
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को गौठानों में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट के विपणन की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
गौठानों में आजीविका ठौर की स्थापना और मांग के आधार पर
उत्पादन को दें बढ़ावा: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
राज्य में गोबर विक्रेताओं को अब तक हो चुका 39 करोड़ रूपए का भुगतान
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्य शासन की महत्वाकांक्षी 'गोधन न्याय योजना' के तहत राज्य के 86 हजार 158 पशु पालकों से की गई गोबर खरीदी के एवज में 6वीं किस्त की राशि 9 करोड़ 12 लाख रूपए का ऑनलाइन भुगतान किया। गोधन न्याय योजना के तहत अब तक गोबर विक्रेताओं को 39 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित गोधन न्याय योजना के कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के गोढ़ी और रायगढ़ जिले के ननसिया के गौठान के स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की और उनकी आयमूलक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने महिला समूहों द्वारा गौठान में सब्जी-भाजी के उत्पादन से लेकर वर्मी कम्पोस्ट सहित अन्य आयमूलक गतिविधियों के सफल संचालन के लिए उन्हें बधाई और शुभकामानएं दी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुराजी गांव योजना के तहत गांवों में गौठान के निर्माण एवं उसके संचालन के साथ-साथ गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी की प्रक्रिया और वर्मी खाद के उत्पादन पर प्रसन्नता जताई और कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास से गौठान और गोधन न्याय योजना का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टरों एवं जिला पंचायतों के मुख्यकार्यपालन अधिकारियों को गौठानों में क्रय किए जा रहे गोबर से बनने वाली वर्मी खाद की पैकेजिंग और उसके विपणन की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों में बनने वाली खाद का सोसायटियों के माध्यम से विक्रय और गौठान समिति के खाते में खाद के विक्रय की राशि का जमा होना जरूरी है, ताकि गौठान समितियां स्वावलंबी और स्वयं की राशि से गोबर की खरीदी करने में सक्षम बन सके। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना की सतत् मॉनिटरिंग जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को गांवों में पशुधन की संख्या, गोबर की आवक को ध्यान में रखते हुए गौठानों में वर्मी टांके का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए, ताकि क्रय किए गए गोबर से वर्मी खाद बनाने की प्रक्रिया अनवरत रूप से जारी रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े गांव एवं नगरीय क्षेत्र जहां गोबर की आवक अत्याधिक होती है, वहां गोबर गैस प्लांट लगाए जाने चाहिए, इससे आय में और वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री ने सभी गौठानों में आजीविका ठौर की स्थापना पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे गौठानों में आयमूलक गतिविधियों के संचालन में सुविधा होगी और गौठानों में चहल-पहल बनी रहेगी। उन्होंने कलेक्टरों को स्थानीय बाजारों की डिमांड के अनुरूप गौठानों में उत्पादन गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी जिले के कलेक्टरों से गौठानों के संचालन एवं वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन एवं विक्रय के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से यह भी जानना चाहा कि वर्मी खाद के विक्रय की वजह से जिलों के कितने गौठान गोधन न्याय योजना के संचालन के लिए स्वावलंबी हो चुके है।
कार्यक्रम कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि गोधन न्याय योजना गरीबों, ग्रामीणों और किसानों को मदद पहुंचाने वाली योजना है। विगत 20 जुलाई से शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 39 करोड़ रूपए का भुगतान गोबर बेचने वाले पशुपालकों को किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वर्मी खाद के विपणन के लिए प्राथमिक सहकारी समितियों से इसका लिंकेज किया जाना है। इस मौके पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि गोधन न्याय योजना की लोकप्रियता और सफलता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य के 11 हजार 664 ग्राम पंचायतों में इस वर्ष के अंत तक गौठान का निर्माण कराया जाना है। उन्होंने सभी कलेक्टरों को गौठानों में पर्याप्त संख्या में वर्मी टांके का निर्माण कराए जाने की निर्देश दिए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम.गीता ने बताया कि राज्य में 5454 गौठान निर्मित है, जिसमें से 3068 गौठानों में गोबर की खरीदी की जा रही है। गौठानों में औसत रूप से 30 हजार क्विंटल गोबर की रोजाना क्रय किया जा रहा है। अब तक 19 लाख 20 हजार 412 क्विंटल गोबर क्रय किया गया है। उन्होंने बताया कि गोबर विक्रेताओं में अन्य पिछड़ा वर्ग के 51 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 37 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति वर्ग के 7.69 प्रतिशत हितग्राही शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय श्री प्रदीप शर्मा एवं श्री रूचिर गर्ग, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास गौरव द्विवेदी, सहकारिता सचिव आर. प्रसन्ना, सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
भिलाईनगर/ शौर्यपथ / वार्ड स्तर पर डोम शेड के निर्माण से सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन सुविधाजनक हो गया है। लोग शेड के नीचे आसानी से छोटे-बड़े कार्यक्रम पंडाल के खर्च के बिना संपन्न कर रहे हैं। महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रामनगर मुक्तिधाम और कब्रस्तिान सहित अन्य स्थानों में डोम शेड बनाने का निर्णय लिया था। अब उसकी उपयोगिता को ध्यान रखते हुए वार्डों में खाली जगह को मंच और डोम शेड के रूप में विकसित किया जा रहा है।
आयुक्त रघुवंशी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता के ध्यान रखने के निर्देश दिए है! अब तक निगम क्षेत्र के कई स्थानों पर डोम शेड का निर्माण किया जा चुका है। जहां गणेशोत्सव, दुर्गाेत्सव सहित अन्य सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। जोन-2 वैशाली नगर के अंतर्गत राम नगर मुक्तिधाम में 22 लाख की लागत से डोम शेड बनाया गया है। इसके निर्माण से एक साथ 3-4 श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन सहजता से हो जाता है। शेड के अभाव में पहले श्रद्धांजलि सभा कक्ष में केवल एक परिवार ही सभा का आयोजन कर पाते थे। एक साथ दो सभा होने पर भीड़ की स्थिति निर्मित हो जाती थी। इसी प्रकार 25 लाख की लागत से रामनगर मुक्तिधाम में डोम शेड, वैशाली नगर में 10-10 लाख की लागत से शेड, हाउसिंग बोर्ड एवं घासीदास नगर में 4 स्थानों पर डोम शेड बनाया गया है। रामनगर मुक्तिधाम स्कूल प्रागंण में 20 लाख की लागत से डोम का निर्माण किया जा रहा है। शांति नगर दशहरा मैदान में 10 लाख की लागत से बनाया जाना प्रस्तावित है।
जोन 05 अंतर्गत सेक्टर-6 एवं सेक्टर-10 में 26 - 26 लाख की लागत से निर्माण किया गया है। सेक्टर-6 एवं सेक्टर-7 में 26 - 26 लाख की लागत से प्रस्तावित डोम शेड निर्माणधीन है। जोन - 3 के अंतर्गत सेक्टर-4 में एक डोमशेड प्रस्तावित है। सेक्टर-1 एवं 2 में 3-3 लाख की लागत से विभिन्न स्थानों पर शेड निर्माण किया जा रहा है। जोन क्रमांक 4 में वार्ड-28 मंगल बाजार छावनी और वार्ड-37 में 20-20 लाख की लागत से डोम शेड बनाया जा रहा है। वार्ड 36 पोस्ट ऑफिस के सामने और वार्ड-35 बाबा बालक नाथ मंदिर के सामने 35-35 लाख, नवीन काॅलेज ग्राउंड में 30 लाख, वार्ड- 31 शर्मा आश्रम, दुर्गा मंदिर के सामने 20 लाख, वार्ड-35 दुर्गा मंदिर के सामने 15 लाख, छावनी लक्ष्मण तालाब के परिसर में 11 लाख और वार्ड-30 साईं मंदिर प्रांगण बालाजी नगर में 25 लाख की लागत से डोम शेड का निर्माण कार्य प्रस्तावित है और कुछ निविदा प्रक्रिया में है।
दुर्ग / शौर्यपथ / कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए जनजागरुकता अभियान के साथ- साथ शहर के दुर्गा पंडालो की साफ-सफाई और नियमित रुप से वार्डो में सेनेटाइज का कार्य किया जा रहा है। दुर्गा पंडाल और मंदिरो में श्रद्धालुओं की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए पूजा स्थल पर माता के दर्शन के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन के अलावा मास्क व सेनेटाइजेशन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विधायक अरुण वोरा ने शहर के सभी दुर्गा पंडालो में सुरक्षा किट वितरण का कार्य प्रारंभ करवाने महापौर धीरज बाकलीवाल से की। जिसके तहत् महापौर बाकलीवाल ने फेस शील्ड के साथ मास्क, सेनेटाइजर व साबुन एवं काढ़ायुक्त सुरक्षा कीट चण्डी मंदिर, शीतला मंदिर, सतरुपा शीतला मंदिर, कंकालीन मंदिर, गंजपारा, शक्तिचौरा, सदर बाजार, महाराजा चौक, गवलीपारा में बाटा। साथ ही निगम के सफाई कर्मचारी जिन्होने 8 माह से कोरोना के विरुद्ध जंग लडऩे वाले कोरोना यौद्धा को भी प्रत्येक वार्डो में पहुंचकर सुरक्षा किट प्रदान किया गया।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने सभी धर्मिक स्थल और दर्शनार्थियों से अपील की है कि दर्शन के दौरान सावधानी बरते जिसमें एक दूसरे से निर्धारित दूरी बनाकर खड़े होने एवं निगम के कर्मचारी प्रतिदिन सभी दुर्गा पंडालो में सोडियम हाइपो क्लोराइड के घोल का छिड़काव करें एवं शहर में लगे पेड़ो पर क्रीमीयुक्त कीड़े का प्रक्रोप बढ़ रहा है इसके लिए कलेक्टर एवं कृषि विभाग से चर्चा की गई है। जल्द निराकरण किया जाएगा। पंडालो एवं निगम कामगारों को सुरक्षा कीट वितरण के दौरान नगर निगम सभापति राजेश यादव, एमआईसी सदस्य दीपक साहू, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा सहित एमआईसी सदस्य व पार्षद गण एवं निगम स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में त्यौहार सीजन में कोरोना से सुरक्षा के संबंध तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि जिले में कोरोना केस की संख्या में कमी आई है, फिर भी अलर्ट रहने की जरूरत है। त्यौहार में भीड़ इकट्ठा होने की संभावना ज्यादा रहती है। इस कारण इस पर ध्यान रखना जरूरी है, सभी अधिकारी लगातार फिल्ड में जाकर निरीक्षण करें। सभी जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन व मास्क लगाना अनिवार्य रूप से पालन हो, यह सुनिश्चित किया जाए। सामान बेचने वाले और लेने वाले दोनों को मास्क लगाना अनिवार्य है। कोरोना के प्रोटोकाल का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि दशहरा में कई गांवों में पुतला दहन किया जाता है, सभी आयोजक कार्यक्रम का आयोजन प्रोटोकॉल के अनुरूप करें। इसके लिए सभी एसडीएम को आयोजकों की बैठक लेकर दिशा-निर्देशों की जानकारी देने कहा है।
कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन गौठानों में वर्मी टांका बनाए गए हैं। सिर्फ उन्हीं गौठानों में गोबर खरीदी की जाए। जिन गौठानों में वर्मी टांका की संख्या कम हो वहां नए टांके बनाए जाए। वर्मी टांके का निर्माण निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप होना चाहिए। सभी गौठानों के वर्मी टांके में एकरूपता होनी चाहिए। उन्होंंने वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण में धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई और कहा कि इसके निर्माण में लापरवाही करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी गौठानों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, वे लगातार गौठानों का निरीक्षण करें। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट के सैंपल की जांच कराने के निर्देश उप संचालक कृषि को दिए। उन्होंने धान खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने दूसरे चरण में चबूतरे निर्माण के लिए स्वीकृत हुए कार्य को जल्द ही प्रारंभ करने तथा धान खरीदी के पहले ही पूरा करने कहा। जिन हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टे मिले है, उन्हें मनरेगा के तहत 200 दिन रोजगार दिया जाना है। जिसके लिए अधिक से अधिक लोगों को मनरेगा में रोजगार उपलब्ध कराने कहा गया। उन्होंने आकांक्षी जिला की स्थिति पर समीक्षा करते हुए कहा कि इसके अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों में गति लाए। कलेक्टर श्री वर्मा ने धान खरीदी की तैयारियां पहले से ही करने के निर्देश दिए है।
उन्होंने कहा कि सभी धान उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता रहे। सभी एसडीएम धान खरीदी में आने वाली दिक्कतों को पहले ही सुधार लिया जाए। उन्होंने वन धन केन्द्र निर्माण की जानकारी लेते हुए कहा कि अधूरे निर्माण कार्य को जल्द ही पूरा करें, ताकि जल्द ही केन्द्र में मशीन लगाकर उत्पादन प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इन क्षेत्रों में अच्छा कार्य होना चाहिए। कलेक्टर ने राजस्व के कार्यों में गति लाने कहा है। सभी एसडीएम लगातर पटवारियों के कार्यों का मानिटरिंग करते रहे। उन्होंने सभी लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि समय-सीमा में इन प्रकरणों का निराकरण करें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार हर बुधवार और गुरूवार को सभी जगह सघन सर्वे किया जाएगा। जिसमें मितानिन आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य विभागों की टीम शामिल रहेंगे। इसमें कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर उनका जांच किया जाएगा। डॉ. चौधरी ने कहा कि जितनी जल्दी कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पहचान होगी उतनी ही जल्दी उनको आइसोलेट कर दवाईयां उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे संक्रमण फैलने से रोका जा सकता है। इससे मृत्यु दर में कमी भी आएगी। उन्होंने कहा कि त्यौहारों में सभी को सतर्क रहना है, भीड़ वाले इलाके में जाने से बचना चाहिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तनुजा सलाम, नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए विकासखंड अधिकारी जुड़े रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम के मेयर इन कौंसिल की बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया गया निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड - १९ आपदा में कार्य करने वाले निगम कर्मचारियों को १५ प्रतिशत बोनस प्राप्त होगा . दुर्ग निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कि विधायक अरुण वोरा के मंशा के अनुरुप नगर पालिक निगम दुर्ग में कोविड-19 के तहत् कार्य करने वाले निगम कर्मचारियों को 15 प्रातिशत बोनस प्राप्त होगा । महापौर एवं अध्यक्ष मेयर इन काउंसिल धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेयर इन काउंसिल की बैठक में महापौर द्वारा यह निर्णय लिया गया । बैठक में आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, सभापति राजेश यादव, समस्त एमआईसी प्रभारीगण, निगम अधिकारीगण उपस्थित थे ।
महापौर कक्ष में अपरान्ह 3.00 बजे प्रारंभ मेयरइन काउंसिल की बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा कुल 10 प्रस्ताव लाया गया था । बैठक में निगम सीमा क्षेत्र के प्राइवेट कालोनियों में भी अमृत मिशन योजना के तहत् पेयजल की आपूर्ति पर विचार विमर्श किया गया । एैसे कालोनियों में आंतरिक विकास कार्य शासन के दिशा निर्देशों के तहत् सर्शत शुल्क के साथ कार्य कराये जाने का निर्णय लिया गया । बैठक में मोती काम्पलेक्स के पीछे रिक्त भूमि महात्मागांधी स्कूल एरिया में विस्तार करने के प्रस्ताव पर मेयरइन काउंसिल ने स्वीकृति प्रदान करते उससे होने वाली आय से स्कूल प्रबंधन में खर्च करने का निर्णय निर्णय लिया गया। इसी प्रकार से वर्ष 2019-20 में राष्ट्रीय एवं अन्य कार्यक्रम में मे0 साजन डेकोरेशन द्वारा किये कार्य पर व्यय राशि की कार्योत्तर प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया गया ।
बैठक में नया बस स्टैण्ड स्थित बुकिंग कार्यालय के समीप दुकान को दिये जाने के संबंध में आफसेट मुल्य व स्थल परीक्षण के बाद स्वीकृति का निर्णय लिया गया । बैठक में न्यू मोती काम्पलेक्स विस्तार दुकान क्रं0 01 एवं 02 के सामने स्थित भूतल में बरामदा हेतु समिति द्वारा परीक्षण व निरीक्षण के बाद निर्णय लेने का प्रस्ताव पारित किया गया । बैठक में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजिवीका मिशन अंतर्गत वार्ड क्रं0 29 जिला चिकित्सालय परिसर में निर्मित शहरी बेघरों के लिए आश्रय स्थल जिसे वर्ष 2020-21 में संचालन हेतु सशर्त पुनः निविदा बुलाने निर्णय लिया गया।
बैठक में नगर पालिक निगम दुर्ग में 20 वर्ष पुराना अग्निशमन वाहन जिसका बाॅडी, टाॅयर, ड्यूब एवं इंजिन खराब हो चुका है उसे मल्टीयूज हेतु जैसे पेड़ पौधों में पानी देने, फागिंग मशीन का कार्य, जेटिंग मशीन का कार्य, सेनेटाईजिंग कार्य, एवं अन्य व्यवस्था पर उक्त वाहन का उपयोग किया जा सके उसके पुनःनिर्माण पर 10 लाख रु0 व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई । उक्त राशि शासन से मांग किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में श्री हरिशंकर बुंदेले वायरमेन के सेवानिवृत्त होने के बाद इनके कार्य की आवश्यकता को देखते हुये संविदा में रखे जाने की अनुशंसा की गई थी जिसे सर्वसम्मति से निरस्त कर दिया गया, तथा निगम के 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट एवं इंटेकवेल में 12 माह के लिए मानव संसाधन प्रदाय कार्य हेतु पुनः निविदा बुलाने एवं निविदा होते तक पूर्व की भांति ही कार्यो को संबंधित एजेंसी से संचालित कर कर्मचारियों को भुगतान करते रहने का निर्णय पारित किया गया। बैठक में एमआईसी प्रभारी दीपक साहू, अब्दुल गनी, ऋषभ जैन, संजय कोहले, मनदीप सिंह भाटिया, भोला महोबिया, शंकर सिंह ठाकुर, श्रीमती जयश्री जोशी, सुश्री जमुना साहू, श्रीमती सत्यवती वर्मा, हमीद खोखर, अनुप चंदानियाॅ निगम कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, राजेश पाण्डेय, सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया, जगदीश केशरवानी, ए0आर0 राहंगडाले, उपअभियंता भीमराव, आजिवीका मिशन के मुक्तेश कान्हा, मनीष, कर्मशाला अधीक्षक बीरेन्द्र ठाकुर, स्थापना लिपिक राजेन्द्र साहू, एवं अन्य उपस्थित थे ।
जांजगीर-चाम्पा । शौर्यपथ । ग्राम पंचायत तुलसी सरपंच पर बेजाकब्जा करने और दूसरे की जमीन को गोठान के लिए चिन्हांकित करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत कलेक्टर व एसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। ग्राम तुलसी निवासी बालाराम ने कलेक्टर और एसपी से की शिकायत में बताया है कि सरपंच शिवमंगल सिंह टंडन द्वारा खुद गांव की सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है। शिकायत में कहा है जब गांव में गोठान बनाने के लिए जमीन चिन्हांकन की बात आई तो चुनावी रंजिश रखते हुए उनके जमीन को गोठान के लिए चिन्हांकित कर दिया गया। उनके पिता दुखीराम ने अपने जीवन काल मे मकान बाड़ी बनाकर जिस पट्टे की जमीन पर गुजर बसर किया जा रहा है उसे गोठान के लिए चिन्हांकित किया गया है। जबकि सरपंच द्वारा दो स्थानों के जमीन पर बेजाकब्जा कर खेती की जा रही है। बलराम ने बताया कि सरपंच द्वारा उसे चुनाव में वोट नहीं देने के नाम पर रंजिश रखते हुए उसी की जमीन पर गोठान बनाने के लिए प्रस्ताव किया गया है। उन्होंने कलेक्टर और एसपी से मामले की शिकायत करते हुए सरपंच का भी अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है। पंचायती राज अधिनियम के तहत बेजाकब्जा करने पर पद से हटाने का प्रावधान है। पंचायत राज अधिनियम में पंचायत प्रतिनिधियो के द्वारा शासकीय भूमि अथवा भवन पर बेजाकब्जा किये जाने पर पद से हटाए जाने का प्रावधान है। मगर मामले में उचित कार्यवाही नही होने के कारण पंचायत प्रतिनिधियों के हौसले बुलंद रहते है। जबकि सही कार्यवाही की जाए तो जिले के की पंच, सरपंच, जनपद सदस्य इस अधिनियम के तहत अयोग्य घोषित हो सकते है।
दुर्ग । शौर्यपथ । दिनांक 19 10 2020 को ग्राम सैलूद पाटन ब्लाक में गोंडवाना की मातृ शक्तियॉ एकजुटता, जागरुकता एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर चर्चा एवं मार्गदर्शन के लिए समाजसेवी राकेश ठाकुर की उपस्थिति में बैठक किया गया । बैठक की शुरुआत आदिशक्ति बुढ़ा देव की पूजा अर्चना सगाजनों की उपस्थिति में किया गया तत्पश्चात समाजसेवी राकेश ठाकुर ने कहा कि सशक्त समाज, सशक्त संगठन से बनता है और संगठन के लिए जागरुकता जरूरी है समाज में जागरूकता मातृशक्ति आस्था एवं सरलता से ला सकती है क्योंकि जागरूकता ही सामाजिक उत्थान के लिए एक सशक्त माध्यम है चर्चा के दौरान महिला प्रभाग की श्रीमती संगीता ठाकुर ने कहा समाज की महिलाएं एकजुट है किंतु शासन-प्रशासन के किसी भी योजना का लाभ हमें नहीं मिलता जबकि हम सभी चाहते हैं कि शासकीय योजना का लाभ गोंडवाना समाज की महिलाओं को भी मिले जिससे समाज की महिलाएं जी आर्थिक रूप से अपने परिवार को सहयोग कर सकें। बैठक का संचालन पूर्णिमा ठाकुर एवं आभार सरोज ठाकुर द्वारा किया गया बैठक में श्रीमती संगीता ठाकुर, सुरेखा ठाकुर, सीता ठाकुर, सोनिया ठाकुर, कांति ठाकुर, शैल ठाकुर, अहिल्या ठाकुर, आशा ठाकुर, सुनीता ठाकुर, कामेश्वरी ठाकुर, चित्रलेखा ठाकुर सविता ठाकुर, संध्या ठाकुर, रीना ठाकुर गायत्री ठाकुर, लक्ष्मी ठाकुर, सोनी ठाकुर, सीमा ठाकुर लता ठाकुर शिवकुमारी ठाकुर प्रमिला ठाकुर गायत्री ठाकुर, दिप्ती ठाकुर, मैना ठाकुर, सुभद्रा ठाकुर, रेखा ठाकुर रोशनी ठाकुर भावना ठाकुर, भारती ठाकुर, ओम कुमारी ठाकुर, चमेली ठाकुर, पार्वती ठाकुर, विनय ठाकुर व विजेश बर्वे समाजसेवी के उपस्थिति में किया गया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
