
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
नई दिल्ली /शौर्यपथ / दिल्ली की जिला अदालतों के न्यायिक अधिकारियों और उनके परिवारों के लिए कोविड चिकित्सा सुविधा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है. हाईकोर्ट ने कहा कि जिला अदालत इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट से संपर्क करेंगे और न्यायिक अधिकारियों व उनके परिवारों के लिए चिकित्सा सुविधाओं के लिए कदम उठाएंगे. एक सप्ताह में रिपोर्ट दाखिल करेंगे जिस पर कोर्ट सुनवाई करेगा.
सीनियर एडवोकेट संजय घोष ने न्यायिक अधिकारियों के लिए कोविड के उपचार और बेड की व्यवस्था कराए जाने की मांग की थी. घोष ने कहा कि हम नहीं चाहते कि हमारे न्यायाधीश कोविड-19 की इस महामारी के शिकार हों. घोष ने कहा कि कुछ जजों की मौत हो गई है और 60 से अधिक न्यायिक अधिकारी संक्रमित हैं.
घोष ने न्यायिक अधिकारियों के आवासीय परिसरों को और यहां तक कि न्यायालय परिसरों को न्यायिक अधिकारियों और उनके परिवारों के लिए कोविड केयर सेंटर के रूप में परिवर्तित करने का सुझाव दिया.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
