
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रिसाली / शौर्यपथ / निगम क्षेत्र में कोरोना के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए गठित कोरोना कान्टेक्ट ट्रेसिंग टीम की मंगलवार को आयुक्त कक्ष में निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने समीक्षा बैठक आयोजित की। इस दौरान आयुक्त ने निगम क्षेत्र में कोविड-19 की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। समीक्षा बैठक में आयुक्त ने कोरोना प्रसार को रोकने टीम द्वारा किये जा रहे जरूरी उपायों की जानकारी लेने के साथ ही बतौर सुरक्षा होमआइसोलेशन किये गये मरीजों की सतत निगरानी रखने के भी निर्देश दिये। बैठक में आयुक्त ने होमआइसोलेशन के मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने हेतु कोविड-19 से जुड़ी दवाइयों की स्टाॅक की उपलब्धता की भी जानकारी ली। इस दौरान आयुक्त ने टीम को स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर दवाइयों की भरपूर स्टाॅक सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कोरोना के मरीजों को जिला प्रशासन के गाइड लाइन के तहत कंटेंनमेंट जोन एवं संक्रमितों के घरों में स्टीकर चस्पा करने के निर्देश आयुक्त ने दिये। तथा कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन करते पाये जाने पर महामारी एक्ट के तहत सम्बंधितों के विरूद्ध एफआईआर करने के भी सख्त निर्देश बैठक में आयुक्त ने कोरोना कान्टेक्ट ट्रेसिंग टीम को दिये।
आयुक्त व नोडल अधिकारी प्रतिदिन पहुंच रहे वैक्सीनेशन संेटर
निगम वार्डों में संचालित वैक्सीनेशन सेंटरों में निगम आयुक्त श्री सर्वे व निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू प्रतिदिन पहुंच रहे है। आज निगम आयुक्त सर्वे ने पुरैना व डुंडेरा पहुंचकर वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मेडिकल मोबाइल युनीट का भी अवलोकन किया। इस दौरान आयुक्त ने मेडिकल मोबाइल युनीट कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त किए व उचित दिशा निर्देश दिए। नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने रूआबांधा व रिसाली के संेटरांे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगम के उच्च अधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों व निगम कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सेंटरों में निगम प्रशासन को क्षेत्र के पूर्व पार्षदों, एल्डरमेंन व जागरूक नागरिकों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। टीकाकरण के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसका निगम प्रशासन उचित व्यवस्था की हुई ह। संेटरों में पहुंच रहे व्यक्तियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए टीकाकरण हेतु पे्ररित किया जा रहा है।
उड़नदस्ता टीम की दण्डनीय कार्यवाही.... वसूले 7000 रूपए का अर्थदण्ड
मंगलवार को कोरोना प्रसार को रोकने निगम क्षेत्र में लागु लाॅकडाउन का पालन कराने उड़दस्ता टीम मंगलवार को रिसाली, रूआबांधा, टंकी मरोदा, स्टेशन मरोदा व नेवई क्षेत्र के व्यापारिक स्थलों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मैत्री नगर में समय सीमा उपरांत दुध स्टाॅल खोलकर दुध बेचने वाले निरू भुल्लर से 5000 रूपए और हरिहर यादव से 2000 रूपए की चालनी कार्यवाही की गयी। राजेश मेडिकल टंकी मरोदा व प्रकाश मेडिकल स्टोर्स स्टेशन मरोदा में ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया। निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम, रामेश्वर निषाद, टेकराम, पंकज भगत तथा पुलिस थाना नेवई से ब्रम्हानंद देशलहरे व एसआर सुरी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / जैसा कि हम सभी जानते है कि कोरोना का इस बार का संक्रमण बहुत ही व्यापक रूप से फैल चुका है। सो अस्पतालों में बेड की कमी के साथ ही साथ कोविड उपचार हेतु रेमिडेसीवर इंजेक्शन की भी भारी कमी होती जा रही है। सामान्यतया उक्त इंजेक्शन 5000 से 5400 रुपये प्रति इंजेक्शन की दर से बाजार में मिलता है और एक मरीज को कम से कम 6 डोज़ लगनी होती है । यानी कि प्रत्येक मरीज को सिर्फ़ यह एक इंजेक्शन लगभग 30000 रुपये का लग रहा है। जबकि एक समाजसेवी द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, मेन हॉस्पिटल दुर्ग में यह मात्र 899/- रुपये में उपलब्ध है। मतलब कुल 6 डोज़ 30000 रुपये की बजाय मात्र 5400 रुपये में आ जानी है। लेकिन उक्त इंजेक्शन इस डिस्काउंट रेट पर प्राप्त करने हेतु कुछ प्रक्रिया का पालन करना होता है जो कोई भी प्राइवेट अस्पताल या मेडिकल वाले किसी को बताते नहीं है। सो समस्त जनो के लिए इस प्रक्रिया की जानकारी यहां दिया जा रहा है ताकि कोई भी जरूरत मन्द इससे लाभान्वित हो सके।
डिस्काउंट में इंजेक्शन प्राप्त करने हेतु प्रक्रिया -
1. इंजेक्शन के पैक के अंदर ही दो फॉर्म है, जिन्हें अस्पताल से या जन औषधि केंद्र से प्राप्त किया जा सकता है। इस फॉर्म में सम्पूर्ण विवरण जैसे कि मरीज़, अस्पताल एवम डॉक्टर की पूरी जानकारी भरकर अस्पताल की मुहर (सील) लगवानी होगी।
2 उक्त फॉर्म के साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी दुर्ग के एक कथित आदेश की एक कॉपी भी साथ मे ही संलग्न करनी होगी।
3 अस्पताल से ही मरीज को कुल कितनी डोज़ दी जानी है उसे भी अस्पताल के लेटर हेड पर लिखवाकर लेना होगा।
4 उक्त कागज़ातों के साथ जन औषधि केंद्र, मेन अस्पताल दुर्ग से उक्त इंजेक्शन मात्र 899/- रुपये में प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उपरोक्त नंबर पर संपर्क किया जा सकता है 8889896666, 9826148284 आपकी एक पहल किसी की जन्दगी बचा सकती है .
-अवकाश के दिनों में भी लगाये जाएंगे टीके
-सेक्टर 9 अस्पताल का भी किया निरीक्षण, कोविड इलाज की समीक्षा की
-सेक्टर 1 स्थित बीएसपी के अस्पताल में कोविड केयर हास्पिटल की संभावनाओं के बारे में विचार करने पहुँचे, यहाँ काफी संख्या में कैंसर मरीजों का चल रहा इलाज अतएव कोविड केयर सेंटर बनाना संभव नहीं लगा
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे आज भिलाई स्टील प्लांट पहुँचे। यहाँ उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन के लिए चलाये जा रहे कैंप का निरीक्षण किया। कलेक्टर के साथ ही एसपी श्री प्रशांत ठाकुर ने भी वैक्सीनेशन गतिविधियों का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन द्वारा 6 वैक्सीनेशन काउंटर यहां आरंभ किये गए हैं। कलेक्टर ने एक हफ्ते के भीतर 45 वर्ष एवं अधिक आयु के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का वैक्सीनेशन कार्य पूरा करने कहा। यहाँ बीएसपी प्रबंधन के अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने जिला प्रशासन की इस पहल के लिए बीएसपी प्रबंधन की ओर से आभार जताया। प्रबंधन ने कहा कि कोरोना से प्लांट कर्मियों की सुरक्षा की दिशा में यह सार्थक पहल है। इससे अधिकारी-कर्मचारियों में कोरोना के प्रति प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। एक साथ इस तरह का कैंप लगा दिये जाने के चलते बेहद जल्दी प्लांट में कार्य कर रहे बड़े वर्ग को सुरक्षा के दायरे में लाया जा सकेगा। कलेक्टर ने यहाँ वैक्सीनेशन कार्य देख रहे अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण वर्मा को निर्देश दिये कि अवकाश के दिनों में भी वैक्सीन लगवायें और जल्द से जल्द वैक्सीनेशन का कार्य समाप्त कराएं।
सेक्टर-9 अस्पताल की व्यवस्था देखी- कलेक्टर सेक्टर-9 हास्पिटल भी पहुँचे। यहाँ उन्होंने बेड की स्थिति देखी और कहा कि कोविड की स्थिति को देखते हुए सर्वोत्तम बेड प्रबंधन करें ताकि अधिकाधिक लोगों का इलाज हो सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय करें ताकि किसी भी तरह की दिक्कत आने पर त्वरित समाधान किया जा सके।
सेक्टर-1 अस्पताल देखा, कोविड केयर हास्पिटल के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर्याप्त नहीं- कोविड केयर के लिए बीएसपी के सेक्टर-1 अस्पताल को भी सुझाया गया था। आज कलेक्टर ने अस्पताल का निरीक्षण किया। यहाँ पर कैंसर पीड़ित मरीज रेडियेशन और कीमोथैरेपी के लिए आते हैं। कोविड केयर हास्पिटल शुरू होने से इनका इलाज प्रभावित होने की आशंका बनेगी, साथ ही यहाँ कोविड केयर हास्पिटल के लिए पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर भी नहीं दिखा। इसके चलते निर्णय लिया गया कि यहाँ पर कोविड केयर हास्पिटल आरंभ किया जाना संभव नहीं हो सकेगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम कमिश्नर मंडावी ने आज गया नगर मुक्तिधाम, तिलक स्कूल जिला आयुर्वेदिक अस्पताल रामजी मंदिर वार्ड शंकर नगर बघेरा शासकीय स्कूल कुर्ला प्राथमिक शाला शनिचरी बाजार पानी टंकी गुरु घासीदास वार्ड अंबेडकर भवन पचरी पारा यादव छात्रावास में पहुंचकर कोरोना संक्रमण टीकाकरण कार्यक्रम नेटिंग किए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । सहायक अभियंता जिंतेंद्र समैया एव स्वस्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के साथ अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे ।
टीकाकरण केंद्रों में आज अलग ही उत्साह दिखा लॉक डाउन होने के बावजूद 45 से 59 वर्ष आयु के लोग वैक्सीन लगाना पहुचं थे । नगर निगम सीमा क्षेत्र के 23 स्थानों पर कोरोना टीकाकरण की व्यवस्था की गई है । टीकाकरण केन्द्रों में आज सुबह से ही वैक्सीन लगाने हितग्राहियों द्वारा लाइन बनाकर एक-एक कर अपनी बारी आने पर टीका लगवा रहे थे । लोग अपने साथ आधार कार्ड लेकर पहुॅचे थे । 45 से 59 वर्ष के लोगों को कोरोना टीका लगाने सुबह 9.00 बजे से टीकाकरण केन्द्रों में टीका लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया । गयानगर, मठपारा, पोलसायपारा, मीलपारा, गायत्री मंदिर वार्ड एवं अन्य वार्डो में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा टोकन लेकर लोगों को टीकाकरण केन्द्रों तक पहुॅचाने का काम कर रही थी । कमिश्नर हरेश मंडावी ने शहर के समस्त समस्त नागरिकों से कहा कि शत-प्रतिशत कोरोना टीका लग जाने से कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो सकेगा । आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा टोकन दिए जाने पर शीघ्र आप अपने वार्ड मोहल्ला क्षेत्र के टीकाकरण केन्द्र में पहुॅचकर टीका अवश्य लगायें।
भिलाई नगर/शौर्यपथ / भिलाई निगमायुक्त रघुवंशी के निर्देश पर भिलाई निगम क्षेत्र में लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए आज भिलाई निगम की मोबाइल टीम ने प्रातः से निरीक्षण करना प्रारंभ कर दिया! 1 दिन पूर्व भी सभी क्षेत्रों में घूम-घूम कर लॉकडाउन में दुकानें बंद रखने समझाई दे दी गई थी! आज मोबाइल टीम ने सभी मार्केट क्षेत्र, बाजार क्षेत्र, दुकानों का निरीक्षण किया! लॉकडाउन से छूट प्राप्त दुकानों एवं संस्थाओं को छोड़कर शेष दुकाने बंद पाई गई! वहीं कुछ लोग निकल कर आवागमन कर रहे थे जिनसे पूछताछ की गई , इनके पहचान पत्र का निरीक्षण किया गया! इनमें से कई चिकित्सक निकले जो अस्पताल की ओर रवाना हो रहे थे, कुछ अपना इलाज कराने के लिए निकले थे, कुछ कोविड टेस्ट एवं टीकाकरण के लिए निकले थे! इनकी चिकित्सक द्वारा दी गई रिपोर्ट का परीक्षण किया गया! इस प्रकार से घरों से इमरजेंसी कार्य से आने-जाने वालों का पहचान पत्र की रोक-रोक कर जांच की गई!
टीम ने नेहरू नगर, वैशाली नगर, खुर्सीपार, सेक्टर क्षेत्र एवं मदर टैरेसा नगर के सभी क्षेत्रों का निरीक्षण किया! दुकानें बंद पाई गई! निगम आयुक्त के निर्देश पर भिलाई निगम की मोबाइल टीम पूरे शहर का दौरा कर रही है! अनावश्यक निकलने वालों से सघन पूछताछ की जा रही है! सभी से लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करने की अपील की जा रही है! आज लॉकडाउन के प्रथम दिन पूरे शहर में सन्नाटा पसरा रहा! रहवासी लॉकडाउन में अपने घर पर सुरक्षित रह कर शासन-प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं! कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि घर पर रहें, सुरक्षित रहें! कोविड से संबंधित लक्षण दिखाई देने पर अपना कोरोना जांच जरूर कराएं!
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए भिलाई निगम में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों को कई प्रकार के दायित्व दिए गए हैं ! वहीं कुछ कर्मचारी इस कठिन समय में अपने दायित्वों का निर्वहन करने के बजाय लापरवाही बरत रहे! ऐसे 4 कर्मचारियों को निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है! कार्यपालन अभियंता टीके रणदिवे को कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु आवश्यक व्यवस्था में लगाया गया है! इनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर मोबाइल बंद पाया गया जिससे संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जाने वाले अत्यावश्यक कार्य समय पर नहीं होने से कार्य भी प्रभावित हुआ है! महत्वपूर्ण कार्य पर अनुपस्थित रहने के कारण इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है! वही तुलसीराम सफाई कामगार, मिथिलेश सफाई कामगार एवं चार्लीस सफाई कामगार को भी नोटिस थमाया गया है! यह तीनों कर्मचारी जोन क्रमांक 5 क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत है!
इन तीनों की ड्यूटी रामनगर मुक्तिधाम में लगाई गई है! परंतु ड्यूटी में लापरवाही बरतना इस मुश्किल घड़ी में लापरवाही का घोतक है! इन तीनों सफाई कामगार के द्वारा आवश्यक कार्य करने से इनकार किया गया जिस पर इन्हें शोकॉज नोटिस दिया गया है! उल्लेखनीय है कि 1 दिन पूर्व ही निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने भिलाई के अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देश दिए थे कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु सभी कर्मचारी/अधिकारी अपने कार्य पर उपस्थित रहेंगे तथा अपना मोबाइल हमेशा चालू रखेंगे! इसके बावजूद लापरवाही करने पर नोटिस जारी किया गया है!
रिसाली / शौर्यपथ / दुर्ग कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देश पर कोरोना नियंत्रण हेतु जिले में लागु लाॅकडाउन का पालन कराने निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने लाॅकडाउन से पहले ही दिन सुबह-सुबह ही निगम क्षेत्र के चैक चैराहो, बाजारों, सार्वजनिक व व्यवसायिक स्थलों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त श्री सर्वे ने आजाद मार्केट कृष्णा टाकिज रोड, प्रगति नगर रोड, रिसाली व रूआबांधा के सम्पूर्ण बाजार क्षेत्र का सघन निरीक्षण कर लाॅकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, प्र. उपअभियंता गोपाल सिन्हा, प्र. स्वच्छता अधिकारी जगरनाथ कुशवाहा व स्वच्छता जोनल सतीश देवांगन उपस्थित थे।
वैक्सीनेशन सेंटरों का किया सघन निरीक्षण
लाॅकडाउन स्थिति की फिल्ड में समीक्षा उपरांत आयुक्त श्री सर्वे और निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने निगम वार्डों में संचालित सभी वैक्सीनेशन सेंटरों का भी सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने संेटरों मे की गई व्यवस्था का अवलोकन किया। टीकाकरण संेटरों में पहुंच रहे सिनियर सिटिजन्स के लिए पीने के शुद्ध पानी की व्यापक व्यवस्था करने के निर्देश मातहतों को दिये। निरीक्षण के दौरान श्री सर्वे ने स्वास्थ्य जोनल सतीश देवांगन को संेटरों का प्रतिदिन सैनेटाइजेशन व साफ सफाई करने के सख्त निर्देश दिये।
लाॅकडाउन की पूर्व संध्या पर रिसाली निगम की दण्डात्मक कार्यवाही
लाॅकडाउन के ठीक एक दिन पूर्व मार्केट क्षेत्र में खरीददारी करने पहुंचे क्रेताओं के साथ दुकानदारों द्वारा कोविड नियमों का अवहेलना किये जाने के बीच निगम की उड़नदस्ता टीम ने सोशल डिस्टेंसिंग व बगैर मास्क के पहुंचे लोगों पर 3000 रूपए की दण्डात्मक कार्यवाही के दौरान टीम ने लोगों को कोविड नियमों का पालन करने की सख्त समझाइश दिये।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में आज से लगाए गए लॉकडाउन का असर सुबह से ही दिखना शुरू हो गया। सुबह से ही शहर के सारे महत्वपूर्ण बाजारों में पूरी तरह से सन्नाटा बना रहा। इसके साथ ही शहर के सारे महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर पुलिस की टीम मॉनिटरिंग करती रही। पुलिस एवं निगम की मोबाइल टीम पूरे शहर भर में घूम-घूम कर यह देख रही है कि कहीं लॉकडाउन का उल्लंघन तो नहीं हो रहा लेकिन नागरिकगण स्वत: स्फूर्त कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने की दिशा में भागीदारी निभाने घर से नहीं निकल रहे हैं। केवल मेडिकल इमरजेंसी, टेस्टिंग, वैक्सीनेशन के लिए ही लोग बाहर निकल रहे हैं। दवा दुकानों, चश्मा दुकान को छोड़कर अन्य सभी दुकाने बंद है।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने 4 दिन पूर्व लॉक डाउन लगाने का निर्णय लिया था ताकि लोग आवश्यक सामानों की खरीद कर लें। इसके अलावा कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर दिए हैं एवं निगम की टीम चारों ओर स्थिति पर नजर रखी हुई है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि जरूरतमंदों को किसी तरह से दिक्कत ना हो यह सुनिश्चित करें।
दुर्ग / शौर्यपथ / भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदेश सहप्रभारी किसान मोर्चा छ.ग. के युवा नेता अतुल पर्वत ने कहा कि जहां एक ओर प्रदेश में कोरोना का कहर बरप रहा है, वहीं दूसरी ओर बस्तर में नक्सली खून की होली खेल रहे है। वहीं प्रदेश सरकार के मुखिया एवं आलाकमान के लोग असम में चुनावी सभाऐं कर रहे हंै, इस संवेदनशील स्थिति को क्यों भूल रहे है सीएम साहब। इस मामले को लेकर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किशन रेडड़ी से भी श्री पर्वत ने दूरभाष पर छत्तीसगढ के हालातों की जानकारी दी। उन्हेांने श्री पर्वत को आश्वस्त किया कि वह जल्द छग के बस्तर का दौरा करेंगे और नक्सली मूमेंट की समीक्षा करेंगे। सीआरपीएफ के बडे अफसरों को बस्तर भेजा गया है, श्रीपर्वत ने आगे कहा कि राजधानी सहित दूर्ग जिले में कोरोना की स्थिति भयावह हो गई हेै। राज्य सरकार इस स्थिति को संभालने में नाकाम है, मरीजों को ऑक्सीजन और बिस्तर उपलब्ध नही हो पा रहा है। सारे अस्पताल खचाखच भरे हुए है। श्री पर्वत ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को ट्रवीट कर कोरोना महामारी के बढते प्रकोप को देखते हुए मंत्री द्वय से आग्रह किया है कि राजधानी दिल्ली से वह मेडिकल की केन्द्रीय जांच दल छग भेजकर यहां के मरीजों को उसका सीधा लाभ दिलायें ताकि बेतहाशा हो रही मौतों पर अंकुश लगाया जा सके। छग में हुए नक्सली हमले पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि शहादत व्यर्थ नही जायेगी। केन्द्रीय नेतृतव नक्सलियों को उखाड़ फेंकेंगा। जल्द ही केन्द्रीय राज्यमंत्री राजधानी आयेंगे और यहां हुए हमले की समीक्षा करेंगे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
