Google Analytics —— Meta Pixel
May 25, 2026
Hindi Hindi

BJP के बागी का गिरिराज सिंह पर निशाना, 'साजिश रचने वाले केंद्रीय मंत्री ने बेगूसराय की जनता को छला'

  • rounak group

नई दिल्ली / शौर्यपथ / बेगूसराय बिहार में आज (बुधवार) पहले चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. 71 सीटों पर 1066 उम्मीदवार मैदान में हैं. सभी पोलिंग बूथों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. निर्वाचन अधिकारी कोरोनावायरस संकट के मद्देनजर एहतियात भी बरत रहे हैं. वहीं दूसरी ओर इस सियासी दंगल में पाला बदलने का खेल भी जारी है. बेगूसराय में बीजेपी के बागी आशुतोष ने नींद उड़ा रखी है. वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा, 'मैं भारतीय जनता पार्टी में 20 वर्षों का सेवा दिया हूं लेकिन जब 2019 में सांसद के रूप में गिरिराज जी आए, तो पूरे बेगूसराय का मतदाता बगैर किसी सवाल के उनको 7.5 लाख वोट से जिताने का काम किया.'
उन्होंने आगे कहा, 'यहां पिछड़े नेतृत्व की शून्यता थी. हमने गिरिराज दा को भी कहा कि इस समाज का एक बेटा हो लेकिन उन्होंने राजनीति को रिश्तेदारी में बदल दिया. रिश्तेदारी में बदलकर टिकट जिनको दिया, उससे पूरा समाज आहत है. भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री ने यहां के मतदाताओं के साथ छल किया है और छल का परिणाम उनको 10 तारीख के रूप में दिखाई पड़ेगा.'
उन्होंने कहा, 'जिला महामंत्री होने के नाते मैंने उनके (गिरिराज सिंह) समक्ष इस बात को रखा था. आदरणीय सांसद ने प्रदेश नेतृत्व को भी गुमराह किया है. वो नीतीश जी की सरकार नहीं देखना चाहते थे. वो साजिश करते हैं. इस साजिश के विरुद्ध जिला के महामंत्री ने आवाज उठाई है. उन्होंने टिकट का जो बंटवारा किया, वो जनता के जनादेश के विरुद्ध किया है. उनको तो आना चाहिए. वैसे भी वो जनता-कार्यकर्ता से मिलते नहीं हैं. कहते हैं कि हमारा जनता से सीधा कॉन्टैक्ट है.'
आशुतोष ने कहा, 'वो गरीब के नेता तो हैं नहीं. वो गरीब के बीच में कहां जाते हैं. वो दिल्ली में होम क्वारंटाइन हो गए. वो हिंदू हृदय सम्राट हैं और जो हिंदू होगा, उसके सम्राट हैं और यहां सब तो हिंदू हैं नहीं, यहां तो सब गरीब हैं.'

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)