August 04, 2025
Hindi Hindi

केन्द्र में बैठे भाजपाई जोकर 10 साल से जनता का मनोरंजन कर रहे : कांग्रेस

  • Ad Content 1

रायपुर / शौर्यपथ / भाजपा के पोस्टर वार पर प्रहार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पोस्टर भाजपा की स्तरहीन राजनीति, केन्द्र में बैठे भाजपाई जोकर 10 साल से जनता का मनोरंजन कर रहे। भाजपा की मजबूरी है विपक्षी दल के नेताओं की छवि धूमिल करने के लिए उलजुलूल पोस्ट बनाकर जनता की मूल समस्या और मुद्दों से ध्यान भटकाना। मोदी सरकार की जुमलेबाजी नाकामी और वादाखिलाफ़ी से हर वर्ग यहां तक की भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी हताश और परेशान है.मोदी सरकार और उनके सांसद यदि कुछ काम किये होते तो आज भाजपा मोदी सरकार के कामों का बखान करती गुणगान करती। भाजपा को पोस्टर बनाकर विपक्षी दल के नेताओं की छवि ख़राब करने का षड्यंत्र रचना नहीं पड़ता। लेकिन मोदी सरकार तो हर मोर्चे पर नाकाम साबित हो गई है। जनता बढ़ती महंगाई बेरोजगारी गिरती अर्थव्यवस्था और मोदी सरकार के भ्रष्टाचार से त्रस्त है।
 प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद देश में अजब सी स्थिति निर्मित हो गई है। मोदी सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने वाले चाहे किसान हो, नौजवान हो, वकील हो, डॉक्टर हो, खिलाडी पहलवान बेटियां हो, पत्रकार बुद्धिजीवी वर्ग, वाहन चालक, छात्र, या  विपक्षी दल के नेता हो भाजपा की आईटी सेल और उनकी दो रुपया वाली ट्रोल आर्मी उनका उपहास उड़ाकर मोदी सरकार की कुनीतियों का बचाव करते। जनता सब जानती और समझता है। भाजपा कुछ भी कर ले कितना भी नफरत  का जहर फैला ले दुष्प्रचार कर ले। जनता इस बार बहकावे में नहीं आएगी और केंद्र से जुमलेबाज भाजपा सरकार की विदाई होगी।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)