September 27, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    पंडित जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम : छत्तीसगढ़ी के नवाचारी कार्यक्रमों पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगेंगी

    • doing of business

    अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

    डॉ. कमलप्रीत सिंह ने की तैयारियों की समीक्षा

    रायपुर /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पं. जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम का आयोजन 14 एवं 15 नवम्बर को साइंस कॉलेज मैदान स्थित आडिटोरियम में किया जा रहा है। जिसकी तैयारी करने शिक्षा का अमला लगा हुआ है। इसमें राज्य में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न राज्यों में किये जा रहे नवाचारों को आपस में साझा किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवाचारी कार्यक्रमों पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में किये गए नवाचारी कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस समागम में अन्य राज्यों के शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले नवाचारी शिक्षकों को छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आमंत्रित किया गया है जो अपने राज्यों के नवाचारी मॉडल को प्रदर्शित करेंगे।
    स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने एससीईआरटी रायपुर में बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव राजेश सिंह राणा, प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा अभियान  नरेंद्र सिंह दुग्गा, योजना आयोग की  मिताक्षरा उपस्थित थे। 

    शिक्षा समागम के दौरान अन्य राज्यों से आए शिक्षाविदो एवं शिक्षकों के साथ छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोनाकाल में अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए किए गए नवाचारों को साझा किया जाएगा, ताकि इसका प्रयोग वह अपने राज्यों में कर सकें। पण्डित जवाहर लाल नेहरू नेशनल एजुकेशन कॉन्क्लेव में विभिन्न राज्यों के शिक्षाविद्, शिक्षकों द्वारा गुणात्मक शिक्षा के लिए अपनाए जा रहे नवाचारों का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रिइमेजनिंग स्कूल ऑफ टूमारो, वोकेशनल एजुकेशन एण्ड इंटरप्रिन्योरशिप माइंडसेट फॉर 21वीं सेंचुरी, फ्यूचर ऑफ आनलाईन लर्निंग बिल्डिंग बैक बेटरः लेसन फ्रॉम द पेंडमिक, टीचर्स एज लीडर्स, गवरर्नेंस रिफार्मस एट स्केल, अरली इयर्स इन्क्लूजन इन क्लास रूम आदि विषयों पर प्रस्तुतिकरण होगा। 

    सम्मेलन के सफल संचालन हेतु डॉ. कमलप्रीत सिंह ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रशासनिक व अकादमिक कार्य के साथ समागम का संचालन करने कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी  के. सी. काबरा, डॉ. एम. सुधीश और  अशोक बंजारा को बनाया गया है। अकादमिक जिम्मेदारियां, सत्रों का नियोजन प्रभारी डॉ. योगेश शिवहरे, मंच व्यवस्था प्रभारी  आशुतोष चाँवरे, स्टेट मीडिया सेंटर की जिम्मेदारी  प्रशांत कुमार पांडेय को सौंपी गई है। प्रदर्शनी प्रबंधन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, पंजीयन एवं सामग्री वितरण, भोजन एवं आवास, वाहन एवं लाइजनिंग के साथ कार्य, आईसीटी व्यवस्थाएं, कंट्रोल रूम प्रभारी एवं दस्तावेजीकरण कार्य करने प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की। जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा समागम कार्यक्रम को सम्पन्न कराने निर्देश दिए।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision