
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार पंडित सुंदरलाल शर्मा को 28 दिसम्बर को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने छत्तीसगढ़ के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के गांधी के नाम से जाने जाने वाले पंडित सुंदरलाल शर्मा ने ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, छुआ-छूत, रूढ़िवादिता जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। शर्मा जी किसानों के अधिकारों की लड़ाई के रूप में प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधारों में थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई राष्ट्रीय आंदोलनों से जुड़कर छत्तीसगढ़ में भी राष्ट्रीय चेतना का विस्तार किया। बघेल ने कहा कि सच्चे मायनों में पंडित सुन्दरलाल शर्मा छत्तीसगढ़ में जनजागरण और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। उनका सादा जीवन और उच्च विचार हमें सदा प्रेरित करते रहेंगे ।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में सन्त कबीर के दोहों पर केंद्रित पुस्तक ‘‘कहत कबीर’’ का विमोचन किया। कबीर विकास संचार अध्ययन केन्द्र, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में पहली बार सन्त कबीर के 24 लोकप्रिय दोहों को कार्टून के माध्यम से व्यक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस पुस्तक में किए गए अभिनव प्रयोग की सराहना करते हुए कहा कि सन्त कबीर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में यह प्रयास सार्थक साबित होगा। उन्होंने पुस्तक के प्रकाशन पर कबीर शोध संस्थान के अध्यक्ष कुणाल शुक्ला सहित उपस्थित सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्टूनिस्ट त्रयम्बक शर्मा, अभिषेक प्रताप सिंह, राकेश दासवानी और मोहम्मद फिरोज उपस्थित थे। कुणाल शुक्ला ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस पुस्तक में संत कबीर के 24 दोहों पर आधारित 24 व्यंग चित्र हैं, जो अनूठे हैं। नई पीढ़ी को कबीर के दोहों को समझने में यह पुस्तक सहयोगी साबित होगी।
सीएम योगी ने कौशांबी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'केंद्र और राज्य सरकारें राज्य के लोगों को जो मुफ्त भोजन दे रही हैं, उस पैसे का इस्तेमाल पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार के लिए किया जाता रहा है.'
लखनऊ /शौर्यपथ/
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि पिछली सरकार लोगों को लूट रही थी, जबकि अब कल्याणकारी योजनाओं के लिए पैसा खर्च किया जा रहा है. साथ ही कहा कि पिछली सरकार के दौरान करोड़ों रुपये का गबन किया गया था, जो अब उनके पांच साल सत्ता से बाहर रहने के बाद भी दीवारों से बाहर निकाला जा रहा है. योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के व्यापारी पीयूष जैन के ठिकानों पर छापेमारी का जिक्र करते हुए कहा, 'भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन वाली सरकार जहां पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही हैं, वहां आपने देखा होगा कि जो लोग पांच साल से सत्ता से बाहर हैं, आज भी उनकी दीवारों से करोड़ों रुपए निकल रहे हैं.' इस छापेमारी में अब तक कुल 177.45 करोड़ रुपए नकद बरामद हो चुके हैं.
उन्होंने रविवार को 'जन विश्वास यात्रा' के दौरान यूपी के कौशांबी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'केंद्र और राज्य सरकारें राज्य के लोगों को जो मुफ्त भोजन दे रही हैं, उस पैसे का इस्तेमाल पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार के लिए किया जाता रहा है.'
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने कोविड-19 के टीकों का विरोध कर मानवता के खिलाफ अपराध किया है. उन्होंने कहा, 'जो लोग वैक्सीन के खिलाफ थे वे मानवता के खिलाफ अपराध कर रहे थे और कोरोना से दोस्ती कर रहे थे. उन्होंने गरीबों की परवाह नहीं की. जब उन्हें मौका मिला, तब वे कुछ नहीं कर पाए. यही कारण है कि जब वे अब सत्ता से बाहर हैं, वे गलत जानकरी के जरिए लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं.'
अपनी सरकार की "उपलब्धियों" का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशाम्बी में 50,000 परिवारों को नए घर आवंटित किए गए है. उन्होंने कहा, '"कौशाम्बी में करीब 50,000 परिवारों को नए घर आवंटित किए गए. पहले कावेरी यात्रा पर प्रतिबंध थे, आज सरकार फूलों से स्वागत कर रही है. पहले प्रयागराज में कुंभ में भगदड़ होती थी, अब जब प्रयागराज में कुंभ का आयोजन किया जाता है, तो दुनियाभर के श्रद्धालु तैयारियों की सराहना करते हैं.'
बता दें, उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 403 सीटों वाली विधानसभा में से 312 सीटें हासिल की थीं, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) को 47 सीटें मिली थीं. बसपा को 19 और कांग्रेस केवल 7 सीटों पर ही जीतने में कामयाब रही.
पंजाब में अगले साल की शुरुआत में ही होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Assembly Elections 2022) के लिए कुछ ही हफ्ते पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने BJP के साथ गठबंधन की घोषणा की थी.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) तथा BJP अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की, ताकि उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस तथा BJP के बीच सीट बंटवारे समझौते को अंतिम रूप दिया जा सके. पंजाब में अगले साल की शुरुआत में ही होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Assembly Elections 2022) के लिए कुछ ही हफ्ते पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की घोषणा की थी.
BJP के पंजाब प्रभारी तथा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं अकाली दल के पूर्व विधायक सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी बैठक में शिरकत की.
सूत्रों के अनुसार, BJP इस गठबंधन में 'बड़े भाई' की भूमिका में रहना चाहती है, और राज्य विधानसभा की 117 सीटों में लगभग 70 अपने पास रखना चाहती है. कैप्टन के दल को लगभग 30-35 सीटें दी जा सकती हैं, और ढींढसा की पार्टी को 10-15 सीटें.
गठबंधन के पंजाब में चुनाव प्रचार अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनवरी के पहले सप्ताह में एक रैली के ज़रिये लॉन्च किए जाने की संभावना है.
पंजाब कांग्रेस में कड़वाहट भरे विवाद के बाद मुख्यमंत्री पद और पार्टी छोड़ देने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसी माह की शुरुआत में गठबंधन की पुष्टि की थी, और कहा था कि सिर्फ सीट बंटवारा तय होना बाकी है. गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात के बाद कैप्टन ने मीडिया से बातचीत में कहा था, "हम देखेंगे कि कौन कहां से लड़ेगा, सीटें सिर्फ जीतने की संभावना को ध्यान में रखकर चुनी जाएंगी..."
79-वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री ने यह विश्वास भी व्यक्त किया था कि आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन का प्रदर्शन अच्छा रहेगा. उन्होंने कहा था, "गठबंधन शर्तिया 101 प्रतिशत चुनाव जीतने वाला है... यह बात मैं लिखकर दे सकता हूं..."
उधर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक अलग पोस्ट में लिखा था कि गठबंधन के गठन के लिए 'सात दौर की बातचीत' की गई.
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को शानदार जीत दिलवाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने राजनैतिक अस्तित्व को बचाने की जद्दोजहद में पूरी तरह कांग्रेस के ही खिलाफ लड़ रहे हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री पद को छोड़ते वक्त भी उन्होंने कहा था कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा उन्हें बार-बार 'बेइज़्ज़त' किया गया. कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को लिखे अपने त्यागपत्र में कैप्टन ने यह भी लिखा था कि वह 'न थके हैं, न रिटायर हुए हैं...'
हैदराबाद/रायपुर /शौर्यपथ/
तेलंगाना और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर सोमवार सुबह नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सशस्त्र बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने चार महिलाओं समेत 6 नक्सलियों को मार गिराया है. यह घटना छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पेसरला पाडु गांव की है. यह ऑपरेशन तेलंगाना, छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का ज्वाइंट ऑपरेशन था.
भद्राद्री कोठागुडेम के पुलिस अधिक्षक सुनील दत्त ने एनडीटीवी को बताया, "यह मुठभेड़ दक्षिणी बस्तर इलाके में हुई. तलाशी अभियान चल रहा है. कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं."
समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ यह तेलंगाना पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ का एक संयुक्त अभियान था. घटना सुबह साढ़े छह से सात बजे के बीच की है.'' उन्होंने बताया कि उन्हें माओवादियों के सुरक्षाबल पर हमला करने की कोशिश करने की खुफिया जानकारी मिली थी.
विक्की कौशल की नौ दिसंबर को हुई शादी थी, और वह अब काम पर लौट आए हैं. इन दिनों वह सारा अली खान इन दिनों मध्य प्रदेश के इंदौर में शूटिंग कर रहे हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
विक्की कौशल की नौ दिसंबर को हुई शादी थी, और वह अब काम पर लौट आए हैं. इन दिनों वह सारा अली खान इन दिनों मध्य प्रदेश के इंदौर में शूटिंग कर रहे हैं. विक्की और सारा एमपी के इस शहर में अपनी फिल्म 'लुका छिपी 2' की शूटिंग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विक्की कौशल और सारा अली खान दोनों बाजार में बाइक पर नजर आ रहे हैं. विक्की बाइक चला रहे हैं और सारा अली खान पीछे बैठी हुई हैं.
इस तरह इन दिनों इंदौर में 'लुका छिपी 2' का काफी शोर है और शहर के विभिन्न इलाकों में फिल्म की शूटिंग भी हो रही है. बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग लगभग एक महीने तक चलेगी. इस तरह विक्की कौशल ने शादी के तुरंत बाद ही अपनी फिल्मों पर काम करना शुरू कर दिया है.
बता दें कि 'लुका छिपी' में कृति सेनन और कार्तिक आर्यन लीड रोल में थे. फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी और फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया था. फिल्म पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक और अपारशक्ति खुराना भी थे. फिल्म को जबरदस्त कामयाबी मिली थी, और फिल्म को कंटेंट और कॉमेडी की वजह से पसंद भी किया गया था.
83 फिल्म की अपनिंग की बात करें तो पहले दिन इस फिल्म ने 12.64 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो 83 ने शनिवार को 16.95 करोड़ का बिजनेस किया था.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
इन दिनों लगातार सिनेमाघरों में एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट की फिल्में रिलीज हो रही हैं. 'स्पाइडरमैन' और 'पुष्पा द राइज' के बाद अब रणवीर सिंह की बड़ी फिल्म '83' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में एक्टर के काम को सभी ने सराहा, लेकिन फिल्म की शुरुआत बेदह खास होती नहीं दिखाई दी. फिल्म 1983 के क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत को लेकर बनाई गई है. फिल्म को देखने के बाद अब दर्शकों की निगाहें फिल्म के कलेक्शन पर टिकी हैं. फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं इससे पहसे बता दें कि 83 का बजट लगभग 270 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है.
83 फिल्म की अपनिंग की बात करें तो पहले दिन इस फिल्म ने 12.64 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो 83 ने शनिवार को 16.95 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं दर्शक अब फिल्म के तीसरे कलेक्शन को लेकर एक्साइटेड हैं. बता दें कि वीकेंड पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फिल्म ने 17 करोड़ रुपये का बिजनेस बना लिया है. यानी की फिल्म की टोटल कमाई 46.59 करोड़ रुपये है. इस ग्राफ को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म अपनी रफ्तार पकड़ लेगी.
आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म '83' 1983 के विश्व कप में भारत की विजय गाथा के ऊपर आधारित है. यह फिल्म 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव (Kapil Dev) और दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी की भूमिका में नजर आएंगी. इनके अलावा, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, साहिल खट्टर जैसे अन्य कलाकार भी अहम किरदार में नजर आए.
रायपुर /शौर्यपथ/
उत्कृष्ट खेल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को गौरवान्वित करें खिलाड़ी
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विकास कार्यों के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील करते हुए कहा कि उत्कृष्ट खेल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को गौरान्वित करें। श्री अग्रवाल ने बिलासपुर सरकंडा में आयोजित 16 वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2021 का शुभारंभ किया। आगामी 29 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य के 22 जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
उत्कृष्ट खेल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को गौरवान्वित करें खिलाड़ी
कार्यक्रम में जयसिंह अग्रवाल ने स्वेच्छानुदान मद से राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाले 80 बच्चों एवं खेल आयोजन समिति के 20 सदस्यों को दो-दो हजार रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने आशा व्यक्त कि बिलासपुर के निवासियों को उत्कृष्ट खेल देखने का अवसर मिलेगा। अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में चार खेल एकेडमी की सौगात दी है। जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और वे देश विदेश में नाम रोशन कर प्रदेश का मान बढाएंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के बच्चें खेल में भाग ले रहे है। यह मंच जो उन्हें मिला है, उसका पूरा लाभ उठाएं और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर राम शरण यादव ने की। यह प्रतियोगिता सब जूनियर कैडेट, जूनियर बालक एवं बालिका, सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए आयोजित है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर के अध्यक्ष मनोज भिवगड़े, महासचिव रामपुरी गोस्वामी, पूर्व महापौर वाणी राव सहित विभिन्न खेल संघों के खेल पदाधिकारी, कोच, मैनेजर एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।
टेक्नोलॉजी /शौर्यपथ/
दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा मिल रहा है। इस साल फोर-व्हीलर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल से लेकर ईवी स्कूटर्स और बाइक्स ने पहले दिन से ही लोगों को अट्रैक्ट किया है। यही वजह थी कि ओला स्कूटर को 24 घंटे के दौरान ही एक लाख से ज्यादा बुकिंग मिली थी। देश में तो लगभग 40 से ज्यादा ईवी लॉन्च हुए लेकिन आज हम आपको इस साल लॉन्च हुए टॉप
13 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बारे में बता रहे जिनमें बजट वाली स्कूटर्स, बाइक्स से लेकर लग्जरी कारें तक शामिल हैं। तो आइए एक एककर जानते हैं……
1.ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर दो ट्रिम्स S1 और S1 Pro में मिलती है। बेस ट्रिम S1 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 85,099 रुपए से शुरू होती है। जबकि हायर ट्रिम S1 Pro की एक्स-शोरूम कीमत 1,10,149 रुपए है। S1 वैरिएंट 2.98 kWh बैटरी पैक के साथ आता है। यह इलेक्ट्रिक वाहन एक बार फुल चार्जिंग पर 121 किमी की ड्राइविंग रेंज देता है। जबकि प्रीमियम ट्रिम S1 Pro स्कूटर 181 किमी की रेंज देता है।
2.सिंपल वन
इसकी कीमत 1.10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.8 kWh का बैटरी पैक मिलता है जो पोर्टेबल भी है। इसलिए, कोई भी इस ई-स्कूटर से लिथियम-आयन बैटरी पैक को अलग कर सकता है और इसे घर पर चार्ज कर सकता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर यूजर को एक बार चार्ज करने पर ईको मोड में 203 किमी ड्राइविंग रेंज देता है। है।
3.KM3000 बाइक
इस बाइक को गोवा की कबीरा मोबिलिटी कंपनी ने लॉन्च किया है। ये 0 से 40km की स्पीड 3.1 सेकेंड में पकड़ लेती हैं। KM3000 में कंपनी ने 4kWh बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें BLDC (ब्रशलैस DC इलेक्ट्रिक मोटर) दी गई है। बाइक ईको मोड में 120KM, सिटी रेंज में 95km और स्पोर्ट्स मोड में 60km तक दौड़ती है। ईको चार्जिंग मोड में ये 6.30 घंटे में चार्ज होती है। वहीं, बूस्ट चार्जर से इसे 2 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। दोनों बाइक में स्पीड कंट्रोल के लिए सिंगल डिस्क ब्रेक मिलते हैं।
4. ईवी सोल
ईवी इंडिया की ईवी सोल इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.39 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर शुरू होती है। ईवी IoT इनबिल्ट, एंटी-थेफ्ट लॉक सिस्टम, जीपीएस नेविगेशन, USB पोर्ट, सेंट्रल ब्रेकिंग सिस्टम जियो-टैगिंग, कीलेस एक्सपीरिएंस, रिवर्स मोड और जियो-फेंसिंग से लैस है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर यूजर को 120 किमी से ज्यादा की रेंज देता है।
5.बाउंस इनफिनिटी
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बैटरी और चार्जर सहित 68,999 की कीमत पर खरीदा जा सकता है। हालांकि, स्कूटर की कीमत बिना बैटरी के 36,000 रुपए है। यह मार्केट में पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे
ऑप्शनल बैटरी के साथ पेश किया गया है। कंपनी इस ई-स्कूटर को 'सर्विस एज ए बैटरी' ऑप्शन के साथ भी बेच रही है जो ग्राहकों को बैटरी के बिना स्कूटर खरीदने का मौका दे रही है। इसकी दो किलोवाट-घंटे की लिथियम-आयन बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने पर स्कूटर 85 किमी की रेंज देता है।
6.रिवोल्ट RV400
इसकी एक्स-शोरूम कीमत 90,799 रुपए है। इसे 15A के नॉर्मल सॉकेट से फुल चार्ज होने में 4 घंटे का समय लगता है। बाइक की टॉप स्पीड 85 किमी/घंटे तक है। बाइक सिंगल चार्जिंग में 156 किलोमीटर (ARAI सर्टिफाइड) की दूरी तय कर सकती है। यह भारत की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है।
7.ग्रावटन
इसे कंपनी ने 99,000 रुपए की कीमत में लॉन्च किया है। टॉप स्पीड टॉप स्पीड 70 किमी/घंटे हो क्वांटा में बैटरी पावर 3 किलोवाट लिथियम आयन बैटरी मिलती है। जो सिंगल चार्ज पर 150 किमी की रेंज देती है। बैटरी को घर पर 3 घंटे में चार्ज कर सकते हैं।यदि फास्ट चार्जर से चार्ज करेंगे तो यह सिर्फ 90 मिनट में चार्ज हो जाएगी। इसमें अलग से बैटरी लगाकर रेंज को 320 किमी तक बढ़ाया जा सकता है।
8.हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा HX
इसकी टॉप स्पीड 42 किमी प्रति घंटा है और यह एक बार चार्ज होने के बाद 82 किलोमीटर तक जा सकता है। यह दो वैरिएंट्स में है, सिंगल-बैटरी वर्जन की कीमत 55,580 रुपए और डबल बैटरी वर्जन की कीमत 65,640 रुपए एक्स-शोरूम रिवाइज्ड FAME II सब्सिडी के बाद है
1.टाटा टिगोर EV जिपट्रोन
इसकी कीमत 11.99 लाख रुपए है। यह 26 Kw लीथियम ऑयन बैटरी से लैस यह इलेक्ट्रिक कार महज 5.7 सेकेंड में 60 kmph की रफ्तार पकड़ लेगी। नई टाटा टिगोर ईवी तीन वेरिएंट में उपलबध होगी। इसमें टाटा टिगोर EV XE की कीमत 11.99 लाख रुपए, टाटा टिगोर EV XM की कीमत 12.49 लाख रुपए और टाटा टिगोर EV XZ+ की कीमत 12.99 लाख रुपए होगी। इसे एक बार फुल चार्ज करके 306 किलोमीटर तक का सफर कर सकते हैं। 1 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है।
2. जगुआर आई-पेस
इसकी कीमत 1.06 करोड़ रुपए से शुरू होती है और 1.12 करोड़ (एक्स-शोरूम) तक जाती है। जगुआर आई-पेस मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी के बाद देश में दूसरी लक्जरी इलेक्ट्रिक SUV बन गई है। आई-पेस में 6-एयरबैग, ABS,ESC, इमरजेंसी ब्रेक असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और 360-डिग्री कैमरा मिलता है।
3. ऑडी e-ट्रॉन
इसकी एक्स-शोरूम कीमत 99.99 लाख रुपए है। ई-ट्रॉन सीरीज की 3 नई इलेक्ट्रिक SUV पेश की, जिनकी कीमत 99.99 रुपए से शुरू हैं। इसमें इलेक्ट्रिक SUV ई-ट्रॉन 50, ई-ट्रॉन 55 और ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक हैं और इनकी एक्सशोरूम कीमत क्रमश: 99.99 लाख रुपए, 1.16 करोड़ रुपए और 1.18 करोड़ रुपए है। ई-ट्रॉन 55 और ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक 55 को एक बार फुल चार्ज होने के बाद 359 किलोमीटर से 484 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। ई-ट्रॉन और ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक को 11kW AC होम चार्जर का इस्तेमाल कर लगभग 8.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।
4. BMW iX
इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.16 करोड़ रुपए है। यह बैटरी पैक सिंगल चार्ज (WLTP साइकिल) पर मैक्सिमम 414 किमी की रेंज देता है। डुअल मोटर्स का आउटपुट 322 BHP और 630 Nm है। जबकि xDrive 50 वैरिएंट में 105.2 kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो 611 किमी की मैक्सिमम रेंज देती है। यह वैरिएंट 516 BHP का पावर और 765 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और 4.6 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।
5. पोर्श टेकन
इसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपए से शुरू होती है। जो चार मॉडल वैरिएंट - टायकन, टायकन 4S, टर्बो और टर्बो-S में मिलती है। यह कार 0-100 तक की स्पीड सिर्फ 2.8 सेकेंड से लेकर 5.4 सेकेंड में हासिल कर सकती है। वहीं कंपनी का दावा है यह कार एक बार फुल चार्ज करने पर 484 किलोमीटर तक चल सकती है। कंपनी ने बताया है कि फास्ट चार्जर से टायकन सिर्फ 23 मिनट में 5% से 80% तक चार्ज हो सकती है।
हेल्थ केयर /शौर्यपथ/
यदि किसी हेल्थ या फ्रंटलाइन वर्कर ने पहली दो डोज covishield की लगवाई है तो तीसरी डोज भी covishield की ही होगी. यदि उसे पहली दो डोज Covaxin की लगी है तो तीसरी डोज भी Covaxin की ही होगी.
हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर को ऐहतियात के तौर पर बूस्टर डोज दिए जाने की पीएम नरेंद्र मोदी के ऐलान के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि ऐहतियाती (Precaution)/बूस्टर (Booster) Dose पुराने टीके का डोज होगा. उदाहरण के तौर पर यदि किसी हेल्थ या फ्रंटलाइन वर्कर ने पहली दो डोज covishield की लगवाई है तो तीसरी डोज भी covishield की ही होगी. यदि उसे पहली दो डोज Covaxin की लगी है तो तीसरी डोज भी Covaxin की ही होगी.
सूत्रों ने यह भी बताया कि 9 से 12 महीनों की दूसरी डोज के बाद 'गैप' वालों को तीसरी डोज ( Precaution/Booster Dose) में प्राथमिकता दी जाएगी. टीकाकरण के Preacaution dose को 'रोलऑउट' करने को लेकर आज विशेषज्ञों की बैठक होगी.15 से 18 साल के बीच के करीब 8 करोड़ किशोरों को टीका दिया जाएगा. 18 साल से नीचे के बच्चों में ज्यादातर मौत इसी आयुवर्ग में हुई है.
गौरतलब है कि नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के देश में बढ़ते मामलों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार तीन बड़े ऐलान किए. कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए भी इस घोषणा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अब अगले साल तीन जनवरी से 15 से 18 साल की आयु के बीच के किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी. इसके अलावा 10 जनवरी से हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर को एहतियात के तौर पर बूस्टर डोज दी जाएगी. हालांकि पीएम मोदी ने ‘बूस्टर डोज' का जिक्र ना करते हुए, इसे ‘प्रीकॉशन डोज' (एहतियाती खुराक) का नाम दिया. तीसरा ऐलान है कि अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित 60 वर्ष की आयु से ऊपर के लोग भी डॉक्टर की सलाह पर ‘प्रीकॉशन डोज' (एहतियाती खुराक) ले सकते हैं.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
