
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
हैदराबाद/ शौर्यपथ / /भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शनिवार को पारित एक शोक संदेश में हाल ही में हत्या के शिकार हुए उदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल और पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला का उल्लेख किया गया है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. इस शोक संदेश में कई जानीमानी हस्तियों, भाजपा नेताओं और हाल ही में मणिपुर में भूस्खलन में मारे गए सैनिकों का भी उल्लेख किया गया. बैठक के दौरान भाजपा महासचिव दिलीप सैकिया ने यह शोक संदेश पढ़ा.
ज्ञात हो कि इसी सप्ताह उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल के एक विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर ग्राहक बनकर आए रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद ने मंगलवार को उसकी दुकान में चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी.
आरोपियों ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए अपराध का वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया था. घटना के कुछ घंटे बाद दोनों आरोपियों को राजसमंद के भीम क्षेत्र में पकड़ लिया गया था. उदयपुर की मालदास गली में स्थित कन्हैयालाल की दुकान की टोह लेने और हत्या के षडयंत्र में शामिल होने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
मूसेवाला का वास्तविक नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था, जिनकी पिछले महीने पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मूसेवाला को भारत में उनके गीत ''सो हाई'', ''सेम बीफ'', ''द लास्ट राइड'' और ''जस्ट लिसन'' जैसे गानों के साथ बहुत पसंद किया जाता है.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
