
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
लोकभवन में पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक जगत में उनके अतुलनीय योगदान को किया स्मरण
रायपुर / शौर्यपथ। भारत रत्न एवं प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार तथा बहुमुखी सांस्कृतिक व्यक्तित्व डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुवार को लोकभवन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्यपाल ने डॉ. हजारिका के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने डॉ. भूपेन हजारिका के सांस्कृतिक एवं रचनात्मक योगदान का स्मरण किया। असम सहित देश-विदेश में अपनी कला और संगीत के माध्यम से विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाले डॉ. हजारिका ने भारतीय सांस्कृतिक जगत को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे तथा लोकभवन के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. हजारिका के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से उनके कला, संगीत और सांस्कृतिक विरासत में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
