Google Analytics —— Meta Pixel
March 03, 2026
Hindi Hindi

गोवा के मुख्यमंत्री को संसदीय सचिव ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 के लिए दिया निमंत्रण पत्र

  • devendra yadav birth day

श्री मिंज ने गोवा के मुख्यमंत्री को शॉल और प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया
गोवा में सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘सरकार तुमच्या दारी‘ आयोजन में शामिल हुए संसदीय सचिव

रायपुर /शौर्यपथ/

छत्तीसगढ़ के पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी श्री यू.डी. मिंज ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से मुलाकात उन्हें और गोवा राज्य के नर्तक दलों को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021 एवं राज्योत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से प्राप्त आमंत्रण के लिए मोबाइल से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की और राजोत्सव में आमंत्रित करने के लिए आभार जताया।
इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री यू.डी. मिंज ने गोवा के मुख्यमंत्री को शॉल और प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। इस अवसर पर उनके साथ सयुंक्त कलेक्टर रवि राही, उद्योग महाप्रबंधक एम.एस. पैंकरा, निज सचिव सरीन राज एवं संतोष यादव भी साथ मे उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के निर्देश पर गोवा पहुंचे संसदीय सचिव का गोवा राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने गर्म जोशी से स्वागत किया और आश्वस्त किया कि रायपुर में 28 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में गोवा के दल अवश्य शामिल होंगे। इसके लिए उन्होंने अपने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोवा राज्य के नर्तक दल का छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भगीदारी सुनिश्चित हो।

गोवा सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का अवलोकन किया प्रतिनिधि मंडल ने

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से आमंत्रण लेकर गए प्रतिनिधि मंडल को गोवा सरकार द्वारा आयोजित ‘सरकार तुमच्या दारी‘ आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आईएएस श्री माओ ने छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल को ‘सरकार तुमच्या दारी‘ कार्यक्रम में ले जाया गया और सभी विभाग के स्टाल का अवलोकन कराया गया। विभागीय अधिकारियों ने अपने अपने विभागों के बारे विस्तार से जानकारी दी। श्री मिंज ने छत्तीसगढ़ के कृषि, उद्यानिकी, वन विभाग, भुइयां कार्यक्रम योजनाओं, नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी, गौठान के माध्यम से मल्टीएक्टिविटी संचालन, स्व-सहायता समूहों का स्वावलंबन की जानकारी दी गयी।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)