September 03, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5026)

    दुर्ग/ शौर्यपथ/

    राजस्थान के बिजली कंपनी को कोयला देने के नाम पर प्रदेश की बघेल सरकार और केंद्र में मोदी सरकार ने मिलकर सरगुजा के हसदेव अरण्य क्षेत्र में परसा केते कोयला खदान को उत्खनन के लिये अडानी की कंपनी को आबंटित कर दिया है कोयला उत्खनन के लिये 4.5 लाख पेड़ों की कटाई की जायेगी जिसका गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सहित अनेक संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है,

    हसदेव अरण्य में लाखों पेड़ों की कटाई के विरोध में छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने दुर्ग में गांधी जी की मूर्ति के पास प्रदर्शन किया और मोदी सरकार तथा बघेल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया, अडानी अंबानी कार्पोरेट के खिलाफ भी भड़ास निकाली,

    प्रदर्शन में शामिल मंच के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष एड. राजकुमार गुप्त ने बघेल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लाखों पेड़ काटकर राजस्थान को उर्जा देने के लिये छत्तीसगढिय़ों का प्राणवायु छीनकर दम घोंट रही है,

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नाम लेकर अडानी अंबानी को कोसते रहते हैं लेकिन हसदेव अरण्य का कोल ब्लाक अडानी को आबंटित करने के मामले में खामोश हैं,
    मंच के अध्यक्ष ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सड़क चौड़ीकरण में कुछ पेड़ काटे जाने पर हायतौबा मचाने वाली प्रदेश की विपक्षी पार्टी हसदेव अरण्य में लाखों पेड़ काटे जाने पर सिर्फ इसलिये खामोश है कि कोल ब्लाक मोदी के मित्र अडानी को आबंटित है,

    प्रदर्शन में पूरनलाल साहू, कल्याणसिंह ठाकुर, ढालेश साहू, खोमेंद्र साहू, शुभम रजक आदि शामिल थे ।

    दुर्ग /शौर्यपथ /

    छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सार्वजनिक, धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम ( धरना प्रदर्शन, रैली) के आयोजनों के अनुमति के लिए बनाए गए 19 बिंदुओं के नए नियम को भाजपा ने काला कानून करार दिया है। जिसके विरोध में दुर्ग जिला के वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यकर्ता मानस भवन परिसर में जुटे। यहां जिला भाजपा द्वारा सभा का आयोजन किया गया। सभा को सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, रमशीला साहू, विधायक विद्यारतन भसीन, भाजपा नेता राकेश पांडेय, वीरेन्द्र साहू, सांवला राम डहरे, प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, माया बेलचंदन, जागेश्वर साहू, डॉ. जयसिंह राजपूत के अलावा वरिष्ठ भाजपा सांसद विजय बघेल ने संबोधित करते हुए राज्य सरकार के नए नियम को काला कानून बताते हुए इसे लोकतंत्र का हनन कहकर जोरदार विरोध दर्ज करवाया। राकेश पांडेय जी ने अपने सम्बोधन में कहा की कार्यकर्ताओंका ये सैलाब भूपेश के काले क़ानून को करारा जवाब है और हम सभी को एक 2023 में इस दमनकारी सरकार को खड़ेधना है और एक सुव्यवस्थित सरकार लानी है , मिनी आपातकाल को हटाना है , उन्होंने अपने उद्बोधन से सभी के अंदर जोश का संचार किया , उद्बोधन की कड़ी में प्रेम प्रकाश पांडेय जी , उषा टावरी जी , विद्या रतन भसीन , विरेंद्र साहू , साँवला राम डहरे , रामसिला साहू ,नटवर ताम्रकार ने अपना अपना जोशीला उद्बोधन दिया ।सभा का संचालन जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष सोनी व मनोज मिश्रा ने किया। सभा उपरांत वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ कार्यकत्र्ता अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट की ओर कुच किए।

    जिससे हरकत में आई पुलिस बल ने प्रदर्शनकारी भाजपाईयों को मानस भवन के पास ही रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सैकड़ों की संख्या में गिरफ्तारी दी। गिरफ्तार भाजपा नेताओं व कार्यकत्र्ताओं को पं. रविशंकर स्टेडियम के अस्थायी जेल में लाया गया। जहां उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है। पं रविशंकर स्टेडियम में जुटे भाजपा कार्यकत्ताओं के भीड़ मद्देनजर राज्य सरकार के काले कानून के विरोध में सैकड़ों कार्यकत्र्ताओं की गिरफ्तारी सुनिश्चित मानी जा रही है। भाजपा के जेल भरो आंदोलन को लेकर जिला पुलिस सोमवार को सुबह से ही अलर्ट रही प्रदर्शनकारी भाजपाईयों को रोकने शहर के प्रमुख मागों में जगह-जगह बेरिगेट्स लगाए गए थे। मानस भवन के पास का क्षेत्र पुलिस छावनी के रूप में तब्दील रहा। यहां पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजरें रखी गई थी। वहीं सुरक्षा के लिहाज से मानस भवन के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे। साथ ही पुलिस की सुरक्षात्मक वाहनों को भी मौके पर रखा गया था। भूपेश बघेल सरकार के काले कानून के खिलाफ भाजपा कार्यकत्र्ताओं में भारी आक्रोश नजर आया। फलस्वरूप जेल भरो आंदोलन में जिले भर के कार्यकत्र्ता सैकड़ों की संख्या में जुटे। कई मंडल के कार्यकत्र्ता मोटरसायकल रैली के साथ मानस भवन पहुंचे। काले कानून के विरोध में वरिष्ठ नेताओं के अलावा जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, नटवर ताम्रकार, दिनेश देवांगन, कांतिलाल जैन , के एस चौहान , चैनसुख भट्टड़, दीपक चोपड़ा , जिला भाजयुमों अध्यक्ष नितेश साहू, सांसद प्रतिनिधि मनोज शर्मा, पार्षद अरुण सिंह, रिकेश सेन, गौरव शर्मा, मनोज मिश्रा, जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विनायक ताम्रकार, अजय तिवारी, कांतिलाल बोथरा, काशीनाथ शर्मा, रोमनाथ साहू, गजेन्द्र यादव, प्रकाश साहू, अतुल पर्वत, गार्गीशंकर मिश्रा, अजय भसीन, दया सिंग, प्रमोद अग्रवाल, प्रेम साहू, विनोद सिंग, संजय बघेल, गोपाल बिश्ट, अवधेश चौहान, रश्मि सिंग, रोहन सिंग, विजय जायसवाल, शारदा प्रसाद गुप्ता, राहुल परिहार, कवर पाल, लोकेश पांडे के अलावा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी। प्रदर्शन में जिले भर से महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुई। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी देकर राज्य सरकार के काले कानून के खिलाफ विरोध जताया।

    दुर्ग /शौर्यपथ /

    जिले की समीक्षा बैठक में आज प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने विभिन्न विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने अवैध प्लाटिंग से संबंधित मामलों पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी ली। मंत्री ने कहा कि अवैध प्लाटिंग के जो मामले प्रकाश में आए हैं उन पर प्रकरण बनाकर सख्त कार्रवाई करें ताकि ऐसे तत्वों को हतोत्साहित किया जा सके। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि अवैध प्लाटिंग को रोकने के लिए सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे खसरों को ब्लॉक किया गया है इसके साथ ही इन पर वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। मंत्री ने कहा कि भवन निर्माण के लिए बगैर अनुज्ञा निर्माण आरंभ कराने की मॉनिटरिंग भी करते रहें। मंत्री ने प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए तथा आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्रवाई करने से संबंधित निर्देश भी दिए। मंत्री ने बीज भंडारण की प्रगति को तेज करने भी निर्देश दिए। मंत्री ने शहर में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा भी की। साथ ही इस संबंध में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी एसपी डॉ अभिषेक पल्लव से ली।

