
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में 28 नवंबर को राज्य स्तरीय समारोह; पांच साहित्यकार होंगे सम्मानित, परिचर्चा और कवि सम्मेलन भी होंगे
रायपुर / शौर्यपथ। छत्तीसगढ़ी भाषा की अस्मिता, लोक संस्कृति और साहित्यिक विरासत को समर्पित राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह 28 नवंबर को राजधानी रायपुर में आयोजित होगा। सिविल लाइंस स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में सुबह 10 बजे होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे, जबकि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल अध्यक्षता करेंगे।
समारोह में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा एवं साहित्य के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
14 साहित्यिक कृतियों का विमोचन
समारोह में छत्तीसगढ़ी साहित्य की 14 पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। इनमें अरविंद मिश्र की ‘नोहर-छोहर छत्तीसगढ़’, बिसरू राम कुर्रे की ‘माटी के लाल’, गणेश्वर पटेल की ‘आखर अउ अंजोर’, पद्मा साहू ‘पर्वणी’ की ‘उधारी के सुवासा’, सुमित्रा साहू की ‘छत्तीसगढ़ के गहना-गुरिया परिधान’ सहित विभिन्न विधाओं की कृतियां शामिल हैं। इन पुस्तकों के माध्यम से छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य के विविध पक्ष सामने आएंगे।
पांच साहित्यकारों का होगा सम्मान
छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य की सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए पांच साहित्यकार सम्मानित होंगे। इनमें गरियाबंद के मकसूदन राम साहू ‘बरीवाला’, रायगढ़ की सुधा देवांगन, सरगुजा के सुदामा राम गुप्ता तथा रायपुर के ईश्वर साहू ‘बंधी’ और गोविंद धनगर शामिल हैं। अतिथियों को छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुरूप ‘मया चिन्हारी’ भेंट की जाएगी।
‘पुरखा के सुरता’ में याद की जाएंगी डॉ. सत्यभामा आडिल
दोपहर 1 से 2 बजे तक ‘पुरखा के सुरता’ विषय पर साहित्यिक परिचर्चा होगी। यह परिचर्चा स्वर्गीय डॉ. सत्यभामा आडिल को समर्पित रहेगी। इसमें डॉ. कल्पना मिश्रा और डॉ. रेशमा अंसारी वक्ता के रूप में विचार रखेंगी।
तीसरे सत्र में छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन
दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें कवि अपनी रचनाओं के जरिए छत्तीसगढ़ी भाषा की मिठास, लोकजीवन और माटी से जुड़ी भावनाओं को स्वर देंगे। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा और सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार ने साहित्यकारों, कवियों, लेखकों और भाषा प्रेमियों से आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
