
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
रायपुर / शौर्यपथ / खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर गठित मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक आज नवीन विश्राम गृह में हुई। बैठक में धान खरीदी सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक चर्चा की गई। समित द्वारा इस संबंध में आवश्यक प्रस्ताव केबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। बैठक में खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, विधायक सत्यनारायण शर्मा, अपैक्स बैंक के अध्यक्ष बेजनाथ चंद्राकर, खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। मंत्री साहू ने कहा कि विभाग द्वारा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के संबंध में विशेष मानिटरिंग की जा रही है। किसी भी तरह से गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के निवासी काफी अपेक्षा से मिलते हैं और अपने मांग रखते हैं, जो क्षेत्रों के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इन मांगों और प्रस्तावों का परीक्षण कर बजट प्रस्ताव में शामिल किया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जनता से अनेक माँगे रखी जाती है जिसे कार्य की उपयोगिता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बुनियादी सुविधाओं के मामले में हमेंशा सजग रहें। राज्य शासन की नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना सबसे अहम है यह ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की धुरी साबित होगी। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि गौठान में हर संभव सुविधा उपलब्ध हो। गौठान आजीविकामूलक गतिविधियों का केंद्र बने। गोधन न्याय योजना का लाभ लोगों को मिल सके। अभी धान खरीदी का सीजन आएगा। यह देख लें कि किसानों को धान खरीदी केंद्रों में हर तरह की सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि इसके लिए पर्याप्त तैयारियां कर लें ताकि किसानों को असुविधा न हो।
मंत्री साहू ने कहा कि नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों से भी राय ली गई है। सभी के सहयोग से आम जनता की बुनियादी सुविधाओं वाले कार्यों पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं को अविलंब प्रदान करने शासन लोक सेवा गारंटी योजना के क्रियान्वयन पर पुख्ता नजर रखे हुए है। यह कोशिश करें कि जल्द से जल्द लोगों को सुविधाएं प्रदान की जा सकें। त्वरित गति से काम होने से प्रशासन की छवि निरंतर बेहतर होती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की दिशा में विशेष रूप से कार्य करने मोबाइल वैन आरंभ किये गए हैं। शिक्षा को बढ़ावा देने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ किये गए हैं। यह सारे नवाचार शासन द्वारा किये जा रहे हैं। इनके उचित क्रियान्वयन पर विशेष रूप से नजर रखनी है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और शमनक्रियाओं के लिए मापन, रिपोर्टिंग और सत्यापन प्रणाली पर राजधानी रायपुर में शनिवार को बहु-स्तरीय शासन-विधि राष्ट्रीय वर्चुअल वार्ता का आयोजन किया गया। यह इस विषय पर प्रथम वर्चुअल आयोजन है। बहुस्तरीय वार्ता का आयोजन आई.सी.एल.ई.आई. (लोकल गवर्नमेंट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट) एवं क्लाइमेट ग्रुप, इंग्लैंड के तत्वावधान में किया गया।
उल्लेखनीय है कि क्लाइमेट फुटप्रिंट प्रोजेक्ट अंतर्गत लोकल गवर्नमेंट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट और क्लाइमेट ग्रुप, राज्य और क्षेत्रीय सरकारों को ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन पर नजर रखने तथा ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के प्रयासों के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करता है। क्षेत्रीय ग्रीनहाउस गैस इनवेंटरी से स्थानीय नीति निर्माताओं को उत्सर्जन के स्रोत व उत्सर्जन कम करने की रणनीतियों को समझने तथा निर्धारण के लिए लोकल गवर्नमेंट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट एवं क्लाइमेट ग्रुप इसमें तकनीकी परामर्श प्रदान कर रहा है। क्लाइमेट फुटप्रिंट परियोजना के तहत पर्नामबुको (ब्राजील), छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल (भारत), बाजा कैलिफोर्निया, जलिस्को और युकाटन (मेक्सिको) और क्वाजुलु-नटाल (दक्षिण अफ्रीका) को प्रत्यक्ष सहायता और प्रशिक्षण प्रदान करती है।
बहुस्तरीय संवाद के प्रथम सत्र में एकीकृत मॉनीटरिंग, रिपोर्टिंग तथा वेरीफिकेशन पर परिचर्चा हुई। केन्द्रीय सरकार में पी.सी.सी.एफ एवं हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स तथा महानिदेशक श्री मुदित कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन बताया कि राज्य के परिप्रेक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण और समग्र विकास के लिए राज्य शासन द्वारा नीतियों तथा क्रियान्वयित कार्यक्रमों नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की तथा राज्य में सौर ऊर्जा गठबंधन की भी व्याख्या की। उन्होंने बताया कि नरवा-गरूवा-घुरवा-बाड़ी योजना को विश्व स्तर पर भी मान्यता मिली है। उन्होंने एम.आर.वी सिस्टम के लिए नीति और कानूनी फ्रेम की आवश्यकता के अलावा उत्पन्न डाटा के सत्यापन के लिए आधारभूत डाटा मानकों की आवश्यकता पर भी बल दिया।
वैज्ञानिकों एवं नेटकॉम, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राष्ट्रीय परियोजना निदेशक डॉ. जे.आर. भट्ट, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद एवं रीजनल साइंस सेंटर की सुश्री लौरा गामरा, अधिकारी जलवायु डेटा, बॉन सेंटर, जर्मनी, अभिषेक कौशिक, क्षेत्र संयोजक, वैश्विक पर्यावरण अनुसंधान केंद्र, टेरी, सेसरकोर्रेनो, जलवायु डेटा के प्रमुख, आईसीएलईआई विश्वसचिवालय, एमनीकुमार, उप महासचिव, आईसीएलईआई (दक्षिण एशिया) एवं श्रीनिवास कृष्णस्वामी, संस्थापक ट्रस्टी और सीईओ, वसुधा फाउंडेशन ने वर्चुअल वार्ता में हिस्सा लिया।
दुर्ग / शौर्यपथ / महिला सम्बन्धी अपराध को नियंत्रण करने एवं आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही हो इस हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा महिलाओ के साथ हो रहे अपराध के हर मामले को गंभीरता से ले रहा है वर्तमान ही नहीं पूर्व के कई मामले पर भी दुर्ग पुलिस गंभीरता से पतासाजी / कार्यवाही और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है . ऐसे ही कुछ मामलो में दुर्ग पुलिस द्वारा 3 मामलो में आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने में सफल हुई . दुर्ग पुलिस की इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक रशंत ठाकुर के मार्गदर्शन और एएसपी रोहित झा व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देश पर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक निशांत ठाकुर ने भारत के एक हिस्से से दुसरे हिस्से तक का सफर तय कर तीन मामलो में आरोपियों को पकडऩे में सफलता हांसिल की .
मामला इस प्रकार है ...
बिहार और नेपाल बॉर्डर से अपराधियों की गिरफ्तारी ,चुनावी सर्वे करने वाली टीम बनकर 15 दिन के भीतर अपराधियों को धर दबोचा
दिनांक 14 अगस्त 2020 को प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी नाबालिग बेटी उम्र 13 वर्ष से आरोपियों द्वारा फेसबुक के माध्यम से जान पहचान कर दोस्ती बना कर पीडि़ता का फोन नंबर प्राप्त कर लिया और नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उससे अश्लील वीडियो एवं फोटो प्राप्त कर लिया पीडि़ता द्वारा आरोपी से बातचीत करने से मना करने पर आरोपी द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने एवं पीडि़ता के अश्लील वीडियो एवं फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दिया पीडि़ता द्वारा आरोपी से बातचीत बंद कर देना आरोपी द्वारा पीडि़ता का अश्लील वीडियो एवं फोटो को सोशल मीडिया व्हाट्सएप इंस्टाग्राम वायरल कर दिया गया जिस पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 294/20 धारा 67 बी आईटी एक्ट 12 पोक्सो एक्ट 506 भा द वि कायम कर विवेचना में लिया गया महिला संबंधी अपराधों की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम प्रशांत ठाकुर आईपीएस पुलिस अधीक्षक दुर्ग रोहित झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अजीत यादव नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर व प्रवीरचंद तिवारी उप पुलिस अधीक्षक क्राइम के निर्देशन में परिविक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक निशांत पाठक के नेतृत्व में टीम तैयार कर चेन्नई तमिलनाडु रवाना किया गया जहां से आरोपी गोपाल शर्मा का पता कर घेराबंदी कर पकड़ कर चेन्नई से थाना निवाई लाया गया पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने दोस्त उत्तम शर्मा निवासी बेगूसराय के साथ मिलकर पीडि़ता का अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल करना तथा घटना के बाद तमिलनाडु से भागकर बिहार अपने घर चला जाना बताएं जिस की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु तत्काल परिविक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक निशांत पाठक के नेतृत्व में टीम तैयार कर बेगूसराय बिहार पहुंच कर बिहार में हो रहे चुनाव का सर्वे अधिकारी बनकर आरोपी के सकुनत का पता लगाने के बाद रेड कर आरोपी उत्तम शर्मा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा उक्त आरोपियों की पतासाजी में उप निरीक्षक धनी राम नारंगी रविंद्र यादव चंद्राकर साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नरेश पटेल प्रधान आरक्षक संतोष मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही .

अपहरण एवं बलात्कार के आरोप में 22 महीने से फरार आरोपी को बिहार राज्य के बेगूसराय किया गिरफ्तार
महिला संबंधी अपराधों को संज्ञान पर लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग प्रशांत ठाकुर आईपीएस के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर अजीत यादव एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध प्रवीर चंद्र तिवारी के मार्ग निर्देशन मैं प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक निशांत पाठक के नेतृत्व में जिला दुर्ग की पुलिस टीम को बिहार रवाना किया गया था पुलिस की टीम ने अपनी कुशल कार्य शैली का परिचय देते हुए जिला दुर्ग भिलाई नगर थाने के अपराध क्रमांक 51 2019 धारा 363 366 376 भा द वि 34 पोक्सो एक्ट के आरोपी श्रवण कुमार पिता बाल्मीकि सिंह उम्र 23 को ग्राम लाखों जिला बेगूसराय बिहार से गिरफ्तार कर थाना भिलाई नगर लाया गया
थाना भिलाई नगर के अपराध क्रमांक 51 बटा 19 धारा 363 366 376 3,4 पॉक्सो एक्ट की पतासाजी के लिए प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक निशांत पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार रवाना किया गया था जो कि जनवरी 2019 से फरार आरोपी के निरंतर पतासाजी करते हुए बिहार के चुनावी समर में भी आरोपी श्रवण कुमार को बिहार से गिरफ्तार कर सकुशल जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ लेकर आए इस कार्यवाही में आरक्षक सूरज पांडे आरक्षक उपेंद्र यादव ए एस आई जितेंद्र चंद्राकर के अतिरिक्त साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नरेश पटेल प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर बंजीर एवं संतोष मिश्रा की भूमिका महत्वपूर्ण रही

बलात्कार और ब्लैक मेलिंग के आरोपी को नेपाल बॉर्डर से किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महोदय कि प्रशांत ठाकुर के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा नगर पुलिस अधीक्षक छावनी की विश्वास चंद्राकर एवं थाना प्रभारी छावनी निरीक्षक गोपाल वैश्य के मार्गदर्शन पर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक निशांत पाठक के नेतृत्व में टीम गठित कर बिहार से आरोपी को गिरफ्तार किया गया
अपराध क्रमांक 531/20 धारा 376 2डी 509बी 506 भा द वि के आरोपी वसीम पिता शौकीन उम्र 22 वर्ष निवासी सुल्तान नगर मेरठ द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से प्रार्थी को प्रेम जाल में फंसा कर जबरन शारीरिक संबंध बनाया बाद में शादी करने से मना करने तथा खींचे गए फोटो से परिवार के लोगों को बेइज्जत करने के लिए वायरल किया . पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने फारबिसगंज जिला अररिया बिहार से आरोपी को पकड़कर न्यायिक रिमांड हेतु प्रस्तुत किया
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी द्वारा आज 21 वें राज्य स्थापना दिवस का शुभारंभ मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअल उत्सव का शुभारंभ किया गया जिसका महापौर धीरज बाकलीवाल तथा नगर निगम दुर्ग के महापौर परिषद के सभी सदस्य व पार्षद गण भी साक्षी बने वर्चुअल उत्सव शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ मंत्री टी एस सिंह देव श्री ताम्रध्वज साहू श्री रविंद्र चौबे मोहम्मद अकबर साहब प्रेमसाय के काम शिव कुमार डेहरिया अनिला भेड़िया उमेश पटेल सहित अनेक विधायक गण उपस्थित थे ।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया वर्चुअल उत्सव शुभारंभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने प्रमुख रूप से 3 योजनाओं में किसान या योजना की तीसरी किस्त का अंतरण किए तथा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना और मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना का भी शुभारंभ किए उन्होंने बताएं इस महत्वकांक्षी योजनाओं के को प्रदेश की जनता को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय राहुल गांधी जी के हाथों लो कार्तिक किया गया कार्यक्रम में सभी जिला ब्लाक के प्रमुख जनप्रतिनिधि एनआईसी के माध्यम से उपस्थित रहे दुर्ग जिला मुख्यालय एनआईसी सेंटर में वीरेंद्र यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल नगर निगम दुर्ग देवेंद्र देशमुख अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग ,हिरवानी अध्यक्ष नगर पंचायत उतई गया पटेल जिला किसान कांग्रेस दुर्ग तथा राधेश्याम शर्मा सहित जिला प्रशासन की ओर से नया तहसीलदार उपस्थित रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
