August 04, 2025
Hindi Hindi

सोनिया गांधी ने सांसद निधि का पैसा विशेष धर्म पर क्यों उड़ाया रायबरेली की जनता पूछ रही है : उपमुख्यमंत्री साव

  • Ad Content 1

रायबरेली में कई बड़ी दुर्घटनाएं हुई, लेकिन गांधी परिवार लोगों का दुख बांटने नहीं गए
राहुल गांधी अमेठी की तरह रायबरेली से भी हारेंगे, ये जनता का संकल्प है  
रायपुर / शौर्यपथ / उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सोमवार को रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। कांग्रेस इतने सीटों पर लड़ रही है, लेकिन कांग्रेस के नेता सिर्फ रायबरेली जा रहे हैं। रायबरेली की जनता सवाल कर रही है कि सोनिया गांधी जी ने सांसद निधि का पैसा कहां लगाया है।
  जनता पूछ रही है कि, रायबरेली में कई बड़ी दुर्घटनाएं हुई, लेकिन ये गांधी परिवार लोगों का दुख बांटने के लिए नहीं गए, आज किस अधिकार से परिवार की सीट, अपना परिवार कह रहे हैं। ऐसे परिवारों के दुख की घड़ी में खड़े नहीं हुए। रायबरेली की जनता पूछ रही है कि दुख की घड़ी में गांधी परिवार कहा थे। श्री साव ने कहा कि, राहुल गांधी अमेठी से भागकर वायनाड गए, अब वायनाड से फिर रायबरेली आए हैं। जनता ने उन्हें बैरंग वापस करने का संकल्प ले लिया है।  
  श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस ने देश में छत्तीसगढ़ मॉडल को प्रस्तुत करने की कोशिश की। छत्तीसगढ की जनता कांग्रेस की योजनाओं से लाभान्वित नहीं हुई। यहां की जनता इनसे त्रस्त थी। कांग्रेस यहां से बेदखल हुई। आज विष्णुदेव साय की सरकार ने चार महीने में जो काम किया है, इसकी देश में चर्चा हो रही है। मोदी की सभी गारंटी पूरी की है। किसी राज्य में इतनी जल्दी, इतने बड़े बड़े काम नहीं हुए हैं। इतनी बड़ी राशि किसानों के खाते में जारी नहीं हुई। इससे बड़ी किसान हितैषी सरकार नहीं हो सकती। ओडिशा में भी छत्तीसगढ़ के काम की चर्चा है। वहां भी कमल खिलने वाला है।     
  डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, देश में चौथे चरण का आज मतदान हो रहा है, मतदातों में उत्साह दिख रहा है। भाजपा के पक्ष में रुझान है, प्रो इनकंबेंसी है। मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपने घरों से निकलकर मतदान कर रहे हैं। तीन चरणों की तरह चौथा चरण भी भाजपा के लिए अच्छा होने वाला है।
  श्री साव ने कहा कि, महादेव सट्टा ऐप के मामले में लगातार जांच हो रही है। जिस प्रकार से सरकार के संरक्षण में अवैध कारोबार फला फुला। कितने लोग इस कुचक्र में फंसकर आर्थिक, शारीरिक, मानसिक रूप से तबाह हुए है। अब इसके परिणाम सामने आ रहे हैं। सरकार इस पर लगातार कार्रवाई कर रही है। महादेव सट्टा ऐप में सेबी की एंट्री पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, जांच में जो तथ्य आ रहे हैं, जिन कानूनों के तहत जांच आवश्यक हो रहा है, उन एजेंसियों के अलग-अलग अधिकार और कार्य क्षेत्र है। वहीं जिन एजेंसियों के लिए आधार बनता जाएगा, एजेंसियां जांच करेगी।

Rate this item
(0 votes)

Latest from शौर्यपथ

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)