
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ /
वर्ष 2022 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत 14 मई को श्री संजय कुमार जायसवाल जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय, परिवार न्यायालय , श्रम न्यायालय, स्थायी लोक अदालत जनोपयोगी सेवा, किशोर न्याय बोर्ड,तहसील न्यायालय भिलाई-3 एवं पाटन में आयोजित होगी।
नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरण, सिविल प्रकरण, परिवार न्यायालय के पारिवारिक विवाद, श्रम न्यायालय के प्रकरण स्थायी जनोपयोगी लोक अदालत के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा अधिनियम के प्रकरण, विद्युत विभाग से संबंधित प्रकरण, 138 एन. आई. एक्ट से संबंधित प्रकरण, राजस्व से संबंधित प्रकरण, चिन्हांकित कर उनका निराकरण आपसी राजीनामा के आधार पर किया जाएगा ।
नेशनल लोक अदालत में निराकृत प्रकरणों की अपील नहीं होती है। लोक अदालत में प्रकरण का निराकरण होने पर दोनों पक्षकारों के मध्य आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्मित होता है। विवाद का निपटारा आपसी सहमति से किया जाता है।
लोक अदालत में विद्युत देयक/दूरभाष/ बैंक के बकाया राशि के संबंध में विभाग के द्वारा न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किये जाने के पूर्व '' प्री लिटिगेशन ÓÓ प्रकरण प्रस्तुत किये जाते है। जिसमें बकाया की राशि के संबंध में विभाग के द्वारा राशि में कमी करते हुए रामझौता किया जाता है । पक्षकार का प्रकरण न्यायालय में जाने के पूर्व ही लोक अदालत में निराकृत हो जाता है। जिससे समय एवं पक्षकारों को होने वाली कठनाईयों से राहत मिलती है।
लोक अदालत में पारिवारिक मामले समझौता हेतु रखे जाते है जिसमें पति-पत्नि , पिता-पुत्र से संबंधित पारिवारिक विवाद का निपटारा किया जाता है। पारिवारिक मामले लोक अदालत में राजीनामा के आधार पर निपटाये जाने से पति-पत्नि / पिता -पुत्र के मध्य आपसी मनमुटाव समाप्त हो जाता है तथा परिवार का कलह खत्म हो जाता है।
नेशनल लोक अदालत 14 मई 2022 को आयोजित की जा रही है जिसमें पक्षकार अपने मामलो को राजीनामा के आधार पर समाप्त किये जाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तथा लोक अदालत में प्रकरण को राजीनामा के आधार पर समाप्त कर समय एवं अन्य संबंधित कठनाईयों से बचें।
दुर्ग / शौर्यपथ /
ग्रामीण क्षेत्रों में क्लस्टर वार और शहरी क्षेत्रों में निकाय वार राजस्व शिविर लगाये जाएंगे। इस संबंध में निर्देश कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने समीक्षा बैठक में दिये। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शिविर में आने वाले हर आवेदनों का प्रभावी निराकरण तय समयसीमा पर हो। निकायों में आयुक्त और ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम इस बात की प्रभावी मानिटरिंग करें। कलेक्टर ने बैठक में पेयजल की स्थिति, खेती किसानी के लिए खाद-बीज का उठाव, स्कूलों में नया सत्र आरंभ करना जैसे विषयों की समीक्षा भी मीटिंग में की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, डीएफओ श्री शशि कुमार, भिलाई निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
तीन अन्य जिलों ने भी अपनाया दुर्ग का माडल, वहां भी शनिवार को खुल रहे आधार केंद्र- जनदर्शन में शनिवार को भी आधार केंद्र खुले रहने की माँग को लेकर आये आवेदन के पश्चात कलेक्टर ने निर्णय लिया था कि शनिवार को भी आधार केंद्र खुले रहेंगे। इस निर्णय के पश्चात लोगों को मिल रही राहत की जानकारी भी कलेक्टर ने ली। चिप्स के अधिकारियों ने बताया कि इस शनिवार को तीन सौ लोगों ने आधार केंद्र में पहुंचकर लाभ लिया। उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले में यह सुविधा आरंभ होने के पश्चात अन्य जिले भी इस नवाचार को अपना रहे हैं और तीन अन्य जिलों में शनिवार को आधार सेवा केंद्र खोलना आरंभ करने का निर्णय लिया है।
बुजुर्ग जिनका आधार इनएक्टिव हो गया है अधिकारी चिन्हांकित कर इसे कराएं एक्टिव- कलेक्टर ने कहा कि बुजुर्ग लोगों की पेंशन संबंधी दिक्कतों का निराकरण सबसे अहम है। इसके लिए शिविर लगाने के निर्देश दिये गये हैं। इसमें ऐसे लोगों को चिन्हांकित करने में सुविधा होगी जिन्हें पेंशन मिलने में समस्या आ रही है लेकिन शारीरिक असमर्थता की वजह से अपना आवेदन नहीं दे पाएं हैं। इसके अलावा निकायों में भी ऐसे लोगों को चिन्हांकित करने की कोशिश करें तथा जिनका आधार इनएक्टिव हो गया है। उनके आधार बनाने की कार्रवाई करें।
खाद का अग्रिम उठाव कर लें- कलेक्टर ने कहा कि अगले खरीफ सीजन की तैयारी अभी से आरंभ करना भी जरूरी है। किसानों से खाद आदि का अग्रिम उठाव कर लेने कहा जाए ताकि बियासी के वक्त किसी तरह का दबाव न हो। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से अन्य फसलों का भी प्रचार करना है। इसके लाभों के संबंध में किसानों को जानकारी दी जाए तथा सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में भी बताया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सहकारी बैंक के अधिकारियों की भी भूमिका महत्वपूर्ण है। वे किसानों को दूसरी फसलों से भी होने वाले लाभों के संबंध में परिचित कराएं।
रायपुर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि शासन की सभी योजनाएं आम नागरिकों को केंद्र में रखकर बनाई गई है ताकि उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सहज उपलब्ध हो सके। आज छत्तीसगढ़ में स्थितियां बदल चुकी है, यहां खुशहाली है और लोग भाईचारे के साथ आपस में मिलजुल कर रह रहे हैं, निश्चित ही इसमें राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों की भी बड़ी भूमिका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान अम्बिकापुर के विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में उक्त बातें कही। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खाद्य एवँ संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, विधायक डॉ. प्रीतम राम, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू एवँ अधिकारीगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि यदि लोगों का काम समय पर हो तो उन्हें सन्तुष्टि होती है। मुख्यमंत्री बघेल ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आमजन से प्राप्त आवेदनों का वे शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें और इसकी समीक्षा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पृथक से की जाए । साथ ही अधिकारी प्राप्त आवेदनों की पावती देने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री बघेल ने गत दिवस निरीक्षण किये उप स्वास्थ्य केंद्र के सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि अच्छी व्यवस्था से लोगों को लाभ मिलता है और शासन की भी यही मंशा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों की जरूरतों का भी शासन ध्यान रख रही है शिक्षा स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं जितनी अच्छी होंगी, उसका लाभ वहां कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को भी मिलेगा। शासकीय संस्थानों में बेहतर सुविधा देने के लिए यदि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की जाए और यह सोचा जाए कि हम सबसे बेहतर कार्य करेंगे तो हर स्तर में सेवा में सुधार होगा।
-शिविर में समाधान हो रहा है समस्याओं का:
-आज प्राप्त 43 आवेनो का किया गया समाधान:
दुर्ग / शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम, दुर्ग में आज जन समस्या समाधान शिविर का तीसरा दिन रहा, यह शिविर शासकीय तिलक स्कूल प्रांगण में लगाया गया जिसमें वार्ड क्रमांक - 05, वार्ड क्रमांक - 06 एवं वार्ड क्रमांक - 07 से संबंधित नागरिको की समस्याओं से रूबरू होकर उनके आवेदनो का निराकरण किया गया । शिविर में नये राशन कार्ड बनाने, पेंशन प्रकरण के निराकरण एवं भूमि आबादी पट्टा दिलाने के संबंध में आवेदन पत्र का निपटारा किया गया ।
इसमें निगम अन्तर्गत आने वाले विभागो का निपटारा त्वरित गति से किया गया एवं शेष विभागों के संबंधित आवेदन पत्रों को सक्षम अधिकारी को प्रेषित किया गया।शासन के निर्देश पर जन समस्या समाधान शिविर में नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव,स्थानीय पार्षद एवं एमआई सी सदस्य मनजीत भाटिया, अब्दुल गनी,संजय कोहले ने वार्ड के नागरिको से रूबरू होकर उनकी समस्याओ से अवगत हुए तथा शासन की योजनाओ के संबंध में लोगो को बताया।निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने भी शिविर स्थल में पहुंचकर संबंधित विभागवार लगे टेबल में पहुंचकर शिविर में प्राप्त हितग्राहियों के आवेदनों के संबंध में जानकारियां ली एवं निगम से संबंधित समस्याओ के आवेदनो का त्वरित निराकरण करने निर्देशित किया गया तथा अन्य आवेदन जो निगम के अधिकार क्षेत्र के बाहर के संबंधित थे अन्य आवेदनों को सक्षम अधिकारी को भेजे गये।आज शिविर में कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें पेंशन से संबंधित 6, नये राशन कार्ड बनाने 8 तथा अन्य विभाग से संबंधित 29 आवेदन प्राप्त हुआ ।
इसमें हितग्राहियों के खाते में पैसा डाले जाने की जानकारी देकर पेंशन का निराकरण किया गया । ज्ञात हो कि इस शिविर में पट्टा, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड बनाने, निराश्रित पेंशन, नल कनेक्शन, विवाह,जन्म-मृत्यु, गोमास्ता अनुज्ञप्ति, अवैध निर्माण अतिक्रमण हटाने,लावारिस पशु हटाने, साफ-सफाई व्यवस्था के अलावा अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं की जानकारी एवं उसके निराकरण करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया है । राशन कार्ड बनाने तत्काल नाम जोड़कर पी.डी.एफ. निकालकर नये राशन कार्ड बनाकर प्रकरण की निराकृत किया गया।आज जन समस्या निवारण शिविर में जन्म प्रमाण पत्र हेतु दिए गए आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जन्म प्रमाण पत्र आवेदिका को दिया गया!
दुर्ग / शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम, दुर्ग क्षेत्र मुख्यमंत्री मितान योजना के सभी 13 सेवाओ के तहत् नियुक्त मितानो के ऑन लाईन अच्छा कार्य किये जाने की सराहना आज मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत् नगर निगम दुर्ग क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो का जायजा लेने आये उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी तरूण पाल लहरे, हर्षित सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी, सतीश सिंह आई.टी. एक्सपर्ट के द्वारा की गई उनके द्वारा दोनो मितानो के द्वारा किये जा रहे कार्यो एवं उनकी तत्परता को देखा मौके पर आज माननीय मुख्यमंत्री मितान योजना के टीम के अधिकारियों ने दुर्ग स्थित प्लाट नंबर 146/08 आवेदक तारा देवी, प्रदीप जैन, प्रमोद एवं अरूण जैन, बाकलीवाल ने मितान के माध्यम से नजूल शीट की कॉपी उनके घर पर जाकर सौपी जिससे प्रदीप जैन बाकलीवाल जी के छत्तीसगढ़ यशस्वी माटी पुत्र माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा शुरू की गई । इस योजना के लिए बहुत-बहुत सराहना करते हुए मितान टीम के सभी अधिकारियों को इस कार्य के लिए सधन्यवाद किया इस दौरान नगर निगम के नोड़ल अधिकारी जावेद अली एवं मितान के.पी. गोस्वामी उपस्थित रहे । गौरतलब है कि
मुख्यमंत्री मितान योजना के शुरू होने से नगर निगम दुर्ग क्षेत्र की जनता को बहुत राहत मिली है क्योकि उन्हे घर बैठे ही एक कॉल 14545 पर कॉल करने पर घर बैठे सेवाएं मिल जा रही है ।
भिलाई / शौर्यपथ /
नेहरू नगर से सेक्टर की ओर जाने वाले अंडर ब्रिज के सीट में आग लगने की घटना पर तत्काल महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड से संपर्क कर आग लगने की घटना की सूचना दी। सबसे पहले सूचना मिलते ही मेयर नीरज पाल, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे एवं स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू मौके पर पहुंचे। उन्होंने रास्ते में ही फायर ब्रिगेड से संपर्क कर मौके पर आग लगने की जानकारी देकर फायर ब्रिगेड को स्पॉट पर तत्काल आने की सूचना दी। नगर पालिक निगम भिलाई की पानी फोर्स टैंकर की वाहन भी मंगवाई गई। मौके पर महापौर ने रहकर आग बुझाने का कार्य किया। इस दौरान नेहरू नगर तरफ से आने वाली तथा सेक्टर 7 की तरफ से आने वाली अंडर ब्रिज के रास्ते को महापौर ने बड़ी घटना न हो इसलिए बंद करवाया। फायर ब्रिगेड ने तत्परता दिखाते हुए सीट में लगी आग को बुझाया। उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा नेहरू नगर अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है। सीट पर आग लगने की घटना मिलते ही नगर निगम का पूरा अमला और आला अधिकारी मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंच गए। महापौर नीरज पाल ने सतर्कता दिखाते हुए आजजानी की बड़ी घटना होने से रोका और तत्काल फायर ब्रिगेड के माध्यम से आग पर काबू किया। मौके पर दो अलग-अलग अग्निशमन यंत्र ने आग पर काबू पाया तथा आसपास के क्षेत्रों में भी निगम के पानी फोर्स टैंकर ने तत्परता दिखाते हुए, आग बुझाने में मदद की
दुर्ग / शौर्यपथ /
चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज कचान्दुर के सरकारी अधिग्रहण के बाद आंदोलनरत लगभग 100 कर्मचारियों की मांग जायज है, हालांकि उच्च न्यायालय ने 2 मई को अपनेएक फैसले में नई भर्ती से संबंधित स्टे को हदा दिया है फिर भी कर्मचचारियोंका ग्रांउड बनता है क्योंकि कर्मचारी अपनी आजीविका और जीव के लिए संघर्ष कर रहे है, इनके पास कोई दूसरा विकल्प नही है। कोरोनाकाल में यहां के सभी कर्मचारी अपनी जान की बाजी लगाकर तन मन से मरीजों की सेवा कर लोगों की जान बचाने का कार्य किये है, इसलिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इन सभी कर्मचारियों का संविलियन किया जाये। उक्त बाते पत्रकारों से चर्चा करते हुए कलादास डहरिया और किसान नेता अधिवक्ता राजकुमार गुप्ता ने कही। उन्होंने आगे कहा कि यह बड़ी बिडम्बना है कि 8 महिने से आंदोलरत कर्मचारियों से मिलने के लिए प्रदेश के मुखिया के पास 5 मिनट का भी समय नही है।
इसी तरह से हसदेव क्षेत्र में कोयला संकट का बहाना बनाकर कोल माइंस को हथियाने का कारपोरेट घराना और सरकार की चाल है, वह पूर्णता अनुचित है। प्रदेश सरकार निरंकुश हो गई है। चाहे वह बस्तर क ेआदिवासियों का अंादोलन हो, रायपुर में किसानों का आंदोलन हो,पुनर्वास व विस्थापन से संबंधित आंदोलन हो। इसी प्रकार औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को 12-12 घंटा काम करने के बावजूद न्यूनतम वेतन नही दिया जा रहा है। सरकार शराबबंदी का वादा भी पूरा नही कर रही है। आंगनबाड़ी, मितानिन महिलाओं का आंदोलन भी लगातार चल रहा है, लेकिन सरकाुर के कान में जूं तक नही रेंग रहा है। इन मांगों के अलावा और 15 मांगों को लेकर जनसंगठनों द्वारा 15 मई को जेल भरों आंदोलन करने जा रही है। जिसमें करीब 3 सौ लोग भाग लेने जा रहे है। इसके लिए दोपहर 2 बजे जेल के पास सभी लोग एकत्रित होंगे।
रिसाली / शौर्यपथ /
रिसाली निगम गठित होते ही एक वर्ष में 100 करोड़ के कार्य कराने के बाद क्षेत्रीय विधायक व गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू एक बार फिर वार्डों तक पहुंच रहे है। उन्होंने सोमवार की देर रात 11 वार्डों का भ्रमण कर कुल 6 करोड़ 40 लाख का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। देर रात गृहमंत्री ने मरोदा सेक्टर पूर्व में फुटबाल पे्रक्टिस करने वाले बच्चों से मुलाकात की।
गृहमंत्री मैत्री गार्डन के निकट 350 लाख की लागत से बनने वाले फुटबाल ग्राउण्ड का भूमिपूजन करने पहुंचे थे। रात अधिक होने के बाद भी ग्राउण्ड में बच्चे पे्रक्टिस कर रहे थे। बच्चों को देख गृहमंत्री बिना देरी किए बच्चों से मिले और साथ मिलकर नारियल तोड़कर फुटबाल ग्राउण्ड के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान मंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को मिठाई दी और कहा कि जल्द उन्हें फुटबाल के लिए सर्व सुविधा युक्त ग्राउण्ड मिलेगा। वे अच्छे से प्रेक्टिस कर स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल खेलों में हिस्सा लेकर रिसाली का मान बढ़ाए।
घोषणा नहीं करेंगे
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में नागरिकों से मिले। कई वार्डों में समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे घोषणा नहीं करेंगे। निगम में महापौर बने केवल 4 माह हो रहा है। पूर्व में 100 करोड़ के कार्य हो चुके है। 6 करोड़ से विकास आज हो रहा है। नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधा मिले यह उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने रूआबांधा वार्ड 2 में बने बौद्ध समाज भवन परिसर में पेवर ब्लाक लगाने और पानी व्यवस्था शीघ्र उपलब्घ हो इसके लिए आश्वासन दिया।
ये थे मौजूद
भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर शशि अशोक सिन्हा ने की। वही विशेष अतिथि के रूप में सभापति केशव बंछोर, पार्षद टिकम सिंह साहू, माया यादव, धर्मेन्द्र भगत, रमा साहू, डॉ. सीमा साहू, एमआईसी सद्स्य विलास राव बोरकर, चन्द्र प्रकाश निगम, डोमन लाल बारले, एमआईसी सद्स्य गोविन्द चतुर्वेदी, सनीर साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम में पार्षद शीला नारखेड़े, सारिका साहू, संजू नेताम, जमुना ठाकुर, सरिता देवांगन, एमआईसी सद्स्य ईश्वरी साहू, सोनिया देवांगन, पार्षद विनय नेताम, अनिल देशमुख, एमआईसी सद्स्य अनूप डे, नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन समेत ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस कार्य का हुआ लोकार्पण व भूमिपूजन
वार्ड क्र. 02 रूआबांधा झिरीया पारा में बौद्ध समाज भवन का लोकार्पण लागत 10 लाख, डी.पी.एस. चैक के निकट हनुमान मंदिर व शनिमंदिर का जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन लागत 8 लाख, वार्ड क्र. 5 रूआबांधा सेंट थॉमस कॉलज के निकट नाला निर्माण व व्यायाम शाला भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन लागत 24.90 लाख, वार्ड क्र. 23 सियान सदन का लोकार्पण लागत 12.80 लाख, वार्ड क्र. 28 शक्ति विहार नाली निर्माण व सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन लागत 119 लाख, वार्ड क्र. 29 सतनाम समाज भवन एवं मस्जिद के पास नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन लागत 49.95 लाख, वार्ड क्र. 20 स्टेशन मरोदा ओव्हर ब्रिज के नीचे आरो (वॉटर एटीएम) का लोकार्पण लागत 4 लाख, नेवई गोठान स्थित मुर्गी शेड का लोकार्पण लागत 4.25 लाख, वार्ड क्र. 32 नेवई दशहरा मैदान के निकट हाई मास्क लाईट का लोकार्पण लागत 12 लाख, वार्ड क्र. 12 स्थित बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण लागत 10 लाख, वार्ड क्र. 11 में फुटबाल ग्राउन्ड निर्माण कार्य का भूमिपूजन लागत 350 लाख।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
