October 09, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    पत्रकार स्व. पंकज शर्मा की प्रतिमा का अनावरण, पत्रकारिता में योगदान को किया याद

    • doing of business

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले—पत्रकारिता की एक पूरी पीढ़ी के प्रेरणास्रोत थे पंकज शर्मा; बृजमोहन अग्रवाल ने बताया रायपुर की पत्रकारिता का राष्ट्रीय चेहरा

    रायपुर / शौर्यपथ। वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय पंकज शर्मा की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से खो-खो पारा स्थित पंकज गार्डन में उनकी प्रतिमा का अनावरण उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने किया। समारोह में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री सुनील सोनी, श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्री हिमांशु द्विवेदी, रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी सहित पत्रकारिता, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर स्वर्गीय पंकज शर्मा के जीवन और पत्रकारिता यात्रा पर आधारित करीब एक घंटे की डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। इसमें उनके देश-विदेश में किए गए पत्रकारिता कार्य, लेखन शैली, संवाद क्षमता और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को रेखांकित किया गया। डॉक्यूमेंट्री ने उपस्थित लोगों को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से भावनात्मक रूप से जोड़ा।

    पत्रकारिता को पेशा नहीं, जिम्मेदारी और मिशन माना : विजय शर्मा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय पंकज शर्मा ने पत्रकारिता को केवल पेशे के रूप में नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और मिशन के रूप में जिया। सीमित जीवनकाल में अपनी प्रतिभा और लेखनी के माध्यम से उन्होंने ऐसी पहचान बनाई, जो आज भी पत्रकारिता जगत के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि पंकज शर्मा की स्मृति को स्थायी स्वरूप देना केवल एक पत्रकार का सम्मान नहीं, बल्कि रायपुर की समृद्ध पत्रकारिता परंपरा का सम्मान है।

    रायपुर की पत्रकारिता को दिलाई राष्ट्रीय पहचान : बृजमोहन अग्रवाल

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पंकज शर्मा रायपुर की उस पत्रकारिता परंपरा के प्रतिनिधि थे, जिसने अपनी प्रतिभा और लेखनी के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। उनकी स्मृति में प्रतिमा का अनावरण नई पीढ़ी को उनके योगदान और पत्रकारिता मूल्यों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

    विधायक श्री सुनील सोनी एवं श्री मोतीलाल साहू ने भी स्वर्गीय पंकज शर्मा के पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान को याद किया। वरिष्ठ पत्रकार श्री हिमांशु द्विवेदी ने उनके लेखन, पत्रकारिता शैली और उस दौर की पत्रकारिता में उनके प्रभाव पर प्रकाश डाला।

    पंकज शर्मा के नाम पर संस्थानों और सम्मान की पहल

    विधायक श्री अनुज शर्मा ने स्वर्गीय पंकज शर्मा की स्मृति को व्यापक और संस्थागत स्वरूप देने के लिए कई प्रस्ताव रखे। उन्होंने पंकज उद्यान का नाम “पत्रकार पंकज शर्मा उद्यान” करने, खो-खो पारा स्थित स्कूल का नाम “पत्रकार पंकज शर्मा” के नाम पर रखने तथा युवा पत्रकार राज्य अलंकरण की शुरुआत उनके नाम से करने का सुझाव दिया।

    उन्होंने पत्रकारिता विश्वविद्यालय की किसी प्रमुख इमारत का नाम भी पंकज शर्मा के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा। मंच पर उपस्थित अतिथियों ने इन प्रस्तावों का समर्थन करते हुए उनकी स्मृति और पत्रकारिता योगदान को संस्थागत रूप से संरक्षित करने की आवश्यकता पर सहमति जताई।

    वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय पंकज शर्मा ने अपने अल्प जीवनकाल में हिंदी पत्रकारिता को नई दिशा दी और देश-विदेश में अपनी प्रतिभा से भारतीय पत्रकारिता का गौरव बढ़ाया। उनकी स्मृति में आयोजित यह समारोह केवल प्रतिमा अनावरण तक सीमित नहीं, बल्कि पत्रकारिता के मूल्यों और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प भी है।
    कार्यक्रम का आयोजन रायपुर प्रेस क्लब, अखंड ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ एवं विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंधन समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision