Google Analytics —— Meta Pixel
May 31, 2026
Hindi Hindi

दुबई से लाया गया पंजाब का मोस्ट वांटेड और खालिस्तानी आतंकी सुख बिकरीवाल

  • rounak group

नई दिल्ली/ शौर्यपथ / भारतीय खुफिया एजेंसियों और स्पेशल सेल की बड़ी कामयाबी मिली है. पंजाब का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकी सुख बिकरीवाल को दुबई से डिपोर्ट किया गया है. वह ISI के इशारे पर पंजाब में एक के बाद एक टारगेट किलिंग करवा रहा था. पंजाब में शौर्य चक्र विजेता बलविंदर संधु की की हत्या भी ISI ने सुख बिकरीवाल के साथ मिलकर करवाई थी. पंजाब की नाभा जेल ब्रेक कांड में भी सुख बिकरीवाल शामिल था .
भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद अब सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया एजेंसियां सुख बिकरीवाल से पूछताछ करेगी. माना जा रहा है कि इस पूछताछ में पंजाब में खालिस्तानी लिंक पर बड़े खुलासे हो सकते हैं. इसके साथ ही पंजाब में टारगेट किलिंग पर भी एजेंसियों को अहम सुराग मिलने की संभावना है.
बिकरीवाल को इसी महीने दुबई में हिरासत में लिया गया था. उसके बाद से ही उसे भारत लाने की कोशिशें जारी थीं. खुफिया एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ में बिकरीवाल पाकिस्तानी आतंकी संगठनों द्वारा रची गई साजिशों के बारे में जानकारी मिल सकती है. वह लंबे समय से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करता था. बिकरीवाल ने दुबई में रहकर अपना हुलिया बदलकर दाढ़ी रखने लगा था और पगड़ी भी पहन रहा था.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)