August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5022)

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के सिरसा खुर्द में आये बारात में डांस को लेकर बारातियों और गांव के युवकों में जबर्दस्त विवाद हो गया। विवाद इतना बढा कि कुशाभाउ ठाकरे यूनिवर्सिटी के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दिये। बताया जाता है कि गरियाबंद जिला के ग्राम कोपरा से सिरसा खुर्द ग्राम के यादव परिवार में बुधवार की रात बारात आई थी। इस बारात में बराती और गांव के युवक मिलकर डांस कर रहे थे, इसी में गांव के युवकों और बारातियों में विवाद हो गया और बारात मे ंआये युवकों ने डांस कर रहे गांव के एक युवक की पिटाई कर दी।
    इससे तैश में आकर गांव के युवक ने अपने कई साथियोंं को कॉल कर बुला लिया और बारात में आये युवकों और गांव के युवकों में मारपीट हो गई जिसमें चाकू भी चला और गांव के युवकों ने बारात में आये कुशाभाउ युनिवर्सिटी के 23 वर्षीय छात्र हेमंचद यादव के सीने पर तीन चार बार चाकू से वार कर फरार हो गये। जिससे रोड पर हेमचंद यादव पड़ा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची वहां कोई नही था और सड़क पर हेमचंद यादव का शव पड़ा मिला। मृतक के सीने में 3-4 चाकू के वार है।
    इस मामले में पूछताछ के बाद गुरुवार को पुलिस ने 9 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने छात्र के सीने पर चाकू से 3 से 4 वार किए और फिर वहां से भाग निकले थे। पूछताछ के बाद गुरुवार को पुलिस ने 9 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने छात्र के सीने पर चाकू से 3 से 4 वार किए और फिर वहां से भाग निकले थे।
    पुलिस पहुंची तो लावारिस हालत में सड़क पर पड़ा था शव
    पिटाई से नाराज युवक गांव से ही अपने कुछ साथियों को लेकर पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान चाकू भी चल गया। हमले में रायपुर स्थित ्यञ्ज में पत्रकारिता के छात्र हेमचंद यादव (23) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सभी वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र का शव लावारिस हालत में सड़क पर पड़ा था। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ परिजनों को सूचना दी।
    दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है पुलिस, अभी आरोपियों का पता नहीं
    नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि युवक की लाश सड़क में खून से लथपथ मिली थी। शर्ट फटी हुई थी। आसपास कोई भी मौजूद नहीं था। पूछताछ के बाद गुरुवार को पुलिस ने 9 आरोपियों को पकड़ा है। इसमें संजय यादव, सूरज यादव, रुपेश यादव,उमेश याद, हितेश पांडे, घनश्याम, ओंकार कुहार और कुलदीप यादव शामिल हैं। आरोपियों ने छात्र के सीने पर चाकू से 3 से 4 वार किए और फिर वहां से भाग निकले थे।

    -डीएमएफ की बैठक में 52 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत
    -शासी परिषद ने कहा कि कोविड से लडऩा सबसे बड़े चुनौती, जितनी राशि लगे उतनी खर्च करें, यह सर्वोच्च प्राथमिकता
    -दो नये इंग्लिश मीडियम स्कूलों के प्रस्तावों पर सहमति भी, फरीद नगर और तकिया पारा में खुलेंगे इंग्लिश मीडियम स्कूल
    -विधायक की अनुशंसा पर 54 लाख रुपये की लागत से धमधा नाका स्थित अस्पताल का होगा विस्तार।
    -तकियापारा में इंग्लिश मीडियम स्कूल के उनके प्रस्ताव को भी मंजूरी

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    डीएमएफ की शासी परिषद की बैठक में आज वार्षिक योजना के लिए 52 करोड़ रुपए राशि के प्रस्ताव स्वीकृत हुए। इसमें कोविड से लडऩे के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता रखी गई। फिलहाल इसके लिए 5 करोड़ रुपए की राशि रखी गई है। शिक्षा और स्वास्थ्य में लगभग साढ़े ग्यारह करोड़ रुपए का बजट रखा गया है जो सबसे ज्यादा है। प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने इस मौके पर कहा कि कोविड से लडऩे के लिए और स्वास्थ्य संरचना को मजबूत करने के लिए डीएमएफ से जितनी राशि चाहिए, उतनी ही लें। अन्य प्रस्तावों से किसी तरह की कटौती करनी पड़े तो वो भी करेंगे लेकिन हमारे लिए कोविड से लडऩा सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री रविंद्र चैबे ने कहा कि दुर्ग जिला प्रशासन ने दूसरी लहर के दौरान संक्रमण को थामने के लिए अहम कार्य किया है। जिस तरह से महाराष्ट्र के निकटवर्ती इलाकों से संक्रमण के बढऩे की खबरें आईं हैं वे चिंताजनक हैं हमें अलर्ट रहना चाहिए और अपने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को सतत रूप से मजबूत करना चाहिए। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा प्रशिक्षण का पार्ट भी शामिल है।
    गृह एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि लोगों की सुविधाओं के मुतातबिक बेहतरीन कार्य करना हमारा लक्ष्य है। इसके अनुरूप विभाग इसी तरह से नवाचारी प्रस्ताव बनाएं, डीएमएफ के माध्यम से जो कार्य चल रहे हैं। उन्हें तेजी से पूरा करें। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं के लिए डीएमएफ से विशेष कार्य करें। जिन खेलों में ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में खिलाड़ी नेशनल तक जा रहे हैं। उनमें अधोसंरचना को विकसित करने विशेष प्लान बनाया जाएगा। विधायक श्री अरुण वोरा ने अपने क्षेत्र में शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित अधोसंरचनाओं के प्रस्ताव रखें। भिलाई विधायक श्री देवेंद्र यादव ने भी इन मुद्दों को उठाया और भिलाई के नागरिकों के सरोकार रखे।
    से लडऩे अधोसंरचना को स्वीकृति- बैठक में स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत करने की दिशा में निर्णय लिये गये। साथ ही कोविड के लिए मजबूत ढांचे पर निर्णय लिया गया। इसके लिए 200 आक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता के संबंध में तथा इसके संबंधित अन्य सामग्रियों के बारे में निर्णय लिये गये। पटरीपार में स्वास्थ्य ढांचा मजबूत करने का निर्णय लिया गया। जिन स्वास्थ्य केंद्रों में अधोसंरचना को मजबूत करना है उसके बारे में भी निर्णय लिये गये। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने विस्तार से परिषद के समक्ष प्रस्ताव रखें तथा प्रशासन की नवाचारी पहल की जानकारी दी।
    अपडेट होंगे इंग्लिश मीडियम स्कूल, कोचिंग की सुविधा भी-

    इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिए भी राशि डीएमएफ के माध्यम से स्वीकृत की गई। इसके साथ ही मेधावी छात्रों के लिए नीट और जेईई की कोचिंग परीक्षा तथा पीएससी-एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी राशि स्वीकृत की गई। नंदिनी के बड़े क्षेत्र में पौधरोपण के लिए भी राशि डीएमएफ से स्वीकृत की गई। जिले में स्टापडैम तथा सिंचाई की अन्य अधोसंरचनाएं बेहतर करने निर्णय भी लिये गये।

    दुर्ग / शौर्यपथ /
    कोविड-19 के संक्रमण से ग्रसित मरीजों के इलाज के लिए कठिन समय में सामाजिक संस्थाएं लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे है। इसी क्रम में आज पंजाब के खालसा एड फांउडेशन ने जिला प्रशासन को 15 नग कंसट्रेटर मशीन उपलब्ध कराई है। यह मशीन भिलाई निगम कार्यालय में भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव, कलेक्टर एवं भिलाई निगम के प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल को संस्था के प्रतिनिधियों ने सौंपा।
    कलेक्टर ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस कठिन परिस्थिति में सामाजिक संगठन द्वारा लोगों के लिए किये जाने वाले कार्यों से सकारात्मक माहौल बनता है और कोविड संक्रमण को रोकने चल रहा कार्य मजबूत होता है। इस दौरान निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अमरप्रीत सिंह मैनेजिंग डायरेक्टर एशिया, एडवोकेट भूपिंदर सिंह भट भी मौजूद थे।
    वैश्विक महामारी कोरोना काल के इस कठिन समय में सकारात्मक बात यह है कि सेवाभावी संस्थाएं आगे बढ़कर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अपना योगदान करने में आगे आ रहे हैं। नगर पालिक निगम, भिलाई के मुख्य कार्यालय में समाजसेवी संस्था द्वारा कंसट्रेटर मशीन उपलब्ध कराई। भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि खालसा एड फांउडेशन संस्था जो मशीन उपलब्ध कराई गई है, इससे कोविड-19 के मरीजों के इलाज में काफी कारगर साबित होगा, उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान फांडेशन द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में मरीजों को मदद के लिए हाथ बढ़ाए थे, इसी कड़ी में आज इन्होंने दुर्ग जिले के लिए भी मशीने उपलब्ध कराई है। संक्रमण से ग्रसित मरीजों को जल्द ही रिकवरी मिलेगी।

    सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा 28 वर्ष एवं 19 वर्ष पुराने बेम्यादी वारंट को तामिल किया गया।
    अपराधिक मामलों के फरार जमानती एवं अजमानतीय मामलों के अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

    दुर्ग / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में एवं अति.पुलिस अधीक्षक ( शहर ) संजय ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार के मार्गदर्शन में दिनांक 08/07/2021को समस्त थाना/चौकी के माध्यम से वारंटियो के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाकर 27 स्थाई वारंटी तामिली की गई। जिसमें सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा पुराने बेम्यादी वारंट 28 वर्ष एवं 19 वर्ष पुराना तामिल किया गया । बेमियादी वारंटी जेपी देवांगन उम्र 58 साल एवं भगवती प्रसाद शर्मा उम्र 65 साल अपना नाम पता बदल कर रह रहे थे। थाना पुलगांव से 1, दुर्ग से 2, जामुल से 5, छावनी से 5, खुर्सीपार से 5, पुरानी भिलाई से 5, उतई से 1 एवं अंडा से 01 कुल 27 स्थाई वारंटो की तामिली की गई। गिरफ्तारी वारंट के तामिली में थाना जामुल 1, छावनी से 02, खुर्सीपार से 1, पुरानी भिलाई से 1, कुल पांच गिरफ्तारी वारंट की तामिली की गई।
    जिले के थानों के पेंडिंग अजमानती एवं जमानती मामलों के कुल 60 फरार अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। जिसमें 52 जमानती एवं 08 अजमानती प्रकरणों के अपराधी है। जिसमें चौकी अंजोरा से 01, थाना दुर्ग से 4, थाना मोहन नगर से 2, थाना भिलाई नगर से 10, थाना नेवई से 4, थाना सुपेला से 2, वैशाली नगर से 2, जामुल से 5, छावनी से 2, खुर्सीपार से 3, पुरानी भिलाई से 9, उतई से 1, अमलेश्वर से 2, नंदनी से 5 इस प्रकार कुल 52 फरार जमानती प्रकरणों के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
    फरार अजमानतीय अपराधिक मामलों में थाना दुर्ग 2, थाना सुपेला से 02 एवं थाना जामुल से 4 कुल 8 फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

    दुर्ग जिला युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की हुई अहम बैठक शौयपथ/ छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री कोको पाढ़ी जी , युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक के.के शास्त्री जी के निर्देशानुशर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन अनूप वर्मा जी व प्रदेश संयोजक सौरभ पवार जी के द्वारा दुर्ग जिला युवा कांग्रेस सोशल मीडिया की बैठक लिया गया। जिसमें जिला विधानसभा ब्लाक के पदाधिकारी उपस्थित थे मीटिंग में संगठन की मजबूती व आगे की रूपरेखा तैयार किया गया और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जो सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं उसे जन-जन तक पहुंचाने को सभी पदाधिकारियों को कहा गया। इस मीटिंग में प्रदेश महासचिव संदीप वोरा जी, विद्या यादव जी, आयुष शर्मा जी, मणिकांत साहू जी, गौरव उमरे जी , चिराग शर्मा जी एवं युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिले को यंग एवं डायनॉमिक एसपी के रूप में प्रशांत अग्रवाल 2008 बैच के आईपीएस आज दुर्ग कलेक्टोरेट पहुंच कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू से दोपहर अपना पदभार ग्रहण किया। उसके बाद सेक्टर 6 स्थित कंट्रोल रूम में पुलिस विभाग के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थानेदारों से परिचात्मक बैठक लेकर कानून व्यवस्था संबंधित जानकारी लेकर उचित दिशा निर्देश दिये। उसके पश्चात भिलाई के पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्हेांने कहा कि तत्कालिक एएसपी रोहित झा ने दुर्ग भिलाई के मीडिया की मुझसे काफी प्रशंसा की है।
    उन्होंने कहा कि यहां की मीडिया काफी साकारात्मक है। मीडिया का सहयोग पुलिस को हमेशा मिलता रहे और कानून व्यवस्था संबधित जो भी ईश्यू है उसके संबंध में मुझे सीधे वाटसप भी कर सकते हैं। मैं नक्सल क्षेत्र में नारायणपुर, कोण्डागांव के अलावा बिलासपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर और चांपा में भी अपनी सेवाएं दे चुका हूं। बेसिक पुलिसिंग के तहत अच्छा कार्य करेंगे। बडे केस की फाईल खुलेगी और थानों में पहुंचने वाले फरियादी के साथ अच्छा व्यवहार हो, इस दिशा में पुलिस कार्य करेगी। सामाजिक बुराई जैसे अपराध, जुआ सट्टा व नशीली दवाईयों के कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा रहेगा। इसके अलावा ट्राफिक व्यवस्था को भी सुधारने का कार्य किया जायेगा तथा साइबर अपराध पिछले डेढ वर्षों में काफी बढे हैं। उस पर भी दुर्ग पुलिस कार्य करेगी।
    प्रापर्टी एफेन्स, महिला संबंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये जायेंगे। अपराधों की समीक्षा कर उसे दूर करेेंगे व टीम वर्क से दुर्ग जिले में पुलिसिंग को बेहतर करेंगे। जवानों की समस्याओं को सुना जायेगा व रात्रिगश्त और तेज की जायेगी। एक प्रश्र पर कि यह जिला व्हीव्हीआईपी जिला है, सीएम और एचएम सहित अन्य दो मंत्री इसी जिले से है का उत्तर देते हुए एसपी श्री अग्रवाल ने कहा कि व्हीव्हीआईपी नही हम सिर्फ और सिर्फ बेसिक पुलिसिंग का कार्य करेंगे। व्ही व्ही आईपी के विजिट के समय उनकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जायेगा। उन्होंने महिला थानेदार को निर्देशित किया कि अपराधों की दर्ज संख्या में कमी है, उसे बढाया जाये। किसी भी प्रकार का राजनैतिक दबाव क्राईम के मामले में नही है। कम्यूनिटिंग पुलिसिंग व बेसिंग पुलिस के तहत हम कार्य करेंगे। पूर्व में रहे सभी अधिकारियों ने काफी अच्छा कार्य किया है।
    डेढ वर्षों में अपराधों की पेंडेंसी भी बढी है, चूंकि अपराध के साथ साथ पुलिस को कोरोना, लॉकडाउन सहित अन्य चीजों पर भी ध्यान देनेा पड़ा। पुलिस का वर्क कल्चर और बेहतर करेंगे। बल की कमी के लिए प्रस्ताव बनाकर पुलिस मुख्यालय भेजा जायेगा हर नई जगह एक अपने आप में चैलेंज होता है, दुर्ग भिलाई बडा शहर व क्षेत्र है, जनता के सहयोग से हम अच्छा कार्य करेंगे। ताकि नागरिकों व पुलिस के बीच जो दूरी है वह कम हो सके। चर्चा के दौरान एएसपी संजय ध््राुव व अनंत साहू एएसपी ग्रामीण, कविलाश टंडन एएसपी यातायात भी मौजूद है।

    दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर निगम सीमा अंतर्गत वार्ड 60 पानी टंकी के सामने स्टील कालोनी वन होम वन ट्री महाअभियान पौधा रोपण किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 : 00 बजे रखा गया है। आयुक्त श्री हरेश मंडावी ने पर्यावरण प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा और अधिकारियों के साथ पौधा रोपण महाअभियान कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
    महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा अच्छे देखभाल का संकल्प लेंगे पिछले वर्ष अभियान के तहत लगाए गए अधिकांश पौधे बढ़ रहे है।इस बार भी रोपित किए पौधे की अच्छे से देखभाल करने का संकल्प लेते हुए रोपित किए जाएंगे।
    आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा आम नागरिको की सहभागिता बहुत जरूरी इसके लिए सामाजिक संस्थाएं, अहम भूमिका निभा सकती है,आज स्टील कालोनी में 1 हज़ार पौधे लगाने का लक्ष्य है।
    पर्यावरण प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा ने कहा जनभागीदारी के सहयोग से हरियर दूर्ग के उद्देश्य को पूरा किया जा सकेगा आम नागरिक अपने घर और आस - पास पौधरोपण अवश्य करें।
    इस मौके पर वार्ड पार्षद व सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी श्रीमती जयश्री जोशी,पूर्व महापौर आर0एन0 वर्मा कार्यपालन अभियंता एमपी गोस्वमी,सहायक अभियंता जिंतेंद्र समैया,उद्यान निरीक्षक अनिल सिंह, निखिल खिचारिया,अनीश रजा,राकेश यादव,राजेश साहू,राजा विक्रम बघेल एव अन्य मौजूद थे। स्टील कालोनी,पानी टंकी के सामने लगाए जायेगे ये पौधे - निम,गुलमोहर,आम,मुनगा, पीपल,करण,करंज,बादाम के अलावा अनेक प्रजातियों के छायादार 1 हज़ार पौधे लगाए जायेगे।जिला प्रशासन की पहल पर निगम द्वारा शहर स्थित स्टील कालोनी में 1 हज़ार पौधे लगाने का लक्ष्य लिया गया है।
    पौधारोपण महाअभियान में आम नागरिकों की सहभागिता बहुत जरूरी है। इसके लिए समस्त प्रेसबन्धु और सामाजिक संस्थाएं अहम भूमिका निभा सकती हैं,समस्त सामाजिक संगठन,चेम्बर ऑफ काॅमर्स,स्वंय सेवी संगठनों से वन होम वन ट्री महाअभियान को सफल बनाने के लिए सभी को जुड़ने की अपील निगम ने की है। जनभागीदारी के सहयोग से हरियर दुर्ग के उद्देशय को पूरा किया जा सकेगा। 6 जुलाई को वन होम, वन ट्री महाभियान, हर-घर एक पौधा अवश्य लगाएं।

    दुर्ग/ शौर्यपथ / उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे द्वारा 6 जुलाई को वन होम, वन ट्री महाभियान, हर-घर एक पौधा अवश्य लगाएं। पिछले साल की तरह इस साल भी दुर्ग निगम क्षेत्र में वन होम वन ट्री महाभियान चलाया जा रहा है। 6 जुलाई को होगा। इस दिन समस्त नागरिक अपने घरों, गार्डन, घर के आस पास और शासकीय कार्यालय में, सार्वजनिक स्थलों में पौधे रोपे जाएंगे। दुर्ग शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए महापौर श्री धीरज बाकलीवाल,कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे,कमिश्नर श्री हरेश मंडावी,पर्यावरण प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा ने शहर को हरियाली की दिशा में पहल लोगों को फ्री में पौधे बांटेगा लोगों से की अपील, कहा-वन होम, वन ट्री के महाभियान में सभी हों शामिल पिछले साल लोगों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया था, इस बार भी सभी सामाज,स्वयंसेवी संस्थाओं के जगभागीदारी हरियाली को सहेजने के लिए महाअभियान को सफल बनाने के लिए अपील करेंगे। पौधों को रोपने के साथ ही इन्हें सहेजने के संबंध में भी लोगों को प्रेरित करें।
    -6 जुलाई को अपने घर तथा आस पास पौधारोपण के लिए दुर्ग निगम प्रशासन के ओर से निःशुल्क पौधा वितरण की व्यवस्था की है राजेन्द्र पार्क,दादा- दादी- नाना- नानी पार्क से प्राप्त कर सकते है।।*
    *-महापौर श्री बाकलीवाल* ने कहा कि पिछले वर्ष अभियान के तहत लगाए गए अधिकांश पौधे बढ़ रहे है, इस बार भी रोपित किए पौधों की अच्छे से देखभाल करने का संकल्प लेते पौधे रोपित किए जाएंगे।
    *-कमिश्नर श्री मंडावी* ने कहा पौधारोपण महाअभियान में आम नागरिकों की सहभागिता बहुत जरूरी है। इसके लिए सामाजिक संस्थाएं अहम भूमिका निभा सकती हैं।नगर निगम द्वारा दुर्ग के सभी सामाजिक संगठन,चेम्बर ऑफ काॅमर्स, स्वंय सेवी संगठनों से वन होम वन ट्री महाअभियान को सफल बनाने के लिए अपील किया जा रहा है।
    पर्यावरण विभाग प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा ने कहा* जनभागीदारी के सहयोग से हरियर दुर्ग के उद्देशय को पूरा किया जा सकेगा ।आम नागरिक अपने घर तथा आस पास पौधारोपण के लिए निगम के ओर से निःशुल्क पौधा वितरण की व्यवस्था की है राजेन्द्र पार्क,दादा- दादी- नाना- नानी पार्क में जाकर प्राप्त कर सकते है। 6 जुलाई को वन होम, वन ट्री महाभियान, हर-घर एक पौधा अवश्य लगाएं।

    निगम आयुक्त रघुवंशी के दिशा निर्देश में निगम क्षेत्र के नागरिकों का प्रतिदिन हो रहा टीकाकरण , अब तक 232586 लग चुका है टीका

    भिलाईनगर / शौर्यपथ / कोविड 19 से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कार्य में पूरे दुर्ग संभाग में भिलाई निगम लगातार अव्वल स्थान पर बना हुआ है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन की स्थिति को लेकर जारी किए गए स्टेटस में भिलाई निगम क्षेत्र में सर्वाधिक लोगों ने उत्साह के साथ टीकाकरण कराया है। अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण हो सके इसके लिए निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी वैक्सीनेशन केन्द्रों की सतत माॅनिटरिंग करते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं। निगम भिलाई द्वारा संचालित टीकाकरण केन्द्रों में नागरिक स्वफूर्त होकर टीकाकरण कराकर कोरोना वायरस के रोकथाम में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। निगम क्षेत्र में अब तक 232586 लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है।
    नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के नागरिकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए वैक्सीन का टीकाकरण किया जाना आवश्यक है, वैक्सीनेशन को लेकर भिलाई निगम प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है।
    वैक्सीनेशन अभियान के नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरि ने बताया कि निगम आयुक्त श्री रघुवंशी के मार्गदर्शन में टीकाकरण केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। अधिक से अधिक से अधिक नागरिकों का टीकाकरण करने के लक्ष्य के अनुरूप निगम का अमला कार्य में जुटा हुआ है। आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन में परेशानी न हो इसके लिए वेरिफायर की व्यवस्था की गई। वैक्सीन को लेकर जागरूक करने मितानीने और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। आयुक्त महोदय के निर्देश पर ड्राइन इन वैक्सीनेशन, जैसे अभियान और एक ही केन्द्र में 18 से 44 तथा 45 से 60 उम्र तक लोगों का केन्द्र बनाए जाने के कारण भिलाई शहर के नागरिक अपनी बारी बेझिझक वैक्सीन का टीका लगाकर स्वयं व परिवार को कोविड 19 के संक्रमण से सुरक्षित कर रहे है।
    आज इन केन्द्रों होगा टीकाकरण -
    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोसानगर में कोवैक्सीन 18 प्लस एवं 45 प्लस का सेकंड डोज, पीएचसी कोहका मंगल बाजार में कोविशिल्ड 18 प्लस एवं 45 प्लस का प्रथम एवं सेकंड डोज, कर्मा विद्यालय सुपेला में 18 प्लस एवं 45 प्लस का सेकंड डोज, यूपीएचसी बैकुंठधाम में कोविशिल्ड 18 प्लस एवं 45 प्लस का प्रथम एवं सेकंड डोज, पीएचसी खुर्सीपार में 18 प्लस एवं 45 प्लस का सेकंड डोज लगेगा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision