
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
स्तर आर्ट गैलरी एवं नवीनीकृत दलपतसागर सहित अनेक विकास कार्याे का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन
गोलबाजार जगदलपुर में व्यवसायिक कॉम्पलेक्स का होगा भूमिपूजन
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 17 अक्टूबर को पूर्वान्ह 10 बजे पुलिस ग्राऊण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सुबह 10.15 बजे धमतरी में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के निवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पुलिस लाईन हेलीपेड रूद्री से पूर्वान्ह 11.05 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 11.55 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में लगेज कन्वेयर बेल्ट का शुभारंभ करेंगे। वे इसके पश्चात् दोपहर 12.10 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और सिरहासार चौक में आयोजित मुरिया दरबार कार्यक्रम में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 1.20 बजे ग्राम आसना, जगदलपुर में बस्तर अकादमी ऑफ डांस, आर्ट्स एवं लिट्रेचर (बादल) का अवलोकन तथा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। वे इस दौरान समाज प्रमुखों से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल शाम 5.40 बजे से 7.30 बजे तक जगदलपुर में बस्तर आर्ट गैलरी एवं नवीनीकृत दलपतसागर का अवलोकन एवं लोकार्पण करेंगे। वे वहां गोल बाजार में व्यवसायिक कॉम्पलेक्स का भूमिपूजन तथा लालबाग में रात्रिकालीन विभिन्न खेल अभ्यास सुविधा हेतु स्थापित हाई मास्टलाईट का भी लोकार्पण करेंगे। वे इस दौरान देवी मड़ई कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
