September 27, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के जीवन में आयी समृद्धि एवं खुशहाली

    • doing of business

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के जीवन में आयी समृद्धि एवं खुशहाली

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने राज्योत्सव के अवसर पर 1 नवम्बर को छत्तीसगढ़ के 21 लाख ग्रामीण किसान भाईयों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त की राशि 1500 करोड़ रूपए ऑन लाइन जमा कराई गई थी। किसानों को त्यौहारों के अवसर पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि मिलने से किसानों के परिवारों में खुशियां आई।

    राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बिलासपुर जिले के एक लाख 1 हजार 986 किसानों के खाते में खरीफ सीजन 2020-21 के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त 73 करोड़ 49 लाख 11 हजार रूपए राशि अंतरित की गयी। यह राशि मिलने से जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है। तखतपुर विकासखंड के ग्राम तुर्काडीह निवासी श्री भागाीरथी पटेल भी तीसरी किश्त की राशि मिलने से बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें तीसरी किश्त के रूप में उनके खाते में 19 हजार 500 रूपए अंतरित हुआ है। उनके पास 8 एकड़ कृषि भूमि है। परिवार में 11 लोग हैं। परिवार का गुजर -बसर खेती किसानी से होता है। वे कहते हैं कि खेती- बाड़ी में समय-समय पर राशि की जरूरत पड़ती है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किश्तों में राशि मिलने से इससे बहुत मदद मिलती है। वे कहते हैं कि इस योजना से हर किसान को फायदा हो रहा है। ग्राम कुरेली निवासी  रामचंद्र कौशिक को तीसरी किश्त के रूप में 29 हजार 500 रूपए की राशि मिली है। उनके पास 14 एकड़ खेत है।  कौशिक बताते हैं कि इस राशि से वे अपने घर का मरम्म्त करवाएंगे। वे कहते हैं कि इस योजना से हम लोगों को बहुत मदद मिली है। उल्लेखनीय है कि खरीफ वर्ष 2020-21 के लिए किसानों को 270 करोड़ 68 लाख 54 हजार से अधिक राशि का भुगतान योजना के तहत किया जाएगा।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision