Google Analytics —— Meta Pixel
April 20, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35621)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5914)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

खेल /शौर्यपथ / इरफान पठान को लगता है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में अब भी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है। पहले 10 मैचों में सीएसके की टीम सात मैचों में हार झेल चुकी है और अब उसे चार मैच और खेलने हैं। सोमवार को सीएसके को राजस्थान रॉयल्स ने सात विकेट से हराया, जिसके बाद से टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह काफी मुश्किल हो चुकी है। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर महज 125 रन बनाए, जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 17.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 126 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
इरफान पठान ने कहा कि टीम धोनी के पास ऐसी टीम है, जो अभी भी इस टूर्नामेंट में वापसी कर सकती है। पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'अगर कोई टीम है जो सातवें-आठवें नंबर से टूर्नामेंट में वापसी कर सकती है, तो वो टीम सीएसके की है। सीएसके को पता है कि खिलाड़ियों को कैसे हैंडल करना है, वो खिलाड़ियों को काफी कंफर्ट देते हैं। मैं उस टीम का 2015 में हिस्सा रह चुका हूं, उनके लिए खिलाड़ी काफी महत्व रखते हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'इस फ्रेंचाइजी को 21-22 सालों से क्रिकेट चलाना आता है। चेन्नई लीग में भी वे ऐसे ही टीम चलाते हैं। यहां बात सिर्फ खिलाड़ियों की होती है। आप जाइये खेलिए और हम आपको बैक करेंगे।' सीएसके का यह आईपीएल का 11वां सीजन है और अगर टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंचती है, तो यह पहला मौका होगा, जब सीएसके की टीम अगले राउंड तक नहीं पहुंचेगी। इरफान पठान ने कहा, 'हमें पता है सीएसके की टीम सालों से बहुत अच्छी रही है, इस साल टीम में हरभजन सिंह और सुरेश रैना के नहीं होने से फर्क पड़ा है। इसके अलावा कुछ खिलाड़ी चोटिल हुए। लेकिन हमें अब भी उम्मीद है क्योंकि उनके पास धोनी की रूप में अच्छा कप्तान है, वह मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति से टीम को निकाल सकते हैं।' सीएसके को अपना अगला मैच शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है।

मनोरंजन / शौर्यपथ / पॉप्युलर टीवी शो द कपिल शर्मा शो दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। इस बार के शो अपकमिंग एपिसोड में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा नजर आएंगे। सोनी टीवी के ट्विटर अकाउंट पर शो का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें रितेश और जेनेलिया से कपिल शर्मा मजेदार सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में दिखता है कि कपिल शर्मा, जेनेलिया से पूछते हैं, रितेश एक्टर तो हैं ही साथ में वह बहुत बड़ी पॉलिटिकल फैमिली से भी हैं, तो जब आपकी शादी हुई थी तो फेरे हुए थे या फिर इन्होंने शपथ दिलवाई थी? इसके जवाब में रितेश कहते हैं, फेरे लिए थे। उन्होंने आगे कहा कि जब आप शपथ लेते हैं तो पांच साल की सरकार होती है। पांच साल में बदल जाती है। यह सुनकर कपिल शर्मा हंसने लगते हैं।
इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'मिलिए बॉलीवुड के इस लवी डवी कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया से और हो जाइए परफैक्टर एंटरटेनिंग रात के लिए तैयार।' इस प्रोमो वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है।
बताते चलें कि रितेश और जेनेलिया साल 2003 में फिल्म तुझे मेरी कसम के सेट पर मिले थे। यही से उनकी प्यार की कहानी शुरू हुई। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में शादी कर ली थी। रितेश और जेनेलिया के दो बेटे हैं। रितेश देशमुख पिछली बार फिल्म हाउसफुल 4 में नजर आए थे, यह पिछले साल दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी।

 शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण की जद में फंसी लाखों जिंदगियां भले ही मौत के कुएं से निकलकर बाहर आ गई हों, लेकिन इसका शरीर की…
सेहत / शौर्यपथ / दुघर्टनाओं और गलत जीवनशैली के कारण देश में गर्दन एवं रीढ़ की हड्डी(स्पाइनल कॉर्ड) के क्षतिग्रस्त होने की समस्याएं बढ़ रही…
खाना खजाना / शौर्यपथ / आलू का चीला खाने में जितना टेस्टी होता है, बनने में उतना ही आसान भी है। इस चीले को बनाने…
धर्म संसार / शौर्यपथ /नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा-आराधना की जाती है। इनकी उपासना से सिद्धियों में निधियों को प्राप्त कर समस्त…
धर्म संसार / शौर्यपथ / राहु छाया ग्रह होने से इसको किसी भी राशि का स्वामित्व नहीं मिला है। यद्यपि इसे कन्या राशि का स्वामी…
दुर्ग / शौर्यपथ / पैसा और सम्बन्ध आज की दुनिया में दो ऐसे पहलु है जो इंसान को करीब भी लाते है और दूर भी करते है कुछ ऐसा ही…

    दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज जिला पंचायत अधिकारियों की अहम बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि बीते दिनों उन्होंने स्वसहायता समूहों के उत्पाद देखें हैं। यह उत्पाद काफी आकर्षक हैं और इस नाते कुछ समूहों ने विदेशों में भी उत्पाद भेजे हैं। यह बहुत अच्छा संदेश है इसे आगे ले जाना चाहिए। लोग कहीं भी हों, उन्हें हमारे डिजाइनर उत्पाद मिल पाएं, इस लिए कार्य करें। इसके लिए अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-मार्केट पर भी फोकस करें ताकि बहुत बड़ा डिजिटल मार्केट भी ये कैप्चर कर पाएं। कलेक्टर ने कहा कि इनकी डिजाइनिंग बहुत अच्छी है इसमें विशेषज्ञों की मदद से और भी निखार लाएं। गुणवत्ता और बेहतर करने की कोशिश हो, उत्पादों की रेंज बढ़ाएं।
     उन्होंने कहा कि दीपावली को लेकर विशेष तौर पर फोकस करें। स्थानीय उत्पादों के प्रमोशन के लिए यह शानदार मौका है। इस समय डिमांड काफी होगी, अभी से इसके लिए कार्य करें। किसी भी तरह की मदद की जरूरत है तो उन्हें उपलब्ध कराएं। जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक ने बताया कि इसके लिए बाजार से एनआरएलएम की टीम जुड़ी हुई है। जहां जहां से मांग सृजित हो सकती है वहां संपर्क किया गया है और इसे समूहों के माध्यम से सप्लाई किया जाएगा। समूहों के पास काफी काम आ रहा है। उन्होंने बताया कि समूहों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए विशेष पहल की जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि एनआरएलएम योजना का दायरा काफी विस्तृत होता है। इसके माध्यम से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन हो सकता है और नवाचार को बढ़ावा दिया जा सकता है।
      कलेक्टर ने बैठक में मनरेगा की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जून तक के काम चिन्हांकित कर रख लें। अधिकाधिक लोग 100 दिन का लक्ष्य प्राप्त करें, यह कोशिश हो। कार्य काफी गुणवत्तापूर्वक हों, यह भी देख लें। उन्होंने कहा कि नरवा योजनाओं के माध्यम से भूमिगत जल का स्तर काफी बढ़ेगा। यह काफी अहम प्रोजेक्ट्स हैं और इस दिशा में विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि नरवा के लिए चिन्हांकित स्थलों में विशेषज्ञों के निर्देश के अनुरूप निर्माण हो, यह सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने पंद्रहवें वित्त की राशि से हो रहे कार्यों की जानकारी भी ली। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि इस राशि के माध्यम से पेयजल एवं बुनियादी संरचना आदि के कार्य कराए जा रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविकामूलक गतिविधियों को बढ़ावा देना सबसे अहम है। इस दृष्टि से विशेष काम होना चाहिए।

रायपुर / शौर्यपथ / पढऩा-लिखना अभियान यह अभियान बुनियादी साक्षरता पर केंद्रित होगा। प्रत्येक जिले में राज्य साक्षरता मिशन की तर्ज पर जिला साक्षरता मिशन…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)