Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

महिला ने दो बेटियों के साथ आत्महत्या की, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप

  • rounak group

चंडीगढ़ / शौर्यपथ / पंजाब के संगरूर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है एक महिला ने अपनी दो बच्चियों समेत आत्महत्या कर ली. महिला के ससुराल वालों पर आरोप है कि वे उसे दो लड़कियां होने पर परेशान करते थे और इसी कारण यह घटना हुई. पुलिस ने सास, ससुर समेत पति पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह घटना संगरूर जिले के गांव सांरो में हुई. गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर में दो बच्चियां और उनकी मां के शव मिले. महिला बलजीत कौर का शव पंखे से लटका हुआ था. बलजीत कौर की चार और ढाई साल की दो बेटियों की लाशें बेड पर पड़ी थीं. जांच में सामने आया कि बलजीत कौर ने आत्महत्या की है.
लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि सुसराल वाले बलजीत को इसलिए परेशान करते थे कि उसकी दो लड़कियां हुई थीं. लड़का न होने के कारण उसे ताने मारते थे. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि उसकी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है. संगरूर के डीएसपी ने बताया के बलजीत के भाई जगदेव सिंह के बयानों पर बलजीत की सास, ससुर व उसके पति पर मामला दर्ज किया गया है.
बच्चियों की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा. यह घटना बेहद दुखदायी है. सुसराल वालों पर आरोप लगे हैं और यह जांच का विषय है. अब पुलिस की जांच में आगे क्या सामने आता है, यह देखने वाली बात है.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)