    नेपियर के स्थान पर यशवंत घास लगाने का भी दिया सुझाव- प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिन चारागाह में नेपियर घास की जगह यशवंत प्रजाति की घास का प्रयोग किया गया है वहां पर यह प्रयोग काफी सफल रहा है। छायादार स्थानों में ऐसा प्रयोग यहां भी किया जा सकता है। साथ ही मंत्री ने आजीविकामूलक गतिविधियों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि आजीविकामूलक गतिविधियों के संबंध में यह देखना जरूरी है कि इनमें ऐसी गतिविधियां आरंभ की जाए, जिन से तेजी से आर्थिक आय होती हो। मंत्री ने मुख्यमंत्री धन्वंतरी योजना की समीक्षा भी की। कलेक्टर ने बताया कि अब तक 1 करोड़ 20 लाख रुपये की बिक्री इन दुकानों के माध्यम से हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इन दुकानों के माध्यम से जेनेरिक दवाओं के संबंध में लोग काफी जागरूक हुए हैं और दवाओं में लगने वाला उनका खर्च हटा है। मंत्री ने मोबाइल मेडिकल यूनिट की समीक्षा भी की। कलेक्टर ने बताया कि सभी मोबाइल मेडिकल यूनिट बहुत अच्छा काम कर रही है और इनके बेहतर काम करने की वजह से अस्पतालों की ओपीडी कम हुई है पहले टॉयलेट की दिक्कत होती थी। अब यह एमएमयू सामुदायिक भवनों के किनारे लगाया जा रहा है
    कलेक्टर ने इन विषयों पर किया ध्यानाकर्षण - बैठक में कलेक्टर ने उन निकायों के बारे में बताया जहां के वार्डों में पेयजल की दिक्कत आती है और अमृत मिशन का विस्तारीकरण जैसे उपाय किए जाने चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि श्रम विभाग की हितग्राही मूलक सामग्रियां भी हितग्राहियों को दी जानी है जो राज्य से अभी आनी है। साथ ही उन्होंने कहा कि राजीव गांधी भूमिहीन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को चिन्हांकित किया गया है और उनके खाते में राशि भेजी जा रही है। हितग्राहियों के चिन्हांकन के वक्त कुछ ग्रामीण गांव से बाहर थे। इस वजह से उन्हें शामिल नहीं किया जा सका। इस संबंध में पोर्टल ओपन करें तो इन्हें भी योजना का लाभ मिल सकता है। मंत्री ने इस साल एवं पिछले साल के वृक्षारोपण के टारगेट के संबंध में भी वन मंडल अधिकारी से जानकारी ली।

    दुर्ग /शौर्यपथ/

    दुर्ग जिला मुख्यालय से लगे हुए ग्राम पीपरछेडी में रेत खदान की अनुमति खनिज विभाग द्वारा दी गयी है जिसमे शर्तो के अनुसार साधारण रेत का परिवहन व खनन करने की बात सामने आयी है किन्तु पीपरछेडी खदान के नाम से ठेकेदार द्वारा बगल के ग्राम कोटमी के क्षेत्र से बिना अनुमति अवैधानिक तरीके से रेत का अवैध खनन बदस्तूर जारी है . बता दे कि यहाँ ठेकेदार द्वारा पीपरछेडी खेत्र में नदी में जेसीबी मशीन एवं कोटमी क्षेत्र में जेसीबी मशीन उतार कर दिन रात रेत का खनन किया जा रहा है .
    रेत खन्ना के इस कार्य में रायल्टी की बात करे तो उक्त ठेकेदार द्वारा रायल्टी की भी बड़ी चोरी सामने आयी है . शासन के नियमानुसार रायल्टी की पर्ची हर बार रेत परिवहन करने वालो को कटानी पड़ती है किन्तु यहाँ भी ठेकेदार द्वारा रायल्टी पर्ची में भी खुल कर हेरा फेरी की जा रह है . प्रतिदिन कई ट्रक रेत निकलने के बाद भी रायल्टी पर्ची ना काटकर शासन के राजस्व की चोरी की जा रही है .
    इस बारे में जब शौर्यपथ की टीम ने परिवहन करने वाले वहां के चालाक से रायल्टी पर्ची के बारे में जानकारी चाही तो चालक द्वारा जो रायल्टी पर्ची दिखाई गयी वह 01/05/2022 की पर्ची नंबर 1829818 एवं 11/05/2022 की परिवहन की पर्ची का 1829819 अगर रायल्टी पर्ची में ही इतना बड़ा फेर है तो सोंचिये 10 दिनों में बिना रायल्टी के कितनी गाडिय़ा रेत का परिवहन कर शासन के राजस्व का नुक्सान कर चुकी है .
    बड़ी बात यह है कि इन सब तथ्यों की जानकारी खनिज निरीक्षक दीपक तिवारी को 4 दिनों पहले ही दे दी गयी किन्तु उनके द्वारा ना ही ठेकेदार पर किसी तरह की कोई कार्यवाही हुई और ना ही कोटमी क्षेत्र से अवैध खनन का काम रुका . कार्यवाही के बारे में खनिज निरीक्षक दीपक तिवारी से जब जानकारी चाही गयी तो उनके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि एक वाहन पर रायल्टी मामले पर कार्यवाही की बात कही गयी जबकि रायल्टी पर्ची से ही यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि ठेकेदार शासन को कितना राजस्व का नुकसान पहुंचा रहा है और खीज अधिकारी द्वारा किस तरह मामले की जानकारी होने के बाद भी दिखावे की कार्यवाही की जा रही है . जिससे इस अंदेशे को बल मिल रहा है कि कही ना कही खनिज अधिकारी भी इस अवैधानिक कार्य में सहभागी है .
    अब देखना यह है कि खनिज विभाग के उच्च अधिकारी मामले को संज्ञान में लेकर कोई कड़ी कार्यवाही करते है या उनका भी मौन समर्थन खनिज निरीक्षक के साथ रहता है . बता दे कि अवैध खनन के मामले में मुख्यमंत्री का स्पष्ट आदेश कार्यवाही का होने के बाद भी मुख्यमंत्री के गृह जिले में विभागों द्वारा आँख बंद रखना कब तक मुख्यमंत्री की नजर में रहेगा .

    छत्तीसगढ़ियों का दम घोंटकर राजस्थान को उर्जा दे रही है सरकार*

    *सड़क चौड़ीकरण में कुछ पेड़ों को काटने पर हायतौबा करने वाली भाजपा हसदेव में 4 लाख पेड़ो की कटाई पर मौन क्यों ?*

     

    दुर्ग । शौर्यपथ । राजस्थान के बिजली कंपनी को कोयला देने के नाम पर प्रदेश की बघेल सरकार और केंद्र में मोदी सरकार ने मिलकर सरगुजा के हसदेव अरण्य क्षेत्र में परसा केते कोयला खदान को उत्खनन के लिये अडानी की कंपनी को आबंटित कर दिया है कोयला उत्खनन के लिये 4.5 लाख पेड़ों की कटाई की जायेगी जिसका गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सहित अनेक संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है,

    हसदेव अरण्य में लाखों पेड़ों की कटाई के विरोध में छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने दुर्ग में गांधी जी की मूर्ति के पास प्रदर्शन किया और मोदी सरकार तथा बघेल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया, अडानी अंबानी कार्पोरेट के खिलाफ भी भड़ास निकाली,

     

    प्रदर्शन में शामिल मंच के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष एड. राजकुमार गुप्त ने बघेल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लाखों पेड़ काटकर राजस्थान को उर्जा देने के लिये छत्तीसगढ़ियों का प्राणवायु छीनकर दम घोंट रही है,

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नाम लेकर अडानी अंबानी को कोसते रहते हैं लेकिन हसदेव अरण्य का कोल ब्लाक अडानी को आबंटित करने के मामले में खामोश हैं,

    मंच के अध्यक्ष ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सड़क चौड़ीकरण में कुछ पेड़ काटे जाने पर हायतौबा मचाने वाली प्रदेश की विपक्षी पार्टी हसदेव अरण्य में लाखों पेड़ काटे जाने पर सिर्फ इसलिये खामोश है कि कोल ब्लाक मोदी के मित्र अडानी को आबंटित है,

    प्रदर्शन में पूरनलाल साहू, कल्याणसिंह ठाकुर, ढालेश साहू, खोमेंद्र साहू, शुभम रजक आदि शामिल थे ।

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ /

    नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत जोन 02 वैशालीनगर क्षेत्र में निगम के राजस्व विभाग की टीम ने घर के सामने सड़क पर कब्जा कर आवागमन को बाधित करने तथा नाली के उपर रेम्प बनाकर पानी निकासी बाधक करने की शिकायत पर दो अलग-अलग स्थान पर कार्यवाही करते हुए तोडफ़ोड़ कर स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया।

    उल्लेखनीय है कि नगर निगम आयुक्त ने शहर को अतिक्रमणमुक्त व स्वच्छ बनाए रखने के लिए बेदखली अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त प्रकाश सर्वें ने निगम द्वारा गठित बेदखली टीम को शहर से अवैध कब्जा हटाने के सख्त निर्देश दिए हैं। निगम क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसने निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने अधिकारी व कर्मचारियों की टीम बनाई है जो ऐसे कार्य करने वालों पर कार्यवाही कर रही है। तीन दर्शन मंदिर के पीछे शास्त्री नगर वार्ड में उमा देवी पाटिल ने नाली पर शौचालय बना लिया था। इसे बेदखली दल, पुलिस बल व जोन 2 के कर्मचारियों की उपस्थिति में बेदखल किया गया और गेट का एक पल्ला जब्त कर कार्यालय लाया गया। वहीं लोगों की शिकायत थी कि जोन 2 अंतर्गत बाबा दीप सिंह नगर में राजेश्वरी जन बंधु ने भी नाली व सड़क पर अवैध कब्जा कर लिया है। बेदखली टीम ने नाली व सड़क पर से अवैध कब्जा को मुक्त कराया। इस कार्रवाई में सहायक राजस्व अधिकारी जगदीश तिवारी सहित बेदखली टीम के कर्मी शामिल थे।

     दुर्ग / शौर्यपथ /

    दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. प्रतीक उमरे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को पत्र प्रेषित कर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के खिलाफ पार्टी संगठन के विपरीत जाकर झूठी एवं अनर्गल बयानबाजी कर दुर्ग लोकसभा की जनमत एवं विश्वास का अपमान करने वाले बिना जनाधार के तथाकथित भाजपा नेताओं पर कड़ी कार्यवाही की मांग किया है।पूर्व एल्डरमैन ने उन्हें बताया कि सांसद विजय बघेल छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव रह चुके है तथा शासन प्रशासन के मामलों में अनुभवी है,दुर्ग लोकसभा के हर एक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के मन मे उनके लिये बहुत सम्मान है,मोदी लहर में भी हारे हुए जनाधार शून्य नेताओं के परिजन एवं उनके चरणवंदक दुर्ग लोकसभा की आम जनता के जनमत का अपमान करने में लगे है जिससे भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान हो रहा है एवं कार्यकर्ताओ का मनोबल टूट रहा है।सांसद विजय बघेल ने भारतीय जनता पार्टी एवं पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों के अंतर से जीत दर्ज कर रिकॉर्ड कायम किया,जो कि दुर्ग की आम जनता का उनके ऊपर विश्वास का प्रतिफल है,तथा यह दुर्ग के कार्यकर्ताओं के साथ साथ पूरे प्रदेश भाजपा के लिए गौरव का विषय है क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृह क्षेत्र होने के बावजूद सांसद विजय बघेल ने दुर्ग संसदीय क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है,तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी बहुल्य क्षेत्रो में गिना जाता है और विजय बघेल खुद लोकसभा सांसद एवं प्रदेश कुर्मी समाज के अध्यक्ष के नाते सर्व समाज का नेतृत्व करते है जिससे उनके खिलाफ अनर्गल बातें करना सर्व समाज एवं छत्तीसगढ़ के हर एक भाजपा कार्यकर्ता को अपमानित करने के बराबर है।इसलिए पूर्व एल्डरमैन ने इस विषय पर गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए तत्काल उन सभी चरणवंदक लोगों पर कार्यवाही की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी पी नड्डा से किया है जो कि भारतीय जनता पार्टी के संविधान के खिलाफ जाकर दुर्ग की जनमत का अपमान कर रहे हैं।

    *इसके पूर्व भी एल्डरमैन की शिकायत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए सरोज पांडेय को महासचिव पद से हटाया था*

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    हिन्दू युवा मंच द्वारा हसदेव अरण्य को बचाने की मुहिम में हमन हरन हसदेव संग श्लोगन साथ हस्ताक्षर अभियान में सैकड़ों लोगों ने हिन्दू युवा मंच का समर्थन किया उसी तारतम्य में संगठन प्रमुख गोविंद राज नायडू के निर्देशानुसार संगठन के छात्र ईकाई हिन्दू युवा छात्र मंच द्वारा ड्रॉईंग कॉम्पेटिशन आज दुर्ग के नाना नानी पार्क में आयोजित की गई जिसमें सैकड़ो बच्चों और छात्रों ने भाग लिया और हसदेव अरण्य को बचाने हेतु ड्रॉईंग किया छात्रमंच के प्रदेश प्रभारी ने बतलाया कि बच्चों द्वारा बनाये गए इन पेंटिंग्स को हसदेव अरण्य क्षेत्र के रहवासियों को सौंपा जाएगा, वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला योजना समिति के सदस्य अरुण सिंह ने बच्चो को बतलाया की हसदेव अरण्य के 4.50 लाख पेड़ो को काटे जाने को छत्तीसगढ़ महतारी के कोख़ को उजाडऩे की बात कहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन महामंत्री राजेश शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी अरुण अग्रवाल, जिला संयोजक शिबू सोनी, दिनेश मिश्रा, राहुल जैन, हितेंद्र राजपूत, राज गुप्ता, दीपक राजपूत, योमेश सोनी, रोशन राजपूत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    चंदुलाल चंद्राकर मेडिकल कालेज का सरकार के द्वारा अधिग्रहण करने के बाद काम से निकाले गये 101 स्वास्थ्य कर्मी संविलियन की मांग को लेकर पिछले 8 माह से संघर्ष कर रहे हैं, अनेक बार मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखने के लिये समय देने की मांग की लेकिन मुख्यमंत्री के पास कर्मचारियों की व्यथा सुनने के लिये समय नहीं है,

    संयुक्त जनसंघर्ष मोर्चा के बैनर तले मेडीकल कालेज से काम से निकाले गये स्वास्थ्य कर्मियों ने आज जेल भरो आंदोलन किया, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच, सीपीआई एम, लोईमू, सीटू, एसीसी सीमेंट श्रमिक यूनियन, सफाई कर्मचारी यूनियन, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन, जिला किसान संघ राजनांदगांव ने आंदोलन का समर्थन किया,
    जेल जाने के लिये रैली के रूप में निकले आंदोलन कारियों को पुलिस ने जेल तिराहा पर ही रोक कर एक सैकड़ा आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें महिलायें भी शामिल थी और तीन वाहनों में भरकर स्टेडियम में बनाये गये अस्थायी जेल ले गये, वाहन की कमी के कारण कुछ आंदोलन कारियों की गिरफ्तारी नहीं हो सही, बाद में कानूनी कार्यवाही पूरी करते कार्यपालिक मजिस्ट्रेट प्रकाश सोनी ने गिरफ्तार किये गये आंदोलन कारियों को रिहा कर दिया,

    जेल भरो आंदोलन में स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा छमुमो के पूर्व विधायक जनकलाल ठाकुर, कलादास डहरिया, छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के एड. राजकुमार गुप्त, सीपीएम के शांतकुमार, सीटू के डी व्ही एस रेड्डी, लोईमू के सुरेंद्र मोहंती, जिला किसान संघ राजनांदगांव के सुदेश टीकम, जय प्रकाश नायर, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के आई के वर्मा, पूरन साहू, ढालेश साहू, खोमेंद्र साहू, शुभम रजत, संतु पटेल, हुकूम दिल्लीवार आदि शामिल हुए ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision