
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
-अब राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान के बदले दूसरी फसले लेने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि से दीगर फसलों का दायरा बढ़ने की उम्मीद भी
-कलेक्टर ने दुर्ग ब्लाक के अधिकारियों की बैठक में कहा कि फसल वैविध्य से होने वाले लाभ के संबंध में किसानों को जागरूक करना पहला लक्ष्य
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले का किसान पहले भी वैविध्य में काफी रुचि लेता था लेकिन अनेक वजहों से धीरे-धीरे केवल धान पर उसका फोकस होता गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान के बदले दूसरी फसल लेने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि से यह उम्मीद बढ़ी है कि किसान धान के अलावा दूसरी फसलों की ओर भी प्रेरित होंगे और इससे कृषि वैविध्य बढ़ेगा। आज कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में दुर्ग ब्लाक में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कलेक्टर ने पूछा कि किस तरह से आप लोग किसानों को धान के बदले दूसरी फसल लेने प्रोत्साहित करेंगे। कृषि विस्तार अधिकारियों ने बताया कि हम सबसे पहले उन किसानों को लक्षित करेंगे जो बीते वर्षों में दलहन और तिलहन की फसल लेते रहे हैं और अब धान लेने लगे हैं। इन्होंने बताया कि सोयाबीन जैसी फसलों का रकबा काफी विस्तृत था। नगपुरा क्षेत्र के एआरईओ ने बताया कि दो-तीन दशक पहले इस क्षेत्र के किसान कपास की फसल ले रहे थे, इसका रकबा काफी अच्छा था सिंचाई की सुविधा नहीं होने की वजह से यह आगे नहीं बढ़ पाया। उन्होंने कहा कि अब सिंचाई की सुविधा बढ़ी है और प्रोत्साहन राशि भी सरकार द्वारा दी जा रही है इसलिए उम्मीद है कि किसान पुनः फसल वैविध्य की ओर बढ़ेंगे।
कलेक्टर ने बताया क्यों फसल वैविध्य इस वक्त की जरूरत- कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि कई बातें हैं जिसके कारणों से किसानों के लिए फसल में वैविध्य लेना जरूरी है। सबसे पहली तो जमीन की गुणवत्ता है। फसल वैविध्य से ही मिट्टी की ऊर्वरता बढ़ती है। लगातार धान की फसल लेने से मिट्टी की ऊर्वरता पर असर पड़ता है। दूसरे शासन द्वारा धान के अलावा दूसरी फसल लेने पर दी जाने वाली दस हजार रुपए प्रति एकड़ की राशि है जिससे किसानों के लिए फसल का खर्च निकालना आसान होगा। तीसरी बड़ी चीज बीमा की सुविधा है जिसके माध्यम से किसानों के लिए रिस्क कवर भी आसानी से होगा। उन्होंने कहा कि बड़े किसान भी खेतों के अलग-अलग रकबे में अलग-अलग फसल ले सकते हैं इससे वैविध्य भी बढ़ेगा और आय की संभावनाएं भी विस्तृत होंगी। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में बाँस और सागौन का प्लांटेशन भी कर सकते हैं।
साइल कार्ड के मुताबिक देंगे सलाह- बैठक में योजना की नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि किसान को मिट्टी की गुणवत्ता के मुताबिक फसल लेने की सलाह दें। साइल कार्ड के आधार पर यह निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा कुछ दलहन और तिलहन फसलों का जिनका क्षेत्र में उत्पादन का अच्छा ट्रैक रिकार्ड रहा है। उन्हें भी पुनः लगाने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा सकता है। जिला पंचायत सीईओ श्री सच्चिदानंद आलोक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में टीम बनाकर किसानों से बातचीत करें जिनमें कृषि विस्तार अधिकारियों के साथ ही उद्यानिकी प्रक्षेत्र अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी भी हों ताकि किसानों को योजना के बारे में पूरी तरह जानकारी देकर उसे इस ओर प्रेरित किया जा सके।
दुर्ग / शौर्यपथ / एच.एम.एस के वरिष्ठ श्रमिक नेता एच एस मिश्रा ने कहा की आज जिस प्रकार से पूरे दुनिया में कोविड-19 महामारी का भयावह स्थिति है, भारत सरकार व राज्य सरकारों ने भी देश में सभी शहर और गांव में निवासरत लोगों को वैक्सीन लगवाने का काम शुरू किया है, जिसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से सभी लोग वैक्सीन लगवाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अभी सरकार के आदेशानुसार 18 प्लस को भी टीका लगवाना चालू हो गया है।
देश के सभी कल कारखानों में कर्मचारियों को चाहे पब्लिक सेक्टर हो या प्राइवेट सेक्टर, वैक्सीन का काम शुरू हो गया है। एच एस मिश्रा ने आगे कहा कि हमारे भिलाई इस्पात संयंत्र में पूरे सेल के यूनिट में लगभग 55 - 60 हजार कर्मचारी रेगुलर काम कर रहे हैं और कर्मचारियों को टीका लगना भी शुरू हो गया है लेकिन आश्चर्य की बात है कि भिलाई इस्पात कारखाना और सेल के सभी यूनिट में ठेका कर्मचारी लगभग इससे ज्यादा ही हैं, लेकिन उन्हें वैक्सीन नहीं लगाया जा रहा है।
एच एस मिश्रा ने डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र और सेल के उच्च अधिकारियों को यह संज्ञान में ला रहे हैं कि रेगुलर कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कारखाने का उत्पादन में अपना 100 प्रतिशत योगदान देते हैं। इसलिए कंपनी और ठेका मजदूरों को भी तत्काल वैक्सीन लगाने की व्यवस्था करना जरूरी है जिससे कि कर्मचारी और ठेका मजदूर संक्रमित ना हो और स्वस्थ रहकर कारखाने में सुचार रूप से काम करें। प्रेम सिंह चंदेल ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका मजदूरों के साथ बहुत ही अन्याय और शोषण हो रहा है सरकार द्वारा निर्धारित वेतनमान, बोनस, वेतन पर्ची, डबल ओवरटाइम, जॉइनिंग लेटर, परिचय पत्र, 1 से 10 तारीख तक वेतन भुगतान, बोनस, पी.एफ की सही कटौती, ईएसआई कार्ड व नियम कानून का पालन नहीं हो रहा है। जिस पर बीएसपी प्रबंधन को ध्यान देना चाहिए।
लखविंदर सिंह और डी.के सिंह ने कहा कि हमारे भिलाई छत्तीसगढ़ में, बड़े-बड़े कंपनी और ठेकेदार हैं जो गुणवत्ता को ध्यान में रखकर काम करते हैं और नियम का पालन करते हैं, लेकिन उनको काम नहीं देकर बाहरी कंपनियों को और ठेकेदारों को बुलाकर काम दिया जाता है कम रेट में काम लेकर सही काम नहीं करते हैं और मजदूरों का भारी शोषण करते हैं तथा बीच में कई सारे कंपनी और ठेकेदार काम छोड़कर भाग गए जिससे कि प्लांट को बहुत नुकसान हुआ।
हरिराम यादव व धनंजय चतुर्वेदी ने कहा कि सेल भिलाई इस्पात के उच्च अधिकारियों को घटिया काम करने वाले और मजदूरों के शोषण करने वाले ठेकेदारों के ऊपर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जिससे कि शोषण व घटिया काम की पुनरावृत्ति ना हो। प्रमोद मिश्रा ने कहा कि यह बात सत्य है की कंपनी और ठेका मजदूरों को उनका वाजिब हक प्राप्त नहीं होता है जबकि सहायक श्रम आयुक्त और भिलाई के उच्च अधिकारियों द्वारा बार-बार परिपत्र जारी होता है कि ठेकेदार और कंपनी ठेका मजदूरों को वेतन और सभी सुविधाएं नियम अनुसार भुगतान करें।
दुर्ग /शौर्यपथ / केन्द्र सरकार हमारे किसान भाइयों की जायज माँग को सुनना तक बंद कर दी है उल्टा उनके विरुद्ध तमाम षड्यंत्रकारी हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रही है। हमारे प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह जी अपनी व्यक्तिगत लड़ाई के लिए कोरोना प्रोटोकॉल के नियम कायदा तोड़कर थाना पहुँच जाते हैं किंतु विगत 6 माह से सड़क पर बैठे किसानों की आवाज के लिए केन्द्र सरकार से बात तक नहीं करते। किसान आंदोलन का आम आदमी पार्टी प्रदेशव्यापी समर्थन करती है जिसके तहत सभी जिला मुख्यालय में आज 26 मई 2021 बुद्ध पूर्णिमा के दिन शांतिपूर्ण तरीके से देश व्यापी किसान आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए वर्चुअल प्रदर्शन करने का आव्हान किया है। आम आदमी पार्टी आपके माध्यम से केन्द्र से माँग करती है कि हमारे देश के अन्नदाता किसानों के जायज माँग को स्वीकार करते हुए अविलम्ब तीनों किसान कानून को रद्द करे और किसानों को विश्वास में लेकर उनसे चर्चा परिचर्चा कर उनके हितों को सम्पूर्ण प्राथमिकता देते हुए नया किसान बिल लेकर आये और कानून बनाये।
दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर हथखोज स्थित ट्रांसपोर्ट नगर फेस वन एवं फेस टू के विकास कार्य का भूमिपूजन किया। 56.31 करोड़ रुपये की लागत से ट्रांसपोर्ट नगर के बहुप्रतीक्षित विकास को गति मिलने पर हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक इन्द्रजीत सिंह छोटू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूरे ट्रांसपोर्ट बिरादरी की ओर से आभार व्यक्त किया हैण् इन्द्रजीत सिंह छोटू के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट नगर के विकास के लिए स्थानीय ट्रांसपोर्टर्स सतत प्रयास करते रहे हैंण् मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक इन्द्रजीत सिंह छोटू ने ट्रांसपोर्ट नगर को सर्व सुविधायुक्त बनाने की पहल की थीण् अंतत: आज मुख्यमंत्री बघेल ने ट्रांसपोर्ट नगर विकास हेतु भूमिपूजन कर भिलाई के ट्रांसपोर्टर्स को एक बड़ी सौगात से नवाजा है।
विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर बारह बजे जिले में 114 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली योजनाओं का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। नगरीय निकाय दुर्ग, भिलाई एवं भिलाई.चरौदा में निर्मित-प्रस्तावित इन कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम किया। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण कार्य भिलाई-चरौदा निगम में ट्रांसपोर्ट नगर का भूमिपूजन है जिसकी लागत 56 करोड़ 31 लाख रुपए है। इसके बनने से ट्रांसपोर्टर्स को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही भिलाई-चरौदा निगम में गौरवपथ के कार्य का भूमिपूजन भी किया। इसकी लागत 16.19 करोड़ है। नगर निगम भिलाई में 24.34 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया तथा 2 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण भी किया। नगर निगम दुर्ग के अंतर्गत 14 वें वित्त आयोग के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसकी लागत 17.38 करोड़ रुपए है।
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी द्वारा आज चरोदा में वर्चुअल भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान नगर पालिक निगम दुर्ग के 2 मृतक कर्मचारियों के आश्रित दो लोगों को अनुकंपा नियुक्ति का आदेश प्रदान किया गया ।इस मौके पर शहर विधायक अरुण वोरा भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे एवं अन्य जनप्रतिनिधि नागरिक गण उपस्थित थे ।
शासन के आदेश का तत्काल किया गया पालन...
प्रदेश के मुखिया माननीय भूपेश बघेल मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिव कुमार डहरिया द्वारा प्रदेश के नगरीय निकायों में तृतीय श्रेणी के स्वीकृत पदों पर अनुकंपा नियुक्ति के 10% पदों के सीमा बंधन को शासन ने 24 मई को आदेश जारी कर शिथिल किया है । जिसके परिपालन में आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा दुर्ग निगम में अनुकंपा नियुक्ति हेतु छानबीन समिति गठित कर 24 घंटे के अंदर दुर्ग निगम के 5 मृतक कर्मचारियों के आश्रितों का चयन किया गया । इसमें से एक अनुकम्पा नियुक्ति का प्रकरण वर्ष 2018 से लंबित था । इनमें से मृतक कर्मचारी ड्राइवर प्रकाश ताम्रकार का निधन कोविड-19 के कारण हुआ था । अनुकम्पा नियुक्ति के कर्मचारियों मिथुन सोनवानी और कुमारी माया ताम्रकार को मुख्यमंत्री के हाथों वर्चुअल भूमि पूजन कार्यक्रम में अनुकंपा नियुक्ति आदेश प्रदान कराई गई।
मुख्यमंत्री सहित नगरी प्रशासन मंत्री विधायक और महापौर का बहुत-बहुत आभार..कु. ताम्रकार व सोनवानी..
इस संबंध में निगम के ड्राइवर प्रकाश ताम्रकार की पुत्री माया ताम्रकार और मिथुन सोनवानी ने बताया नगरीय निकाय में हमारे माता पिता कार्य करते हैं उनसे हमें जानकारी मिलती रहती है कि अनुकंपा नियुक्ति के लिए काफी समय लगता है बहुत मुश्किल से अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त होती है। परंतु माननीय मुख्यमंत्री की पहल और नगरीय प्रशासन मंत्री तथा शहर विधायक अरुण वोरा महापौर धीरज बाकलीवाल की अनुशंसा पर हमें यह नौकरी बहुत जल्द मिली है हम उनका हृदय से आभारी हैं । इस अवसर पर निगम सभापति राजेश यादव लोग एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे ।
भिलई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने बीएसपी क्षेत्र में पेयजल की शुद्धता को लेकर औचक निरीक्षण किया! बीएसपी क्षेत्र के कई घरों में पहुंचे और पानी की शुद्धता को लेकर उन्होंने घरों में आने वाले पानी को लेकर रहवासियों से चर्चा की! घरों में पहुंचने के बाद निगम आयुक्त ने पूछा कि पानी किस प्रकार से आ रहा है, कई रहवासियों के घरों के अंदर तक पानी की शुद्धता परखने पहुंचे तथा कई लोगों ने बर्तन में पानी भरकर दिखाया! बीएसपी क्षेत्र में कई स्थानों पर निरीक्षण करने के उपरांत आयुक्त श्री रघुवंशी ने उपस्थित निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्लोरीन टेबलेट की उपलब्धता करवाकर इसका वितरण करें! इस निर्देश पर जोन आयुक्त प्रीति सिंह ने क्लोरीन टेबलेट की व्यवस्था कर रही है तथा उन्होंने कहा कि इसका वितरण शीघ्र अति शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा! निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, मदर टेरेसा नगर के सहायक अभियंता आरके साहू, उप अभियंता श्वेता वर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे!
दुर्ग / शौर्य पथ / बुधवार के स्थान पर आज मंगलवार को पुलगांव स्थित पबग्गा साड़ी सेंटर के मालिक ने अपनी दुकान संचालित की जहां लोगों की भीड़ थी जो लॉकडाउन के नियमों का सीधा सीधा उल्लंघन था। आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देशानुसार बग्गा साड़ी सेंटर में निगम अमला ने पहुंच कर जुर्माने की कार्यवाही की । बाजार अधिकारी के नेतृत्व में विनीत वर्मा लव कुश शर्मा संकेत धर्मकार शोएब अहमद ईश्वर वर्मा आदि ने भ्रमण कर लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाया । *निर्धारित दिनों मे ही खोलें दुकान......* नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में हर प्रकार के व्यवसाय करने वालों के लिए दिन और समय निर्धारित किया गया है बावजूद दुकानदार अपने व्यवसाय के खोलने दिन के बजाय कोई भी दिन दुकान खोल कर नागरिकों की भीड़ लगा रहे हैं । सभी प्रकार के दुकानदारों से अनुरोध है वे अपने व्यवसाय को संचालित करने वाले दिन की ध्यान रखें और उसी दिन दुकान खोलें । कोई भी दिन दुकान ना खोलें अन्यथा लॉक डाउन का उल्लंघन करते पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी । *मास्क नहीं पहनने वाले 15 लोगों को भरना पड़ा जुर्माना...* प्रदेश और जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लॉकडाउन प्रभावशील है । राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर दुर्ग डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यवसाय और आम जनता की मांग पर कुछ दुकानदारों को व्यवसाय करने की छूट प्रदान की है । लगातार अपील किया जा रहा है परन्तु नागरिक लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए मिल रहे हैं निगम अमला नेआज गुरुद्वारा रोड,.महिला समृद्धि बाजार, केलाबाड़ी सुराना कॉलेज वार्ड, जेल तिराहा सुआ चौक में बिना मास्क वाले लोगों को रोक रोक कर उनसे जुर्माना वसूल किया गया ।
भिलाईनगर / शौर्य पथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में डेंगू से बचाव के लिए कूलर और पानी टंकियों एवं विभिन्न पात्रों के पानी की जांच की जा रही है, पिछले दिनों हुई बारिश के चलते जलजमाव वाले स्थानों पर मलेरिया आयल और झाड़ियों तथा अन्य स्थानों पर मैलाथियान का छिड़काव किया जा रहा है ताकि डेंगू जैसी बीमारी से बचाव किया जा सके। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर डेंगू की रोकथाम के लिए निगम का अमला सक्रिय रुप से कार्य कर रहा है! निगम के सभी जोन कार्यालयों के स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर जमा पानी में लार्वा की जांच कर रहे है, टेमीफास् का उपयोग कर कूलर में भरे हुए पानी की सफाई भी करवा रहे है। स्वास्थ्य विभाग का अमला गली-मोहल्लों के सघन रूप से सफाई के साथ जलजमाव वाले स्थानों की सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर रहे है। बदलते मौसम के साथ पीलिया जैसे जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए निगम के स्वास्थ्य विभाग का अमला वार्डों में नागरिकों को साफ एवं छना हुआ पानी पीने की सलाह दे रहे है! नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा मच्छरों के काटने से होने वाली डेंगू जैसी बीमारियों से आम जन को बचाने हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है। शिवाजी नगर के जोन स्वास्थ्य अधिकारी महेश पाण्डेय बताया कि सफाई कर्मचारी प्रतिदिन नालियों की सफाई, मैलाथियान का छिड़काव, गंदे स्थानों की सफाई पश्चात ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर रहे है। पिछले दिनों हुई बारिश से जलजमाव वाले स्थानों पर मलेरिया आयल का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि डेंगू के लार्वा को पनपने का मौका न मिले। सभी वार्डों में तैनात स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी प्रतिदिन घर-घर जाकर कूलर में भरे हुए पानी में लार्वा की जांच कर रहे है, अब तक कहीं भी लार्वा नहीं पाया गया है। घरों में अनुपयोगी पात्र, टायर, गमला, कंटेनर आदि पात्रों में अनाश्वयक रखे हुए पानी को खाली कराकर पात्र को स्वच्छ रखने कहा जा रहा है। नेहरू नगर जोन से कमलेश द्विवेदी, वैशाली नगर जोन से अनिल मिश्रा ने बताया कि घरों के बाड़ियां में एडल्ट मच्छर को समाप्त करने मेलाथियान का स्प्रे, तथा कूलर एवं अनुपयोगी पात्र जिसमें पुराने जमा पानी होते हैं उसमें टेमीफास् का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को बताया जा रहा है कि कूलर एवं घर के भीतर के पात्रों के पानी को बदलते रहे। घर में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें!
भिलाई नगर/ शौर्य पथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत रिलायंस जिओ कंपनी के द्वारा मंशा कॉलेज के पास खंडेलवाल फार्म हाउस के सामने केबल बिछाने की तैयारी की जा रही थी इसके लिए कंपनी द्वारा गड्ढा करना प्रारंभ कर दिया गया था! जब इसकी सूचना भिलाई निगम को मिली तो रात्रि में ही निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और कार्य को रुकवाया! रात्रि में कार्यवाही करने पहुंचे भवन अनुज्ञा शाखा के उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा ने केबल को पुनः वाहन में डलवाकर 1 दिन के लिए वाहन को अपने कब्जे में ले लिया! उप अभियंता सिद्धार्थ साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जब 30000 रुपए जुर्माना कंपनी के द्वारा भरा गया तब वाहन को उनके सुपुर्द किया गया! रिलायंस जिओ के द्वारा मंशा कॉलेज के पास टावर लगाने की योजना की जानकारी मिली है, इसके लिए अनुमति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, परंतु बिना अनुमति के केबल का काम कंपनी द्वारा प्रारंभ कर दिया गया था! जबकि केबल बिछाने के लिए भी पृथक से अनुमति की आवश्यकता होती है! दोनों ही प्रकार की अनुमति कंपनी को प्रदाय नहीं की गई है! इसका खामियाजा जुर्माने के रूप में जिओ कंपनी को भरना पड़ा! रात्रि में चोरी छुपे मंशा कॉलेज से लेकर इंदु आईटीआई के समीप तक लगभग 300 मीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाए जाने का प्रयास किया जा रहा था! फिलहाल बिना अनुमति के कार्य करने के लिए कंपनी को मना कर दिया गया है! रात्रि में लगभग 8:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक कार्रवाई करते हुए केबल को वाहन में डलवाया गया और जुर्माना की कार्रवाई की गई! इससे पहले भी कई दफा निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर इस प्रकार की कार्यवाही भिलाई मे की जा चुकी है!
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
