August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों में डर पैदा कर दिया है. यहां तीसरी लहर की आहट के बीच सरकार ने येलो अलर्ट लागू कर दिया है और कई सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं. दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 496 नए मामले सामने आए हैं जो 4 जून के बाद से एक दिन में सामने आए मामलों की सर्वाधिक संख्या है.

     नई दिल्ली /शौर्यपथ/

     राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों में डर पैदा कर दिया है. यहां तीसरी लहर की आहट के बीच सरकार ने येलो अलर्ट लागू कर दिया है और कई सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं. दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 496 नए मामले सामने आए हैं जो 4 जून के बाद से एक दिन में सामने आए मामलों की सर्वाधिक संख्या है. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में महामारी से एक मरीज की मौत हुई जबकि संक्रमण की दर बढ़कर 0.89 प्रतिशत हो गयी है. राज्य में कोविड-19 से अब तक कुल 25,107 रोगी दम तोड़ चुके हैं.

    मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :

    दिल्ली में इस साल चार जून को कोविड-19 के 523 मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 0.68 प्रतिशत दर्ज की गई थी. उस दिन महामारी से 50 मरीजों की मौत हुई थी. दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 14,44,179 मामले सामने आ चुके हैं.

    महाराष्ट्र अभी भी कोविड के मामले में देश में पहले पायदान पर है. यहां मंगलवार को कोविड-19 के 2,172 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,61,486 हो गई है जबकि 22 और रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,41,476 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. राज्य के अहमदनगर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय के आठ और विद्यार्थी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जिसके चलते विद्यालय में संक्रमित होने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है. राज्य में अब तक ओमिक्रॉन के 167 मामलों की पुष्टि हो चुकी है

    तेलंगाना में मंगलवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के सात नए मामले सामने आने के साथ राज्य में ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 62 तक पहुंच गई. इनमें से 13 मरीज ठीक हो चुके हैं. वहीं, तेलंगाना में मंगलवार को कोविड-19 के 228 नए मामले दर्ज किए गए जिसके बाद राज्य में अब तक सामने आए संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 6,81,072 हो गई है. राज्य में कोविड-19 के 3,459 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 6,73,589 लोग अब तक बीमारी से स्वस्थ हुए हैं।

    गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 394 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल मामले बढ़कर 8,29,957 हो गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस अवधि में 59 मरीज संक्रमणमुक्त हो गए और अब तक गुजरात में कोविड से कुल 8,18,422 लोग उबर चुके हैं. पिछले 24 घंटे में महामारी से एक मरीज की मौत हुई है, जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 10,115 हो गई. राज्य में 1,420 मरीज उपचाराधीन हैं.

    हरियाणा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 126 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में मामलों की संख्या बढ़कर 7,72,844 हो गई है जबकि एक मरीज की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 10,063 तक पहुंच गई है. हरियाणा में पिछले 24 घंटे के दौरान ओमिक्रॉन के दो मामले दर्ज किए गए, जिसके साथ ही अब तक राज्य में ऐसे 14 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से सात मरीज ठीक हो चुके हैं.

    जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 91 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल मामले बढ़कर 3,40,924 हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक कोविड से 3,35,103 लोग उबर चुके हैं. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में महामारी से एक मरीज की मौत हुई है, जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,525 हो गई. जम्मू-कश्मीर में फिलहाल 1,296 मरीज उपचाराधीन हैं.

    छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 69 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में मंगलवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,07,741 हो गई है. राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को पांच लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 14 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की. राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की मृत्यु हुई है. छत्तीसगढ़ में अब तक 10,07,741 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,93,748 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं. राज्य में 393 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 13,600 लोगों की मौत हुई है.

    तमिलनाडु में मंगलवार को कोविड-19 के 619 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 27,45,261 हो गयी, जबकि संक्रमण से छह और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 36,750 पर पहुंच गई. राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार, तमिलनाडु में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 638 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 27,01,974 हो गई. तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,537 हो गई है. तमिलनाडु के चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री एम सुब्रमण्यम ने कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने के खतरे के मद्देनजर लोगों से नववर्ष समारोहों से दूर रहने की अपील की है. तमिलनाडु में अब तक कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन के 34 मामलों की पुष्टि हो चुकी है.

    वहीं, कर्नाटक में मंगलवार को कोविड-19 के 356 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,05,232 हो गयी, जबकि दो और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 38,318 पर पहुंच गयी. राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 347 रोगी संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29,59,429 हो गयी. कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,456 हो गयी है. बेंगलुरू शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 269 नये मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई. कर्नाटक में संक्रमण की दर 0.50 प्रतिशत है ,जबकि मृत्यु दर 0.56 प्रतिशत बनी हुई है.

    आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 141 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,76,687 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी. बुलेटिन में कहा गया है कि इस दौरान महामारी से दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 14,492 हो गयी है. बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 165 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 20,61,122 हो गयी है. इसमें कहा गया है कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 1,073 रह गई है.

    नई दिल्ली/शौर्यपथ/

    शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है, और जब भी वह फिल्मों में कुछ हटकर अंदाज में आते हैं तो फैन्स का दिल जीत जाते हैं. शाहरुख खान पिछले कुछ समय से फिल्मों और शूटिंग से दूर थे, लेकिन अब फिर से बादशाह फिल्म के सेट पर लौट आया है. शाहरुख खान  ने अपनी फिल्म पठान  की शूटिंग शुरू कर दी है, ऐसे कयास उनका नई फोटो के सामने आने से लगाए जा रहे हैं. शाहरुख की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह धांसू अंदाज में नजर आ रहे हैं.

    शाहरुख खान की इस फोटो को एक्टर दिगांत हजारिका ने शेयर किया है. इस फोटो में शाहरुख खान स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं, और इसे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म पठान की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फोटो को शेयर करते हुए दिगांत ने लिखा है, 'सफलता एक अच्छी शिक्षक नहीं है, असफलता आपको विनम्र बनाती है. भारतीय सिनेमा के सबसे सफल एक्टर शाहरुख खान सबसे विनम्र इंसान भी हैं.'

    बता दें कि पठान फिल्म में शाहरुख खान रॉ एजेंट पठान का किरदार निभा रहे हैं. इसके अलावा साउथ के सुपरस्टार डायरेक्टर एटली के साथ भी वह एक फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ साउथ की लेडी सुपरस्टार के नाम से फेमस नयनतारा भी नजर आएंगी. इस तरह शाहरुख खान को आने वाली फिल्मों में एक्शन अंदाज में देखा जा सकेगा.

     

     

     

    मुख्यमंत्री ग्राम पतोरा में हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री ग्राम पतोरा में हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल राम काज किन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम, हनुमान जी भगवान श्री राम की सेवा को अपना परम कर्तव्य मानते हैं

    राम काज किन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम, हनुमान जी भगवान श्री राम की सेवा को अपना परम कर्तव्य मानते हैं हमें छत्तीसगढ़ की जनता ने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का मौका दिया है छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सेवा करना उनके दुख दर्द दूर करना हमारा पहला कर्तव्य है और इसे पूरा करने हम संकल्पबढ़ होकर कार्य कर रहे हैं। दुर्ग जिले के ग्राम पतोरा में हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में यह बात कही।

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हनुमान जी ऐसे आराध्य हैं जिनकी हर गांव में मंदिर है पूजा होती है। वह बल, ज्ञान और भक्ति की त्रिवेणी है उन्होंने अपने अतुलित बल से लंका दहन किया, अहिरावण की भुजा उखाड़ दी। अपने सामर्थ्य को उन्होंने लोक उद्देश्य के लिए लगाया। भक्ति का उनका समर्पण भी अद्भुत है। उन्होंने अपना ह्रदय चीरकर राम के प्रति अपने समर्पण दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम के प्रति ऐसी निष्ठा बहुत दुर्लभ होती है। अंतिम वक्त में भी जिनकी जिह्वा में श्री राम का स्मरण हो तो इस से बढ़कर क्या हो सकता है। महात्मा गांधी के आखिरी शब्द हे राम थे। ऐसे महात्मा पर जब कभी आक्षेप लगे तो इसका उचित उत्तर देना हम सब का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ शांति का टापू है अहिंसा के मार्ग पर हम चलते हैं गुरु घासीदास ने हमें मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया है। हम सब छत्तीसगढ़ महतारी की पूरी निष्ठा के साथ और मूल्यों के साथ सेवा करते रहेंगे।

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर तुलसीदास और कबीर की राम भक्ति का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सभी संत कवियों ने राम के अवदान को अपने-अपने तरह से व्यक्त किया है। भारत के जनमानस में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के मूल्यों की अमिट छाप है। हर बार पतोरा में जब आता हूं और यहां पर राम भक्ति का सुंदर वातावरण देखता हूं तो हमेशा मन आनंद से भर जाता है। इस मौके पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष  जवाहर वर्मा जिला मंडी बोर्ड के अध्यक्ष  अश्विनी साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष  अशोक साहू, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य  हेमंत देवांगन एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

    मुख्यमंत्री बालोद में गीता जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    बालोद में ओपन जिम और पानी टंकी परिसर में गार्डन बनेगा

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री बालोद में गीता जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल बालोद में ओपन जिम और पानी टंकी परिसर में गार्डन बनेगा मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की जा रही है

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय बालोद के स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में जिला कोसरिया राउत यादव महासभा द्वारा आयोजित गीता जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्राम जुंगेरा में यादव समाज के भवन के लिए 25 लाख रूपए, बालोद में ओपन जिम और पानी टंकी परिसर में गार्डन निर्माण की घोषणा की। सम्मेलन में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का कोसरिया राउत यादव समाज द्वारा खुमरी पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कोसरिया राउत यादव समाज को गरिमापूर्ण कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    मुख्यमंत्री  बघेल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गांवों में गौठान निर्माण के साथ ही गोधन न्याय योजना के माध्यम से दो रूपए किलो में गोबर खरीद रही है। राज्य में अब तक गोबर खरीदी के एवज में पशुपालकों, गौपालकों के खाते में 116 करोड़ रूपए राशि अंतरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जिनके पास जमीन नहीं है, गाय नहीं है। वह भी गोबर बेचकर लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राउत समाज के कई लोग दैहान का गोबर बेचकर लखपति बन गए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की जा रही है। प्रदेश के तेरह लाख से अधिक किसान अब तक धान विक्रय कर चुके हैं। लगभग पचास लाख मीटरिक टन धान की खरीदी कर ली गई है। किसानों को धान की राशि का नियमित भुगतान भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए सरकार कार्य कर रही है। सम्मेलन को संजारी-बालोद विधायक  संगीता सिन्हा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक  कुंवर सिंह निषाद, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष  विकास चोपड़ा, जिला कोसरिया राउत यादव समाज के अध्यक्ष  चन्द्रहास यादव सहित समाज के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

    हड़ताल वापस लेने की घोषणा: कल से स्कूलों में बच्चों को पढ़ाएंगे
    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों से स्कूली बच्चों के अध्ययन-अध्यापन का नुकसान न होने देने की समझाइश दी। मुख्यमंत्री की समझाइश पर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सहर्ष हड़ताल वापस लेने और 29 दिसंबर से स्कूलों में अध्यापन कार्य करने की घोषणा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष  मनीष मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष  सी.डी. भट्ट एवं  सिराज बख्त, सचिव  सुखनंदन यादव, प्रवक्ता  बसंत कौशिक एवं  राजकुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन अपनी मांग को लेकर बीते 18 दिनों से हड़ताल पर था।

    मंत्री कवासी लखमा ने दूरभाष पर जाना सहदेव का हाल
    रायपुर /शौर्यपथ/  

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज शाम सुकमा के शबरी नगर में सड़क हादसे में घायल सुकमा के बाल गायक  सहदेव दिरदो को त्वरित रूप से बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर  विनीत नंदनवार को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सहदेव दिरदो के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

    सोशल मीडिया पर बचपन का प्यार गाने से पूरे देश में बेहद पापुलर हुए सहदेव दिरदो के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उद्योग मंत्री  कवासी लखमा दूरभाष के जरिए उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को सहदेव का बेहतर इलाज करने के निर्देश भी दिए। सहदेव दिरदो के दुर्घटना ग्रस्त होने की खबर मिलते ही कलेक्टर  विनीत नंदनवार उन्हें देखने जिला अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री एवं उद्योग मंत्री के निर्देश के अनुसार सहदेव दिरदो को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर ले जाया जा रहा है। गौरतलब है कि आज शाम को सुकमा के शबरी नगर में सड़क दुर्घटना के कारण सहदेव दिरदो के सिर में चोट आयी है।

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

     धर्मेंद्र की उम्र 86 वर्ष है. उन्हें बॉलीवुड का हीमैन भी कहा जाता है. उन्हें यूं ही यह नाम नहीं दिया गया है. फिल्मों में उनका एक्शन अंदाज खूब दिल जीतता है तो रियल लाइफ में भी वह अकसर एक्शन मोड में रहते हैं. यानी वह हमेशा किसी न किसी काम में व्यस्त नजर आते हैं. अपना अधिकतर समय फार्म हाउस पर बिताने वाला बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह साइकलिंग तो कर ही रहे हैं, इसके साथ ही वह चक्की भी पीस रहे हैं. चक्की पीसने के जरिये वह गेहूं का आटा तैयार कर रहे हैं.

    धर्मेंद्र ने इस शानदार वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'साइकलिंग, साइकिलंग, साइकलिंग और चक्की पीसिंग और पीसिंग और पीसिंग. हा हा.' इस तरह धर्मेंद्र बहुत ही मजे के साथ साइकिल चला रहे हैं और वह अपनी एक्सरसाइज भी कर रहे हैं. इस तरह साइकलिंग के साथ चक्की पीस रहे हैं, और गेहूं का आटा बना रहे हैं.

    धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार उन्हें 'यमला पगला दीवाना' में देखा गया था. इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी. वहीं अब वे अपनी अगली फिल्म 'अपने 2' की शूटिंग की तैयारी में लगे हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन अनिल शर्मा करेंगे.

     

     

     

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज प्रशासन अकादमी में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्यों की 10 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। बच्चों के भविष्य सवारने में प्राचार्यो की अहम भूमिका होती है। सभी प्राचार्य अपनी संस्था में न केवल बेहतर योगदान दे, बल्कि विद्यालय में पढ़ने वाले हर विद्यार्थी को रचनात्मक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, अकादमिक प्रबंधन एवं नेतृत्व का एक बेहतर उदाहरण प्रस्तुत करें।

    स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना था कि राज्य में ऐसा स्कूल बने जिसमें सभी वर्गो के साथ गरीब परिवारों के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम की गुणवत्तापूर्ण बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें। इस कल्पना को साकार करने के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना की गई। प्रथम चरण में 52, द्वितीय चरण में 119 और वर्तमान में 171 विद्यालयों को सर्व सुविधायुक्त अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में उन्नत किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण में आए प्राचार्यों से कहा कि उन्हें अपनी संस्थानों को उत्कृष्ट बनाना है। इसके लिए उन्हें लीडरशीप के गुण और संस्था संचालन के लिए प्रशिक्षण जरूरी है। प्रशिक्षण के दौरान अपनी संस्था को बेहतर बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंत्री डॉ.टेकाम ने कहा कि हर माता-पिता का सपना होता है कि वे अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाएं। प्राचार्यों को यह ध्यान रखना होगा कि वे माता-पिता के विश्वास को टूटने न दें। प्राचार्य अच्छे लीडर के रूप में शिक्षक को भी प्रेरित करने के साथ बच्चों को अच्छे नागरिक के रूप में ढाले। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में बेहतर अधोसंरचना के साथ ही अच्छे लीडर और टीचर का होना जरूरी है।

    मंत्री डॉ.टेकाम ने बताया कि प्रदेश के हर जिले में अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की तरह ही हिन्दी माध्यम स्कूल भी संचालित किए जाएंगे। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके साथ ही शिक्षण की नवीन तकनीक और शिक्षा गुणवत्ता के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्राचार्यों को प्रदेश में संचालित अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का भ्रमण भी कराया जाएगा, ताकि वे निजी स्कूलों में बच्चों को सिखाने की तकनीक का उपयोग अपनी संस्था में कर सके।

    स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव एवं संचालक एससीईआरटी  राजेश सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा के फलस्वरूप ही शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को पुनर्गठन किया गया। स्वामी आत्मानंद स्कूल की परिकल्पना का आधार गांव के गरीब परिवार के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता कैसे बढ़ाई जाए, इसके लिए प्राचार्यों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशासनिक, वित्तीय के साथ स्कूल संचालन की आवश्यक जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में विचारों का आदान-प्रदान होगा, कुछ सुझाव विषय विशेषज्ञों द्वारा दिए जाएंगे और कुछ सुझाव प्राचार्यों की ओर से प्राप्त होंगे। प्रशिक्षण के माध्यम से अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों को उत्कृष्ट विद्यालय बनाना है। स्व प्रेरणा से अपने को लीडर के रूप में विकसित करें। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को एक उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में स्थापित करने के कार्य में सहयोग के लिए एससीईआरटी में एक सेल का गठन किया गया है। यह सेल प्राचार्यो के सतत सम्पर्क में रहेगा। विद्यालय के प्राचार्य स्कूल कैलेण्डर के अनुसार सभी गतिविधियां पूर्ण कर इसकी जानकारी सेल को प्रेषित करें, ताकि इसके लिए बनाने गए पोर्टल से संचालित गतिविधियों का अवलोकन वरिष्ठ अधिकारी भी कर सके। प्रशिक्षण सत्र को संचालक प्रशासन अकादमी  टी.सी.महावर ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य उपस्थित थे।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    किसान सम्मेलन में किसानों को किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने बालोद जिले के डौंडीलोहरा विकासखंड के गोडमर्रा में आयोजित किसान सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया। उन्होंने डौंडीलोहारा विकासखंड के  धंसू राम और  चन्द्र कुमार को गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर बिक्री के लिये सम्मानित किया।  धंसू राम ने खपराभाट गौठान में गोबर बेचकर 1 लाख 63 हजार 858 रूपये तथा  चंद्रकुमार ने पीपरखार ना गौठान में गोबर बेचकर 1 लाख 21 हजार 490 रूपये की कमाई की। सम्मेलन में पीपरखार ना गौठान के गोधन महिला स्वसहायता समूह तथा टटेंगा गौठान के गायत्री महिला स्व सहायता समूह को जैविक खाद निर्माण निर्माण के लिए सम्मानित किया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान के बदले अन्य फसल लेने वाले भेड़ी ग्राम के किसान  डामन लाल और  हीरा लाल तथा पिनकापार के किसान  श्यामलाल और  संजीव चौधरी को सम्मानित किया गया।  डामन लाल और  हीरा लाल धान के बदले 0.50 हेक्टेयर में केला तथा  श्यामलाल और  संजीव चौधरी 0.40 हेक्टेयर में सुगंधित धान की फसल ले रहे हैं।

    दिल्ली में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है. वजह कोरोना वायरस के बढ़ते मामले हैं. इसको देखते हुए शाहिद कपूर की जर्सी की रिलीज को टाल दिया गया है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

     दिल्ली में मंगलवार से येलो अलर्ट लागू हो गया है. शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कोरोना पाबंदियों को और सख्त किया जा रहा है. दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के आदेश के तहत अब दिल्ली में बहुत से प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंध लगेगा. इस आदेश के तहत सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स बन्द हो जाएंगे. बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम बन्द हो जाएंगे. होटल खुले रहेंगे लेकिन होटल के अंदर मौजूद बैंक्वेट और कॉन्फ्रेंस हॉल बन्द रहेंगे. सैलून और ब्यूटी पॉर्लर खुले रहेंगे. स्पा, जिम, योग इंस्टीट्यूट और एंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे. इस फैसले का असर बॉलीवुड पर पड़ता नजर आ रहा है. शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है.

    शाहिद कपूर की जर्सी की टीम ने जानकारी दी है, 'मौजूदा हालात और नई कोविड गाइडलाइंस को देखते हुए हमने अपनी फिल्म जर्सी की सिनेमाघरों में रिलीज को टाल दिया है. हमें आपकी ओर से ढेर सारा प्यार मिल रहा है और इसके लिए आपका ढेर सारा शुक्रिया. आप लोग सुरक्षित रहिएगा और स्वस्थ रहिएगा, नए साल की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं. टीम जर्सी.' बता दें कि जर्सी फिल्म 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही थी. लेकिन अब इसे टाल दिया गया है.

     

     

     

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision