August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    आईटीआई के विभिन्न पदों के लिए काउंसलिंग की अंतिम तिथि 09 सितम्बर तक

    • rounak group

    छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के प्रथम चरण तथा प्रशिक्षण अधिकारी के द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग 06 सितम्बर से हो चुकी है प्रांरभ
       रायपुर/शौर्यपथ /राज्य के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पद हेतु प्रथम चरण की तथा प्रशिक्षण अधिकारी के पद हेतु द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग 06 सितम्बर 2023 से संचालनालय के पोर्टल पर प्रारंभ हो चुकी है। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त  काउंसलिंग की अंतिम तिथि 09 सितम्बर 2023 रात्रि 11ः59 बजे तक है। ऐसे सभी अभ्यर्थी जो संचालनालय की वेबसाईट पर प्रदर्शित श्रेणीवार कटऑफ अंक के अंदर आते है, वे सभी अंतिम तिथि व समय पूर्व ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेकर पदस्थापना हेतु संस्था का विकल्प दे सकते है। यदि कोई अभ्यर्थी किसी पद हेतु उपलब्ध सभी विकल्पों को नहीं भरता है तो उसके द्वारा भरी गई अंतिम संस्था के पश्चात उपलब्ध अन्य विकल्पों को रेन्डमली भर दिया जाएगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइट https://cgiti.cgstate.gov.in/notice-board  तथा अपने लॉगिन आई.डी. का नियमित अवलोकन करते रहें।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision