September 26, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    पैरोल पर बाहर आए पूर्व विधायक ने JDU उम्मीदवार के लिए किया मेगा रोड शो

    • doing of business

    नई दिल्ली /शौर्यपथ /एक पूर्व विधायक जो 15 दिन के लिए पैरोल पर जेल से छूटकर बाहर आया है ने बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी द्वारा उतारे गए उम्मीदवार के लिए विशाल रोड का आयोजन किया. अनंत कुमार सिंह, जिन्हें छोटे सरकार के नाम से भी जाना जाता है, मोकामा से पांच बार विधायक रहे हैं. आज सुबह उन्हें पटना के बेउर सेंट्रल जेल से 15 दिन के लिए पैरोल पर रिहा कर दिया गया है.
    उनके स्वागत के लिए ढोल, फूलों की वर्षा और कारों के विशाल काफिले सहित शानदार व्यवस्था की गई थी. उन्होंने बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के सबनीमा गांव से अपना रोड शो शुरू किया और मुंगेर से जेडीयू उम्मीदवार ललन सिंह के लिए समर्थन मांगा. मोकामा और बाढ़ दोनों विधानसभा क्षेत्र मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं.
    जैसे ही अनंत सिंह अपनी कार से बाहर निकले, उनका भव्य स्वागत किया गया. उनके और ललन सिंह के लिए नारे लगाए गए, जेल में बंद नेता का स्वागत करने के लिए भारी भीड़ रास्ते में घंटों इंतजार कर रही थी.
    बता दें, अनंत सिंह, जिन्होंने 2020 में अपना आखिरी विधानसभा चुनाव राजद के टिकट पर जीता था, को हथियार मामले में दोषी ठहराया गया था और वह 10 साल की सजा काट रहे हैं.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision