Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi
बस्तर

बस्तर (1126)

जगदलपुर, शौर्यपथ। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि आजीविका का एक मुहिम के लिए रबर प्लांटेशन को बढ़ावा दिया जाने की पहल की जा रही है। बस्तर का वातावरण रबर प्लाटेशन के लिए उपयुक्त है, साथ ही सरकार की मंशा है रबर जैसे व्यावसायिक उत्पाद को बढ़ावा देना है। रबर की खेती में पौधे बड़े होने में लगभग पाँच साल लगेंगे इसके बाद हर वर्ष लाखों की आमदनी होने की संभावना है इसीलिए केंद्र सरकार की रबर बोर्ड इसके लिए भारतवर्ष में कार्य कर रही है। बस्तर में पिछले वर्ष डिलमिली क्षेत्र में और कृषि कॉलेज के परिसर में रबर प्लांटेशन किया गया। आज सरगीपाल के लगभग ढाई एकड़ जमीन में करीब 4 सौ पौधे का रोपण किया गया। गांव के चयनित जगह पर रबर पेड़ की खेती में ज्यादा से ज्यादा महिला समूह को जोड़ना है। इसके अलावा स्वतंत्र व्यक्ति भी अपने खेत रबर के पौधे भी लगा सकते है। पौधे बड़े होने पर इससे निकलने वाले रबर की खरीदी के लिये कम्पनियाँ आकर ले जाएगी।

      जिला प्रशासन की पहल पर रबर बोर्ड और उद्यानिकी विभाग के समन्वय से जिले में दस हजार रबर के उत्पादन हेतु पौधारोपण किया जा रहा है। रबर के उत्पादन हेतु पौधारोपण का पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में सरगीपाल में किया। इसके लिए सभी विकासखंड में जमीन का चिन्हांकन किया गया है। कार्यक्रम में सरपंच चंपा नाग, जिला पंचायत सदस्य धरमूराम मंडावी ने संबोधित करते हुए कहा कि रबर प्लांटेशन को गांव की महिला समूह द्वारा सुरक्षित कर आगामी पांच साल बाद लाखों रुपए की आमदनी का जरिया बनेगा। रबर बोर्ड के अधिकारियों ने रबर की उत्पादन से होने वाले लाभ के बारे भी जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, वन मण्डलाधिकारी उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, उद्यानिकी विभाग के सुरेश ठाकुर, रबर बोर्ड के अधिकारी सहित सभी जिला अधिकारी, ग्रामीणजन, महिला समूह के सदस्य उपस्थित थे।

जगदलपुर, शौर्यपथ। भाजपा के द्वारा 2 अक्टूबर से चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्तर पे सदस्यता अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल ने नगर के समस्त शक्ति केंद्रों में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की , सदस्यता अभियान के लिए मिले दिशा निर्देश एवं प्रकिया की जानकारी बुथ स्तरीय कार्यकर्ता एवं बुथ में बनाए गए सदस्यता प्रभारी को दी गई।

    नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने मार्गदर्शन देते हुए सभी बूथ अध्यक्ष बूथ कमेटी के सदस्यों से आग्रह किया कि, हर बूथ में 200 सदस्य बनाने का जो लक्ष्य पार्टी में निर्धारित किया है उसे हर बूथ में पूरा करना है, सदस्य किस प्रकार बनेंगे उसका पूरा प्रारूप बुथ कमेटी को उपलब्ध कराया गया है हर कार्यकर्ता स्वयं सदस्य बनेंगे और अपने बुथ में सदस्य बनाने घर घर पहुंचेंगे, हर वर्ग से संपर्क कर भाजपा सदस्य बनायेंगे।

     सुरेश गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 और 2019 के बाद भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे देश में नहीं हुआ था और करोड़ों भारतीय भाजपा से जुड़कर देश को विश्व गुरु, विकसित भारत आतंकवाद से मुक्त भारत भ्रष्टाचार से मुक्त भारत बनाने की राष्ट्रव्यापी संकल्प से जुड़ने भाजपा की सदस्यता लेना चाहते है ऐसे में सदस्यता अभियान में बुथ के कार्यकर्ता हर घर हर वर्ग हर समाज हर समुदाय तक पहुंचकर भाजपा की सदस्यता दिलाएगा। सदस्यता अभियान के लिए योजनाबद्ध तरीके से संगठन की संरचना बनाई गई है हर कार्यकर्ताओं को इसमें लगाया गया है हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।सरचना की जानकारी देते हुए बताया की हर शक्ति केंद्र में प्रभारी के साथ एक सदस्यता सहयोगी एवं हर बूथ में दो सदस्यता प्रभारी बनाए गए हैं जो सदस्यता कार्यक्रम को लेकर बुथो में कार्य करेंगे बैठक में मनोहर दत्त तिवारी अभय दीक्षित, शशि पाठक, योगेश ठाकुर, नरेंद्र पाणिग्रही, योगेश शुक्ला, निर्मल पाणिग्रही त्रिवेणी रणघारी, संतोष बाजपेई, सूर्यभूषण सिंह प्रेम सेठिया, गजेंद्र पगाडे, गीता नाग, शंकर राव, अजय बैरागी, संतोष पांडे, रेखा सिंह, कृष्णा राय, खलील खान, बलवंत गुनाडे, विद्या सिंह, नरेंद्र गुप्ता आशा महापात्र कमला जंगल गंगोत्री चंद्रवंशी आशा गुप्ता गोरी ठाकुर रेणुका धीरेंद्र सिंह, मंजुला ध्रुव,दिलीप दास संतोषी राव, नीलम यादव सोहन सिंह बघेल सुरेश रैली शत्रुघ्न कश्यप गीता पाल सुमन सिंह शामिल रहे।

जगदलपुर, शौर्यपथ। विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व 2024 पूर्व वर्षों की भांति मनाये जाने के संबंध में 04 सितम्बर बुधवार को कलेक्टोरेट जगदलपुर के प्रेरणा कक्ष में मध्यान्ह 12 बजे बैठक आहूत की गई है।

*जगदलपुर, शौर्यपथ।* कांकेर जिले के ग्राम सोनेकंहार के युवक सलीम कुमार नुरेटी कलेक्ट्रेड कार्यालय पहुंचे।और कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि मैं भानुप्रतापपुर के एक छोटे से पंचायत का आदिवासी लड़का हूँ। और कांकेर जिले में पर्यटन स्थल बहुत कम होने के कारण हमारे कांकेर जिले में पर्यटक नहीं आते है। और वह कांकेर जिले के सभी ब्लाक घुम चुका है तथा बहुत से नये-नये पर्यटन स्थल देखने की बात कही । जोकि कांकेर जिले के पर्यटन स्थल में दर्ज नहीं है। तथा उन जगहों पर पर्यटन स्थल बनने से वहाँ के अंदरूनी गाँव वालों को भी मुलभुत सुविधांओ का लाभ मिलेगा । इसलिए वह छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग में कांकेर जिले का प्रतिनिधित्व करना चाहता है। जिसके लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग में कांकेर का प्रतिनिधि बनाने की गुहार लगाई है।

समाचार सार.....
 आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 207160 रूपये, मोबाईल 09 नग, मोटर सायकल 05
नग, 52 पत्ती ताश के 03 गड्डी को किया गया जप्त ।
छ०ग० जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 03 के तहत 11 आरोपीयो को किया गया गिरफ्तार

कोंडागांव / शौर्यपथ /  जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक  वाय अक्षय कुमार  के दिशा निर्देशन का पालन करते हुए जिले को अपराध एवम नशामुक्त बनाने की दिशा में कोडागांव पुलिस द्वारा  ताश के 52 पत्ती से जुआ खेलने वाले जुआडियो की धरपकड़ की गई । गिरफ्तार जुआड़ी  संतोष जैन पिता स्व० नेमीचंद जैन उम्र 44 वर्ष गीदम बस स्टैण्ड के पीछे थाना गीदम जिला दंतेवाडा ,सर्वेस राठौर पिता स्व० रामप्रताप सिंह राठौर उम्र 50 वर्ष निवासी गीदम बस स्टैण्ड के पीछे थाना गीदम जिला दंतेवाडा छ0ग0 , मनोज कुमार जैन पिता श्री भंवर लाल जैन उम्र 44 वर्ष निवासी बिंजोली थाना अनंतपुर जिला कोण्डागांव छ0ग0 , 04. सोनधर बघेल पिता गुदरू बघेल उम्र 35 वर्ष निवासी बिंजोली थाना अनंतपुर जिला कोण्डागांव छ0ग0 , विनय यादव पिता विजय यादव उम्र 27 वर्ष निवासी सरगीपाल पारा कोण्डागांव थाना व जिला कोण्डागांव छ०ग० , पप्पू जायसवाल पिता स्व० आदित्य जायसवाल उम्र 62 वर्ष निवासी बचेली मेन मार्केट थाना बचेली जिला दंतेवाडा छ०ग० , के आर कुर्रे पिता केकडुराम कुर्रे उम्र 43 वर्ष निवासी सोनारपाल देवडा थाना भानपुरी जिला बस्तर छ०ग० ,राजेश अग्रवाल पिता श्री रामेश्वर अग्रवाल उम्र 48 वर्ष निवासी अम्बेडकर वार्ड कोण्डागांव थाना व जिला कोण्डागांव छ०ग० , संजय कुमार अरोरा पिता स्व० श्री वेदप्रकाश अरोरा उम्र 51 वर्ष निवासी मरार पारा कोण्डागांव थाना व जिला कोण्डागांव छ0ग0 ,श्री निवास राव पिता श्री रामेश्वर राव उम्र 40 वर्ष निवासी उमरकोट बस स्टैण्ड के पास थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर उडीसा , चन्द्रशेखर साहू पिता श्री राम साहू उम्र 32 वर्ष निवासी बिंजोली थाना अनंतपुर जिला कोण्डागांव छ०ग० को किया गिरफ्तार गया ।
   बता दे  कि दिनांक 28.08.2024 को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला कि ग्राम भीरागांव सिरसी जंगल में कुछ व्यक्तियों के द्वारा ताश के 52 पत्ते से रूपये पैसा का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहो के साथ घेराबंदी कर जुआ खेलने वाले 11व्यक्तियों रंगे हाथ पकडे जिनके कब्जे से नगदी रकम 207160 रूपये, मोबाईल 09 नग, मोटर सायकल 05 नग, 52 पत्ती ताश के 03 गड्डी को कुल जुमला 490660/ रूपये को जप्त कर आरोपीगण का कृत्य छ०ग० जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 03 का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 253/2024 धारा छ०ग० जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 03 का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, सउनि चिन्ताराम ध्रुव सउनि राजकुमार कोमरा प्र०आर० देर्वाचन सिदार, नरेन्द्र देहारी, रामचन्द्र मरकाम आर० राजेश नाग छेदीलाल, बुधराम कोर्राम एवं साइबर टीम का विशेष योगदान रहा।

‘‘द बस्तर मड़ई’’ सांस्कृतिक-पुरातात्विक एवं पर्यटन स्थलों का जीवंत चित्रण

    रायपुर / शौर्यपथ / बस्तर की अपनी नैसर्गिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी सामाजिक ताना-बाना और ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों के बारे में सोशल मीडिया के इनफ्लुरेन्स अब देश-दुनिया को परिचित करवाएंगे। शुक्रवार को आसना स्थित बादल अकादमी में बस्तर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने देश के विभिन्न हिस्सों से आए सोशल मीडिया इनफ्लुरेन्स से चर्चा करते हुए ‘द बस्तर मड़ई’ कॉन्सेप्ट के माध्यम से बस्तर को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने सहयोग प्रदान किये जाने कहा। ज्ञातव्य है कि जिला प्रशासन द्वारा बस्तर में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने हेतु तैयार की गई ‘द बस्तर मड़ई’ का बस्तर टूरिस्ट सर्किट मैप और थीम म्यूजिक का हाल ही में विमोचन किया गया है।
  मौके पर कलेक्टर बस्तर विजय दयाराम के. ने बस्तर की खूबियों को रेखांकित करते हुए बताया कि लगभग 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा के दौरान विभिन्न पूजा विधान के अंतराल को देखते हुए दशहरा के साथ-साथ बस्तर की प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों, एडवेंचर स्थल, सांस्कृतिक स्थलों से पर्यटकों को अवगत कराने के लिए प्रशासन द्वारा ‘द बस्तर मड़ई’ का कॉन्सेप्ट तैयार किया गया है। इसके तहत बस्तर में पर्यटकों को अन्य स्थलों का भ्रमण सहित देखने-समझने का सुअवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि ‘द बस्तर मड़ई’ में नीला रंग में बस्तर की जल से संबंधित पर्यटन स्थल, हरा रंग जंगल से संबंधित स्थल, भूरा रंग गुफा और पुरातव स्थल, पीला रंग आदिवासी संस्कृति एवं बस्तर के हाट-बाजार और लाल रंग में बस्तर की आध्यात्मिक शक्ति विशेषकर आराध्य देवी मां दंतेश्वरी और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को प्रदर्शित किया गया है। बस्तर टूरिस्ट सर्किट मैप चार रंगों के 42 पर्यटन स्थलों की जानकारी तथा स्थलों की संक्षिप्त विवरण के साथ रूट की जानकारी और बस्तर जिला में पहुंचने के लिए परिवहन सेवा रेलमार्ग, वायुमार्ग एवं सड़कमार्ग की जानकारी दी गई है। पहले बस्तर के प्रसिद्ध दशहरा, चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़  जलप्रपात, कुटुमसर गुफा को देखने आते थे इसमें परिवर्तन करते हुए बस्तर की अन्य ख़ूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत को भी दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।

धुरवा तुवाल से सम्मानित हुए सोशल मीडिया इनफ्लुरेन्स
         इस दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए सोशल मीडिया इनफ्लुरेन्स एवं युवाओं ने बस्तर की प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों तथा पर्यटन स्थलों को देखने-समझने के लिए अपार उत्साह दिखाया और अगले दो पूरे बस्तर का भ्रमण कर बस्तर की खूबियों को संजोने के क्रम में भरपूर सहभागी बनने की बात कही। इस मौके पर कलेक्टर ने सभी सोशल मीडिया इनफ्लुरेन्स एवं युवाओं को धुरवा तुवाल भेंटकर सम्मानित किया और धुरवा तुवाल के सम्बंध में बताया कि बस्तर की धुरवा जनजाति के लोग अपने घर आए मेहमान को यह अंग वस्त्र सम्मान स्वरूप भेंट करते हैं। इस अवसर पर बादल अकादमी में बस्तर की लोक संस्कृति की छटा भी देखने को मिला, जिसमें पारम्परिक लोक कलाकारों द्वारा आकर्षक धुरवा लोक नृत्य एवं डंडारी लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बादल अकादमी के लोक कलाकारों ने गोंडी लोकगीत की मधुर प्रस्तुति देकर बस्तर को देखने-समझने और बूझने का प्रेरक सन्देश दिया।

‘द बस्तर मड़ई’ विभिन्न सांस्कृतिक पहलुओं को समेटे हुए एक प्रदर्शनी
      मड़ई (संस्कृति का उत्सव) बस्तर की परंपरा और संस्कृति को एक आधुनिक समागम के साथ अनुभव किया जा सकता है, जिसमें विविध सांस्कृतिक आयाम, सामुदायिक सहभागिता और बस्तर के धरोहर को पर्यटकों के मन में जीवंत ढंग से चित्रित करने की कोशिश है। बस्तर अंचल की नैसर्गिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति, प्रचुर खनिज एवं वनोपज संपदा के साथ ही ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों को वैश्विक पटल पर प्रदर्शित करने सहित पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के दौरान पर्यटकों को बस्तर को करीब से देखने-समझने एवं बूझने का अवसर प्रदान करने हेतु ‘बस्तर मड़ई’ कॉन्सेप्ट तैयार किया गया है।

जगदलपुर, शौर्यपथ। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन पर जनता से जुड़ने के लिए जिला बस्तर पुलिस द्वारा लगातार सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान को आम जनता का भी जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इसी तारतम्य में 28 अगस्त को थाना परपा के ग्राम पंचायत करंजी, थाना नगरनार के भेजापदर थाना दरभा के केसापुर , चिंगपाल , थाना बडांजी के ग्राम छापर भानपुरी के डेंगपारा ,थाना लोहंडीगुड़ा के अलनार साप्ताहिक बाजार, थाना भानपुरी के केसरपाल साप्ताहिक बाजार में चलित थाना लगाकर आम जनता से प्रत्यक्ष जुड़कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया ।

