Google Analytics —— Meta Pixel
April 26, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35677)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5919)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

धर्म संसार / शौर्यपथ / आगामी 17 अक्तूबर से नवरात्रि शुरू होंगे। शहर के मंदिरों में इस बार कोरोना के कारण चहल-पहल नहीं रहेगी, लोग…
शौर्यपथ / यात्रा और उससे जुड़ी यादें अक्सर खुशी का अहसास कराती हैं। यात्रा पर निकलने से पहले कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।…

खेल / शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। टीम ने अबतक खेले 6 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की है, जबकि सिर्फ एक मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली की भिड़ंत आज को मुंबई इंडियंस से होनी है। मुंबई के धाकड़ गेंदबाजों के खिलाफ दिल्ली के बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा होगी। टीम को इस मैच में अपने स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से काफी उम्मीदें होगी, जिन्होंने पिछले कुछ मैचों में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, पंत का रिकॉर्ड मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ बेहद खराब रहा है।
जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पंत का बल्ला बेहद खामोश रहता है और इस गेंदबाज के खिलाफ वो रन बनाने में चक्कर में अक्सर अपना विकेट गंवा देते हैं। आईपीएल में पंत ने बुमराह के खिलाफ 25 गेंदों की सामना किया है, जिसमें उन्होंने 104.00 के स्ट्राइक रेट से महज 26 रन बनाए हैं, जबकि इर दौरान वो चार बार आउट हुए हैं। यानी अगर पंत को इस मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाना है तो उनको मुंबई के इस गेंदबाज के खिलाफ बेहद संभलकर खेलना होगा।
शानदार फॉर्म में बुमराह
मुबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फॉर्म में वापसी कर चुके हैं, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर चार बल्लाबजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। बुमराह अबतक इस सीजन में खेले 6 मैचों में 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं और सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में रबाडा के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
अबुधाबी में खेला जाएगा मैच
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला मैच आबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस समय लाजवाब फॉर्म में हैं। मुंबई ने जहां अपने पिछले मैच में राजस्थान की टीम को 57 रनों से मात दी थी, वहीं दिल्ली ने भी स्टीव स्मिथ की टीम को 46 रनों से हराया था।

मनोरंजन / शौर्यपथ / शनिवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच जबरदस्त मैच हुआ जिसमें आरसीबी ने सीएसके को 37 रनों से हरा दिया। विराट कोहली ने नॉटआउट 90 रनों की शानदार पारी खेली। विराट की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखकर अनुष्का काफी खुश हुईं और उन्होंने क्रिकेटर को फ्लाइंग किस दी।
अनुष्का के फ्लाइंग किस करने पर विराट हंसते हुए अनुष्का की तरफ देखते हैं। दोनों का यह क्यूट मोमेंट कैमरे में कैद हुआ। दोनों की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बता दें कि अनुष्का ने इस दौरान ब्लू कलर का ड्रेस पहना था जिसमें उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा था। साथ ही उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी दिख रहा था।
फैन्स सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट के इस पल को शेयर करते हुए अनुष्का को जीत का क्रेडिट दे रहे हैं।
दरअसल, जब भी विराट या उनकी टीम का खराब प्रदर्शन रहता है तो अनुष्का को इसके लिए ट्रोल किया जाता है इसलिए इस बार फैन्स आरसीबी की जीत पर और विराट की शानदार परफॉर्मेंस के लिए अनुष्का को क्रेडिट दे रहे हैं।
मैच की तो कोहली के टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चार विकेट पर 169 रन बनाए जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। दोनों टीमों को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और दोनों ही जीत दर्ज करने के लिए बेताब थीं। पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने बाजी मारी, उसकी छह मैचों में यह चौथी जीत है।

मनोरंजन / शौर्यपथ / अंदाज, आवाज और अल्फाज के बलबूते महानायक का खिताब अर्जित करने वाले बिग-बी जब-जब संकट में हुए, बनारस उनके साथ खड़ा रहा। विद्यार्थी जीवन में इलाहाबाद आकाशवाणी की स्वर परीक्षा में फेल हो जाने की घटना से लेकर, कुली फिल्म की शूटिंग में घायल होने, 1988 में जबरदस्त आर्थिक संकट में घिरने और हाल-फिलहाल कोरोना पॉजिटिव पाए जाने तक उनके हर संकट को टालने में बनारस किसी न किसी रूप में मददगार बना है। मानवीय संवेदनाओं के ताने-बाने से बुने गए इसी रिश्ते के हक से बनारस आज अमिताभ बच्चन का 78वां जन्मदिन मना रहा है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के दौरान अमिताभ में फिल्मों में जाने की चाह जगी। इस दिशा में पहला कदम उन्होंने इलाहाबाद आकाशवाणी की तरफ बढ़ाया, जहां स्वर परीक्षा में वह फेल हो गए। 1962 में हुई घटना से व्यथित अमिताभ को मणिकर्णिका घाट निवासी ज्योतिषाचार्य पं. राधाकांत मिश्र ने राह दिखाई थी। हरिवंश राय बच्चन के मित्र पं. राधाकांत ने उन्हें ज्योतिषीय सलाह दी थी। वरिष्ठ समीक्षक अमिताभ भट्टाचार्य बताते हैं कि 1982 में कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर घायल अमिताभ के लिए महामृत्युंजय मंदिर में 51 दिनों तक महानुष्ठान हुआ था। अमिताभ बच्चन के घोर प्रशंसक रहे पं. कुष्णमुरारी पांडेय ने अपने खर्च पर 11 ब्राह्मणों द्वारा 51 दिनों तक लगातार महामृत्युंजय जाप का महानुष्ठान कराया था।
1984 से 87 तक की छोटी सी राजनीतिक पारी के बाद फिल्मों में पुन: वापसी के बाद अमिताभ का करियर गिरता ही गया। 1996 में अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लि.( एबीसीएल) की स्थापना की मगर 99 तक वह आर्थिक और कानूनी दोनों ही संकट से घिर गए। ऐसे में बीएचयू से जुड़े एक प्रख्यात ज्योतिषी ने अमिताभ की राह आसान की। उनके बताए उपचारों का लाभ अमिताभ को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के रूप में मिलना शुरू हुआ। ब्रिटिश टेलीविजन शो के खेल, 'हू वाण्टस टु बी ए मिलिनेयर” के हिंदी संस्करण ने हॉलीवुड के शहंशाह के अग्निपथ की आंच ठंडी कर दी। बीती 12 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 13 जुलाई से ही काशी के महामृत्युंजय महादेव मंदिर में पं. विशाल जोशी ने 17 दिनों तक महामृत्युंजय जाप किया था।
अमिताभ ने अनुष्ठान कर व्यक्त की कृतज्ञता
वर्ष 2000 में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की लांचिंग और जबरदस्त कामयाबी के बाद कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए अमिताभ बच्चन 2006 में सपरिवार काशी आए। पहले संकटमोचन मंदिर में हवन आदि किया, उसके उपरांत श्रीकाशी विश्वनाथ की मंगला आरती में शरीक हुए। इससे पूर्व 25 जनवरी 2003 को जब वह अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की अस्थियां विसर्जित करने आए तब भी पूरा बनारस उनके पीछे-पीछे चला था।

लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / गूगल ने एंड्रायड के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है जो बधिर उपयोगकर्ताओं को कई परिस्थितियों में अलर्ट भेजेगा। बधिर…
सेहत /शौर्यपथ / घर में बंद-बंद काम करने को मजबूर कर्मचारियों को अब पब के डेस्क से काम करने की सुविधा मिलेगी। दक्षिण वेल्स में…
सेहत / शौर्यपथ / इंसान के पूर्वजों में भूख से बचने के लिए उच्च कैलोरी वाला खाना संघूने की क्षमता थी। इसी क्षमता के कारण…
लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / संगीत एक कला ही नहीं बल्कि एक भाव भी है। ज्यादातर लोग इस बारे में नहीं जानते कि कुछ छोटी-छोटी चीजें…

खेल / शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 25वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होना है। सीएसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली एक साल से ज्यादा समय के बाद एकसाथ क्रिकेट के मैदान पर उतरेंगे, लेकिन एकसाथ खेलने के लिए नहीं बल्कि एक-दूसरे के खिलाफ खेलने के लिए। धोनी और विराट के बीच संबंध काफी अच्छे रहे हैं। सीएसके की ओर से आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी धोनी ही हैं और सीएसके के खिलाफ आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट ही हैं। इस मैच में एक खास मामले में दोनों एक-दूसरे को पीछे छोड़ सकते हैं।
धोनी ने आरसीबी के खिलाफ 27 मैचों में 41.78 की औसत से 793 रन बनाए हैं, जिसमें चार हाफसेंचुरी भी शामिल हैं। वहीं, विराट कोहली का बल्ला सीएसके के खिलाफ जमकर चला है और इस टीम के खिलाफ विराट ने 40 से ऊपर की औसत से 747 रन जड़े हैं। आरसीबी के खिलाफ 800 रनों के आंकड़े से धोनी सात रन दूर हैं, जबकि सीएसके के खिलाफ 800 रनों के आंकड़े से विराट 53 रन दूर हैं। अब देखना होगा कि आज के मैच में दोनों में से कौन पहले इस आंकड़े पर पहुंचता है।
रोहित शर्मा के नाम है एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा वह बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन जड़े हैं। हिटमैन ने केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा 875 रन बनाए हैं, उन्होंने इस रिकॉर्ड को आईपीएल 2020 के 5वें मैच में हासिल किया था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर का नाम है, जिन्होंने केकेआर के खिलाफ ही 829 बनाए हैं। वॉर्नर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ भी 818 रन जड़े हैं। विराट कोहली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 825 रन जड़ चुके हैं।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)