
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबला ड्रॉ, संस्कारधानी को मिला पहला अंक
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और बैलाडीला बुल्स के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला 5-5 से ड्रॉ रहा। बैलाडीला बुल्स के जसकरण सिंह ने अकेले पांच गोल दागे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। अंतिम दो मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने बराबरी हासिल की और टूर्नामेंट में अपना पहला अंक अर्जित किया।
मुकाबले के पहले हाफ में आर्यन खेस और आशीष तानी पूर्ति के गोल से संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने मजबूत शुरुआत की। दूसरे हाफ में जसकरण सिंह ने शानदार वापसी करते हुए दो पेनल्टी कॉर्नर और एक पेनल्टी स्ट्रोक सहित गोल दागे। उन्होंने टॉमहॉक शॉट से अपना पांचवां गोल कर मैच समाप्ति से पांच मिनट पहले बैलाडीला बुल्स को 5-4 की बढ़त दिला दी।
हालांकि, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने अंतिम क्षणों तक संघर्ष जारी रखा। मैच खत्म होने से दो मिनट पहले मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम ने स्कोर 5-5 कर दिया। इसके बाद कोई गोल नहीं हुआ और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
पांच गोल करने वाले जसकरण सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। ड्रॉ के बाद बैलाडीला बुल्स दो अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स एक अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। दोनों टीमों को अब भी पहली जीत का इंतजार है। मुकाबला देखने विधायक धरमलाल कौशिक, सारडा के हेड ऑफ ऑपरेशंस मनोज शाह और छत्तीसगढ़ जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी भी मौजूद रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
