
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
.रायपुर /शौर्यपथ/
खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत कल 19 अक्टूबर को सवेरे 10.30 बजे अम्बिकापुर स्थित निवास स्थान बौरीपारा से तकीया मजार शरीफ के प्रस्थान करेंगे। वे सवेरे 11 बजे तकीया मजार शरीफ पहुंचेंगे और वहां आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होंगे। भगत इसके बाद केनापारा, जिला सूरजपुर जाएंगे और वहां मॉं समलेश्वरी महामाया मंदिर का दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। वे इसके बाद दोपहर 12.10 बजे विश्रामपुर और 12.45 बजे केतका जाएंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। भगत इसके बाद दोपहर दो बजे विकासखण्ड श्रीनगर के ग्राम कलुवा(कृष्णपुर) जाएंगे और वहां स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे कलुवा से प्रस्थान कर शाम पांच बजे चिरमिरी, जिला कोरिया जाएंगे और वहां शिवपूजन अग्रहरी के शोकाकुल परिवार से भेंट करेंगे। वे इसके बाद दर्रीपारा, अम्बिकापुर निवासी लक्ष्मी गुप्ता के यहां आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। भगत कार्यक्रम के बाद निवास स्थान बौरीपारा लौट आएंगे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
