August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1117)

    बस्तर । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्ता दौरे पर भरोसे के सम्मेलन के दौरान जगदलपुर के लोगों के लिए कई जनहितकारी योजनाओं का लोकार्पण किया इस मौके पर कांग्रेस की केंद्रीय नेत्री  प्रियंका गांधी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे

    *भरोसे का सम्मेलन, जगदलपुर में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : जगदलपुर के इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी स्टेडियम का उन्नयन कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के फुटबाल, हॉकी और टेनिस ग्राउंड के रूप में विकसित किया जाएगा।*

    *प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों को तीन स्तरीय संविदा वेतनमान देने की घोषणा।*

    जिले के इतिहास में अब तक सर्वाधिक 126 बच्चों का चयन

    उत्तर बस्तर कांकेर । शौर्यपथ । कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में कांकेर जिले में हमर लक्ष्य अभियान चलाया गया, जिसका अच्छा परिणाम सामने आया है। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज के तहत राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा एनएमएमएसई में जिले के इतिहास में अब तक सर्वाधिक 126 बच्चे चयनित हुए हैं। चारामा विकासखंड के 100 विद्यार्थी, नरहरपुर से 12 व अन्य विकासखंड से 14 विद्यार्थियों का चयन होने पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा चारामा विकासखंड के खण्ड शिक्षा अधिकारी एसपी कोसरे एवं केशव साहू की प्रशंसा की गई। चारामा विकासखण्ड के विद्यार्थियों की सफलता को देखते हुए उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र में सभी शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों को परीक्षा उपयोगी पाठ्यक्रम कर अध्ययन कराने के निर्देश दिये, ताकि बच्चे परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार हो सके।

             कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ल द्वारा जेईई के तहत प्रथम चरण में 71 बच्चों का गत वर्ष के कट ऑफ मार्क्स आधार पर चयन संभावित होने पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया तथा जेईई द्वितीय सेशन एवं एनडीए में फॉर्म भराये गये विद्यार्थियों के परीक्षा में उपस्थिति व परीक्षा की तैयारी हेतु बनाये गये कार्ययोजना की समीक्षा की गई। नीट परीक्षा में अधिक से अधिक आदिवासी विद्यार्थियों को शामिल होने हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिये गये। उन्होंने नीट परीक्षा की तैयारी के लिए वर्चुअल कक्षाओं का संचालन, नोडल शिक्षक की नियुक्ति तथा बोर्ड परीक्षा उपरांत वर्चुअल कक्षाएं प्रारंभ करने तथा आईसीटी योजना के तहत कम्प्यूटर एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये गये।

    स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की कलेक्टर ने किया समीक्षा

    कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शिक्षा विभाग अंतर्गत डीपीआई एवं समग्र शिक्षा से संचालित हो रहे निर्माण एवं मरम्मत व जीर्णोद्धार कार्यो हेतु स्वीकृत राशि जारी करने के पूर्व मरम्मत योग्य शालाओं के भौतिक सत्यापन कर वास्तविक मरम्मत योग्य शालाओं की सूची बनाने तथा पूर्व निर्माण या मरम्मत वर्ष दर्शाते हुए फोटोग्राफ निर्धारित प्रारूप में एक सप्ताह के भीतर बीईओ को प्रेषित करने के निर्देश दिये गये है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने निर्देशित करते हुए कहा कि मरम्मत के सभी कार्य स्वीकृत कर नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पहले कार्यों को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कर लिया जाये। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करायें।

                  कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ल ने डिस्मेंटल योग्य विद्यालय भवनों की पृथक से सूची तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। आरईएस एवं लोक निर्माण विभाग के माध्यम से डिस्मेंटल योग्य भवनों के डिस्मेंटल की कार्यवाही एवं अनुमानित व्यय के लिए प्राक्कलन तैयार कराये जाने हेतु जिला पंचायत सीईओ सुमित अग्रवाल को पत्र जारी करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने ऐसे विद्यालय जिसका स्वयं का भवन नहीं है अर्थात जो अतिरिक्त कक्षों में संचालित किया जा रहा है, उनका औचित्य पूर्ण अतिरिक्त कक्षों की मांग करने तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये गये है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने समीक्षा बैठक में प्रत्येक विकासखंड अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, चारामा, दुर्गूकोंदल, कांकेर, कोयलीबेडा और नरहरपुर के खण्ड शिक्षा अधिकारियों से निर्माण कार्यों की जानकारी लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुमीत अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक आर.पी मिरे सहित सभी नोडल अधिकारी भी उपस्थित थे।

    जगदलपुर। शौर्यपथ। कमिश्नर श्याम धावड़े ने कहा कि नारायणपुर जिले में सभी शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर किया जाए और योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के तौर पर यहाँ के स्थानीय व माड़ एरिया के लोंगों को दिया जाए। कमिश्नर ने जिले में मसाहती गांव का सर्वे कार्य और मसाहती पट्टा धारक 720 किसानों के द्वारा धान को समर्थन मूल्य में विक्रय करने की  सराहना किए।  उन्होंने माड़ एरिया के सभी हितग्राहियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ-साथ विशेष पिछड़ी जनजातियों को भी सभी योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर अजित वसंत, सीईओ जिला पंचायत देवेश ध्रुव, डिप्टी कमिश्नर माधुरी सोम  सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

     कमिश्नर धावड़े ने  वन अधिकार मान्यता पत्र,  देवगुड़ी-मातागुड़ी- घोटुल को सामुदायिक वन अधिकार पत्र, एफआरए  धारको को हितग्राही मूलक कार्यों  का क्रियान्वयन, कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण व्यवस्था, ओरछा क्षेत्र के विकास कार्य, जाति प्रमाण पत्र का निर्माण, किसानों का केसीसी व ई केवायसी के कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्य, नारायणपुर से बारसूर बस सेवा, सी-मार्ट के संचालन, रीपा के विकास कार्य और जिले के नवाचार के सम्बंध में चर्चा किए।  कमिश्नर ने देवगुड़ी, मातागुड़ी घोटुल जैसे जगहों को सामुदायिक वन अधिकार के तहत देव स्थलों को पर्याप्त जगह देने के निर्देश दिए। उन्होंने अबूझमाड़ में स्वास्थ्य शिविर देवगुड़ी परिसर में लगाने के निर्देश दिए। स्थानीय स्तर पर अकुशल श्रमिकों को रोजगार के अवसर देने हेतु जिले में खनन करने वाली कंपनियों से वार्ता कर रोजगार की व्यवस्था हेतु निर्देश दिए।

    कमिश्नर ने बैठक में अंदरूनी क्षेत्र में शिक्षकों की उपस्थिति, बालिका आवासीय शिक्षा केन्द्र में पर्दा की व्यवस्था, सामूहिक विवाह कार्यक्रम में स्थानीय रीति रिवाजों से करने और भवन विहीन उचित मूल्य की दुकानों का निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसन्त ने जिले में नवाचार के तहत दिव्यांग स्कूल स्थापना, लाइब्रेरी की स्थापना, स्कूली स्तर के प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग की व्यवस्था, मिलेट कैफे की स्थापना की जानकारी दी।

    कोंडागांव । शौर्यपथ । महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान का शुभारंभ किया गया है। इन महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार के ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आज बिहान की महिलाएं समूह से जुड़कर सफलता की नयी कहानियां लिख रही है तथा अपने सपने को पंख दे कर नयी उड़ान भरने को तैयार है। बिहान से जुड़ कर गांव की महिलाएं अपना स्वरोजगार स्थापित कर पारिवारिक खर्चों में हाथ बटा रही हैं साथ ही परिवार और समाज में अपना एक अलग पहचान भी बना रही है।

     कोण्डागांव जनपद पंचायत के चिपावण्ड क्लस्टर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पलारी में 21 बिहान समूहों का गठन किया गया है। जिससे यहां के 225 परिवार जुड़ चुके है। इन्हीं में से एक प्रगतिशील समूह गायत्री स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कोण्डागांव जिला पंचायत परिसर में कैंटीन का संचालन किया जा रहा है। इस समूह में कुल 10 महिलाएं कार्यरत हैं। समूह द्वारा जिला पंचायत एवं जिला कार्यालय में कार्यरत कर्मियों के साथ इन कार्यालयों में अपने कार्य हेतु आने वाले आगंतुकों को शुद्ध एवं स्वादिष्ट भोजन कराते है। 

     इस संबंध मंे समूह की अध्यक्ष हीरादेवी बघेल बताती हैं कि समूह में जुड़ने से पहले वे सभी पारंपरिक रूप से खेती-किसानी और मेहनत मजदूरी कर अपना जीवनयापन किया करते थे, जिस कारण सभी की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी। जहां उन्हे बिहान के अधिकारियों द्वारा कैंटिन संचालन के लिए प्रेरित किया गया। जिसके बाद उन्होने बिहान योजना अंतर्गत समूह निर्माण कर स्वयं का व्यवसाय 2018 में प्रारंभ किया। प्रारंभ में बिहान योजनांतर्गत उन्हे 15 हजार रूपये की अनुदान राशि एवं जिला पंचायत के निकट संचालन हेतु भूमि उपलब्ध करायी गयी थी। इसके साथ 60 हजार रूपये सामुदायिक निवेश कोष के द्वारा निम्न ब्याज दर पर प्राप्त हुआ जिससे उन्होने कैंटिन संचालन प्रारंभ किया था। जिससे उन्हें अतिरिक्त आय का साधन मिल गया और वे निरंतर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। 

     समूह की सदस्य उमेश्वरी देवांगन ने बताया कि कैंटिन के माध्यम से यहां सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर का भोजन एवं कार्यालयों में होने वाले शासकीय कार्यक्रमों हेतु स्वल्पाहार भी बनाया जाता है। जिससे हमें अच्छी आय प्राप्त हो रही है। वर्ष 2021-22 में समूह को लगभग 30 हजार से 40 हजार रुपये प्रतिमाह की आय प्राप्त हुई थी। जो की वर्ष 2022-23 में बढ़कर लगभग 50 से 60 हजार रुपये प्रतिमाह हो गयी है। इसके अतिरिक्त बीच कैंटिन के विस्तार एवं शेड निर्माण के लिए योजनांतर्गत ही बैंक से 02 लाख तथा ऋण अदायगी पर 03 लाख रुपयों का अतिरिक्त ऋण भी प्राप्त हुआ। जिससे कैंटिन में बैठने एवं कैंटिन की सुरक्षा हेतु फैंसिग कार्य कराया गया। प्राप्त ऋण के भुगतान हेतु प्रतिमाह आय से अंश राशि एकत्रित कर समूह द्वारा अब बैंक ऋण का पूर्ण भुगतान कर दिया है। 

     वर्तमान में समूह द्वारा अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए बैंक से 6 लाख रुपए का ऋण लिया गया है। आने वाले समय में समूह के सदस्यों द्वारा टेंट हाऊस खोलकर समूह की आर्थिक स्थिति को और सुदृढ़ करने के तथा व्यवसाय बढ़ाने की योजना तैयार की गयी है। ताकि सदस्यों की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि की जा सके। समूह की महिलाएं बताती है कि बिहान से जुड़ने के पश्चात वे सभी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के साथ पारिवारिक खर्चों में भी अपना योगदान प्रदान कर पा रही है। जिससे वे सभी बहुत खुश हैं तथा आत्मनिर्भर बनकर गर्व से जीवन यापन कर रही है।

    सुकमा/कोण्टा / शौर्यपथ/ छत्तीसगढ़ प्रदेश मे अंतिम छोर सुकमा जिले के कोण्टा मे दो सरकारी कर्मचारियों ने पत्रकार संघ और पत्रकारो को जान से मारने की धमकी देने व गाली गलौज करने पर कोण्टा नगर के पत्रकार रोष व्यक्त करते हुए दोनो कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू करने कि बात कही है।

    दरअसल इतवार रात करीब साढ़े सात बजे कोण्टा के पत्रकार पवन कुमार के साथ वाद विवाद कि घटना हुई । इस दौरान दोनों शासकीय कर्मचारियों ने पत्रकार संघ और कुछ पत्रकारो के नाम लेकर गाली गलौज करने लगे, उस वक्त कोण्टा नगर के सैकड़ों लोग वहा पर मौजूद भी थे। वहा खड़े कई लोगों ने दोनों कर्मचारियों को समझाने कि कोशिश भी किया किंतु शराब के नशे मे नवपदस्थ डीआरजी जवान एम मुकेश एवं अनुविभागिय विभाग कोण्टा के कम्युटर आपरेटर ओलम निर्मल द्वारा पत्रकारिता जगत के तमाम पत्रकारो को अपनी भाषा शैली कि गालियो से नहीं बक्श रहे थे। 

      पवन कुमार के साथ नवपदस्थ आरक्षक एम मुकेश ने आपने सर्विस रायफल से जान से मारने तक कि धमकी दे डाली। सरकार इनको बंदूक देती है ताकि असामाजिक तत्वों व नक्सलियों से लड़े नाकि ऐसे खुले आम किसी को भी मारने की धमकी दे।इससे साफ जाहिर होता की ये भविष्य में किस तरह से कार्य करेंगे। बात यही खत्म नहीं हुआ देर रात दो बार अलग अलग ठिकानो पर पत्रकार पवन कुमार के घर जाकर भी जान से मारने कि धमकी दिया गया हालांकि इस दौरान पुलिस को इसकी सूचना भी दी। दूसरे दिन पत्रकारो ने बैठक रखकर दोनों शासकीय कर्मचारियों के खिलाफ एफ़आईआर करवाने थाना पहुंचे, जहाँ कोण्टा थाना प्रभारी को आपबीती बताते हुय घटना क्रम से अवगत कराया और एफ़आईआर करने और कडी कार्यवाही करने कि मांग किया। 

    दोनों सरकारी कर्मचारी द्वारा पत्रकार के साथ और पत्रकार संघ के नाम के साथ किए गए दुर्व्यवहार के मामले को लेकर विभिन्न पत्रकार संगठनों ने निंदा की है। संगठनों ने साफ तौर पर कहा है कि यदि दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए समिति के गठन के बाद सरकार छत्तीसगढ़ के हर एक जिले में जोखिम प्रबंधन इकाई का गठन करने कि बाते वादे हुयी, जिसमे जोखिम इकाई के सदस्य जिले के कलेक्टर, जिला जनसम्पर्क अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और दो पत्रकार भी होंगे लेकिन पत्रकार की पत्रकारिता और कलम पर जिस तरह से पुलिस कर्मचारी और अनुविभागिय विभाग के कर्मचारी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे डाली, पत्रकारो कि एकता थाने पहुंचकर FIR कर कार्यवाही की मांग के बाद भी जोखिम ईकाई लपता है । ऐसे मे कैसे माने कि छत्तीसगढ़ में भुपेश बघेल कि सरकार पत्रकारो के साथ पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की दिशा में बढ़ने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बनेगा ।

    विधायक ने किया बालिकाओ से सवाल , सायकल से बढ़ रहा बालिकाओ में शिक्षा के प्रति रूची ,लगातार कर रहे हैं क्षेत्र का दौरा

    कोंडागांव । शौर्यपथ । विधायक अपने दौरे को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं इसी कड़ी में आज शासकीय हाई स्कूल कचोरा में पहुंचे हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने कन्याओं बांटी सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत सायकल । इस दौरान विधायक ने बालिकाओ से उनके शिक्षा के साथ सम्बंधित विषयो पर सवाल करते नजर आये। एवं उनके शिक्षा एवं अन्य गतिविधियों के साथ अपने भविष्य निर्माण की प्रेरणा दी।

     

     

     

    2018 में जिला प्रशासन ने चलवाया था जेसीबी,केवल भवन को छतिग्रस्त करके चलता बना था तोड़ू दस्ता

    गिरता रहता है छतिग्रस्त मकान का मलबा कई दफ़े हो चुके है वार्डवासी ज़ख्मी

     

    कोंडागॉव । शौर्यपथ। चार साल पहले तत्कालीन कलेक्टर समीर बिश्नोई ने बेजा कब्जा धारियों से शासकीय जमीन खाली कराने मुहिम चलाई थी,

    जिसके चलते 3 करोड़ से अधिक की शासकीय मूल्य की जमीन कब्जा धारियों से मुक्त करवाई गई थी,जिस जमीन का प्रयोग अन्य शासकीय प्रयोजनों में लाया जा रहा है।लेकिन वहीं प्रशासन के तोड़ू दस्ते का अधूरा तोड़फोड़ अभियान आज लोगो के लिए खतरनाक बन गया है,क्योकि प्रशासन ने कुछ भवनों पर तोड़फोड़ की अधूरी कार्यवाही कर भवनों को छतिग्रस्त कर दिया है, जिसका मलबा यदाकदा राहगीरों व मोहल्ले वासियो पर गिरता रहता है ,जिसके चलते कई लोग घायल भी हो चुके है।अगर प्रशासन समय रहते इन खतरनाक जीर्ण भवनों को पूर्ण रूप से नही गिरवाता है तो कभी भी गंभीर हादसे हो सकते है।ऐसा ही एक जर्जर भवन नहर पारा भगतसिंह वार्ड में खड़ा है, वार्ड वासियों ने प्रशासन द्वारा कार्यवाही के दौरान अधूरे तोड़े भवन को जो खतरनाक स्थिती में अब भी जर्जर खड़ा है,उस भवन को पूर्णरूप से तुड़वाने कई दफे जिला प्रशासन से गुहार लगाई है,लेकिन अब तक समस्या का समाधान नही हो सका है ।

          वहीं वार्ड वासियो ने जानकारी देते कहा कि जर्जर खतरनाक भवन मुख्यमार्ग में ही खड़ा है जहाँ से लोगों की आवाजाही बहुत ज्यादा है, जिससे हमेशा जर्जर भवन के चलते लोगों में भय बना रहता है।

    मगर मगर इस जर्जन भवन पर प्रशासन की नजर नहीं पड़ी है जो कभी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है सवाल वही कि क्या? किसी के जान जाने के बाद अधूरे थोड़े गए मकान को पूरा थोड़ा जाएगा

    जगदलपुर। शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ में 76% आरक्षण को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। सामान्य वर्ग में सरकार के इस निर्णय को लेकर भारी आक्रोश है। इसी विषय को लेकर सोमवार बैठक जगदलपुर में आहूत की गयी जिसमें सामान्य वर्ग के वरिष्ठ, महिलाएं एवं युवा शामिल हुए।

    बैठक में चर्चा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आख़िर सामान्य वर्ग की उपेक्षा कब तक होते रहेगी सरकार जिनके लिये जो करने है करे पर सामान्यवर्ग की हितों के बारे में भी सोचे।

    उपस्थित सदस्यों ने चर्चा में आगे कहा कि समान्यवर्ग के अधिकारों को लेकर जल्द चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी की जाएगी, सड़क से लेकर न्यायालय तक कि लड़ाई हेतु आगामी शनिवार पुनः बैठक होगी। 

    इस दौरान रोहित सिंह आर्य, धर्मचंद शर्मा ,राजेंद्र पांडे, परेश कुमार पांडे, रमापति दुबे ,राहुल पांडे ,अमर झा, बृजेश शर्मा, हरि वेणुगोपाल, दिलीप जाधव, नोहर सिंह राजपूत, प्रकाश जोशी, सुनीता खरे, सेल दुबे समीर मिश्रा ,संजय पांडे ,हरीश पारेख, संजय उपाध्याय ,संदीप सिंह ,मनोहर सिंह, रमाकांत मिश्रा ,भूपेंद्र मिश्रा, अभिलाष भट्ट, देवेंद्र सिंह, क्षमाकांत मिश्रा, दिलीप जाधव, किशोर जाधव, किरण कुमार शुक्ला, सतीश ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    कोंडागांव । शौर्यपथ । सोमवार को कलेक्टर दीपक सोनी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर मलेरिया जागरूकता रथ को रवाना किया गया। जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 आरके सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक भावना महलवार, जिला मलेरिया सलाहकार इमरान खान, एम्बेड परियोजना फैमिली हेल्थ इंडिया के जिला समन्वयक आजाद यादव एवं एम्बेड परियोजना की टीम उपस्थित रही।

     गौरतलब है कि यह रथ जिले को मलेरिया मुक्त करने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति कोण्डागांव और फैमिली हेल्थ इंडिया एम्बेड परियोजना के संयुक्त तत्वाधान में जिले के कोण्डागांव, फरसगांव एवं केशकाल विकासखंड के 191 गाँव में 12 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2022 तक जाकर मच्छर जनित बीमारियों के उन्मूलन हेतु जनजागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन हेतु राज्य की स्थानीय हल्बी एवं गोंडी भाषाओं में 19 दिनों तक जिले के विभिन्न गांव में प्रचार प्रसार करेगा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision