
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
क्रिकेट के महा मुकाबले का शुभारम्भ दुर्ग के विधायक एवं केबिनेट मंत्री ( दर्जा प्राप्त ) मा. अरुण वोरा के मुख्य आथित्य एवं महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में विशेष
थितियो क्षितिज चंद्राकर , अन्तरराष्ट्री क्रिकेटर राजेश चौहान , आर.एन. वर्मा राज्य मंत्री ( दर्जा प्राप्त ) , प्रतिमा चंद्राकर ( उपाध्यक्ष ह कांग्रेस ) मनीष पारख , मुकेश चंद्राकर ,
इन्द्रजीत सिंह , मनोज राजपूत सहित सम्मानित अथितियो के सानिध्य में शाम 6 बजे संपन्न होगा
दुर्ग /शौर्यपथ /
वैसे तो भारत में क्रिकेट के दीवानों की कमी नहीं है . आज अगर देखा जाए तो भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल के रूप में जाना जाता है ऐसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पहली बार क्रिकेट का एक ऐसा मुकाबला होने जा रहा है जिसमे शहर की जनता उनको देखेगी जो प्रशासन के कार्यो को देखते है सञ्चालन करने में जिनकी अभूतपूर्व भूमिका होती है .
दुर्ग जिला मुख्यालय में दुर्ग जिला प्रेस क्लब के तत्वाधान में विभागीय अधिकारियों के बिच महामुकब्ले का आगाज आज से शुरू होगा . इस महामुकब्ले में दुर्ग की जनता प्रशासन के कई विभागों के अधिकारियों को , अधिवाक्ताओ को , वरिष्ठ पत्रकारों को , पुलिस अधिकारियों को मैदान में खेल के मुकाबले में देखेगी .
अभी तक किसी भी संस्था द्वारा कोई प्रतियोगिता होती थी तो उसमे खिलाडियों को , जनप्रतिनिधियों को व्यापारी वर्ग के लोगो को मैदानी मुकाबले में देखा जाता था किन्तु दुर्ग में पहली बार अधिकारियों का मुकाबला अधिकारियो से देखने को मिलेगा . 16 मई से 31मई तक इस महासंग्राम में होंगे शामिल दुर्ग पुलिस की टीम,प्रशासनिक अधिकारियों न्यायधीशोंं की टीम,अधिवक्ताओं और विभिन्न सरकारी विभागों की टीम शामिल।
बता दे कि दुर्ग जिला प्रेस क्लब के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ में पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है , जिसमें एक सामान्य व्यक्ति इस महासंग्राम में शामिल नहीं होगा बल्कि इसमें शामिल होंगे दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी न्यायाधीश अधिवक्ता सहित सरकारी अधिकारी और विशेष लोगों की टीम।
दुर्ग जिला प्रेस क्लब के मनविंदर सिंह ने बताया कि अभी तक इस तरह का आयोजन छत्तीसगढ़ में कहीं नहीं हुआ है, इस कार्यक्रम में पूरी तरह जनता की मनोरंजन को ध्यान में रखकर ऐसे टीमों को सेट किया गया है जिसे जनता ने कभी क्रिकेट खेलते नहीं देखा है अभी तक इन टीमों के खिलाड़ी अपने अपने विभाग मैं मिले दायित्व को निभाते देखते आए हैं लेकिन पहली बार दुर्ग जिला प्रेस क्लब में एक ऐसी अनोखी तैयारी की है जिसमें इन सभी विभागों के अधिकारियों को क्रिकेट के महासंग्राम के मैदान पर उतारा गया है।
यह आयोजन पीसीसी ग्राउंड पदमनाभपुर दुर्ग में 16 मई से 21 मई तक टेनिस बॉल क्रिकेट रात्रि कालीन के रूप में रखा गया है और दुर्ग जिला प्रेस क्लब के सभी सदस्यों का यह मानना है कि जनता को इसका बहुत ही आनंद मिलेगा।
दुर्ग / शौर्यपथ /
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक विकास परियोजना प्रबंधन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें दुर्ग जिले के 585 प्राथमिक विद्यालयों के कार्यों की समीक्षा एवं बच्चों के सीखने की प्रगति को लेकर गहन चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा के कार्यक्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्थाओं को भी शामिल किया गया था। जिसमें लैंग्वेंज एंड लर्निंग फाउंडेशन अरबिंदो सोसाइटी, संपर्क फाउंडेशन इत्यादि उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बच्चों के शुरूआती 30-35 महीनों की अवधि को सबसे अधिक महत्वपूर्ण बताया। इसलिए उन्होंने जूनियर नर्सरी से लेकर प्राथमिक स्तर के बच्चों पर शिक्षकों से विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों का मूल्यांकन पर भी जोर दिया और उनके लिए बनाए जाने वाले प्रोग्रामों को समय-सीमा पर आधारित रखने के लिए कहा ताकि आसानी से परिणाम को हासिल किया जा सके। इसके अलावा कलेक्टर ने आगामी शिक्षा सत्र के लिए प्रमुख सुझाव दिए जिसमें सत्र शुरू होने से पहले ही सभी प्रशिक्षण संपन्न कराने के लिए कहा। ताकि आने वाले सत्र में पढ़ाई शुरू हो सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीइओ अश्वनी देवांगन, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जयसवाल, समग्र शिक्षा से जिला समन्वयक सुरेन्द्र पांडे, विवेक शर्मा, मंजु गर्ग, प्रदीप शर्मा, जागेश्वर सिंह उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम द्वारा पूरे शहर के विभिन्न वार्डों /स्कूलों तथा चौक- चौराहों में रैली और घर-घर संपर्क तथा बच्चों में जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। डे- एनयूएलएम टीम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में स्व सहायता समूहों का गठन किया गया है आज स्वच्छता हेतु जागरूकता का प्रचार- प्रसार करने में इन समूह की महिलाओं ने हर संभव प्रयास किया है । शहर के विभिन्न वार्डों में चित्रकारी व रंगोली प्रतियोगिता के बाद अब एनयूएलएल की टीम जोन वार कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।
शहर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में तथा नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर डे- एन यू एल एम टीम ने आज जोन क्रमांक 3 के कुशाभाऊ ठाकरे भवन (आदित्य नगर ) में रंगोली के साथ चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया। चित्रकारी में 100 से अधिक बच्चों ने शहर को स्वच्छता का संदेश देने प्रतियोगिता में भाग लिया। सहायता समूह की महिलाओं ने रंगोली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया स्वच्छता को लेकर आकर्षक रंगोली बनाई। इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर विश्वनाथ पाणिग्रही तथा नवीता शर्मा द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों का चयन किया जावेगा। कार्यक्रम का संचालन डे- एनयूएलएम के मिशन प्रबंधक मनीष त्रिपाठी व मुक्तेश कान्हे के साथ साथ सभी सामुदायिक संगठक द्वारा किया गया। रंगोली व चित्रकारी को देखने हेतु वार्ड के कई नागरिको ने कुशाभाऊ ठाकरे भवन में भ्रमण किया।
हितग्राहियों ने महापौर को बताया कि हमें विश्वास नहीं हो है कि इस योजना से कुछ ही घंटों में घर पर ही प्रमाण पत्र मिल जाएगा
दुर्ग / शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल मितान बनकर तपती दोपहरी में बाइक से स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दिवान,नोडल अधिकारी जावेद अली,मुख्यमंत्री मितान विजय देशमुख व अखिलेश गौस्वामी के साथ आज हितग्राहियों को प्रमाण पत्र देने के लिए उनके निवास स्थल पर पहुंचे। महापौर धीरज बाकलीवाल ने प्रियांशु शर्मा ,पिता-सूरज कुमार शर्मा,गया नगर ,वार्ड नं 5 को स्थानीय प्रमाण पत्र और कुमारी पाखी जैन,पिता पंकज जैन,माता खुशबू जैन गंज पारा वार्ड 36 को जन्म प्रमाण पत्र अपने हाथों से हितग्राहियों को प्रदान किया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत कॉल सेंटर 14545 में संपर्क करने से घर बैठे प्रमाण पत्र मिल रहा है इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं एवं इसे अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं ताकि जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। हितग्राहियों ने महापौर धीरज बाकलीवाल को बताया कि हमें विश्वास नहीं हो है कि इस योजना से कुछ ही घंटों में घर पर ही प्रमाण पत्र मिल जाएगा,ऐसी ही योजना की आवश्यकता थी, जिससे दुर्ग नगर पालिक निगम दफ्तर जाने में अक्षम लोगों को इसका समुचित लाभ मिलेगा। हितग्राहियों ने बताया कि ऐसी सेवाओं की जरूरत थी ताकि दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर काटने से मुक्ति मिल जाए, इसके लिए हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का योजना को लागू करने के लिए ह्दय धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रारंभ की गयी मुख्यमंत्री मितान योजना दुर्ग निगम क्षेत्र में शुरू हो गई। जिसके तहत दो मितान नियुक्त किए जा चुके हैं जिसमें योजना के तहत महज चंद घंटों में प्रमाण पत्र लोग प्राप्त कर रहे है। जिसमें सर्व प्रथम मितानो के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र सहित 13 प्रकार के प्रमाण पत्र घर जाकर प्रदान किये जा रहे है गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेशबघेल ने 01/05/2022 से प्रदेश के सभी 14 निगमों में मुख्यमंत्री मितान योजना प्रारंभ की है।जिसमें कुल 13 प्रकार के प्रमाण पत्र महज कुछ ही समय में घर बैठे प्राप्त किये जा सकेगे। जैसे आय प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, एस सी-एस टी. जाति प्रमाण पत्र, ओ.बी.सी. जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र एवं सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं सुधार, विवाह प्रमाण पत्र दुकान और स्थापना पंजीयन, नान डिजिटाइज्ड नकल, भूमि सूचना प्रमाण पत्र, इस सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक जनों को टोल फ्री नंबर 14545 नम्बर पर केवल एक बार कॉल करना है। जिसके पश्चात मितान द्वारा घर पहुंचकर वांछित दस्तावेज प्राप्त किये जाने के बाद शीघ्र प्रमाण पत्र घर पहुंचाकर प्रदान किया जायेगा। इस योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को दिशा निर्देश जारी किये गए है। दुर्ग नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने क्षेत्र के निवासियों से मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ प्राप्त करने की अपील की है। मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से सरकारी दफ्तर में बार-बार जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी/
भिलाई/शौर्यपथ /
छॉलीवुड के प्रसिद्ध प्रोडयूसर छोटे लाल साहू द्वारा निर्मित एवंं छत्तीसगढ़ी, भोजपुरी, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सिल्वर जुबली डॉयरेक्टर सतीश जैन के निर्देशन में बनी छत्तीसगढी फिल्म चल हट कोनो देख लीही आगामी 13 मई से पूरे छत्तीसगढ में एक साथ प्रदर्शित होने जा रही है। यह फिल्म प्रदर्शन के पहले ही रिकार्ड तोड़ रही है, क्येांकि एक साथ पूरे छत्तीसगढ में 60 सिनेमाघरों व पीवीआर व मल्टीप्लेक्स में लगने जा रही है,जबकि एक साथ हिन्दी फिल्मों को भी एक ही तिथि को इतना स्क्रीन नही मिल पाता है। मोर छहंइा भुइंया से लेकर हंस झन पगली फंस जाबे तक लगातार सिल्वर जुबली फिल्म देने वाले प्रसिद्ध निर्देशक सतीश जैन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। उक्त बातें फिल्म के निर्माता छोटेलाल साहू एवं अभिनेता रजनीश झांजी व नायक दिलेश साहू ने संयुक्त रूप से आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। इन्होंने आगे बताया कि यह सुपरहीट फिल्म आगामी 13.मई से भिलाई के श्री वेंकटेश्वरा टाकीज, भिलाई मुक्त ए-2. मिराज सिनेमा सिविक सेंटर,एवं पीव्हीआर में के अलावा दुर्ग के अप्सरा टाकीज, तरुण मल्टीप्लेक्स सहित छत्तीसगढ़ के संपूर्ण सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्स में लगेगी। ज्ञातव्य हो कि सतीश जैन द्वारा निर्देशित फिल्म हंस झन पगली फंस जाबेे गत दो वर्ष पूर्व 100 दिन पार किया था ! उसके बाद से ही सतीश जैन की फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। दर्शकों की डिमांड के अनुसार श्री जैन ने उनके पसंद की फिल्म चल हैट कोनो देख लीहि बनाया जिसकी शूटिंग के दौरान से ही दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
फिल्म में मंत्री की भूमिका अदा करने वाले लिजेंड अभिनेता रजनीश झांजी ने बताया कि छॉलीवुड के भीष्मपितामह एवं छालीवुड के संस्थापक निर्देशक सतीश जैन हमेशा से मनोरंजन के साथ ही पारिवारिक फिल्म बनाते रहे है। उनके द्वारा बनाई गई यह फिल्म भी उनके अन्य फिल्मों की ही तरह एकदम साथ सुथरी, शुद्ध मनोरंजक एवं पारिवारिक के साथ ही संदेशप्रद फिल्म है। इसमें आज कल जो लोगों की जुबान पर वर्तमान में चल रहे राजनीतिक चर्चाओं को भी ध्यान में रखकर राजनीतिक मसाला भी खूब है जो दर्शकों को भारी पंसदआयेगा। इसके अलावा यह फिल्म नारी सशक्तिकरण पर भी आधारित है, जिसमें नारी की शक्ति और उनके अधिकार को बखूबी फिल्माया गया है। इसमें एक सीन है जिसमें गांव की महिला का पुलिस इंस्पेक्टर थाने लेजाकर हाथ पकड़ लेता है जिसमें महिला हाथ छुडाकर साफ कहती है कि आप मेरा हाथ नही पकड़ सकते यदि हाथ पकड सकती है तो महिला पुलिस ही पकड़ सकती है। एक प्रश्र का जवाब देते हुए रजनीश झांजी ने कहा कि छत्तीसगढ में छॉलीवुड को उठाने के लिए सरकार ने प्रयास अच्छा किया है, पर कुछ इसमें विसंगतिया है, छत्तीसगढी फिल्म बनाने के लिए मात्र 15 लाख और हिन्दी फिल्म के लिए 5-6 करोड रूपये तक सब्सीडी दे रही है। ऐसा लग रहा है कि सरकार किसी आईएएस व आईपीएस अधिकारी से सलाह लेकर ये कार्य की है, इसके लिए फिल्म विकास निगम में जमीन से जुडे हुए फिल्मकार को रखे और उनकी सलाह लेकर काम करें तो छॉलीवुड का भला होगा। व स्टूडियों निर्माण से पहले राज्य सरकार को तहसील और कस्बा में टॉकीज खोलना चाहिए, इससे जहां कस्वाई लोगों को भी रोजगार मिलेगा वही छत्तीसगढी फिल्में भी चलेगी तो निर्माता और आगे आ गयें और लाभ होने पर इसका लाभ यहां के कलाकारों से लेकर टेक्निशयन सभी को आर्थिक फायदा होगा। वही श्री झांजी ने एक और प्रश्र का उत्तर देते हुए कहा कि राज्य सरकार को फिल्म से संबंधित ट्रेनिंग इंस्टीटयूट भी खोलना चाहिए ताकि प्रशिक्षित होकर लोग आयेगें तो और बेहतर कार्य होगा। आज यहां के कई ग्रामीण अपना जमीन एक करोड में बेचकर 50 लाख रूपये में फिल्म बना रहे है, और फिल्म फ्लाप होने पर कहीं के नही रह रहे है, उनको भी टे्रनिंग और इससे संबंधित पूरी जानकारी दी जाने चाहिए कि कहां और कैसी फिल्म बनाने के लिए पैसा खर्च किया जाये और उसकी मार्केटिंग किस प्रकार हो ताकि फिल्म हिट हो और उनका लागत निकलने के साथ ही लाभ भी हो।
फिल्म के नायक दिलेश साहू ने बताया कि फिल्म के ट्रेलर को दर्शको द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किये जा रहे है, चल हट कोनो देख लिहि गाने लोगो के जुबान में पॉपुलर हो रहे है, गाने देखते ही देखते लाखो.व्यू पार कर चुके है इंस्टाग्राम में सभी गानो में सभी चेहते दर्शको अवं सभी वर्गों के अवं फि़ल्मी प्रेमिओ दवारा रील्स बना -बना कर सोशल मीडिया में डालते चले जा रहे है।
वहीं फिल्म के निर्माता छोटेलाल साहू ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि इस फिल्म के निर्माण में करीब डेढ करोड़ रूपये लागत आया है और शूटिंग मेंं करीब 53 दिन लगेगे। इसमें नया रायपुर, धमतरी, शिवरीनारायण सहित अन्य मनमोहक स्थानों पर फिल्माया गया है। इस दौरान फिल्म के किसान की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता शमशीर सिवानी ने सभी कलाकारों का परिचय कराया।
उल्लेखनीय है कि फिल्म में अनिकृती चौहान और दिलेश साहू की केमेंस्ट्री खूब जम रही है, फिल्म में रजनीश झांझी, अंजलि चौहान, प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा, अनुराधा दुबे, मनोज वर्मा, डॉ. अजय सहाय, हेमलाल कौशल, उपासना वैष्णव, शमशीर सिवानी, तेजराम साहू, मनोज जोशी, सलीम अंसारी, क्रांति दिक्षित, अंशुल अवस्थी, तुषार कांत शर्मा, जानसन अरुण ( तंबी ), शैलेश साव, छोटेलाल साहू, राजू शर्मा, सलीम खान, उषा विश्वकर्मा, सुब्रत दादा, अनुपम भार्गव, राजेंद्र कपूर, जयराम भगवानी, पुष्पांजलि शर्मा, मनीषा वर्मा, पूजा देवांगन, आराध्या सिन्हा, रिया साहू, संगीता निषाद, संध्या वर्मा, जागृति सिन्हा, सलिनी विश्वकर्मा, प्रतिभा राजपूत, रुचिका कांबोज, विशाल साहू ये सभी कलाकार मुख्य सहायक अभिनेता, अभिनेत्री के रूप में नजर आयेंगे द्य इस फिल्म के कथा,पटकथा एवं गीतकार सतीश जैन का है, संवाद वीरू ठाकुर का है, म्यूजिक सुनील सोनी का है, गानो में स्वर दिया है सुनील सोनी, अनुपमा मिश्रा, अल्का चंद्राकर, परगनिहा, नितिन दुबे है, कोरिओग्राफी निशांत उपाध्याय चंदन दीप.की है, एक्शन स्वर्गी अन्दलीब पठान का दिखाई देगा ,कार्यकारी निर्माता टिकेश्वर साहू जी, कैमरा में कमल दिखाया है तोरण राजपूत ने और कास्ट्यूम डिजाइनर किया है सरिता जैन ने और मुख्य सह - निर्देशक भूपेंद्र चंदनिया है, असिस्टेंट डायरेक्टर में मनोज कुमार पाण्डेय, रूनझून जैन, दिपक कुर्रे , प्रोडक्शन डिजाइन आलेख चौधरी ने किया है, एसोसिएट डॉयरेक्टर सलीम अंसारी जी है, पोस्ट प्रोडक्शन स्वप्निल डिजिटल स्टूडियो रायपुर, इस फिल्म का म्यूजिक रिलीज ए.वी. एम. गाना.चैनल में रिलीज हो चूका है।
दुर्ग /शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम, दुर्ग में आज वार्ड क्रमांक 09, 10 एवं 11 के पंडित मोती लाल नेहरू स्कूल शंकर नगर में जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें वार्ड क्रमांक 09, 10 एवं 11 के नागरिको की मूलभूत समस्या जैसे पानी, बिजली, सफाई, राशन कार्ड, पेंशन, नामान्तरण, आबादी पट्टा सहित अन्य समस्याओं हेतु लगया गया । जिसमें नागरिको की समस्या का त्वरित निरीक्षण किया गया। गौरतलब है कि निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डो में व्याप्त मूल भूत सुविधाओ के निराकरण के लिए विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल की पहल पर आयुक्त हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन किया जा रहा है । आज जन समस्या समाधान शिविर का जायजा लेने विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं कलेक्टर डॉ0 सर्वेश्वर भूरे पहुंचे । उनके द्वारा वहां उपस्थित आवेदको से उनकी मांग एवं शिकायतो को सूना एवं अधिकारियो को आन स्पॉट उनकी समस्यों का निराकरण करने के निर्देश दिये गये । कलेक्टर दुर्ग के समक्ष धनेश्वरी देवांगन जो कि मकान का नामांतरण किये जाने हेतु आवेदन लेकर आयी थी कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका को नामान्तरण पत्र सौपा गया ।
शिविर में 45 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें पेयजल, पेंशन से संबंधित प्राप्त आवेदनो पर त्वरित निराकरण किया गया । आबादी, पट्टा से प्राप्त आवेदनो को सक्षम अधिकारी को प्रेषित किया गया । नया राशन कार्ड बनाने के आवेदनो को खाद् विभाग दुर्ग में भेजा गया । आज संबंधित वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद विजेन्द्र भारद्वाज वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद चन्द्रशेखर चन्द्राकर, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद श्री सतीश देवांगन शिविर में उपस्थित होकर अपने वार्ड वासियो की समस्याओ का निराकरण करवाया । एवं उनके द्वारा विधायक, महापौर के समक्ष शिविर में हरनाबांधा मुक्तिधाम चौक, दुर्गा चौक, अम्बेडकर चौक और बुद्ध विहार चौक के सान्दर्यीकरण की मांग की गई ढ्ढ एम0आई0सी0 सदस्य संजय कोहले, मनदीप सिंग भाटिया, एल्डमैन कृष्णा देवांगन, अजय गुप्ता, रत्ना नामदेव, अलताब अहमद सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ /
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने भिलाई तहसील कार्यालय सहित जोन 3 के वार्ड 31 मदर टेरेसा नगर में गुरूद्वारा के पीछे सामुदायिक भवन और जोन 4 के चंद्रशेखर आजाद नगर वार्ड 39 के सुभाष नगर सामुदायिक भवन में लगे जनसमस्या निवारण शिविर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त प्रकाश सर्वें, जोन 3 आयुक्त येशा लहरे, जोन 4 आयुक्त अमिताभ शर्मा, जोन स्वास्थ्य प्रभारी द्वय महेश पांडे व सुदामा परगनिहा मौजूद थे। इस दौरान कलेक्टर डॉ. भुरे ने तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया और सीमांकन, राजस्व मामलों से संबंधित व पेंडिग कार्य के जल्द निपटान करने के निर्देश तहसीलदार क्षमा को दिए। जनसमस्या निवारण शिविरों में शिकायतों के निराकरण के लिए दिए गए आवेदनों का अवलोकन किया। उन्होंने निगम आयुक्त व जोन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का शीघ्रता से निराकरण कराया जाए, ताकि नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल के निर्देशों का पालन करते हुए सभी वार्डों में शिविर लगाए जा रहे हैं। आयुक्त प्रकाश सर्वें के दिशा-निर्देशन में आज जोन एक के वार्ड 3 मॉडल टाउन के पंचमुखी गार्डन सांस्कृतिक भवन, जोन 2 के वार्ड 16 सुपेला में सामुदायिक भवन दुबे पशु आहार के पास भी शिविर लगाए गए, जहां वार्ड के लोग अपनी समस्या का निवारण करने के लिए पहुंचे थे। आज जोन 1 नेहरू नगर में 151, जोन 2 वैशाली नगर में 27, जोन 3 मदर टेरेसा नगर में 19, जोन 4 शिवाजी नगर में 7 व जोन 5 सेक्टर 6 में 13 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पीएम आवास के 1, सामाजिक सहायता पेंशन के 4, राशन कार्ड के 20, सीमेंट सड़क 6, नाली निर्माण 19, जल प्रदाय 22, प्रकाश व्यवस्था 3, भवन निर्माण 1, आबादी पटटा 122, अतिक्रमण हटाने 1, सफाई कार्य 13 व अन्य के 4 को मिलाकर कुल 217 आवेदन प्राप्त हुए। यहां राशन कार्डों का तुरंत ऑनलाइन निराकरण किया गया।
दुर्ग / शौर्यपथ /
बजरंग दल प्रान्त संयोजक रतन यादव ने प्रेस विज्ञप्ति ज़ारी करते हुए कहा कि कुर्मी समाज की बेटी को एक मुस्लिम युवक द्वारा जो खुर्सी पार का रहने वाला है वह हिंदू नाम रखकर रायपुर संतोषी नगर आर्य समाज में विवाह करता है और एक एफिडेविट के सहारे अपने आपको हिंदू बता कर छल पूर्वक तरीके से विवाह किया . जिसकी जानकारी मिलते ही सनातन धर्म हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंच गए . यादव ने बताया कि लड़का लड़की विगत कुछ दिनों से फरार चल रहे थे पुलिस में लड़की के माता-पिता की ओर से शिकायत की गई कि हमारी लड़की गुम हो गई है खुर्सी पार थाना ने उसे और उस लड़की को दोनों को पकड़कर थाने लाए जहां पर उन्हें एसडीएम कार्यालय में पेश किया गया. जिसकी जानकारी लगते ही बजरंग दल सहित तमाम हिंदूवादी संगठन के लोग इक_ा होने लगे .वही माहौल की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए एसडीएम कोर्ट में सुनवाई टाल दी गई और एसडीएम साहब बिना सुनवाई किए वहां से चल दिए .
प्रान्त संयोजक रतन यादव ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने हिंदूवादी संगठन के लोगों की नजर से चुरा कर के पिछले रास्ते से लड़का लड़की को खुर्सीपार थाना लेकर आगए और वहां पर भी हमारे युवा कार्यकर्ताओं ने पहुँच कर एक आवेदन प्रस्तुत किया है कि उस मुस्लिम युवक जो अपना नाम मोहित आर्य हिंदू नाम बता रहा है उसके ऊपर धर्म परिवर्तन के कानून के तहत धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करें अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा .
वही रतन यादव जी ने यह भी बताया इस वक्त भारत के इस्लामीकरण के लिए बहुत बड़ा षड्यंत्र चल रहा है इस षड्यंत्र का नाम है लव जिहाद और इसका शिकार हो रही है ज्यादातर हिंदू समाज की लड़कियां भारत में हर साल करीब 20000 लड़कीया लव जिहाद का शिकार हो रही हैं लेकिन इसमें से एक परसेंट से भी कम मामलों में शिकायत पुलिस में दर्ज होती हैं अब तक आप कभी कभार देश में लव जिहाद के किस्से सुनते आए होंगे लेकिन जब से सुप्रीम कोर्ट ने लव जिहाद को मान्यता प्रदान की है तब से यह शब्द चारों तरफ चर्चा और बहस का ज्वलंत विषय बना हुआ है .
इसलिए अब हम लव जिहाद का संपूर्ण विश्लेषण करेंगे लव जिहाद का यह विषय केरल में हिंदू लड़की और एक मुसलमान लड़के के प्रेम विवाह से पैदा हुआ जिसकी जांच देश में आतंकवादी घटनाओं की पड़ताल करने वाली नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए को सौंपी गई है सही मायने में आखिर होता क्या है यहां पर रतन यादव जी ने यह भी बताया लव जिहाद दो शब्दों से मिलकर बना है अंग्रेजी भाषा का शब्द प्यार मोहब्बत इस और अरबी भाषा का शब्द है जिसका मतलब होता है किसी मकसद को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देना यानी जब इस्लाम को मानने वाले लड़के दूसरे धर्म की लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसा कर उस लड़की का धर्म परिवर्तन करवाते हैं तो कई बार सऊदी अरब सीरिया जैसे इस्लामिक देशों में जिहाद के लिए उनका इस्तेमाल करते हैं इस पूरी प्रक्रिया को लव जिहाद कहा जाता है अब अगर आप लव जिहाद का मतलब समझ गए तो आपको यह बता दें कि अब तक लव जिहाद शब्द को कानूनी मान्यता प्राप्त नहीं थी लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया है कि लव जिहाद होता है और मुस्लिम लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसा कर उनका धर्म परिवर्तन करवा लव जिहाद करते है यह हमारे देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है लव जिहाद एक अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र है जिसके तहत युवा मुस्लिम लड़के हिंदू लड़कियों के साथ प्यार का ढोंग करके उनका धर्म परिवर्तन कर आते हैं ताकि शीघ्रता से इस्लामीकरण को बढ़ावा मिल सके लव जेहाद की शिकार युवतियों की स्थिति नर्क से बदतर हो जाती है उनको गौ मांस खिलाते हैं तलाक दे दी जाती है वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया जाता है अरब आदि मुस्लिम देशों में ले जाते हैं उन्हें वही गुलाम बनाकर उनका शोषण किया जाता है
रतन यादव ने अपील की हिंदू समाज के माता-पिता से अपनी बेटियों को अच्छे से संस्कार दें जिससे लव जिहाद के चक्कर में बच्चियां ना फंसे यादव जी ने कहा मां-बाप का भी कर्तव्य के अपनी बेटियों को धर्म की शिक्षा जरूर दें जिससे वे लव जिहाद में ना फंसे सेकुलर बनकर अपने धर्म की हानि ना करें और एक बात ध्यान रखना धर्म है तभी सब कुछ ठीक है नहीं तो पाकिस्तान में जाकर देखो हिंदुओं की क्या हाल है
यह धर्मांतरण छत्तीसगढ़ में भी बहुत तेजी से पैर पसार रहा है जिसका हम सब हिंदू समाज को चिंतन करना चाहिए और हर हिंदू का कर्तव्य होना चाहिए कि वह लव जिहाद जैसे कार्य को रोकने में अपनी पूरी ताकत झोंक दें आज कुर्मी समाज की बेटी के साथ हुआ कल आप का भी नंबर हो सकता है आपके घर की बहन बेटियों के साथ भी हो सकता है इसलिए सचेत रहें सावधान रहें यही आपका रतन यादव बजरंगी आप से अपील करता है .लव जिहाद को रोकने के प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपस्थित रहे रवि निगम कमल साव कुशल तिवारी ज्योति शर्मा रितिक सोनी रूद्र सिंह रघुवीर साहू अपूर्व सिंह खब्बू पंडा संजीव चौबे अरुण शर्मा खिलाड़ी भाई मेहरा जी आदि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे
दुर्ग / शौर्यपथ /
धमधा ब्लॉक के नंदिनी खुदिनी में आज सरपंचों की बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शासन के जन कल्याण योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड, पेंशन जैसे जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक है कि अपने क्षेत्र में हितग्राहियों से निरंतर संवाद किया जाए। पेंशन के मामले में गरीबी रेखा की सर्वे सूची में होना आवश्यक है। राशन कार्ड के मामले में दिव्यांगजन, विधवा, परित्यक्ता महिलाओं के प्राथमिकता वाले कार्ड बनाए जा सकते हैं। इस तरह से पात्रता नियमों का जरूर ध्यान रखें। कलेक्टर ने कहा कि पात्रता संबंधी जानकारी के बारे में जन जागरूकता फैलाएं। सरपंचों से उन्होंने कहा कि गांव में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आपकी अहम जिम्मेदारी होती है। स्थानीय अमला गांव में प्रभावी सेवाएं दे रहा है या नहीं। वे नियमित रूप से समय पर आते हैं या नहीं। इन सब बातों पर सरपंच की मॉनिटरिंग आवश्यक है। साथ ही ग्रामीण विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन में यह देखना भी अहम है कि प्राथमिकता वाली योजनाओं को पहले क्रियान्वित करें। इसमें पेयजल आदि विषय अहम हैं। कलेक्टर ने विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में गौठान के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि गौठानों के माध्यम से के माध्यम से गांव को आगे बढ़ाएं। इसके लिए आजीविकामूलक गतिविधियों को बढ़ाएं। इसके साथ ही इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन भी उपस्थित थे। उन्होंने विस्तार से सरपंच और सचिवों से नरवा,गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना के क्रियान्वयन की स्थिति जानी। साथ ही उन्होंने कहा कि 15 वे वित्त के माध्यम से बुनियादी सेवाओं के लिए काफी कुछ कार्य किया जा सकता है। इस राशि का उपयोग कर गांव में बेहतर अधोसंरचना का निर्माण करें।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
