July 28, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    तेजी से विकास कार्याें के लिए सरकार प्रतिबद्ध: राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    • rounak group

    तिल्दा नगर पालिका में 44 विकास कार्याे के लिए 3 करोड़ रुपए जारी
        रायपुर /शौर्यपथ /विष्णु के सुशासन में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगो को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। आमजनों की आधारभूत सुविधाओं के साथ विकास कार्याे को भी पूरा किया जा रहा है। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के प्रयास से तिल्दा नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्याे को स्वीकृति मिली है। इन विकास कार्याे के लिए क्षेत्र के लोगो को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि हमने बनाया और हम ही संवारेंगे को चरितार्थ करते हुए विकास कार्याे को स्वीकृति दी गई है। आमजनों के सहयोग से न केवल क्षेत्र को अपितु पूरे राज्य को विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ाना ही सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। बलौदाबाजार विधानसभा के तिल्दा नगर पालिका में अधोसंरचना के 44 विभिन्न विकास कार्याे हेतु 3 करोड़ 1 लाख  रुपए की स्वीकृति नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा दी गई है।
        तिल्दा नगर पालिका में वित्तीय वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना मद अंतर्गत जिन विभिन्न विकास कार्यों हेतु राशि  की घोषणा की गई है उसमें वार्ड क्र. 01 सिमगा मेन रोड से रंगमंच तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 75 हज़ार रुपए, विनोद यदु से धानु यादव के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 03 हज़ार रुपए,वार्ड क्र. 12 युगाश चौक से वार्ड क्र. 04 अम्बेडकर चौक तक बी.टी. रोड निर्माण कार्य  के लिए 55 लाख 04 हज़ार रुपए,वार्ड क्र. 04 नरेश क्लाथ से चंदु रिक्शा वाले के घर तक सी.सी. रोड नवीनीकरण कार्य के लिए 7 लाख 71 हज़ार रुपए,वार्ड क्र. 05 मानसी आटो सेंटर से सोनी स्वीट्स तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 76 हज़ार रुपए, राम पंजवानी के घर तक इन्द्र हार्डवेयर के घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 79 हज़ार रुपए और वार्ड क्र. 05, 16, 13 में आर.सी.सी. नाली मरम्मत कार्य के लिए 59 हज़ार रुपए की स्वीकृति दी गई है।
        इसी तरह वार्ड क्र.18 रहमान खान घर से अभिनव वर्मा घर तक आर.सी.सी. नाली  के लिए 42 हज़ार रुपए,वार्ड क्र. 06 अखरा डबरी तालाब से पुराना नगर पालिका भवन तक आर.सी.सी नाली निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 60 हज़ार रुपए और अखरा डबरी तालाब से पुराना नगर पालिका भवन तक सी.सी रोड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 66 हज़ार रुपए, वार्ड क्र. 07 मंगलू निषाद के घर से झड़ी यादव घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य के लिए 10 लाख 71 हज़ार रुपए,वार्ड क्र. 10 महेन्द्र कश्यप घर से वर्मा किराना तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 60 हज़ार रुपए,पाटकर स्कूल से  मेहर घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिये 69 हज़ार रुपए,धर्म कुरे घर से बलराम सेन घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 25 हज़ार रुपए और ज्ञान गंगा स्टोर से दानी साहू घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 93 हज़ार रुपए,वार्ड क्र. 13 सी.एम.ओ. क्वाटर में पेवर ब्लाक निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 10 हज़ार रुपए, कविता फोटो स्टूडियो से श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक तक बी.टी. रोड निर्माण कार्य के लिए 21 लाख 13 हज़ार रुपए, अग्रसेन चौक सौन्दर्याकरण कार्य  के लिए 4 लाख 89 हज़ार रुपए, गुरुघासीदास चौक सौन्दर्याकरण कार्य के लिए 13 लाख 06 हज़ार रुपए, महिला बाल विकास परियोजना ऑफिस के पास आर.सी.सी. नाली गरम्मत कार्य के लिए 1 लाख 01हज़ार रुपए, झा मेंडम के घर से पुष्प वाटिका के पीछे तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 75 हज़ार रुपए और पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौक सौन्दर्याकरण कार्य के लिए 4 लाख 89 हज़ार रुपए की स्वीकृति दी गई है।
        वार्ड क्र. 14 रमेश सेन घर से रिंकू जयसवाल घर तक एवं किशन वर्मा से कोदू रिक्शा वाले घर तक सी.सी. रोड नवीनीकरण कार्य के लिए 1 लाख 92 हज़ार रुपए,वार्ड क्र. 15 में मनोज गोयल घर से गोलू शर्मा घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 88 हज़ार रुपए, रमन डेयरी से कैलाश राईस मिल तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 17 लाख 19 हज़ार रुपए और सामुदायिक भवन में प्रथम तल निर्माण कार्य के लिए 27 लाख 76 हज़ार रुपए,वार्ड क्र. 16 में विकास कोटवानी घर के पास आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 34 हज़ार रुपए,आनंद टेलर एवं रूचंदमल मृदनाली घर के पास आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 42 हज़ार रुपए, दीलीप पासवानी घर के पास आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 45 हज़ार रुपए,प्रेमकुमार सतनामी घर के पास आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 9 हज़ार रुपए, ब्रह्मनंद घर से मेन रोड तक आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 25 हज़ार रुपए,भोला छाबड़िया के घर से फौजी कुंआ तक आर.सी.सी. नाली निर्माण के।लिए 78 हज़ार रुपए,कुलाराम घर से केशवानी दुकान तक आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिये 1 लाख 21 हज़ार रुपए,बिजली ऑफिस से मुस्कान डेली निड्स तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 06 हज़ार रुपए,तिवारी आरा मील से फौजी कुआ तक एवं राजू सर घर से मुस्कान किराना से मोहन ट्रेडर्स तक सी.सी. रोड नवीनीकरण कार्य के लिए 4 लाख 26 हज़ार रुपए और चबुतरा निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 38 हज़ार रुपए की स्वीकृति दी गई है।
        तिल्दा नगर पालिका के वार्ड क्र. 17 मुस्कान होटल से अम्बेडकर चौक तक एवं अम्बेडकर चौक से लता के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 48 हज़ार रुपए,वार्ड क्र. 18 सामुदायिक भवन में प्रथम तल निर्माण कार्य 30 लाख 03 हज़ार रुपए, वार्ड क्र. 19 दल्लू सोनवानी घर से सुरेश वर्मा घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 75 हज़ार रुपए, वार्ड क्र. 20 बुधराम घर से बड़ी बिल्डिंग तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 25 हज़ार रुपए, वार्ड क्र.  20 में इंदिरा चौक से डॉ. यादव घर तक एवं कानिया के घर से बुधराम के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 4.23 लाख रूपए और सीमा ठाकुर के घर से कन्हैया बघेल के घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य के लिए 2. लाख 48 हज़ार रूपए, वार्ड क्र. 21 शिव मंदिर से शुक्ला घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 10 हज़ार रूपए, वार्ड क्र. 22 डॉ. बी. आर. अम्बेडकर मांगलिक भवन में बाउन्ड्रीवॉल निर्माण कार्य के लिए 28 लाख 10 हज़ार रूपए की स्वीकृति दी गई है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision