
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
नई दिल्ली / शौर्यपथ / आगरा देश में ऑक्सीजन का संकट 7-10 दिन बाद भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. ऑक्सीजन के जरिये अपनों की जान बचाने के लिए लोग क्या-क्या जतन नहीं कर रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो आगरा में सामने आया, जिसमें पीपीई किट पहने एक शख्स सड़क पर घुटनों के बल बैठा है और पुलिसकर्मियों के आगे गिड़गिड़ा रहा है ताकि ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम हो सके. हालांकि कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि वह व्यक्ति उसकी मां को दिए गए ऑक्सीजन सिलेंडर को न हटाने की गुहार लगा रहा था.
हालांकि पुलिस का दावा है कि जब खाली सिलेंडर निकाल कर ले जाया जा रहा था तो वह शख्स ऐसे ही सिलेंडर की मांग को लेकर विनती कर रहा था. वायरल वीडियो में वह शख्स लगातार हाथ जोड़े घुटनों के बल बैठे दिखाई दे रहा है.
पीडि़त हिन्दी में कह रहा था, आपके चरणों में विनती करता हूं,... भैया मेरी मां को बचा लो. वो लगातार रोता ही रहा, जब तक एक व्यक्ति उसको घसीटकर वहां से लेकर नहीं गया, जो उसके परिवार का व्यक्ति प्रतीत हो रहा था. तभी दो व्यक्ति सिलेंडर ले जाते हुए वहां से दिखाई दिए.
यह वाकया आगरा के निजी अस्पताल उपाध्याय हास्पिटल का है. यूथ कांग्रेस ने भी यह वीडियो साझा किया है, जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा गया है. गौरतलब है कि यूपी में भी कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ रही है.
सभी जिलों में रात्रिकालीन कोरोना कफ्र्यू और साप्ताहिक बंदी प्रभावी है. संक्रमण प्रसार को कम करने में कोरोना कफ्र्यू बहुत उपयोगी हो रही है. ऐसे में अब शुक्रवार रात्रि 8 बजे से मंगलवार प्रात: 7 बजे तक साप्ताहिक बन्दी होगी. इस अवधि में केवल आवश्यक और अनिवार्य सेवाएं ही जारी रहेंगी. औद्योगिक गतिविधियां और वैक्सीनेशन कार्य साप्ताहिक बंदी में भी जारी रहेंगी. इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