इन चलित थानों के माध्यम से आम जनता को सड़क दुर्घटना से बचाव करने के लिए मोटर साइकिल चलाते हुए हमेशा हेलमेट पहनने एवं नशे की हालत में नहीं चलने , ओवर स्पीड नहीं चलने, तीन सवारी नहीं चलने इत्यादि के बारे में चर्चा की गई यह भी बताया गया कि सड़क पर वाहन चलाते समय हड़बड़ाहट में बिल्कुल भी नहीं रहे। 

मोबाइल फोन का उपयोग करते समय और ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा का उपयोग करते समय सतर्क रहें ऑनलाइन ठग किसी भी तरीके से आपको झांसे में लेकर ठगने ना पाए किसी भी लालच में कभी भी ना पड़े । किसी अनजान व्यक्ति से बात ना करें, अनजान लिंक को क्लिक न करें।

बाहर के फेरी वाले दिखने पर तुरंत ही पुलिस को सूचित करें । ऐसे फेरी वाले दिन में रेकी और रात में चोरी की घटना घटित कर सकते हैं। दिन में भी सुनसान जगह पाकर किसी भी तरह का अपराध कर सकते हैं। सूचित करने वाले का नाम और मोबाइल नंबर हमेशा गुप्त रखा जाएगा। तीन नए आपराधिक कानून के बारे में भी जानकारी दी गई ऑनलाइन एफ आई आर के बारे में जानकारी दी गई। 

आम जनता से यह भी अपील की गई कि किसी भी तरह के अपराध होने पर तुरंत ही रिपोर्ट करने से से पुलिस को अपराध एवं अपराधी की खोजबीन करने में सहयोग प्राप्त होता है। अपराध का रिपोर्ट करने में विलंब करने से साक्ष्य प्रभावित भी हो सकते हैं या नष्ट भी हो सकते हैं अतः अपराध की सूचना देने में अनावश्यक विलंब नहीं करने की अपील की गई।

आम जनता से यह भी अपील की गई कि किसी भी तरह की चोरी या गुंडागर्दी को बर्दाश्त करने से समस्याएं और भी बढ़ती है अतः ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को अवश्य ही सूचना दें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में डायल 112 टोल-फ्री नम्बर पर संपर्क करने की भी जानकारी दी गई।आम जनता की ओर से भी अपराधों की रोकथाम और शांतिपूर्ण वातावरण बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने की इच्छा जताई गई।

इन आयोजनों में एसडीओपी लोहंडीगुड़ा ईश्वर त्रिवेदी, लोहंडीगुड़ा टीआई गणेश यादव, नगरनार टीआई टामेश्वर चौहान, बडांजी प्रभारी रवि बैगा, एस आई रामविलास नेगी, एस आई सतीश यदुराज एवं अन्य थाना स्टाफों का सराहनीय योगदान रहा।


जगदलपुर 28 अगस्त। बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह द्वारा सभी संभागीय अधिकारियों की संभाग अंतर्गत नियद नेल्लानार एवं विभागों में संचालित कार्यों और योजनाओं की समीक्षा बैठक ली जाएगी। बैठक 29 अगस्त 2024 को दोपहर 12 बजे से कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।

कोंडागांव / शौर्यपथ / कांग्रेस पार्टी कोंडागाँव ने आज जेल भरो आंदोलन के तहत दी गिरफ्तारी। बलौदाबाजार विद्यायक को बिना कारण किया गिरफ्तार, भाजपा छोटे से बड़े लोगो को कर रही भाजपा परेशान, पत्रकारों को भी फसाया गया। नही रुकी कार्यवाही तो आंदोलन में तीव्र गति लाई जाएगी।

    कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुये कहा कि हर वर्ग को भाजपा सरकार बनने के बाद परेशान किया जा रहा है। बलौदाबाजार की घटना पर राजनीति कर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करवाया। वही पत्रकारों को झूठे केस में फसाकर जेल में डाला गया। इन सभी प्रकरणों के विरोध में कोंडागाँव कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कोंडागाँव जिले भर में जेल भरो आंदोलन करते गिरफ्तारी दी । कांग्रेसियों का कहना है कि फ़र्ज़ी कार्यवाही बंद करे भाजपा सरकार।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)