
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ /
जनदर्शन में जिले के नागरिक लगातार अपनी समस्याओं का निदान पाने के लिए आवेदन लगा रहे हैं। जिसका शीघ्र से शीघ्र निराकरण करने के लिए प्रशासनिक अमला भी सक्रिय रूप से लगा हुआ है। जिले के कुछ नागरिक जनदर्शन में महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने ला रहे हैं। इसी कड़ी में आज एक आवेदन ग्राम पीपरछेड़ी से प्रस्तुत किया गया था। जिसमें आवेदक ने शिवनाथ नदी में होने वाले अवैध रेत खनन का मामला कलेक्टर के समक्ष् प्रस्तुत किया। आवेदक ने बताया कि उसका गांव शिवनाथ नदी के किनारे बसा हुआ है। जिसमें रेत खनन माफिया के द्वारा चौबीसों घंटे मशीन से रेत खनन के काम को अंजाम दिया जा रहा है। इससे नदी का कटाव बढ़ता जा रहा है और जिससे भविष्य में गांव का डूबान निश्चित है। समय-समय पर खेत की फसलों पर भी इसका असर दिखाई पड़ता है और भविष्य में जन धन की हानि हो सकती है। आवेदक ने बताया कि इससे ग्राम पीपरछेड़ी के अलावा, कोटनी व नगपुरा भी प्रभावित होगा। आवेदक ने कलेक्टर से अपील की कि खनन माफिया पर लगाम कसी जाए और रेत खनन करने वाले लाइसेंसी ठेकेदार भी नियमानुसार ही रेत खनन करें ऐसी प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए नहीं तो सैंकड़ो एकड़ कृषि भूमि बाढ़ की चपेट में आ सकती है, जिससे स्थिति भयावह होगी। कलेक्टर ने वस्तु स्थिति का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को आवेदन प्रेषित किया।
इसके अतिरिक्त कलेक्टर के समक्ष् अतिक्रमण से संबंधित भी कुछ मामले लगातार आ रहे हैं, इसी क्रम में जुनवानी वार्ड क्रमांक 01 से आवेदन किया गया था। जिसमें आवेदक ने बताया कि सुर्या माल के बाजू वाली रोड पर अतिक्रमण कर गैरेज का निर्माण किया गया है। उसने यह भी बताया कि इसके पूर्व भी कब्जा किया गया था जिसकी शिकायत जन चौपाल में की गई थी और निगम में इस पर कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को हटाया भी था परंतु कब्जा धारी द्वारा पुन: सड़क में कब्जा कर गैरेज निर्मित कर लिया है। आवेदक ने कलेक्टर से अपील की है कि अतिक्रमण को हटाया जाए। कलेक्टर ने आवेदन को संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया।
जन चौपाल में स्पीड ब्रेकर को लेकर भी एक आवेदक ने आवेदन दिया उसने बताया कि पोटिया कला के वार्ड क्रमांक 54 में कुछ रोड हमेशा यातायात की दृष्टि से सक्रिय रहते हैं। यहां रोड में बीच में ब्रेकर न होने की वजह से गाड़ी चालक तेज गति से गाड़ी चलाते हैं। जिससे निरंतर दुर्घटना होने की स्थिति निर्मित होती रहती है, क्योंकि बच्चे भी सड़क का उपयोग खेलने के लिए करते हैं, इसलिए कोई दुर्घटना न हो इसके लिए उचित व्यवस्था की जाए। कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया।
भिलाई / शौर्यपथ /
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आज अपने विधायक कार्यालय खुर्सीपार श्रीराम चौक में क्षेत्र की जनता से भेंट मुलाकात किए। यहाँ विधायक श्री यादव के साथ सभापति नगर निगम भिलाई गिरवर बंटी साहू भी उपस्थित रहे। जहां सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरूष पहुंचे। लोगों ने विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकार कर बारी बारी से अपनी समस्याएं बताई। समस्या लेकर आने वाले लोगों में अधिकांश लोग स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्या, आर्थिक सहायता, पेंशन योजना, पीएम आवास योजना जैसे शासन के महत्व पूर्ण जन हितैसी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन लेकर पहुंचे। इसके अलावा कई लोग राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, नाली निर्माण की मांग सहित मूलभूत सुविधाओं की मांग लेकर भी पहुंचे। इकसे साथ ही यहां भिलाई के होनहार युवा खिलाड़ी जो प्रदेश स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेने भिलाई का नेतृत्व करने के लिए जाने वाले है । ये सभी खिलाड़ी भी विधायक देवेन्द्र यादव से मिलने पहुंचे। जहां विधायक यादव ने सभी खिलाडिय़ों का आत्मविश्वास बढ़ाया और सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। विधायक यादव ने कहा कि आप सभी पर हम सब भिलाई वासियों को पूरा भरोसा है। आप सभी जीत कर आएंगे और भिलाई का नाम रौशन करेंगे। साथ ही विधायक खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खिलाडिय़ों को आर्थिक मदद दी। खिलाडिय़ों के पास खेल प्रतियोगिता में जाने के लिए आर्थिक समस्या जिसे तत्काल हल किया गया।
इसके अलावा दो महिलाएं स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या लेकर पहुंची थी जिन्हें तत्काल मदद उपलब्ध कराया गया। इसके बाद स्कूल एडमिशन और छोटे छोटे मूलभूत सुविधाओं की मांग लेकिन क्षेत्रवासी पहुंचे थे। जिनकी समस्याओं के समाधान के लिए विधायक यादव ने अधिकारियों को निर्देश किया और तत्काल समाधान के निर्देश भी दिए। विधायक देवेंद्र यादव ने अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि जिन भी वार्ड से लोग राशन कार्ड सहित अन्य शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लेने में समस्याएं लेकर आ रहे है। उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा। ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े । इसके अलावा खुर्सीपार वार्ड क्षेत्र के विभिन्न समाज के लोग विधायक से मिले। इस अवसर पर सभापति गिरवर बंटी साहू, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा,इंजीनियर संजय बागड़े सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
राम मंदिर से हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है इसी आस्था को मजबूती देगा भिलाई का इस्पात। यह भिलाई के लिए गर्व की बात है कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण कार्य में भिलाई के इस्पात का प्रयोग किया जा रहा है। देश दुनिया में अपनी गुणवत्ता व उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध, भिलाई इस्पात संयंत्र के इस्पात उत्पादों ने देश के बड़े-बड़े परियोजनाओं को नई शक्ति दी है। रक्षा क्षेत्र हो या अधोसंरचना या रेल परिवहन की बात, हर जगह मौजूद है भिलाई का इस्पात। आज भिलाई का इस्पात राम मंदिर निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
भिलाई इस्पात संयंत्र, बड़े-बड़े बांध, बिजली संयंत्रों, पुलों, फ्लाईओवर, एक्सप्रेस-वे, सुरंगों आदि राष्ट्रीय महत्व की बड़ी परियोजनाओं में उपयोग के लिए भूकंप और जंगरोधी गुणों से युक्त उच्च शक्ति वाले टीएमटी बार्स का उत्पादन करता आ रहा है7 सेल-भिलाई हाल ही में अयोध्या राम मंदिर निर्माण परियोजना में और सीमा सड़क संगठन(बीआरओ) द्वारा किये जा रहे निर्माण में उपयोग हेतु आवश्यक ग्रेड के टीएमटी बार की आपूर्ति कर रहा है। वर्तमान में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के निर्माण के लिए सेल-बीएसपी द्वारा अब तक विभिन्न आयामों के 550 डी ग्रेड की लगभग 190 टन टीएमटी बार की आपूर्ति की जा चुकी है। इस परियोजना के लिए टीएमटी बार का उत्पादन प्लांट के आधुनिक बार एंड रॉड मिल और मर्चेंट मिल दोनों में किया गया है। आपूर्ति की गई सामग्री में बार एंड रॉड मिल में उत्पादित 550 डी ग्रेड के 12 मिमी व्यास वाले लगभग 120 टन टीएमटी बार और मर्चेंट मिल में उत्पादित समान ग्रेड वाले 32 मिमी व्यास वाले लगभग 65 टन टीएमटी बार शामिल हैं।
पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 में सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए सड़कों, पुलों आदि के निर्माण के उद्देश्य से सेल-बीएसपी द्वारा विभिन्न आयामों के 500 डी ग्रेड के 610 टन से अधिक टीएमटी बार की आपूर्ति बीआरओ को की गई । भिलाई इस्पात संयंत्र के आधुनिक बार एंड रॉड मिल से बीआरओ को आपूर्ति की गई 500 डी ग्रेड के टीएमटी बार्स का उत्पादन किया गया है। बीआरओ को आपूर्ति किए गए टीएमटी बार्स में 16 मिलीमीटर (मिमी) व्यास वाले 350 टन, 20 मिमी व्यास वाले120 टन, 10 मिमी व्यास वाले 74 टन और 12 मिमी व्यास 69 टन शामिल हैं।
गौरतलब है कि भिलाई की मोडेक्स इकाई, बार एंड रॉड मिल के उत्पाद देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंच चुके हैं। सेल-भिलाई के उत्पादों की बेहतर गुणवत्ता, नकारात्मक सहनशीलता और स्थाई यांत्रिक गुणों और आईएस-1786 मानदंडों के अनुसार उत्पादित अच्छी वेल्डेबिलिटी के उत्पाद है इन उत्पादों की ग्राहकों द्वारा व्यापक रूप से सराहना की गई है। दूसरी ओर प्लांट का मर्चेंट मिल, बाजार की जरुरत के अनुसार इस अत्यधिक प्रतिस्पर्धी वर्ग में भी ग्राहकों की मांगों को पूर्ण कर रही है। प्लांट की मर्चेंट मिल द्वारा तैयार किए गए सभी टीएमटी बार और रॉड, भूकंप प्रतिरोधी गुणों से युक्त है। इसके अतिरिक्त, ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एचसीआर या उच्च जंग प्रतिरोधी गुण भी प्रदान किए जाते हैं। विदित हो की मर्चेंट मिल का संपूर्ण टीएमटी उत्पादन ईक्यूआर किस्म का है इसमें और अधिक सेक्शन जोड़े गए हैं साथ ही टीएमटी ईक्यूआर रिबार की जंग प्रतिरोधी किस्म का उत्पादन भी किया जा रहा है। पूरे देश में बांधों, थर्मल, हाइड्रो-इलेक्ट्रिक और परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं, पुलों, राजमार्गों, फ्लाईओवरों, सुरंगों और ऊंची इमारतों के अलावा कुछ ऐतिहासिक परियोजनाएं हैं जैसे बांद्रा वर्ली सी लिंक ब्रिज, सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, आगरा एक्सप्रेस-वे जिस पर लड़ाकू विमान उतरे हैं और उत्तर और उत्तर-पूर्व भारत में कई पुलों और सुरंगों में सेल-भिलाई के टीएमटी बार का इस्तेमाल किया गया है।
दुर्ग / शौर्यपथ /
प्रभारी सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दुर्ग जिले में चल रही विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याएं सुनी जाएं और उन्हें हल करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों में किसी तरह का विलंब नहीं होना चाहिए। बैठक में संभागायुक्त महादेव कांवरे और कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे तथा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव भी मौजूद रहे।
तय समय में ओवरब्रिज का काम पूरा करें, दुर्घटना वाले स्पाट्स में ड्रेन की व्यवस्था अभी से करें ताकि बरसात में समस्या न हो- प्रभारी सचिव ने कहा कि एनएच दुर्ग-भिलाई और रायपुर की जीवनरेखा है। पिछली बरसात में नागरिकों को इसमें समस्याएं आई थीं जिसके प्रभावी निराकरण के लिए त्वरित कार्रवाई की गई थी। इस बार सुनिश्चित करें कि बरसात में किसी तरह की दिक्कत न हो। तेजी से दी गई समयसीमा पर ओवरब्रिज का काम पूरा करें। एनएच में ऐसे स्पाट्स जहां दुर्घटना होने की आशंका है वहां ड्रेन की व्यवस्था करें ताकि बरसात में जलभराव की वजह से दुर्घटना न हो। इसके साथ ही उन्होंने टाटीबंध के आगे गड्ढों की मरम्मत के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि धमधा-दुर्ग सहित अन्य सड़कों पर जहां रिपेयर की जरूरत है उसका काम आरंभ करा दें। कहीं भी ब्लाइंड्स स्पाट्स न हो।
टैंकर मुक्त शहरों के लिए करें काम- प्रभारी सचिव ने पेयजल की स्थिति की समीक्षा भी की। अधिकारियों ने बताया कि इस साल पेयजल की समस्या पर काफी कुछ नियंत्रण किया जा चुका है। प्रभारी सचिव ने कहा कि हमारा लक्ष्य पूरी तरह से टैंकर मुक्त शहर है और इस दिशा में कार्य कीजिए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलजीवन मिशन के कार्यों को तेजी से पूरा करें। उन्होंने रनिंग वाटर की स्कूलों आदि में अच्छी व्यवस्था के लिए अधिकारियों की प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री मितान योजना सबसे अहम, मितान बन घर पहुंच सेवा दें अधिकारी- प्रभारी सचिव ने कहा कि शासन ने मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से 13 सेवाओं की घर पहुंच सेवा सुनिश्चित की है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर नजर रखें। कभी मितान बन स्वयं भी जाएं। नागरिक सेवाओं में किस तरह डिजिटलाइजेशन उपयोगी हो सकता है। इस पर भी ध्यान दें। उन्होंने स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र वितरण आदि की व्यवस्था की भी नियमित मानिटरिंग करने कहा।
कोई भी अपंजीकृत प्रकरण न हो- बैठक में संभागायुक्त श्री महादेव कांवरे ने कहा कि एसडीएम यह सुनिश्चि करें कि राजस्व न्यायालयों में किसी भी तरह से कोई प्रकरण अपंजीकृत न हो। सभी प्रकरण तय समयसीमा में हों। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि जनदर्शन के प्रकरणों का प्रभावी निपटारा प्राथमिकता से करें।
कान्हा और ताड़ोबा की तरह स्थानीय युवक गाइड के रूप में होंगे प्रशिक्षित, बेलौदी में दिये जाएंगे बायनाकुलर- बेलौदी में पक्षी विचरण परिक्षेत्र के संबंध में भी बैठक में चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यहां पर वाच टावर बनाए जाएंगे और बायनाकुलर रखे जाएंगे। ताड़ोबा और कान्हा की तरह यहां भी स्थानीय युवकों को गाइड की तरह से प्रशिक्षित किया जाएगा।
सीएम भूपेश बघेल के जनहितकारी योजनाओं से प्रभावित होकर एक साथ किया कांग्रेस प्रवेश
विधायक यादव ने सभी का कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर पुष्प से स्वागत किया कांगेस का गमछा भेंट किए
भिलाई / शौर्यपथ /
विधायक देवेंद्र यादव के समक्ष विनोद भारती लोक जनशक्ति पार्टी युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में दुर्ग- भिलाई सहित कई जिला के अध्यक्षो सेहत सैकड़ो युवाओ ने आज कांग्रेस का हाथ थामा और कांग्रेस के साथ मिल का जनहित में काम करने की शपथ ली।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के समक्ष सड़कों युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले सभी सदस्यों को पुष्प गुच्छ व कांग्रेस का गमछा भेंट कर सब को कांग्रेस प्रवेश कराया और सब का स्वागत -सम्मान किया है।
इस अवसर पर विधायक यादव ने कहा कि आप सब ने कांग्रेस परिवार पर जो विश्वास किया है। वह विश्वास हमेशा बना रहेगा। हम सब का उद्देश्य प्रदेश की जनता के हिट और विकास के लिए काम करना है। शासन की जनहित के योजनाओं को जनता तक पहुंचा है। कांग्रेस परिवार में सभी का स्वागत कर सब का आभार व्यक्त किया। इसके बाद विनोद ने बताया कि वे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव के काम से वे काफी प्रभावित हुए है। लगातार शहर की जनता के हित और विकास के लिए लगातार किए जा रहे विकास कार्यों, जनता के प्रति उनकी इंमानदारी, निष्ठा और विश्वासन से भी वे काफी प्रभावित हुए। कांग्रेस विचारधारा से जुड़ कर जनता के लिए काम करने के उद्देश्य से उन्होंने विधायक देवेंद्र यादव के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया है। साथ ही अपने साथ दुर्ग- भिलाई सहित उनके सभी जिले के जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी सहित सड़कों युवाओं की फौज सहित कांग्रेस प्रवेश किया।
कांग्रेस प्रवेश करने वालो में
: बलौदाबाजार से :- लोमन लहरे,गोविंदा लहरे,भूपेंद्र लहरे, राजकुमार, अशोक, साधराम, साधू राम,संजय लाल, सतीश,
योगेश, महेश लहरे, ओमचंद,..
बेमेतरा से :- अजय, चलेश्वर, नारायण, मालिक राम वर्मा, बूधे सिंह, रोहणी साहू, हरीश सेन, जोगेश बंजारे, जीतू साहू..
मुंगेली से :- यशवंत कुमार, दीपक, राहुल, पूनम चंद, नंदकुमार, वीरेंद्र कोशले, लक्की साहू,..
दुर्ग भिलाई से :- नीरज लहरे, मनोज भारती , नमन , समीर, आकश बंजारे, मोनू, अमन जाटवर..
रायपुर से :- कामेन्द्र कुमार, हेमंत कुमार, नंदकुमार लहरे , लाकेश लहरे, साहिल वर्मा हुसैन अली, नजीम खान..
बिलासपुर से :- सतेंद्र यादव, कोमल जंघेल, यशवंत साहू, जीतेन्द्र सिंह,सतीश मधुकर, राहुल यादव आदि शामिल हुए है।
दुर्ग / शौर्यपथ /
यदि खेल खेल में बच्चे कुछ सीखें तो उनके पेरेंट्स के लिए इससे अच्छा क्या होगा।इसी सोच पर अमल करते हुए "स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल" सेलूद ने 2 मई से 14 मई के बीच स्कूल में समर कैंप का आयोजन किया है।समर कैंप पर प्रकाश डालते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल ने बताया कि कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर इन समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है ताकि विभिन्न एक्टिविटी के द्वारा बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा सके।सभी स्कूलों के प्राचार्य को कहा गया है कि वो अपने संस्थानों में समर कैंप का आयोजन करें ताकि बच्चों का समग्र विकास हो सके।
सेलूद स्कूल के प्रिंसिपल श्री एमपी शुक्ला ने बताया कि बच्चे अपने खाली समय का सदुपयोग बच्चें बेहतर से बेहतर किस प्रकार करें इसे ध्यान में केंद्रित रखकर संस्था के द्वारा समर कैंप को डिजाइन किया गया है, जिसमें एसटीईएम (स्ञ्जश्वरू), फायर लैस कुकिंग, वैदिक मैथ्स, कैलीग्राफी, ड्रामा,म्यूजिक, डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट पर्सनालिटी डेवलपमेंट और लीडरशिप जैसे एक्टिविटी को शामिल किया गया है। इन एक्टिविटीज को कोर्स में शामिल करने का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास से है। बच्चे अच्छे व्यवहार के साथ-साथ इन कलाओं को सीखकर अपने आने वाले भविष्य को बेहतर बनाएं यही इस समर कैंप का टारगेट है।
समर कैंप की विशेष एक्टिविटी:
एसटीईएम - विज्ञान ,प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित आज की दुनिया का एक अभिन्न अंग बन चुका है, इसलिए आवश्यक है कि हम कम उम्र के बच्चों को एसटीईएम (स्ञ्जश्वरू) के माध्यम से इन गतिविधियों में शामिल करें। एसटीईएम(स्ञ्जश्वरू) विज्ञान के प्रति एक्टिविटी के माध्यम से बच्चों में रूचि पैदा करता है और उनके लिए यह तय करने का आधार भी बन जाता है कि वे किस करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
प्रीस्कूलर के लिए एसटीईएम(स्ञ्जश्वरू) गतिविधियाँ, टॉडलर्स के लिए एसटीईएम(स्ञ्जश्वरू) गतिविधियाँ, विज्ञान के प्रयोगों के समान हैं । उनमें न केवल विज्ञान बल्कि अन्य प्रमुख तत्व भी शामिल हैं जो अन्वेषण और खोज की भावना पैदा करते हैं। इसके माध्यम से बच्चे स्कूल और घर से बाहर सीखे गए पाठों को अपने जीवन और करियर में व्यावहारिक रूप से लागू करते हैं।
फायर लेस कुकिंग: इस एक्टिविटी के माध्यम से बच्चों को बिना आग के कुकिंग करना सिखाया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल और क्रिएटिव थिंकिंग को बढ़ावा देना है।
वैदिक मैथ्स व नंबर पजल: वैदिक मैथ्स और नंबर पजल के माध्यम से बच्चों की विलक्षणता शक्ति को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि भविष्य में बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अपने आपको तैयार पाए।
वंडर्स ऑफ वल्डर्: इस एक्टिविटी के माध्यम से बच्चों में दुनिया के प्रति एक समझ पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उनका दायरा बढ़े।
योगा और मेडिटेशन: समर कैंप में योगा और मेडिटेशन जैसे एक्टिविटी को भी स्थान दिया गया है ताकि बच्चे मन और शरीर के सामंजस्य स्थापित करना सीखें। इसके अलावा कैंप में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट स्किल व लीडरशिप ग्रूमिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चे भी इस कैंप में होने वाली एक्टिविटी का पूरा आनंद ले रहे हैं बच्चे फायर लैस कुकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट और म्यूजिक व डांस में अपनी विशेष रूचि दिखा रहे हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ /
आज जनदर्शन में एक आवेदन विशेष और ध्यान आकर्षण करने वाला था। आवेदन थर्ड जेंडर समुदाय द्वारा प्रस्तुत किया गया था। जिसमें आवेदक द्वारा शासन और प्रशासन से प्राईवेट फाइनेंस कंपनी में भी थर्ड जेंडर को स्थान देने के लिए अपील की गई थी। आवेदक का कथन था कि सर्वोच्च न्यायालय ने 2014 को अपने फैसले में थर्ड जेंडर संवैधानिक अधिकार दिया और सरकारों को निर्देशित किया कि वह इन अधिकारों को लागू कराने की प्रक्रिया को सुनिश्चित करे। इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा थर्ड जेंडर कल्याण बोर्ड का गठन किया गया। जिसके पश्चात् भी प्राइवेट फाइनेंस कंपनी उनके वेबसाइट में थर्ड जेंडर को विकल्प के रूप में स्थान नहीं देती है। इसे थर्ड जेंडर समुदाय अपने अधिकारों से वंचित होता जा रहा है। इसलिए आवेदक ने तत्काल प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में थर्ड जेंडर को स्थान दिया जाए इसके लिए कलेक्टर से निवेदन किया। कलेक्टर ने विधि पूर्ण जो भी संभव है उसके लिए समुदाय को आश्वासन दिया।
नवागांव (बी) के ग्रामवासी खरीफ फसल की बीमा राशि के प्रकरण का आवेदन लेकर कलेक्टर के समक्ष् प्रस्तुत हुए थे। आवेदन में ग्रामवासियों ने बताया है कि 2021 की खरीफ फसल के लिए किसानों द्वारा सहकारी समिति सुरपा में धान की फसल का बीमा कराया गया था। उन्होंने बताया कि समिति के अंतर्गत बीमा कराए हुए, उनके आस-पास गांव के कृषकों को तो बीमा की राशि का भुगतान हो चुका है। नवागांव (बी) के कृषक इससे वंचित हैं। कृषकों ने बताया कि सहकारी समिति से बीमा की राशि रोके जाने के संबंध में जानकारी मांगने पर उनके तरफ से स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। खरीफ और रबी में हुई असमय वर्षा के कारण फसल क्षति से कृषक वर्तमान में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। कृषकों ने कलेक्टर से वस्तुस्थिति को ध्यान में रखकर उनकी फसल बीमा का भुगतान तत्काल कराया जाए। कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी बीमा की राशि के रोके जाने का कारण स्पष्ट करने के लिए और निराकरण के लिए निर्देशित किया।इसके अलावा ग्राम पंचायत खपरी के आश्रित गांव सिलोदा में संचालित नलजल योजना का प्रकरण भी कलेक्टर के पास आया। आवेदक ने बताया कि नलजल योजना के तहत् विगत कई वर्षों पूर्व पाइप लाइन का विस्तार गांव में किया जा चुका है परंतु पाइप लाइन खराब होने के कारण ग्रामवासी नलजल योजना से वंचित है। ग्रीष्मकाल को देखते हुए पानी की समस्या का निराकरण करने के लिए आवेदक ने कलेक्टर से अपील की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को शीघ्र निराकरण के लिए निर्देशित किया। आज जनदर्शन में कुल 53 आवेदन कलेक्टर के समक्ष् प्रस्तुत हुए।
दुर्ग / शौर्यपथ /
मैंने एडीएम नूपुर राशि पन्ना को शिक्षा, स्वास्थ्य , चिटफंड जैसे संवेदनशील शाखाएं दीं, उनकी काबिलियत पर और क्षमता पर पूरा भरोसा था इसलिए मैंने इन शाखाओं में केवल दस फीसदी मानिटरिंग की। वे मेरे भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरीं। यह बात कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने एडीएम नूपुर राशि पन्ना के विदाई समारोह में कहीं। विदाई समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। अपने संबोधन में कलेक्टर ने कहा कि अच्छे अधिकारी अपने काम से अपनी खास जगह बनाते हैं और अपनी पहचान छोड़ देते हैं। ऐसे में जब उनका स्थानांतरण होता है तब पहली दुविधा यह उपस्थित होती है कि उनके काम को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी किस प्रकार दूसरे अधिकारी को सौंपी जाए। इस मामले में एडीएम श्रीमती नूपुर राशि का कार्यकाल शानदार रहा है। उन्होंने अपने संक्षिप्त कार्यकाल में भी उन्हें सौंपे गये दायित्वों को पूरे मनोयोग से किया।
अपने संबोधन में एडीएम पन्ना ने कहा कि दुर्ग में काम करने का अनुभव शानदार रहा है। यहां काफी कुछ सीखने को मिला। इंग्लिश मीडियम स्कूलों को अपग्रेड करने का जो दायित्व कलेक्टर सर ने सौंपा, उसे पूरा करने की कोशिश की। एनडीए की कोचिंग कलेक्टर सर के मार्गदर्शन में आरंभ हुई और इसका अच्छा परिणाम रहा और एक स्टूडेंट ने अपने सपनों को पूरा किया। पन्ना ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हम ऐसी सेवा में हैं जिसके माध्यम से हम लोगों की उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में सार्थक कार्य कर सकते हैं। हो सकता है कि हमें अपने कार्यकाल में बड़ी सफलताएं न मिल पाएं लेकिन हमारे द्वारा किये गये छोटे-छोटे कार्यों से भी लोगों के जीवन में खुशहाली आ सकती है तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।
अपने संबोधन में अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई ने कहा कि आठ महीनों के कार्यकाल में पन्ना ने अपने सभी दायित्वों को बहुत अच्छे से निभाया। तेजी से निर्णय लिये और जिससे प्रशासनिक तंत्र कारगर तरीके से काम करता रहा। श्रीमती भोई ने कहा कि अच्छा प्रशासक समन्वय के साथ तेजी से काम कराता है और यह श्रीमती पन्ना की खूबी है। इस मौके पर अपने संबोधन में भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कहा कि रिसाली चुनाव में उन्होंने बहुत बेहतर तरीके से कार्य किया। अपने संबोधन में संयुक्त कलेक्टर प्रियंका वर्मा ने कहा कि सर्जिकल वार्ड का कार्य जिस तेजी से मैडम ने कराया, वो प्रशंसनीय है। अपने संबोधन में दुर्ग आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा कि मैडम ने अपनी प्रशासनिक दक्षता से सारे काम प्रभावी रूप से किये, उनसे सीखने को काफी कुछ मिला।
अपने संबोधन में पीडब्ल्यूडी ईई अशोक श्रीवास ने कहा कि एडीएम पन्ना ने उन्हें सौंपे सभी कार्य बहुत सरलता से किये और उनके साथ काम करने वाले लोग भी काफी सहज रहे। ये अच्छे प्रशासक का गुण है। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी कलेक्टर जागेश्वर कौशल ने किया। आभार प्रदर्शन एसडीएम मुकेश रावटे ने किया। इस मौके पर सभी जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
दुर्ग क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में व्याप्त समस्या के निराकरण के लिए आज से जन समस्या समाधान शिविरों के आयोजन की शुरूवात हुयी । प्रारंभिक शिविर पंचशील नगर वार्ड क्रमांक - 01 स्थित चन्द्रशेखर आजाद स्कूल में लगाया गया । शिविर में दुर्ग निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक - 01, 02 एवं 56 के नागरिको की समस्या का त्वरित निराकरण किया गया । शिविर में सर्वाधिक प्रकरण आबादी, पट्टा, नवीनीकरण के निराकरण के लिए प्राप्त हुये है।गौरतलब है कि निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डो में व्याप्त मूलभूत सुविधाओ के साथ अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए निगम आयुक्त हरेश मंडावी के मार्ग दर्शन में 09 मई से 08 जुन तक एक माह के लिए जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज सोमवार को शिविर अभियान का शुभारंभ शहर विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल की उपस्थिति में किया गया ।
इस अवसर पर विधायक अरूण वोरा ने कहा कि दुर्ग निगम प्रशासन कि पहली प्राथमिकता नागरिको को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने की है। इस दिशा में महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में विशेष प्रयास भी किये जा रहे है । नागरिको को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नही करना पडे इसलिए इस शिविर का आयोजन किया गया है।जिससे निश्चित रूप से शहर के नागरिक लाभान्वित होंगे । महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कि शिविरो का आयोजन वार्डो में विभिन्न तिथियों के अनुसार किया जा रहा है।उन्होने अपील की है, कि संबंधित वार्ड पार्षद एवं नागरिक निर्धारित तिथि पर शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओ का निराकरण करवाये।
इस मौके पर एम0आई0सी0 सदस्य हमीद खोखर तथा वार्ड पार्षद मनीष साहू, कुमारी भारती राकेश साहू, चमेली साहू एवं अन्य जन प्रतिनिधिगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।सोमवार को आयोजित शिविर में कुल 147 आवेदन प्राप्त हुए । जिनमें 126 आवेदन मांग तथा 21 आवेदन विभिन्न समस्याओं के थे जिनमें से सभी 21 समस्या संबंधित आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया । जिनमें वार्ड पार्षद मनीष साहू की शिकायत पर बोरिंग की मरम्मत
शिविर मे मिले हैंड पंप मरम्मत शिकायत को मात्र 1.30 घंटे मे ही सुधारा गया निगम कर्मचारी के द्वारा। वही मांग संबंधित 126 आवेदनो के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया । शिविर में सर्वाधिक 86 आवेदन आबादी, पट्टा से संबंधित प्राप्त हुये है । शिविर के दौरान विधायक, महापौर एवं आयुक्त ने वार्डो का भ्रमण भी किया एवं नागरिको की समस्याएं सुनी एवं उनके त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को मौके पर निर्देशित किया गया।कल दिनांक 10 मई दिन मंगलवार को वार्ड क्रमांक 03,04 एवं 05 में जनसमस्या समाधान शिविर गया बाई स्कूल गया नगर दुर्ग में आयोजित किया गया है जिसमे सम्बंधित वार्ड पार्षद एवं नागरिको से अपील की जाती है कि वह अपने वार्डो की समस्या का निराकरण करवाने हेतु शिविर में पहुँचने का कष्ट करेगे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
