्षा का ज्ञान बांटने से बढ़ता है और इसलिए शिक्षकों को अपना ज्ञान अन्य शिक्षकों और विद्यालयों तक पहुँचाना चाहिए। टी.एल.एम. या नवाचार कठिन विषयों को सरल और रोचक बना देते हैं। इन नवाचारों का कक्षाओं में उपयोग लाभदायक और उपयोगी है। नवाचारों का प्रभाव कभी भी एक विद्यालय तक सीमित नहीं रहता है बल्कि आस-पास के विभिन्न ज़िलों तक पहुँचता है। ज़िले के शिक्षकों का नवाचार पूरे देश तक पहुंचेगा। 

    शिक्षकों के योगदान और उनके द्वारा विद्यालय में किए जा रहे नवाचारों पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख,  अरविंद सोसाइटी  अशोक शर्मा, ने कहा, “शिक्षकों के योगदान के बिना देश उन्नति नहीं कर सकता। शिक्षक जब परिवर्तन स्वीकार करते हैं तब वे विद्यार्थियों और समाज को परिवर्तन स्वीकार करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। नवाचार वह परिवर्तन है जो पूर्व स्थित विधियों और पदार्थ आदि में नवीनता का संचार करता है भारत के शिक्षक शून्य निवेश नवाचारों द्वारा रचनात्मक और रोचक तरीकों से बच्चों को पढ़ा कर शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन ला रहे हैं। ई-प्रदर्शनी में ज़िले के 18 नवाचारी शिक्षकों ने अपने नवाचार ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत किए।

     

    महासमुंद /शौर्यपथ/

    महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखण्ड के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति रिसिकेला के धान उपार्जन केन्द्र केदुवा में समिति के अध्यक्ष श्री तेजराम पटेल द्वारा धान उपार्जन केन्द्र में धान विक्रय के लिए आने वाले कृषकों को स्वयं के व्यय से प्रतिदिन भोजन कराने की शुरुआत 14 दिसम्बर से की गई है। 

    समिति के अध्यक्ष  तेजराम पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा धान खरीदी में कृषकों को समर्थन मूल्य पर 2500 रुपए प्रति क्विंटल देकर एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से कृषकों का हित संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है। जिसे देखकर समिति के अध्यक्ष  पटेल ने कृषक भाइयों के हित में स्वयं के व्यय पर धान खरीदी केंद्र में धान बेचने के लिए आने वाले कृषक भाइयों की सहूलियत के लिए केदुवा धान खरीदी केन्द्र में प्रतिदिन उनके भोजन की व्यवस्था करने का निश्चय किया। इससे यहां आने वाले कृषक सदस्य लाभान्वित होंगे और अन्य समितियों, व्यक्तियों को भी कृषक हित के कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। 

    इस अवसर पर सहकारी संस्थाएं के उप पंजीयक  एस.के. तिग्गा ने धान खरीदी केन्द्र केदुवा में उपस्थित कृषक सदस्यों को भोजन परोसा तथा कृषकों के साथ ही बैठकर भोजन किया। इस दौरान  तिग्गा ने धान खरीदी केन्द्र केदुवा का निरीक्षण किया। इस दौरान अंकेक्षण अधिकारी  डी.डी. जोगांश सहकारिता विस्तार अधिकारी  एम. एल. कोटक, समिति के पूर्व अध्यक्ष  तेजराम पटेल,  कोमल नायक, समिति के संचालक सदस्य  विजय शंकर पटेल, हेमसागर पटेल, नेपाल सिदार, भगत साहू उपस्थित थे। साथ ही सम्मानित कृषक गण  ईश्वर नायक ,शिवचरण निषाद, भूषण नायक, नागेश्वर पटेल, रवि प्रसाद पटेल, हरिश्चंद्र पटेल, देव कुमार पटेल, टिकेश्वर पटेल उपस्थित थे।

     आप सर्दी में चेहरे पर निखार चाहती हैं, तो नीम के साथ ये चीज मिलाकर लगा लें. फिर देखिए चेहरे पर कैसे आता है निखार.

    अन्य खबर /शौर्यपथ/

    सर्दी के मौसम हर किसी की त्वचा ड्राई होने लगती है और चेहरे का ग्लो तो जैसे गायब ही हो जाता है. जाहिर है ऐसे में त्वचा का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है. अगर आप चाहती हैं कि सर्दी में आपका चेहरा चमकता और दमकता रहे. तो परेशान ना हो, हम आपको एक ऐसा हल बताने जा रहे हैं. जो आपकी त्वचा को सर्दी में एकदम जवां रखेगा. यही नहीं आपकी इस खूबसूरती का राज आपसे हर कोई जानना चाहेगा. इसके लिए आपको बस नीम इस्तेमाल करना है. जी हां नीम आपको अपने घर के आस पास मिल जाएंगे. अगर आप कहीं दूर से नीम की पत्तियां तोड़कर ला रहे हैं. तो परेशानना हो. आप उन्हें स्टोर भी कर सकते हैं. सच तो ये है कि नीम धिकतर आयुर्वेदिक इलाज में इस्तेमाल किया जाता है. नीम और इससे बने प्रोडक्ट्स को लोग बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. वैसे दादी नानी के नुस्खों के अनुसार एक नीम ही है, जो आपकी त्वचा और संबंधित ज्यादातर परेशानियों को दूर कर सकता है. यही वजह है कि नीम का इस्तेमाल कई सौंदर्य प्रोडक्ट्स के लिए भी किया जाता है. इसके एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मुंहासों और मुंहासों के निशान को हटाने में मदद करते हैं. आप नीम से कई तरह के प्राकृतिक होममेड नीम फेस पैक  बना कर चेहरे पर लगा सकते हैं.


    चेहरे को साफ करने वाले नीम फेस मास्क 

    नीम और शहद वाला फेस पैक ऑयली त्वचा के लिए

    मुट्ठी भर नीम (Neem) की पत्‍ती लेकर इसमें थोड़ा सा पानी मिला दें. अब इसे पीसकर गाढ़ा और स्‍मूद पेस्‍ट बनाएं. इस पेस्ट में एक बड़ा चम्मच ऑर्गेनिक शहद मिला लें. जब यह

    अच्छी तरह मिल जाए तो इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं. 30 मिनट के बाद इसे धो लें. ये फेस मास्क ऑयली त्वचा के लिए बहुत अच्छा घरेलू उपाय है. जो चेहरे पर आ रहे अधिक

    आयल को आने से रोकता है और थकी हुई त्वचा को फिर से ऊर्जावान बनाने में मदद भी करता है.

    नीम और बेसन फेस पैक से दूर होंगे पिंपल्स

    एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच बेसन, एक चम्मच नीम (Neem) पाउडर डाल लें. अब इसमें थोड़ा सा दही मिलाकर अच्छे से पेस्ट बना लें. पहले अपना चेहरा साफ कर लें. फिर इस मास्क

    को अच्छे से पूरे चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट के बाद इसे धो लें. इस मास्क को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें. अगर आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा मुंहासे हैं, तो ये फेस पैक लगाने से वह काफी हद तक दूर हो जाएंगे. साथ ही ये पेक चेहरे के दाग-धब्बे कम करता है और त्वचा को ग्लोइंग भी बनाता है.


    एक कटोरी में 1 चम्मच नीम (Neem) का पाउडर डाल लें. अब इसमें 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जैल मिलाएं. अब त्वचा को रूई में थोड़ा गुलाब जल लेकर पोंछ लें. फिर इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर अच्छे से लगाएं. 15 मिनट के बाद इसे धो लें. फिर अपना चेहरा टावल से पोंछ लें. नीम और एलोवेरा एक बेहतरीन सामग्री हैं. इन दोनों को स्किनकेयर रूटीन में शामिल करके आप त्वचा पर जमा गंदगी को दूर कर सकते हैं और त्वचा ग्लो भी करने लगती है.

     

     

     

     

    पुस्तक में गोंड राजाओं के द्वारा धमधा में खुदवाए गए ऐतिहासिक 126 तालाबों की दी गयी है जानकारी

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में  गोविन्द पटेल के द्वारा लिखित किताब “ छै कोरी, छै आगर तरिया अऊ बूढ़ा नरवा ” का विमोचन किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष  कुलदीप जुनेजा और संसदीय सचिव  चिंतामणि महाराज, मुख्यमंत्री के सलाहकार  प्रदीप शर्मा भी उपस्थित थे । 

     पटेल ने मुख्यमंत्री  बघेल को बताया कि इसमें दुर्ग जिले के धमधा विकासखण्ड में गोंड राजाओं के शासनकाल में खुदवाए गए 126 तालाबों की जानकारी प्रकाशित की गई है । जिसमें उन तालाबों के नाम, निर्माण वर्ष, खसरा नंबर, क्षेत्रफल व जलभराव का उल्लेख किया गया है। इस किताब के जरिए प्राचीन काल से चली आ रही जल संरक्षण की परंपरा को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया है।



    महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी देखी जा रही है. मंगलवार को राज्‍य में 8 नए ओमिक्रॉन संक्रमित मिले. इनमें से अकेले मुंबई में ही 7 मामले सामने आए हैं.

    मुंबई /शौरपथ/

     महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी देखी जा रही है. मंगलवार को राज्‍य में 8 नए ओमिक्रॉन संक्रमित मिले. इनमें से अकेले मुंबई में ही 7 मामले सामने आए हैं. इन 8 मरीजों में 3 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं जिनकी उम्र 24 से लेकर 41 वर्ष के बीच है. इनमें से 3 मरीजों में कोई लक्षण नहीं हैं जबकि अन्‍य 5 में भी मामूली लक्षण हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार इनमें से किसी ने भी कभी विदेश यात्रा नहीं की है. एक शख्‍स बेंगलुरू गया था जबकि दूसरा दिल्‍ली से लौटा है. मुंबई में मिला एक मरीज राजस्‍थान का रहने वाला है. इन 8 मरीजों में से दो को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जबकि बाकी के 6 होम आइसोलेशन में हैं. इनके संपर्क में आने वालों को भी ट्रैक कर लिया गया है. इन आठों में 7 ने वैक्‍सीन लगवाई हुई है जबकि एक का टीकाकरण नहीं हुआ है.


    इसके साथ ही राज्‍य में ओमिक्रॉन संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 28 हो गया है.

    मुंबई : 12
    पिंपरी चिंचवाड़ - 10
    पुणे - 2
    कल्‍याण डोम्बिवली - 1
    नागपुर - 1
    लातूर - 1
    वसई विरार - 1

    राज्‍य में अब तक 9 ओमिक्रॉन संक्रमितों को ठीक होने के बाद अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि 19 का इलाज चल रहा है.

    ओमिक्रॉन वैरिएंट को अधिक संक्रामक माना जाता है. अब तक देशभर के छह राज्यों- महाराष्ट्र (28), राजस्थान (9), कर्नाटक (3), गुजरात (4), केरल (1) और आंध्र प्रदेश (1) और दो केंद्र शासित प्रदेश- दिल्ली (2) और चंडीगढ़ (1) में इसके मामले रिपोर्ट किए गए हैं. इस बीच, सरकार ने कोविड से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करने में ढिलाई के खिलाफ चेतावनी दी है, लोगों से टीकाकरण में देरी नहीं करने का आग्रह किया है.

     केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि सोमवार (13 दिसंबर) को भारत का कोविड टैली बढ़कर 3,46,97,860 हो गया, जिसमें 7,350 लोग एक दिन में संक्रमित हुए हैं. हालांकि, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 91,456 रह गई, जो 561 दिनों में सबसे कम है.

     

     

     

    सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि वर्तमान के हालात को देखते हुए ऐसे किसी उपाय की आवश्यकता नहीं है

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो उनकी सरकार क्रिसमस और नववर्ष से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लगा सकती है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान के हालात को देखते हुए ऐसे किसी उपाय की आवश्यकता नहीं है.

    केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और वह इस मुद्दे पर लगातार विशेषज्ञों से संपर्क बनाए हुए हैं. दिल्ली में अब तक ओमीक्रोन स्वरूप के दो मरीज सामने आए हैं. ''दिल्ली की योगशाला'' पहल के उद्घाटन कार्यक्रम से इतर मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, '' अगर जरूरत पड़ेगी तो हम प्रतिबंध लगाएंगे. वर्तमान में, प्रतिबंधों की कोई आवश्यकता नहीं है. हम लगातार विशेषज्ञों के संपर्क में हैं और अगर दिल्लीवासियों की सुरक्षा के लिए कोई प्रतिबंध लगाने की जरूरत पड़ी, तो हम ऐसा करेंगे.''

     उन्होंने कहा, '' सरकार पूरी तरह तैयार है. मैंने ऑक्सीजन आपूर्ति, बिस्तर और दवाओं के संबंध में कई समीक्षा बैठक की है. हम दिल्ली में ओमीक्रोन संकट नहीं चाहते, लेकिन अगर ऐसा कुछ होता है तो हम तैयार हैं.''

     

     

     

    स्पोर्ट्स  /शौर्यपथ/

     विराट कोहली, ने आखिकार कंफर्म किया है कि वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हमेशा से उपलब्ध थे.

     विराट कोहली, ने आखिकार कंफर्म किया है कि वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हमेशा से उपलब्ध थे. मीडिया से बात करते हुए कोहली ने उन लोगों को फटकार लगाई है जिन्होंने ऐसी खबरें बनाई है. कोहली ने कहा, मैं पहले भी था और मैं इस समय चयन के लिए उपलब्ध हूं, आपको मुझसे ये सवाल नहीं पूछने चाहिए, आपको उन लोगों से पूछना चाहिए जो ये कहानियां लिख रहे हैंह वे विश्वसनीय नहीं हैं - मैं हमेशा वनडे मैच खेलने के लिए उत्सुक था."

    कोहली ने वनडे की कप्तानी को लेकर भी बात की औऱ कहा कि, टेस्ट टीम के चयन से 1.5 घंटे पहले मुझले संपर्क किया गया था और मुझे 5 चयनकर्ताओं ने कहा था कि मैं वनडे टीम टीम की कप्तानी नहीं करूंगा.

    कोहली ने बताया कि वो अपने दायित्वों के प्रति ईमानदार रहे हैं, मैंने अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. बल्लेबाजी के बारे में मुझे लगता है कि जब आपने लंबे समय तक कुछ अच्छा किया है, तो आप जानते हैं कि आपको क्या करने की जरूरत है.'

    कोहली ने रोहित शर्मा के साथ अनबन वाली खबरों को बकवास बताया है. अपने बयान में कोहली ने कहा कि हमारे बीच ऐसा कभी नही था. कोेहली ने कहा कि मैं इसपर सफाई देने से थक गया हूं. हमारे बीच ऐसा कभी कभी नहीं रहा है. कोहली ने कहा कि मेरा हमेशा से टीम को लेकर आगे बढ़ा हूं और हमेशा ऐसा करता रहूंगा. मेरा कोई भी एक्शन टीम को नीचे गिराने के लिए नहीं होगा.

     

     

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision