
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के नगरीय क्षेत्र में प्रभावशील धारा 144 के परिपेक्ष में समस्त नगरीय निकाय एवं नगर निगम दुर्ग, भिलाई, चरोदा, रिसाली की सीमा क्षेत्र के भीतर व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालन का समय निर्धारित कर दिया गया है। जिसके अनुसार सभी प्रकार की स्थाई एवं अस्थाई दुकानों की कार्यावधि प्रातः 6ः00 बजे से रात्रि 9ः00 बजे तक रहेगी और रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा में टेकअवे, होम डिलीवरी, इंडोर डाइनिंग टेबल की समयावधि प्रातः 8ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक रहेगी। पेट्रोल पंप एवं मेडिकल स्टोर सभी नियंत्रण से मुक्त रहेंगे।
सभी प्रकार की दुकानों के सामने दुकानदारों को स्वयं फ्लैक्स छपवाकर दुकानों के खुलने एवं बंद करने की समय सीमा को प्रदर्शित करना होगा। सभी व्यापारी, कर्मचारियों व ग्राहकों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। समस्त व्यापारिक गतिविधियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। सभी व्यवसायियों को अपने दुकान व संस्था में विक्रय हेतु मास्क रखना अनिवार्य होगा, ताकि बिना मास्क पहले खरीदारी करने के लिए ग्राहकों को सर्वप्रथम मास्क का वितरणध्विक्रय किया जाए एवं तत्पश्चात वस्तुओं व सेवाओं का विक्रय किया जाये ।
प्रत्येक दुकान व संस्थान में स्वयं तथा आगंतुकों के उपयोग हेतु सेनिटाइजर रखना अनिवार्य होगा। अगर किसी बाजार या अन्य किसी बाजार या क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन घोषित हो जाता है तो उस क्षेत्र के समस्त व्यवसाय बंद हो जाएंगे एवं क्षेत्र कॉन्टिनमेन्ट जोन के सभी नियमों का पालन करना होगा। यदि किसी व्यवसायी के द्वारा उपरोक्त में से किसी एक से अधिक शर्तों का उल्लंघन किया जाता है तो दुकान या संस्थान को 15 दिवस के लिए बंद कर दिया जाएगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई क्षेत्र के ग्रीन वैली जुनवानी, चौहान टाउन जुनवानी, वार्ड नंबर 52 सड़क नंबर 32 सेक्टर 4, वार्ड नंबर 52 सड़क नंबर 37 सेक्टर 4 एवं वार्ड नंबर 66 सड़क नंबर 39 सेक्टर 7 को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है! इस दौरान यदि कोई भी व्यक्ति बाहर निकलता है या इसकी सीमा पार करने की कोशिश करता है तो सीधे एफ.आई.आर. दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी! इन क्षेत्रों में निगम द्वारा लगातार सैनिटाइज कराया जा रहा है! आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है! प्रवेश एवं निकास द्वारों में बैरीकेटिंग की गई है! कंटेनमेंट जोन में सभी दुकानें बंद रहेगी! वाणिज्य प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे! आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से की जाएगी! सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा! मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्ही कारणों से घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा! कंटेनमेंट जोन में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है! होम आइसोलेशन वाले घरों में स्टीकर चस्पा एवं दवाई वितरण का कार्य किया जा रहा है! कंटेनमेंट जोन की गतिविधियों पर प्रभारी अधिकारियों द्वारा नजर रखी जा रही है! वहीं निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जोन आयुक्त की टीम भी लगातार कंटेनमेंट जोन की मानिटरिंग कर रहे हैं! जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि ने आज ग्रीन वैली और चौहान टाउन का जायजा लेकर टीम को आवश्यक निर्देश दिए!
दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि समीप के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोरोना का लक्षण दिखने पर जांच कराएं उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना की जांच सुविधा आरंभ की है। इसके लिए नागरिक अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर कोरोना की जांच करा सकते हैं। जिले में जिन केंद्रों में कोरोना की जांच हो रही है जो इस प्रकार हैं।
शहरी क्षेत्रों के निम्नलिखिल संस्थाओ में कोविड-19 की निःशुल्क जांच की जा रही हैः-जिला चिकित्सालय दुर्ग, सिविल अस्पताल सुपेला, ,सेक्टर 9 भिलाई, श्री शंकराचार्य हास्पिटल, रेलवे स्टेशन दुर्ग, युपीएससी धमधा नाका, पोटियाकला, कोसानगर, बैकुठधाम, खुर्सीपार, छावनी, टंकी मरोदा,चरोदा में मोबाईल टीम भिलाई- 4 टीम, मोबाईल टीम दुर्ग - 5 टीम है।
ग्रामीण क्षेत्रों के निम्नलिखिल संस्थाओ में कोविड-19 की निःशुल्क जांच की जा रही हैः- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकुम, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगपुरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रसमडा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जेवरा , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ननकटठी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हनोदा, मोबाईल टीम सेक्टर उतई, मोबाईल टीम सेक्टर निकुम, मोबाईल टीम सेक्टर ननकटठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरैना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बटरेल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीतराई, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गाड़ाडीह, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई 03, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धमधा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहिवारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुम्हारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुरमुदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरडुग, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दारगांव,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मेडेसरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पेण्ड्रावन।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिला पिछले हफ्ते भर से ज्यादा समय से हॉट स्पॉट बना हुआ है माह के शुरू में विधायक वोरा के कोरोना पोजिटिव होने के बाद कांग्रेस के कई नेता कोरोना से संक्रमित हुए एवं दुर्ग शहर में स्थिति पिछले १० दिनों से भयावह हो रही है है ऐसे में दुर्ग निगम क्षेत्र के प्रथम नागरिक अभी तक सिर्फ उद्घाटन , विकास कार्यो की बात करते नजर आ रहे थे जबकि दूसरी तरफ पूरा प्रशासनिक अमला कोरोना संक्रमण के रोकथाम की दिशा में प्रयासरत रहा किन्तु शहर के विधायक और महापौर इस मामले में मौन रहे . अब जब स्थिति बेकाबू हो रही है तो शहर के महापौर प्रशासन से लॉक डाउन की मांग कर रहे है जबकि यह मांग प्रथम नागरिक होने के नाते बहुत पहले ही महापौर बाकलीवाल को कर लेना चाहिए था . खैर देर से ही सही महापौर ने पहल तो की और लॉक डाउन केवल महापौर ही नहीं अपितु शहर की अधिकतर जनता चाह रही है कि एक बार हफ्ते भर के लिए पूर्ण लॉक डाउन हो ताकि संक्रमण की चेन टूटे और इस बार बिना थाली बजाये , बिना दिया जलाये सभी पूरी सतर्कता एवं नियमो का कड़ाई से पालन करने के लिए तैयार है ताकि शहर सुरक्षित रह सके .
भिलाईनगर / शोर्य पथ / होली पर्व के मद्देनजर आज निगम प्रशासन की टीम पूरे बाजार क्षेत्र का निरीक्षण करती रही! खासकर आज भीड़भाड़ वाले क्षेत्र एवं शराब दुकानों में बिना मास्क लगाए घूमने वाले लोगों से जुर्माना वसूल किया गया! देशी एवं विदेशी शराब दुकानों में भी मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना वसूल किया गया! होली की सामग्री विक्रय करने के लिए लगाए गए स्टाल पर खासी नजर रही! भिलाई निगम की टीम पूरे शहर में घूम-घूम कर मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना ले रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जा रहा है। जो भी मास्क नहीं लगाया है उनसे अर्थदण्ड लिया जा रहा है। मार्केट एवं सार्वजनिक क्षेत्र, चौक चौराहा और गली, मोहल्लों पर निगम की मोबाइल टीम पहुंच कर कार्रवाई कर रही है। दिन में तो टीम चालानी कार्रवाई कर ही रही है इसके अलावा रात्रि में भी दुकानों एवं व्यवस्तम इलाके में निगम की टीम पहुंच रही है। निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी की उपस्थिति में कार्रवाई की जा रही है! आज टीम ने सुपेला संडे मार्केट, आकाशगंगा सब्जी मंडी, सुपेला घड़ी चौक, गदा चौक, सेक्टर 10 रेल चौक, सेक्टर 9 चौक, वैशाली नगर गोल मार्केट, अवंती बाई चौक, पावर हाउस चिल्हर फल एवं सब्जी मंडी, ओम शांति ओम चौक इत्यादि स्थानों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया! 22 मार्च से 28 मार्च तक 2224 लोगों पर कार्यवाही करते हुए 231200 जुर्माना वसूल किया गया! टीम में दल प्रभारी प्रकाश अग्रवाल, सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर, शरद दुबे, एमएस सोरी एवं संजय वर्मा इत्यादि मौजूद रहे!
दुर्ग। शोर्य पथ । कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं। इसके अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश धारा 144 का उल्लंघन करने एवं अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित करने पर भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 270 सहपठित एपिडेमिक डिजीजेज एक्ट एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अधीन तत्काल प्रभाव से जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने यह निर्देश दिया है कि इसका उल्लंघन करने वालों को तत्काल प्रभाव से जेल भेजा जाए। उल्लेखनीय है कि कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि पर्यावरण और स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए होली त्यौहार अपने निवास पर परिवार के साथ रह कर मनाएं। होली त्यौहार में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सैनीटाइजर का उपयोग करते हुए हर्बल कलर का प्रयोग किया जाए। अनावश्यक सार्वजनिक रूप से लोग एकत्रित न हों।
दुर्ग / shouryapath / जिले में कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। इन प्रतिबंधात्मक आदेशों के अनुपालन पर नजर रखने के लिए आज नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से सभी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों एवं बाजारों का निरीक्षण सतत रूप से कर रही है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इस बात के सख्त निर्देश दिए हैं कि कोविड प्रोटोकोल से संबंधित जो प्रतिबंधात्मक आदेश जिला प्रशासन ने जारी किए हैं उसका उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई करें। जहां पर एफआईआर दर्ज किया जाना है वहां पर एफआईआर दर्ज किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बेहद जरूरी है कि सभी लोग कोविड से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करें समूह में न घूमे तथा मास्क पहने, सैनिटाइजर का उपयोग करें। बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कलेक्टर के निर्देश पर आज सभी नगरीय निकायों में टीमों ने कोविड प्रोटोकोल की सख्त मॉनिटरिंग की। आज भिलाई नगर में आयुक्त एवं पुलिस की टीम ने आकाशगंगा, सब्जी मंडी, वैशाली नगर , गोल मार्केट, सन्डे मार्केट एवं सुपेला में गश्त की। यहां पर कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर जुर्माना वसूल किया गया। लोगों को समझाइश दी गई। इसके साथ ही दुर्ग शहर के इंदिरा बाजार एवं महत्वपूर्ण स्थलों में एसडीएम, नगर निगम कमिश्नर एवं पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से गश्त किया। लोगों को समझाइश दी। जो लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे थे, उन पर जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही सभी महत्वपूर्ण बाजारों में कोविड से संबंधित दिशा-निर्देश वाले पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें लोगों से अपील की गई है कि कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सुरक्षित तरीके से होली मनाए, भीड़ में ना जाए ताकि घर परिवार को पूरी तौर पर सुरक्षित रखा जा सके।
दुर्ग / शौर्यपथ / आयुक्त हरेश मंडावी ने आज सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक 4 घंटे निगम अधिकारियों और टीम के साथ शहर के विभिन्न बस्तियों में घूम घूम कर कोरोना संक्रमितों के घरों में जाकर संपर्क किए एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं व्यवस्था का जायजा लिया ।
*दो से अधिक संक्रमित परिवार वाले घरों को कंटेमेंट बनाएं.....*
आयुक्त मंडावी ने आज सुबह 10:30 बजे से गया नगर वार्ड, चंडी मंदिर वार्ड, पुराना आदर्श नगर छत्तीसगढ़ आंगन के पास, न्यू आदर्श नगर, बोरसी वार्ड वार्ड 49, तितुरडीह वार्ड 19, आदित्य नगर कुशाभाऊ ठाकरे भवन के पास अन्य जगहों पर जहां निगम के कोविड-19 टीम ने कोरोना संक्रमित होने का स्पीकर चस्पा किया था वहां-- वहां जाकर आयुक्त ने संबंधित हों से मुलाकात की । उन्होंने उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी किसी भी प्रकार की सामान आदि के लिए वह निगम के अधिकारी और कर्मचारी से संपर्क करने के निर्देश दिए ।
न्यू आदर्श नगर, दीपक नगर, और आदित्य नगर में घरों को कंटेनमेंट बनाने दिए निर्देश....*
भ्रमण के दौरान न्यू आदर्श नगर में पुलिस अधीक्षक सेंगर साहब के घर के सामने, और एक घर में , दीपक नगर में सुशील भारद्वाज कांग्रेस प्रवक्ता के घर और तितुरडीह वार्ड 19 में वेल्डिंग दुकान के पास और मुस्लिम मजार के पास वकील के घर को कंटेनमेंट करने बैरिकेट्ड लगाने निर्देश दिए ।
आम जनता से अपील कोरोना संक्रमित लोगों से दूरी बनाकर रखें....*
आयुक्त मंडावी ने समस्त आम जनता से अपील कर कहा की कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन और निगम प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है वह कोरोना संक्रमण से ग्रसित लोगों के घरों तक दवाई पर पहुंचा कर दे रहे हैं साथ ही उन्हें सुरक्षित ढंग से रहने की समझाइश भी दिया जा रहा है । भ्रमण के दौरान कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, मोहनपुरी गोस्वामी राजेश पांडेय, सहायक अभियंता जितेंद्र मैया नोडल खिलावन चंद्राकर और वादों के कोविड-19 टीम के सदस्य मौजूद थे ।
दुर्ग / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण को देखते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में नगर निगम दुर्ग द्वारा इंदिरा मार्केट क्षेत्र में सैनिटाइजर मशीन एव गाड़ी से पटेल चौक, पुराना बस स्टैंड,मोती काम्प्लेक्स,पांच कंडील,हटरी बाज़ार से लेकर बाजार क्षेत्र स्टेशन रोड को सैनिटाइज किया गया। इस दौरान स्वस्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, कर्मशाला अधीक्षक बीरेन्द्र ठाकुर,जसवीर सिंग भुवाल,मेनसिंग मांडवी,राजेन्द्र सर्र्ट,सुरेश भर्ती एवं अन्य उपस्थित थे।
इस संबंध में महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया शहर में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। इसे देखते हुए निगम दुर्ग द्वारा शहर के समस्त बाजारों जहां अधिक संख्या में भीड़ हो होती है। इसके अलावा प्रमुख मार्गो और गलियों में भी जाकर मशीन से क्षेत्र को सैनिटाइज किया जाएगा। शहर की आम जनता को संक्रमण से बचाने जिला प्रशासन एव नगर पालिक निगम दुर्ग हर संभव प्रयास कर रही है।उन्होनें कहा संक्रमण से बचाव के लिए स्वयं को आगे आना होगा, इसके लिए वे सैनिटाइज का उपयोग बार-बार करें, बाहर से आने के बाद हाथ अवश्य धोएं,अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने काढ़ा,दूध में हल्दी डालकर अवश्य पीएं,सोशल डिस्टेंस का पालन अवश्य करे, सामाजिक दूरियाॅ बनाकर रखें,और मास्क अवश्य लगाएं यही आपकी सुरक्षा कवच है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
