August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    लखनऊ में एक गठबंधन सहयोगी दल के साथ पहली बड़ी संयुक्त रैली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे.

    लखनऊ /शौर्यपथ/

     अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 से पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक गठबंधन सहयोगी दल के साथ पहली बड़ी संयुक्त रैली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे.

    गुरुवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनज़र अपने चाचा शिवपाल यादव से रिश्तों को बहाल कर लिया, और उनकी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के साथ गठबंधन कर लिया.

     लखनऊ में शुक्रवार को होने वाली रैली का आयोजन निषाद पार्टी के डॉ संजय निषाद ने किया है, जो वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के समय से ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सहयोगी हैं. वर्ष 2016 में गठित हुई निषाद पार्टी की पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, खासतौर से मल्लाह तथा निषाद समुदायों की आबादी वाले इलाकों में पकड़ है.

     निषाद पार्टी पहली बार 2018 में हुए गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव के समय चर्चा में आई थी, जब योगी आदित्यनाथ का घर मानी जाने वाली इस सीट पर निषाद पार्टी के संस्थापक के पुत्र प्रवीण निषाद ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती के अनौपचारिक समर्थन से BJP को भौंचक्का करते हुए जीत हासिल की थी. इसी जीत ने उत्तर प्रदेश में SP और BSP के बीच गठबंधन की आधारशिला रखी थी.

    हालांकि सिर्फ एक साल बाद, निषाद पार्टी ने पाला बदल लिया, और BJP के साथ आ गई. गोरखपुर की जीत के सितारे निषाद को BJP ने ने पड़ोसी संत कबीर नगर सीट से टिकट दिया, और वह जीते.

    निषाद पार्टी लम्बे अरसे से यह मांग करती आ रही है, और माना जा रहा है कि लखनऊ की रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस बात का वादा कर सकते हैं कि निषाद समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) वर्ग के स्थान पर अनुसूचित जाति (SC) की सूची में स्थान दिया जाएगा, ताकि उन्हें आरक्षण का अधिक लाभ मिल सके.

    कई सरकारें - जिनमें योगी आदित्यनाथ से लेकर अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव की सरकारें भी शामिल रही हैं - 17 OBC जातियों को अनुसूचित जातियों की सूची में शामिल करने की कोशिश में नाकाम हो चुकी हैं, भले ही उसके पीछे कानूनी बाधाएं रही हों, या नौकरशाही से जुड़ी अड़चनें.

    निषाद, मल्लाह और कुम्हार जातियां मिलकर राज्य की आबादी का कुल 10 फीसदी हिस्सा हैं.

    उधर, अखिलेश यादव की रैलियों में ज़ोरदार भीड़ देखी जा रही है, और वह कई छोटे-छोटे दलों को साथ लाने की कोशिशों में जुटे नज़र आते हैं. वह पहले ही छह क्षेत्रीय दलों से गठबंधन कर चुके हैं, जिनमें उनके चाचा शिवपाल यादव भी शामिल हैं. इनके अलावा अखिलेश यादव अब तक जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट), ओमप्रकाश राजभर की SBSP, केशवदेव मौर्य की महान दल, कृष्णा पटेल के नेतृत्व वाला अपना दल तथा जयंत चौधरी का राष्ट्रीय लोकदल से गठबंधन की घोषणा कर चुके हैं.

    BJP ने अब तक निषाद पार्टी के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व वाले अपना दल तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की सात OBC-आधारित पार्टियों के समूह 'हिस्सेदारी मोर्चा' के साथ गठबंधन कर चुकी है.

     

     

     

     

     

     

    दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दुनिया को चिंता ला दिया है. भारत में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले अलग-अलग राज्यों में मिले हैं.

     नई दिल्ली /शौर्यपथ/

     दक्षिण अफ्रीका  में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दुनिया को चिंता ला दिया है. भारत में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले अलग-अलग राज्यों में मिले हैं. दिल्ली में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 10 नए मामले सामने आए हैं. बता दें कि दिल्‍ली में गुरुवार को ही कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में तेजी दर्ज की गई थी.

    पिछले 24 घंटे में रोना के 85 नए मामले सामने आए थे, जिसके बाद यहां सक्रमितों की कुल संख्‍या बढ़कर 14,41,935 हो गई थी. वहीं कोरोना संक्रमण दर भी बढ़कर 0.15 फीसदी हो गई थी. पिछले पांच महीनों में नए मामले और संक्रमण की दर सबसे ज्‍यादा दर्ज की गई थी. इससे पहले 8 जुलाई को 93 नए मामले सामने आए थे जबकि उस दिन संक्रमण दर 0.15 फीसदी थी.

    बता दें कि देश के अलग-अलग राज्यों में गुरुवार को कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कुल 14 नए मामले सामने आए थे. गुरुवार को कर्नाटक में ओमिक्रॉन के पांच मामले दर्ज किए गए थे, जबकि दिल्ली और तेलंगाना में चार-चार केस सामने आए थे.

    गुजरात में एक मामला सामने आया था. कर्नाटक में कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमिक्रॉन के पांच नये मामले आने के साथ ही इससे संक्रमित लोगों की संख्या आठ हो गई थी. बता दें कि कोरोना के इस नए वेरिएंट के खिलाफ डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है. यह वेरिएंट बहुत तेजी से फैलता और वैक्सीन के असर को कम कर सकता है. इसके बाद चिंताएं और बढ़ गई हैं.

     

     

     

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम

    आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हु

      मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल न्यू राजेन्द्र नगर में आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वहां जैतखाम की आरती एवं पूजा अर्चना की और बाबा गुरु घासीदास के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने पर पंथी नर्तक दल द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने न्यू राजेन्द्र नगर स्थित गुरुघासी दास साहित्य एवँ संस्कृति अकादमी की लाइब्रेरी एवँ कम्प्यूटर खरीदी के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

     महंत राम सुन्दर दास जी ने मुख्यमंत्री  बघेल को शिवरीनारायण मंदिर से लाये गए कृष्णवट भेंट किया। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान इसी वट वृक्ष के पत्तों से बने दोने में माता शबरी द्वारा भेंट किये गए बेर खाये थे।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/  

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित दूधाधारी मठ पहुँचे और यहां पूजा अर्चना
    दूधाधारी मठ पहुँचे

    मुख्यमंत्री श्री राम पांचाल मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित दूधाधारी मठ पहुँचे और यहां पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवँ खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री  राम पांचाल मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की, यहाँ भगवान राम अपने तीनो भाइयों एवँ माता सीता के साथ विराजे हैं। मुख्यमंत्री  बघेल गौ पूजन में भी शामिल हुए। उन्होंने गौ माता को माला पहना कर चारा खिलाया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ रामसुन्दर दास, कोटमीसोनार महामंडलेश्वर  सर्वेश्वर दास जी, रतनपुर महामंडलेश्वर  दिव्यकान्त दास जी एवं मठ के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

     

    विद्या बालन और प्रतीक गांधी स्टारर इस फिल्म की शूटिंग को ऊटी की हसीन वादियों में अंजाम दिया गया है. हालांकि फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

     अप्लॉज एंटरटेनमेंट और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट की हाल ही में अपनी अनटाइटल्ड रोमांटिक ड्रामा फिल्म की अनाउंसमेंट की थी. अब इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. विद्या बालन और प्रतीक गांधी स्टारर इस फिल्म की शूटिंग को ऊटी की हसीन वादियों में अंजाम दिया गया है. विद्या बालन ने अपने को-स्टार प्रतीक गांधी के साथ एक फोटो शेयर की है. यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस फोटो के साथ विद्या बालन ने लिखा है, 'और इस तरह, ऊटी में अद्भुत सर्दियों का जादू खत्म हो गया. जैसे ही हम अपने बिना शीर्षक वाली रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा की शूटिंग पूरी करेंगे, इन यादों को जीवन भर संजोए रखेंगे. सेंथिल और इलियाना को खूब मिस किया.'

    सूत्रों की माने तो इस फिल्म के पूरे प्रोडक्शन के दौरान फिल्म की कास्ट ने खूब मजे किए हैं. विद्या बालन और प्रतीक गांधी की फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खुशी में खींची गई इन तस्वीरों से उनके उत्साह का पता चलता है. इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति, जो इस शानदार चौकड़ी का हिस्सा हैं, उन्होंने पिछले ही महीने मुंबई में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की थी. एड जीनियस शीर्ष गुहा ठाकुरता द्वारा निर्देशित, यह फिल्म मॉडर्न रिलेशनशिप पर एक प्रगतिशील फिल्म है.

     

     

     

    21 से 24 दिसम्बर के मध्य विशेष ग्रामसभा आयोजित करने के निर्देश
    उत्तर बस्तर कांकेर  /शौर्यपथ/

    राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजनांतर्गत प्राप्त आवेदनों का दावा-आपत्ति एवं निराकरण के लिए निर्धारित समय-सीमा में विशेष ग्रामसभा आयोजन किये जाने के लिए प्रभारी कलेक्टर  सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य द्वारा जिले के ग्राम पंचायतों में 21 से 24 दिसम्बर के मध्य विशेष ग्रामसभा आयोजन करने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। 

    प्रभारी कलेक्टर ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा विशेष ग्रामसभा आयोजन करने की जानकारी ग्राम पंचायत के प्रत्येक पदाधिकारी सरपंच तथा पंचों को देना सुनिश्चित करें, जो अपने क्षेत्र के सदस्यों को ग्रामसभा में उपस्थित कराने के उत्तरदायी होंगे। साथ ही पंचायतों के द्वारा विशेष ग्राम सभा सम्मेलन की सूचना सार्वजनिक स्थल, सहगोचर स्थानों पर चस्पा कर तथा मुनादी कराई जाकर ग्रामसभा के सभी सदस्यों को अनिवार्य रूप से सूचना दी जावे। ग्राम सभा की कार्यवाही सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने एवं विशेष ग्रामसभा में संकलित प्रतिवेदन संबंधित तहसीलदारों के माध्यम से 26 दिसम्बर तक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।

     

    16 दिसंबर का दिन देश के जवानों की वीरता, शौर्य, अदम्य साहस और कुर्बानी की कहानी को बयां करता है. इसी दिन भारत ने पाकिस्तान के दांत खट्टे किए थे. इस मौके पर आप बच्चों को विजय दिवस के शौर्य और साहस के इतिहास के बारे में बता सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे द्वारा यहां बताए जा रहे मैसेज और कोट्स का इस्तेमाल अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कर सकते हैं.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

     आज का दिन भारत की वीरता का परिचायक है, क्योंकि आज से ठीक 50 साल पहले भारत के वीर जवानों ने अपने अदम्य साहस और पराक्रम के दम पर पाकिस्तान को धूल चटाई थी. 16 दिसंबर 1971 की ऐतिहासिक जीत की खुशी आज भी हर देशवासी के मन को उमंग से भर देती है. विजय दिवस वीरता और शौर्य की मिसाल है. 16 दिसंबर का दिन देश के जवानों की वीरता, शौर्य, अदम्य साहस और कुर्बानी की कहानी को बयां करता है. बता दें कि विजय दिवस 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण मनाया जाता है. इस युद्ध के अंत के बाद 93 हजार पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था. 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर जीत का जश्न मानाया था. 13 दिन तक चले इस युद्ध में भारतीय सैनिकों ने बड़े पैमाने पर कुर्बानियां दीं. करीब 3900 भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे, जबकि 9851 घायल हो गए थे.

    इस मौके पर आप बच्चों को विजय दिवस के शौर्य और साहस के इतिहास के बारे में बता सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे द्वारा यहां बताए जा रहे मैसेज और कोट्स का इस्तेमाल अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कर सकते हैं. 1971 युद्ध के स्वर्णिम विजय पर्व के मौके पर कई वरिष्ट नेताओं ने सैनिकों के साहस और बलिदान को याद किया है.

     भरी जवानी में अपनी मां के चरणों में,

    कर दिया अपने प्राणों का समर्पण,

    रहेंगे अगर हमारे दिलों में वो,

    अपने शब्दों से करता हूं श्रद्धा सुमन अर्पण

    विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    उनके हौसले का भुगतान क्या करेगा कोई

    उनकी शहादत का क़र्ज़ देश पर उधार है

    आप और हम इस लिए खुशहाल हैं क्योंकि

    सीमा पे सैनिक शहादत को तैयार हैं

    विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जब आँख खुले तो धरती हिन्दुस्तान की हो

    जब आँख बंद हो तो यादेँ हिन्दुस्तान की हो

    हम मर भी जाए तो कोई गम नही लेकिन

    मरते वक्त मिट्टी हिन्दुस्तान की हो

    विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    मैं भारत का अमर दीप हूं,

    जो वतन पर मिट गया वो शहीद हूं

    तिरंगे को देता हमेशा सलाम हूं,

    मैं भारत का वीर जवान हूं

    विजय दिवस की शुभकामनाएं


    इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने 'कू' (Koo App) पर लिखा, भारत की जल, थल और वायु सेना के जवान दृढ़ता और समर्पण की मिसाल हैं. पहाड़ से मजबूत उनके हौसलों के सामने जब भी कोई आया, उसे घुटने टेकने पड़े. देश गर्व से सैनिकों और उनके परिवारों का अभिनंदन करता है. राष्ट्र उनकी सेवाओं का सदैव ऋणी रहेगा. जय हिंद!

     केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 'कू' (Koo App) पर लिखा, '1971 के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में विजय दिवस की 50 वीं वर्षगांठ पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई. भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम व साहस को नमन कर, उन वीर सपूतों को स्मरण करता हूं जिन्होंने अपना सर्वस्व अर्पण कर देश का गौरव बढ़ाया.'

    वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिखा, 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान पर भारत की जीत को समर्पित विजय दिवस की सभी सच्चे भारतीयों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं. गर्वपूर्ण इतिहास रचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हमारे वीर सैनिकों को सादर नमन. जय हिंद!

     

     

     

     

     

     

    बिलासपुर /शौर्यपथ/

    बिलासपुर में छत्तीसगढ़. लोक साहित्य, कला एवं युवा महोत्सव का जिला स्तरीय आयोजन 17 दिसम्बर को और संभाग स्तरीय आयोजन 22 से 24 दिसम्बर के बीच किया जायेगा। उक्त आयोजनों में आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्ति हेतु विभिन्न विभागो को दायित्व सौंपे गये हैं। 

    उक्त आयोजनों में पुलिस विभाग को आयोजन स्थल में सुरक्षा व्यवस्था हेतु आरक्षकों की ड्युटी, नगर पालिक निगम को पेयजल की व्यवस्था आयोजन स्थलों में सफाई व्यवस्था सैनेटाईजेशन, लोक निर्माण विभाग को मुख्यमंच का निर्माण, आवश्यकतानुसार टेंट, साउण्ड एवं लाईट व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग को कबड्डी एवं खो-खो विधाओं के लिए फर्स्ट एड सुविधा के साथ चिकित्साकर्मी की ड्यूटी, प्रतिभागियों के लिए मास्क एवं सैनेटाईजेशन की व्यवस्था, खाद्य विभाग को प्रतिभागियों के लिए भोजन व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, परिवहन विभाग को निर्णायकों के लिए परिवहन हेतु चारपहिया वाहन की व्यवस्था, जनसंपर्क विभाग को संपूर्ण आयोजन की वीडीयोग्राफी एवं प्रचार-प्रसार तथा आयोजन उपरांत डी.वी.डी. में वीडियो उपलब्ध कराना, भातखण्डेय संगीत महाविद्यालय को समस्त विधाओं हेतु पृथक-पृथक निर्णायकों की नियुक्ति, स्कूल शिक्षा विभाग को क्विज हेतु प्रश्नोत्तर तैयार करना तथा निर्णायक की नियुक्ति, वाद-विवाद व निबंध हेतु विषय का चयन चित्रकला, गेंड़ी, भौंरा, फुगड़ी, हेतु निर्णायकों की नियुक्ति, व्यायाम अनुदेशकों की ड्यूटी की जिम्मेदारी दी गई है।

    छत्तीसगढ़ राज्य को धान खरीदी के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुरूप जूट बारदाने की आपूर्ति का किया आग्रह

    छत्तीसगढ़ को जरूरत है 3.50 लाख गठान जूट बारदाने की

    अब तक राज्य को मिले मात्र 1.22 लाख गठान बारदाने

    रायपुर /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ राज्य को धान खरीदी के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुरूप जूट बारदाने की आपूर्ति का किया आग्रह

    राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु पर्याप्त बारदानों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मार्कफेड की प्रबंध संचालक  किरण कौशल ने आज कोलकाता में जूट कमिश्नर, भारत सरकार  मलय चक्रवर्ती एवं डिप्टी डायरेक्टर, विपणन  टी.के. मण्डल से मुलाकात की। प्रबंध संचालक  किरण कौशल द्वारा जूट कमिश्नर को अवगत कराया गया कि छत्तीसगढ़ में धान उपार्जन 01 दिसम्बर से किया जा रहा है। आज दिनांक तक लगभग 26 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। राज्य में प्रतिदिन औसतन 3 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में छ.ग. राज्य में 105 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन अनुमानित है, जिसके लिए लगभग 5.25 लाख गठान बारदानो की आवश्यकता होगी। 

    प्रबंध संचालक ने बताया कि 105 लाख मीट्रिक टन धान का अनुपातिक चावल सीएमआर जमा करने के लिए 2.83 लाख गठान बारदानों की आवश्यकता होगी। इसको ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा 3.50 लाख गठान नये जूट बारदानो की आवश्यकता भारत सरकार को प्रेषित की गई थी। राज्य शासन व विपणन संघ द्वारा निरंतर पत्राचार व भारत सरकार स्तर पर अधिकारियों से चर्चा व मुलाकात के कारण भारत सरकार द्वारा सर्वप्रथम स्वीकृत 1.53 लाख गठान नये जूट बारदाने की संख्या वर्तमान में बढ़ाकर 2.14 लाख गठान की गई है। उक्त नये जूट बारदानों की प्रस्तावित कार्ययोजना अनुसार समयबद्ध आपूर्ति अत्यन्त महत्वपूर्ण है। राज्य द्वारा समस्त 2.14 लाख गठान बारदानों की आपूर्ति हेतु विपणन संघ द्वारा लगभग 800 करोड़ 53 लाख रूपये की राशि भी जूट कमिश्नर को यथा-समय अग्रिम भुगतान की जा चुकी है। 

    प्रबंध संचालक, मार्कफेड द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि विगत वर्ष में भारत सरकार द्वारा नये जूट बारदानों की स्वीकृत मात्रा 1.45 लाख गठान के विरूद्ध मात्र 1.10 लाख गठान बारदानों की आपूर्ति राज्य को की गई थी, जो मात्र 75 प्रतिशत थी। इसके कारण प्रदेश को धान उपार्जन में अत्यंत कठिनाई हुई थी। गौरतलब है कि इसके पूर्व 25 नवम्बर को प्रबंध संचालक, मार्कफेड  किरण कौशल जूट कमिश्नर, भारत सरकार से मुलाकात कर जूट बारदानों की छत्तीसगढ़ राज्य को की जा रही न्यूनतम आपूर्ति की जानकारी दी थी, इसके बावजूद भी राज्य को 20 दिनों की अवधि में मात्र 28 हजार गठान बारदानों की और आपूर्ति की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य को प्रस्तावित कार्ययोजना अनुसार माह दिसम्बर, 2021 तक प्राप्ति योग्य 2.14 लाख गठान बारदानों के विरूद्ध आज दिनांक तक प्रदेश को मात्र 1.22 लाख गठान बारदाने ही प्राप्त हुए है, जो आवश्यकता से बेहद कम है। प्रबंध संचालक ने दिसम्बर माह के लंबित बारदाने को शीघ्र छत्तीसगढ़ राज्य को आपूर्ति किए जाने का आग्रह किया। जूट कमिश्नर, कोलकाता द्वारा नये जूट बारदानों की यथाशीघ्र आपूर्ति के लिए आवश्यक सहयोग किए जाने का भरोसा दिलाया।



    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision