September 03, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35372)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5877)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    ? *विनम्र श्रद्धांजलि* ?

     

    ➖➖➖➖➖➖➖➖➖

    *बागबाहरा/* 05 सितम्बर 

        *कल दिनांक 04 सितम्बर को क्षेत्रीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पनुरिया परिवार ग्राम कस्तूरबोड़ , बागबाहरा में दशगात्र कार्यक्रम एवं श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए उपाध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद श्री भीखम सिंह ठाकुर जी।*

    *श्री ठाकुर जी ने परिवार जनों से भेंट मुलाकात कर ईश्वर से दिवंगत मृतआत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुख की घड़ी में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री ठाकुर जी सहित पूर्व मंडल अध्यक्ष खल्लारी श्री डेमनराज पनुरिया जी,सामाजिक कार्यकर्ता नेपाल ठाकुर जी, खल्लारी मंडल अध्यक्ष लोकेश पनुरिया जी ओमप्रकाश ध्रुव, बहुर देशकर जी,परिवार जनों सहित कुटुंब जन उपस्थित रहे।*

    ➖➖➖➖➖➖➖➖➖

     

    *सादर नमन..*?

    *विनम्र श्रद्धांजलि....*???

    *बागबाहरा/* 05 सितम्बर 

     *भादोमास आस्था और भक्ति का पवित्र महीना जहां बच्चों से लेकर बड़े - बूढ़े लोग भक्ति की सागर में डूबे हुए बुद्धि प्रदाता, प्रथम पूज्य एक दंता,आदि गणेशा, सिद्धिविनायक आदि नामों से जाना जाने वाला श्री गणेश जी का पूरी आस्था और विश्वास के साथ लोग पूजते हैं। अंचल के विभिन्न क्षेत्रों में भादो मास के पावन अवसर पर गणेश उत्सव समिति के पंडालों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं । इसी तारतम्य में ग्राम घुंचापाली, बागबाहरा के गणेशोत्सव समिति के तत्वाधान में रात्रि जागरण हेतु मोर गांव के चंडी दाई छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी का मंचन हुआ। कार्यक्रम में सम्मिलित होने उपाध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद श्री भीखम सिंह ठाकुर जी को आमंत्रित किया गया था। श्री ठाकुर जी ने व्यस्त कार्यों से निवृत्त होकर देर शाम तक क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्राम घुंचापाली के गणेशोत्सव समिति के पंडाल पहुंचकर श्री गणेश जी का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की कुशलता सुखी और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर श्री ठाकुर जी सहित देवकुमार बरिहा जी सरपंच ग्राम पंचायत घुंचापाली, पूर्व सरपंच रमेश चंद्राकर जी,ग्राम प्रमुख हरिराम यादव जी,देवसिंह ध्रुव जी,जगन्नाथ ध्रुव जी,श्रीराम यादव जी,सर्वेश ध्रुव जी,राकेश ध्रुव जी,पुष्कर यादव जी, ओमप्रकाश ध्रुव जी,बृजलाल बरिहा जी,लीलाधर बरिहा जी,विक्की यादव जी,जेठूराम बरिहा जी सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।*

    दुर्ग। शौर्यपथ /  सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन और यातायात विभाग द्वारा चलाए जा रहे “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” अभियान ने शहर में जनजागरूकता की नई लहर पैदा की है। इस अभियान की अगुवाई यातायात प्रभारी पुष्पेंद्र भट्ट कर रहे हैं, जो अपनी टीम के साथ लगातार चौक-चौराहों पर दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने की समझाइश दे रहे हैं।

    पुष्पेंद्र भट्ट के प्रयासों का ही परिणाम है कि यह मुहिम अब केवल प्रशासन तक सीमित न रहकर जनता और जनप्रतिनिधियों की साझी जिम्मेदारी बन गई है। इसी क्रम में आज नगर निगम की महापौर श्रीमती अलका वाघमार ने भी पटेल चौक पहुंचकर हेलमेट पहनकर अभियान को समर्थन दिया और वाहन चालकों को सुरक्षा का संदेश दिया।

    यातायात प्रभारी ने बताया कि “सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक नुकसान सिर पर चोट लगने से होता है, और हेलमेट ही जीवन की सबसे बड़ी ढाल है। प्रशासन की यह पहल आम जन की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही चलाई जा रही है।”

    शहरवासियों ने यातायात प्रभारी पुष्पेंद्र भट्ट और उनकी टीम के जनहित से जुड़े इस अथक प्रयास की प्रशंसा की है। लोगों का मानना है कि नो हेलमेट-नो पेट्रोल व्यवस्था से न केवल यातायात अनुशासन बढ़ेगा बल्कि दुर्घटनाओं से होने वाली जानमाल की क्षति में भी कमी आएगी।

    जिला प्रशासन और यातायात विभाग की यह संयुक्त पहल भविष्य में सड़क सुरक्षा को लेकर एक स्थायी सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम मानी जा रही है।

    NextGenGST : गरीब, किसान, व्यापारी और उद्योग जगत के लिए ऐतिहासिक सौगात – जितेन्द्र वर्मा

    प्रधानमंत्री मोदी का नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार बनेगा गेम चेंजर, हर वर्ग को मिलेगा सीधा लाभ –  जितेन्द्र वर्मा

       दुर्ग /रायपुर / शौर्यपथ / देश में GST  के नियम में बड़े बदलाव किये गए है नए नियम के अनुसार आम जनता को इससे काफी राहत मिलेगी वही आवश्यक वस्तुओ और कृषि क्षेत्र में भी यह विकास की दिशा में एक बड़ी पहल है . नए GST  नियम की सराहना करते हुए भाजपा संगठन के परदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने पीएम मोदी का आभार मानते हुए कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लालकिले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में #NextGenGST सुधारों का संकल्प लेकर ऐतिहासिक घोषणा की थी, जो आज साकार हो गया है। जीएसटी में हुए ऐतिहासिक सुधार पर भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेन्द्र वर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ये सिर्फ टैक्स सुधार नहीं है, ये नए भारत की अर्थव्यवस्था को गति देने का सशक्त माध्यम हैं।
      भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने आगे कहा कि गरीब, किसान, पीड़ित, शोषित वंचितो के मसीहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अगली पीढ़ी के #GST बदलाव की बात रखी थी, आज उसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, जीएसटी काउंसिल ने ऐतिहासिक बदलाव पर मुहर लगाई है, जो GST के दरों को सरल बनाता हैं। यह पैसे के बोझ को कम करते हुए और नागरिकों व व्यापारियों, दोनों के जीवन को बहुत आसान बनाएगा। 5% और 18% की केवल दो प्राथमिक स्लैब, मध्यम वर्ग के लिए सस्ता सामान, निर्यातकों के लिए तेज़ रिफंड और एमएसएमई के लिए आसान पंजीकरण के साथ, ये सुधार किसानों और छोटे व्यापारियों से लेकर महिलाओं, युवाओं और उद्यमियों तक, समाज के हर वर्ग को सीधा लाभ पहुंचाएगा।
       भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने आगे कहा कि नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार हर वर्ग के लिए राहत लेकर आया है। किसानों को कृषि उपकरण सस्ते मिलेंगे, विद्यार्थियों की किताबें और कॉपियां कर मुक्त होंगी, स्वास्थ्य बीमा और दवाओं पर बोझ कम होगा, वहीं मध्यम वर्गीय परिवारों को रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ें अब और सस्ती मिलेंगी। केंद्र सरकार का यह निर्णय करोड़ों देशवासियों व व्यापारियों के जीवन में एक नया सूर्योदय लाएगा। यह बदलाव आमजन के जीवन को सरल बनाने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है।
        भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने आगे इस निर्णय को व्यापार, उद्योग और रोजगार के लिए गेम चेंजर बताते हुए कहा कि कर का बोझ घटने और MSME को प्रोत्साहन मिलने से उद्योग व व्यापार का विस्तार होगा। छोटे व्यापारी भी बड़े बाजार में प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे, जिससे आर्थिक विकास में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित होगी। मांग और उत्पादन बढ़ने से नए उद्योग-धंधों का विकास होगा, जिससे लाखों रोजगार अवसर पैदा होंगे। कर राहत से स्थानीय उत्पाद और सेवाएं प्रतिस्पर्धी बनेंगी, जिससे आयात पर निर्भरता घटेगी। यह सुधार विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने वाला है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी की दूरदृष्टि और नेतृत्व में आसान जीवन और आसान व्यापार का संकल्प साकार हो रहा है। इस ऐतिहासिक सौगात के लिए भाजपा प्रदेश मंत्री वर्मा ने प्रधानमंत्री जी एवं वित्तमंत्री जी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।

    रायपुर / दुर्ग-भिलाई।

    छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार सुबह ईडी ने राजधानी रायपुर और औद्योगिक नगरी दुर्ग-भिलाई में एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी। यह कार्रवाई मुख्य रूप से कृषि उपकरण और उससे जुड़े कारोबारियों पर केंद्रित है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि छापेमारी किस विशेष मामले से जुड़ी है।

     

    रायपुर में बड़े कारोबारी निशाने पर

    जानकारी के मुताबिक, रायपुर के शंकर नगर स्थित व्यापारी विनय गर्ग के घर पर सुबह करीब 8 बजे ईडी की टीम पहुंची। टीम में 8 से 10 अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। इसी तरह, लॉ विष्टा सोसाइटी स्थित कृषि उपकरण कारोबारी पवन पोद्दार के बंगले पर भी छापेमारी हुई, जहां अधिकारी दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की गहन जांच कर रहे हैं।

     

    भिलाई में अन्नभूमि ग्रीन टेक और सीए के ठिकाने पर दबिश

    भिलाई-3 के वसुंधरा नगर में अन्नभूमि ग्रीन टेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शिवकुमार मोदी के आवास पर भी ईडी की कार्रवाई जारी है। यह कंपनी ड्रिप सिंचाई प्रणाली, कांटेदार तार, आरसीसी खंभे और सौर जल पंप जैसे कृषि उपकरणों के निर्माण और आपूर्ति से जुड़ी है। यहां भी अधिकारी दस्तावेज खंगाल रहे हैं और बाहर सीआरपीएफ का सुरक्षा घेरा बनाया गया है।

    इसके अलावा, वैशाली नगर थाना क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट आदित्य अग्रवाल (दिनोदिया) के बंगले पर भी ईडी ने दबिश दी। बताया जाता है कि अग्रवाल रायपुर से कारोबार संचालित करते हैं और पूर्व में दुर्ग के एक बड़े बिल्डर का वित्तीय प्रबंधन संभाल चुके हैं।

     

    मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय गड़बड़ियों की जांच

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और कृषि कारोबार के जरिए संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से जुड़ी बताई जा रही है। ईडी की टीमें दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्य जब्त कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी में बड़े पैमाने पर अहम दस्तावेज मिलने की संभावना है, जो आगे की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

     

    ? ईडी की इस कार्रवाई ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के कारोबारी जगत में हड़कंप मचा दिया है।

      रिसाली। शौर्यपथ  नगर पालिक निगम रिसाली अब छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी से टैक्स वसूलेगा। निगम ने बुधवार को महापौर शशि सिन्हा की अध्यक्षता में हुई परिषद बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया। तय किया गया कि निगम क्षेत्र में लगे विद्युत खंभों और ट्रांसफार्मरों की गणना कर टैक्स निर्धारण किया जाएगा और कंपनी को डिमांड नोटिस जारी किया जाएगा।

    परिषद के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि विद्युत वितरण कंपनी घरों तक कनेक्शन, स्ट्रीट लाइट और ट्रांसफार्मर लगाने के लिए निगम की भूमि का उपयोग कर रही है, जिसके लिए नियमानुसार कर वसूलना उचित है। महापौर ने कहा कि निगम की आय बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गंभीरता से सर्वे कर टैक्स निर्धारण करें और कंपनी से वसूली सुनिश्चित करें।

    8 से 10 लाख रुपए होगी सालाना आय

    संपत्तिकर विभाग के सहायक राजस्व अधिकारी टिकेन्द्र वर्मा ने बताया कि पूरे रिसाली क्षेत्र में लगभग 10 हजार विद्युत खंभे और 200 स्थानों पर ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इनके कर निर्धारण से निगम को हर वर्ष लगभग 8 से 10 लाख रुपए की अतिरिक्त आय होगी।

    अधूरे निर्माण कार्यों पर भी निर्देश

    एमआईसी बैठक के बाद महापौर शशि सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन निर्माण कार्यों के लिए शासन ने राशि जारी कर दी है, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए। वहीं, जिन स्थलों पर चयन को लेकर विवाद है, उन मामलों को परिषद की बैठक में लाकर जल्द निपटाने के निर्देश दिए।

    बैठक में परिषद सदस्य जहीर अब्बास, सनीर साहू, अनिल देशमुख, संजू नेताम, रोहित धनकर, जमुना ठाकुर, ममता यादव, रंजीता बेनुआ, आयुक्त मोनिका वर्मा, कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे और विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

    भिलाई / शौर्यपथ / भारतीय इस्पात उद्योग के स्वर्णिम सफर में नवरत्न भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (SMS-2)…

        रायपुर / शौर्यपथ / “सामाजिक न्याय केवल एक नारा नहीं, बल्कि यह वह संकल्प है जो समाज के सबसे वंचित व्यक्ति तक समान अवसर, गरिमा और सशक्तिकरण पहुँचाने से ही पूरा होता है।” इसी विचार को साझा करते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे।
      राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ में आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री आठवले ने मंत्रालय की योजनाओं की प्रगति का विस्तार से आकलन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुँचे।
      सामाजिक न्याय ज़मीन पर उतारने का संकल्प
      मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य सामाजिक न्याय को कागजों से निकालकर ज़मीन पर उतारना है। अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगजनों के लिए चल रही योजनाओं का उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि उन्हें मुख्यधारा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।
    उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और स्वरोजगार जैसे क्षेत्रों में योजनाएँ कमजोर वर्गों की जीवनशैली में क्रांतिकारी बदलाव ला रही हैं।
    दिव्यांगजन और छात्रवृत्ति योजनाएँ रही केंद्र में
       आठवले ने विशेष रूप से दिव्यांगजन सशक्तिकरण, छात्रवृत्ति और स्वरोजगार कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय समन्वय को मजबूत कर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में योजनाओं की विस्तृत पहुँच सुनिश्चित करने पर बल दिया।
    समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारी
      बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव तारण प्रकाश सिन्हा, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर, समाज कल्याण संचालक रोक्तिमा यादव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने मंत्री को राज्य में चल रही योजनाओं की उपलब्धियों और चुनौतियों की जानकारी दी।
    प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री का स्पष्ट संदेश
      प्रेस कॉन्फ्रेंस में आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को सामाजिक न्याय की नीतियों में ढाल रही है। उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ समेत देशभर में उत्पीड़न की घटनाओं की दर में कमी आई है, जो जागरूकता और योजनाओं के असर का नतीजा है।
    उन्होंने जोर देकर कहा—
    “गरीब और वंचित समुदायों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना ही वास्तविक सामाजिक न्याय है। जब तक अंतिम पंक्ति का व्यक्ति विकास की मुख्यधारा से नहीं जुड़ता, तब तक सामाजिक न्याय अधूरा है।”
    आठवले ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकारों के तालमेल से सामाजिक न्याय का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा।

    दैनिक शौर्यपथ, महासमुन्द / संवाददाता : संतराम कुर्रे

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यशाला बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन दास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित अनेक वरिष्ठ नेता, मंत्री और विधायक उपस्थित रहे।

    कार्यशाला के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा की जनसेवा की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने इसे संगठन की आत्मा बताते हुए कहा—

    “सेवा ही संगठन की आत्मा है, सेवा पखवाड़ा हमारे संकल्प का पखवाड़ा है।”

    17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

    डॉ. अग्रवाल ने बताया कि सेवा पखवाड़ा का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से शुरू होकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक किया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जनसेवा के विविध कार्यक्रमों में सक्रिय रहेंगे।

    अभियान के प्रमुख स्तंभ

    • स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

    • रक्तदान अभियान

    • स्वच्छता अभियान

    • वृक्षारोपण कार्यक्रम

    • सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुँच

    संगठनात्मक मजबूती पर जोर

    डॉ. अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए जनसंपर्क अभियानों को गति देने पर विशेष चर्चा की गई। प्रदेश नेतृत्व ने सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा पखवाड़ा के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सेवा पखवाड़ा को और अधिक प्रभावी और व्यापक बनाया जाएगा। समाज के बीच जाकर सेवा कार्यों का विस्तार करना ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है।

     दैनिक शौर्यपत महासमुंद संवाददाता संतराम कुर्रे

    पिथौरा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष पिथौरा नगरवासियों के लिए ऐतिहासिक और भव्य रास गरबा (डांडिया) महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह महोत्सव नगर के सबसे बड़े मैदान शहीद भगत सिंह खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियाँ जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं।

    आयोजन समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें जितेंद्र सिन्हा को समिति का अध्यक्ष और विक्की सलूजा को कार्यक्रम संयोजक चुना गया है। महोत्सव में मार्गदर्शन और संरक्षण हेतु कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता संरक्षक के रूप में जुड़े हैं जिनमें रूपकुमारी चौधरी (सांसद, महासमुंद), डॉ. सम्पत अग्रवाल (विधायक बसना), द्वारिकाधीश यादव (विधायक खल्लारी), शंकर अग्रवाल (पूर्व प्रदेश मंत्री, भाजपा छत्तीसगढ़), देव सिंह देवेश निषाद (अध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा), वीरेंद्र तिवारी (उपाध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा), सोहन निषाद (अध्यक्ष ग्राम सभा शीतला समाज), ठाकुर अनंत सिंह वर्मा (पूर्व अध्यक्ष ग्राम सभा शीतला समाज), प्रेम लाल सिन्हा (पूर्व अध्यक्ष ग्राम सभा शीतला समाज), आशीष शर्मा (मंडल अध्यक्ष भाजपा) एवं समाजसेवी आकाश अग्रवाल शामिल हैं।

    समिति में विभिन्न जिम्मेदारियाँ इस प्रकार सौंपी गई हैं—

    • कार्यक्रम प्रभारी: गोपाल शर्मा

    • सह संयोजक: उमेश ठक्कर

    • उपाध्यक्ष: बबलू सोनी, अनिमेष डे, अंजय सिन्हा

    • कोषाध्यक्ष: जतीन ठक्कर

    • सह-कोषाध्यक्ष: नरेंद्र डडसेना

    • सचिव: भूपेंद्र भोज साहू

    • सह सचिव: अंकित शर्मा, अंशुल तिवारी

    • मैदान एवं मुख्य मंच व्यवस्था प्रभारी: गोविंद शर्मा, दुर्गेश सिन्हा, रवि आरके, मोनू सलूजा, नवीन साहू, स्वतंत्र पांडेय, तुषार बंसल

    • सोशल मीडिया प्रभारी: अनमोल चावला, दुर्गेश पैंकरा

       अध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा और संयोजक विक्की सलूजा ने बताया कि यह आयोजन पिथौरा के इतिहास का सबसे बड़ा सांस्कृतिक महोत्सव साबित होगा। पारंपरिक रास गरबा और डांडिया प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। प्रतियोगिता पूर्णतः निशुल्क होगी और इसमें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों के लिए विशाल इनामी राशि रखी गई है।

    नगर में इस महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी नगरवासी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। समिति ने आश्वस्त किया है कि यह आयोजन ऐतिहासिक और यादगार होगा तथा पिथौरा नगर की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाई देगा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision