Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

हरियाणा में 'झूठी शान' की खातिर हत्या, ताऊ ने शादी कराने के बहाने बुलाया और मार डाला

  • rounak group

नई दिल्ली / शौर्यपथ /रोहतक हरियाणा के रोहतक में 'झूठी शान' की खातिर डबल मर्डर का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक प्रेमी जोड़े को प्यार करने की सजा जान देकर चुकानी पड़ी. यहां एक लड़की के ताऊ ने अपनी भतीजी और उसके प्रेमी को गोली मार दी. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मुख्य आरोपी और एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
रोहतक निवासी लड़का और लड़की शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों के परिवार शादी के विरोध में थे. बाद में लड़के के घरवाले तैयार हो गए लेकिन लड़की के परिजन शादी के लिए नहीं माने. बुधवार को दोनों को कोर्ट में शादी रजिस्टर करने के बहाने से बुलाया गया, जहां लड़की के ताऊ ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई थी.
मिली जानकारी के अनुसार, लड़की के पिता की मौत हो चुकी है और वह अपने ताऊ के साथ रहती थी. डीएसपी सज्जन सिंह ने बताया कि पुलिस को गोलियां चलने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचने पर पुलिस को लड़की का शव गाड़ी के अंदर मिला था. लड़के के बारे में जानकारी मिली कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)