
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को अपने विवाह के 33 वीं वर्षगांठ माने । सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स में उन्होंने इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री निवास में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लिया। साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ङ्ग पर लिखा है कि वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर इष्टदेव से आशीर्वाद लिया।
बता दे कि 27 मई 1991 को विष्णुदेव साय का विवाह कौशल्या साय से हुआ था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय है। राजनीति शास्त्र से स्नातकोत्तर तक की शिक्षा प्राप्त कौशल्या साय राजनीति, धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखती हैं।
विष्णुदेव साय और कौशल्या साय का एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में जनपद सदस्य का चुनाव जीत चुकी कौशल्या साय की राजनीती में अच्छी पकड़ है। इधर सीएम विष्णुदेव साय को उनकी कैबिनेट के मंत्री ओपी चौधरी ने एक्स में बधाई देते हुए लिखा, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं श्रीमती कौशल्या साय जी को वैवाहिक वर्षगांठ की अनंत शुभकामनायें। मैं आप दोनों के स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.